temperature - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

46 साल बाद दुर्लभ संयोग: गंगा दशहरा से शुरू हुआ नौतपा बारिश के कारण खंडित, मानसून को लेकर बढ़ी चिंताएं
जयपुर। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ ही 25 मई से शुरू हुआ नौतपा खण्डित हो गया। माना जाता है कि नौतपा के दौरान यदि बारिश हो जाती है तो आगामी मानूसन के कमजोर रहने की आशंका रहती है और अगर नौ दिनों में बारिश नहीं होती है तो मानसून अच्छा रहता है। खास बात है कि इस बार गंगा दशहरा से नौतपा शुरू हुआ है। यह मौका 46 साल बाद आया। इससे पहले 1980 में भी नौतपा की शुरूआत गंगा दशहरा से हुई थी। सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में 8 जून को दोपहर 1.33 बजे तक रहेंगे। इसके बाद सूर्यदेव का मृगशिरा नक्षत्र में होगा।

8 से ज्यादा जिलों में 100 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा की रफ्तार से आई आंधी, जयपुर सहित कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि
जयपुर। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। इससे शनिवार को चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर, नागौर, डीडवाना-कुचामन, अलवर और सीकर में रेत का बवंडर आया। इस दौरान हवा की रफ्तार 100 किमी प्रतिघंटा से भी ज्यादा रही। अजमेर, जोधपुर, उदयपुर सहित कई जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। बवंडर से प्रभावित कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दिन में अंधेरा छा गया। वाहनों की लाइट जलानी पड़ी। आंधी के कारण कई जगहों पर होर्डिंग्स और पेड़ गिर गए। बिजली के पोल गिरने से बिजली सिस्टम को भारी नुकसान हुआ है। इधर जयपुर ग्रामीण इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरे।

जयपुर शहर में शाम को करीब 80 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से पहले अंधड़ आया और फिर बारिश का दौर शुरू हो गया। रुक-रुक कर बारिश का दौर कभी हल्की तो बूंदाबांदी के रूप में देर रात तक जारी रहा। बारिश के कारण कई जिलों में तापमान में भी 10 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। इससे गर्मी और लू से भी राहत मिली। प्रदेश में शनिवार को सबसे अधिक तापमान फलोदी में 42.6 डिग्री दर्ज किया गया। ज्यादातर जिलों में आंधी-बारिश के कारण तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री दर्ज किया गया। इधर बीते 24 घंटों में सर्वाधिक बारिश बाड़ी धौलपुर में 58 मिमी दर्ज हुई है।

अगले सप्ताह भी रहेगी राहत

मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले सप्ताह भी जारी रहेगा। दोपहर बाद आंधी बारिश की गतिविधियां राज्य के कुछ भागों में आगामी 4-5 दिन जारी रहने की संभावना है। आंधी बारिश के प्रभाव से आगामी दिनों में अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री से नीचे रहने और हीटवेव से राहत के आसार हैं।

फ्रांस में 'हीट डोम' का कहर : भीषण गर्मी से 7 लोगों की मौत, सरकार ने बुलाई आपातकालीन बैठक
पेरिस। फ्रांस में भीषण गर्मी के कारण सात लोगों की मौत के मामले सामने आये हैं और बढ़ते तापमान को देखते हुए दक्षिण-पश्चिम फ्रांस के समुद्र तटों पर सामान्य से अधिक भीड़ उमड़ने लगी है। इसी बीच, सरकार ने सप्ताह के अंत तक जारी रहने की आशंका वाली गर्मी से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। मौसम एजेंसी मेटियो-फ्रांस ने कहा कि सोमवार का दिन फ्रांस में मई माह का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। एजेंसी के अनुसार सप्ताह के दौरान कुछ क्षेत्रों में तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने गुरुवार को प्रमुख मंत्रियों की बैठक बुलाई है जिसमें लू से निपटने के लिए सरकार की तैयारियों की समीक्षा की जायेगी। इसे वर्ष के शुरुआती चरण में असामान्य रूप से तेज गर्मी से जुड़े सार्वजनिक स्वास्थ्य जोखिमों को लेकर बढ़ती चिंता के रूप में देखा जा रहा है। पेरिस में सप्ताहांत के दौरान तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया। शनिवार को वर्ष 2026 में पहली बार तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पेरिस में रविवार को आयोजित 10 किलोमीटर दौड़ के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गयी। नागरिक सुरक्षा सेवाओं ने इसकी पुष्टि की है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार राजधानी के दक्षिण-पूर्वी उपनगर मैजों-अलफोर्ट में आयोजित एक अन्य दौड़ के दौरान 10 धावकों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में भी गर्मी का असर देखने को मिला, जहां सोमवार को रोलां-गैरो में दर्शकों और खिलाड़ियों को सामान्य से कहीं अधिक तापमान का सामना करना पड़ा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह असामान्य गर्मी "हीट डोम" नामक स्थिति के कारण उत्पन्न हुई है। इसके तहत उत्तरी अफ्रीका से आयी गर्म हवा पश्चिमी यूरोप के ऊपर बने उच्च दबाव क्षेत्र के नीचे फंस गयी है। पूर्वानुमान कर्ताओं का कहना है कि इस कारण तापमान मई के सामान्य स्तर से काफी ऊपर पहुंच गया है और यूरोप के बड़े हिस्से में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है। वैज्ञानिकों का मानना है कि मानव जनित जलवायु परिवर्तन इन चरम परिस्थितियों को और अधिक तीव्र बना रहा है, जिससे हीटवेव अधिक बार, अधिक लंबी और अधिक गंभीर होती जा रही हैं। यूरोप वैश्विक औसत की तुलना में तेजी से गर्म हो रहा है, जिसके चलते सरकारों पर स्कूलों, अस्पतालों, परिवहन नेटवर्क और आवासीय व्यवस्थाओं को बदलती जलवायु परिस्थितियों के अनुरूप ढालने का दबाव बढ़ता जा रहा है।

अलर्ट! उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी राज्यों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी, आईएमडी ने दी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह
नई दिल्ली। मौसम विज्ञान विभाग ने देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी क्षेत्र के बड़े हिस्सों में अगले कई दिनों तक भीषण से अति भीषण गर्मी और लू की स्थिति बने रहने की चेतावनी दी है। विभाग की ओर से मंगलवार सुबह जारी पूर्वानुमानों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तेलंगाना सहित कई राज्यों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना रहेगा।

विभाग के ताजा मौसम पूर्वानुमान बुलेटिन के अनुसार पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदर्भ में 26 से 29 मई के बीच गर्मी और लू की गंभीर स्थिति बनी रहने के आसार हैं। पश्चिम राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में कुछ स्थानों पर अति भीषण लू चलने का अनुमान है। विभाग के अनुमानों में कहा गया है कि पंजाब तथा हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में आज और कल अति भीषण लू की स्थिति रहेगी। उत्तर प्रदेश में भी 26 से 28 मई के बीच कई स्थानों पर लू तथा 26 और 27 मई को कुछ इलाकों में गंभीर गर्मी और लू चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने राजस्थान में 30 मई तक, मध्य प्रदेश और विदर्भ में 29 मई तक तथा छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा और झारखंड में भी अगले तीन से चार दिनों तक लू का असर बने रहने का अनुमान जताया है। इस बीच दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच रात के तापमान में असामान्य वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने गर्मी के अनुमानों को देखते हुए राजधानी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में 28 मई तक उच्चतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और उसके बाद ही राहत मिलने की संभावना है। विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में 28 मई तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन 29 से 31 मई के बीच अधिकतम तापमान में छह से आठ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। मौसम बुलेटिन में लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की सलाह दी गयी है।

जैसलमेर 45.9 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म : जयपुर में शाम को आंधी-बूंदाबांदी, आज से फिर सताएगी गर्मी और लू
जयपुर। प्रदेश के सक्रिय हुए एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार को राजधानी जयपुर सहित करीब आधा दर्जन जिलों में देखने को मिला। सीकर, श्रीगंगानगर, कोटपूतली-बहरोड़, चूरू सहित कुछ जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। जयपुर में शाम को आंधी चली और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हालांकि जयपुर में बारिश नहीं होने से लोगों में निराशा रही और शाम को फिर से गर्मी और उमस का दौर शुरू हो गया। इधर मौसम विभाग केन्द्र जयपुर ने रविवार से प्रदेश में फिर गर्मी बढ़ने और लू का असर तेज होने के आसार जताएं हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार से गर्मी बढ़ने के साथ ही तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होगी।

पश्चिमी जिलों में तेज हीटवेव का असर रहेगा। इस बीच शनिवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान 43 डिग्री या उससे ज्यादा दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान जैसलमेर में 45.9 डिग्री दर्ज किया गया। बाड़मेर और फलोदी में भी तापमान 45 डिग्री के पार दर्ज किया गया।  जयपुर में अधिकतम तापमान 42.6 और न्यूनतम 30.8 डिग्री दर्ज किया गया।

भीषण गर्मी से प्रदेश बेहाल: आज-कल आंधी-बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
जयपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के अधिकांश जिले तेज गर्मी की चपेट में हैं। दिन के साथ रात में भी गर्म हवाएं चलने से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। गुरुवार को श्रीगंगानगर लगातार दूसरे दिन प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कई जिलों में तापमान 43 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। राजधानी जयपुर में भी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री दर्ज किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण आमजन परेशान नजर आए।

मौसम विभाग जयपुर के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज और कल उत्तर-पश्चिमी व उत्तरी राजस्थान में मौसम बदल सकता है। इस दौरान मेघगर्जन, तेज आंधी और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश व धूलभरी आंधी चल सकती है। अगले 48 घंटों में तापमान में 1 से 2 डिग्री गिरावट संभव है, लेकिन 24 मई के बाद फिर गर्मी बढ़ने और हीटवेव चलने की आशंका है।

पंजाब-चंडीगढ़ में लू का अलर्ट : तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
चंडीगढ़। पंजाब और चंडीगढ़ में तेज गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने 24 अप्रैल तक लू का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म रहने का अनुमान है। राज्य के 21 जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है, जबकि बठिंडा में सबसे अधिक 41 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। लुधियाना, मोहाली, पटियाला, संगरूर और फतेहगढ़ साहिब समेत सात जिलों में हीटवेव जैसे हालात बनने की आशंका है। दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक गर्मी का असर सबसे अधिक रहेगा।

चंडीगढ़ में 38.1 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 39.4 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 39.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने परामर्श जारी कर लोगों को अधिक पानी पीने, धूप से बचने और हल्का भोजन करने की सलाह दी है। अस्पतालों में विशेष वार्ड और 24 घंटे स्टाफ की व्यवस्था की गयी है। मौसम विभाग के अनुसार 23 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे मौसम में बदलाव के आसार हैं।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम हुआ तूफानी: आईएमडी ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, जनजीवन बाधित
नई दिल्ली। दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में गुरुवार को बादल छाए हुए हैं और तापमान लगभग 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। इससे पहले धूल भरी आंधी, गरज, बिजली और बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विज्ञान विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश और तेज हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर में जनजीवन को बाधित किया है और बिजली नेटवर्क को भी प्रभावित किया है।

शुक्रवार तक मौसम की ऐसी ही स्थिति बने रहने का अनुमान है। बुधवार शाम खराब मौसम के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कम से कम 16 उड़ानों को अन्य शहरों की ओर मोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों को घर में रहने और खिड़कियों, बिजली के खंभों और बिजली की तारों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता फिर से खराब श्रेणी में : ठंड कम होने के बावजूद यह चिंता का विषय, तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी की हवा की गुणवत्ता फिर से खराब श्रेणी में पहुंच गयी। यहां इस सप्ताह की शुरुआत में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में सुधार के संकेत दिखे थे, लेकिन आज यह 221 पर पहुंचकर फिर से 'खराब' श्रेणी में लौट आयी। दिल्ली में हालांकि ठंड कम होने लगी है, जिससे मौसम हल्का हो गया है और सुबहें साफ होने लगी हैं। इसके बावजूद वायु गुणवत्ता चिंता का विषय बनी हुई है। यहां पर 40 में से 24 निगरानी केंद्रों में एक्यूआई खराब श्रेणी में दर्ज की गयी है। सर्दियों कम होने से कुछ समय के लिए गर्म दिन और स्वच्छ हवा का अनुभव कराया था, लेकिन सुधार का यह दौर अल्पकालिक प्रतीत हो रहा है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सर्दियों के कम होते प्रभाव के बीच दिल्ली का तापमान रविवार को अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि रात में यह गिरकर लगभग 11 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।

मौसम विभाग ने दिल्ली में दिन की शुरुआत कोहरे के साथ होने का अनुमान लगाया है। विभाग ने दैनिक मौसम बुलेटिन में बताया है कि अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान एक से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्ध होने और इसके एक से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरने के आसार हैं। वहीं 18 फरवरी को यह सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस तक अधिक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने कहा कि 14,15,16, 19 और 20 फरवरी को आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। वहीं, 17 फरवरी को हल्के बादल छाने और 18 फरवरी को सामान्यत: बादल छाये रहने का अनुमान है। अगले सात दिनों तक यहां सुबह के समय धुंध रहेगी।

पर्वतीय हवाओं से हरियाणा में बढ़ी कंपकंपी : कई जिलों में तापमान गिरा, शीतलहर चलने की चेतावनी
चंडीगढ़। हरियाणा में पहाड़ों की तरफ से आ रही ठंडी हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी है। फरीदाबाद और गुरुग्राम समेत राज्य के 5 जिलों में सुबह हल्की बारिश दर्ज की गयी। सर्दी के मौसम की यह पहली बारिश मानी जा रही है, जिससे दिन के समय भी ठंड का असर बढ़ गया। बारिश के कारण हालांकि कई इलाकों में कोहरा छंटने से दृश्यता में सुधार हुआ है। राजस्थान से सटे जिलों और मध्य हरियाणा में शीतलहर का प्रभाव अधिक देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दिन के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। चंडीगढ़ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) ने स्पष्ट किया है कि अगले दो दिनों तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है।

उधर जीटी रोड बेल्ट के जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। गुरुग्राम और फरीदाबाद के अलावा पानीपत, भिवानी और झज्जर में भी हल्की बारिश हुई। कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी गयी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने हरियाणा के 17 जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। अलर्ट वाले जिलों में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, करनाल, गुरुग्राम, पलवल और नूंह शामिल हैं। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को सुबह-शाम अतिरिक्त सावधानी बरतने, गर्म कपड़े पहनने और बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।

प्रदेश में बढ़ा सर्दी का असर : 10 डिग्री गिरा तापमान, दिन में भी मौसम में घुली ठंडक
जयपुर। उत्तर भारत के राज्यों में हुई बर्फबारी ने प्रदेश के मैदानी इलाकों में सर्दी का असर बढ़ा दिया है। रात के साथ ही दिन का पारा भी गिर रहा है। बीते दो दिनों में रात के पारे में 10 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं दिन में भी मौसम में ठंडक घुली हुई है। सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर में सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी जयपुर में बीती रात न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और शनिवार को दिन का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार आगामी एक सप्ताह के दौरान प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा और शुष्क रहेगा। तापमान में भी ज्यादा उतार चढ़ा की संभावना नहीं है।

जयपुर सहित कई जिलों में छाए बादल : बारिश के आसार नहीं, तापमान भी बढ़ा
जयपुर। प्रदेश में मानसून का दौर कुछ दिनों के लिए धीमा पड़ गया है। इसके चलते अधिकांश जिलों में मौसम साफ है या फिर आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। बारिश का दौर थमने से तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। इधर राजस्थान के अलवर, झालावाड़, चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट है। वहीं प्रदेश में कहीं भी बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। 23 से 25 जुलाई तक राज्य में मौसम ड्राय रहेगा। 27 जुलाई से प्रदेश में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम केन्द्र जयपुर के मुताबिक, मानसून ट्रफ लाइन शिफ्ट होने साथ ही प्रदेश में भारी बारिश का दौर थम गया है। कई शहरों में बारिश नहीं होने से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। जैसलमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर में पारा 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

अब आगे क्या
वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है इसके प्रभाव से 24 जुलाई के आसपास एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की  संभावना है। इसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान में 27 से 30 जुलाई के दौरान भारी बारिश की गतिविधियों में फिर बढ़ोतरी होने के आसार है। इस दौरान कोटा संभाग में कहीं-कहीं अतिभारी बारिश व भरतपुर, जयपुर, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।