airport authority - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एयरपोर्ट पर आवारा कुत्तों का आतंक : हमले में महिला यात्री बुरी तरह घायल, मौके पर अफरा-तफरी
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को डॉग बाइट का गंभीर मामला देखने को मिला है। एयरपोर्ट परिसर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या एक बार फिर यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही है।  टर्मिनल-2 के अराइवल क्षेत्र में एक महिला यात्री पर अचानक कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते के काटने से महिला बुरी तरह घायल हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों ने घायल महिला को प्राथमिक सहायता दिलाई और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एयरपोर्ट परिसर में पहले भी आवारा कुत्तों की आवाजाही देखी गई है, लेकिन इस तरह की घटना पहली बार नहीं है। यात्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि एयरपोर्ट परिसर को आवारा पशुओं से मुक्त कराने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

अनस्टेबल अप्रोच के चलते पहली कोशिश में नहीं उतर सकी फ्लाइट, दूसरे प्रयास में सुरक्षित लैंडिंग
जयपुर। चंडीगढ़ से जयपुर आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट मंगलवार को पहली कोशिश में रनवे पर लैंड नहीं कर सकी। दोपहर 1:58 बजे पायलट ने लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन अनस्टेबल अप्रोच के कारण फ्लाइट रनवे को टच डाउन करने के बाद दोबारा उड़ान भर गई। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए पायलट ने गो-राउंड प्रक्रिया अपनाई और विमान को दोबारा लैंडिंग के लिए तैयार किया।

करीब 17 मिनट बाद पायलट ने दूसरा प्रयास किया और दोपहर 2:15 बजे फ्लाइट को सुरक्षित रूप से जयपुर एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। इस दौरान यात्रियों में कुछ समय के लिए चिंता का माहौल रहा, लेकिन एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रशासन की सतर्कता से कोई बड़ी समस्या उत्पन्न नहीं हुई।

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, मौसम या तकनीकी कारणों से कभी-कभी ऐसी स्थिति बन सकती है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी का अधिकारी गिरफ्तार, 232 करोड़ रुपए के गबन का आरोप
नई दिल्ली। सीबीआई ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के एक मैंनेजर को 232 करोड़ रुपए से अधिक के धन को व्यापारिक उद्देश्यों के लिए अपने निजी खातों में स्थानांतरित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एएआई के वरिष्ठ प्रबंधक राहुल विजय पर देहरादून हवाई अड्डे पर अपने कार्यकाल के दौरान बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी करने का आरोप है। सीबीआई के अनुसार, उसने तीन साल में फर्जी लेखा प्रविष्टियों का एक जटिल जाल बनाकर धन के हस्तांतरण की योजना बनाई। जांच के दौरान यह सामने आया है कि 2019-20 से 2022-23 की अवधि में देहरादून हवाई अड्डे पर तैनात रहते हुए आरोपी ने नकली और फर्जी संपत्तियां बनाकर और कुछ संपत्तियों के मूल्यों को बढ़ाकर, जिसमें प्रविष्टियों में शून्य जोड़ना भी शामिल था।

इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड में हेरफेर किया ताकि नियमित जांच से बचा जा सके। बैंक लेन-देन के प्रारंभिक विश्लेषण से पता चला कि गबन की गई धनराशि को बाद में विजय के नियंत्रण वाले ट्रेडिंग खातों में स्थानांतरित कर दिया गया।

आंतरिक ऑडिट में हुआ गड़बड़ी का खुलासा
इन अनियमितताओं का पता सबसे पहले एक आंतरिक ऑडिट के दौरान चलाए जिसके बाद एएआई ने निष्कर्षों की पुष्टि के लिए एक समिति का गठन किया। जांच में बढ़ा-चढ़ाकर बताई गई संपत्ति, फर्जी लेखा रिकॉर्ड और विजय के निजी बैंक खातों में अनधिकृत हस्तांतरण के सबूत सामने आए।

एयरपोर्ट डायरेक्टर की कोटा में नियुक्ति, निर्माण शुरू होने के तीन साल बाद तैयार होगा एयरपोर्ट
कोटा। कोटा के शम्भूपुरा में प्रस्तावित ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट  के लिए कोटा  में  उप महाप्रबंधक स्तर के अधिकारी विमानपतन  निदेशक (एयरपोर्ट डायरेक्टर) की नियुक्ति कर दी गई है। वहीं डीपीआर बनाने का काम अंतिम चरण में है। जिसके अक्टूबर तक तैयार होने की संभावना है।  एयरपोर्ट का काम शुरू होने के बाद करीब 3 साल में इसके बनकर तैयार होने की संभावना है। कोटा से करीब 15 कि.मी. और बूंदी से 20 कि.मी. की दूरी पर शम्भूपुरा के पास ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का निर्माण किया जाना है। जिसके लिए केन्द्र और राज्य सरकारों के स्तर पर प्रयासों को गति प्रदान की जा रही है। 440.646 हैक्टेयर भूमि  पर एयरपोर्ट  का निर्माण किया जाना है। जिसके लिए राज्य सरकार ने एयरपोर्ट अथोरिटी ऑफ इंडिया को नि:शुल्क जमीन उपलब्ध करवाई है। हालांकि इसमें से कोटा विकास प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र की जमीन 33.968 हैक्टेयर है। जबकि 406.678 हैक्टेयर भूमि वन विभाग की है।  वन विभाग की भूमि के डायवर्जन की सभी औपचारिकताएं तो पूरी कर दी गई है। केन्द्र सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से इसकी अनुमति मिल चुकी है और राज्य सरकार के स्तर पर डायवर्जन की राशि भी जमा करवा दी गई है। लेकिन अभी तक वन विभाग की भूमि एयरपोर्ट अथोरिटी ऑफ इंडिया को हैंडओवर नहीं की गई है। जिसकी प्रक्रिया चल रही है। जबकि केडीए की जमीन एयरपोर्ट अथोरिटी ऑफ इंडिया के नाम दर्ज कर हैंडओवर की जा चुकी है।

डीपीआर अंतिम चरण में, डिजाइन तैयार
ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की डीपीआर बनाने का काम मुख्यालय के स्तर पर किया जा रहा है। पिछले काफी समय से चल रहे इस काम को अंतिम चरण में बताया जा रहा है। जिसमें डीएसआर रेट समेत कुछ जानकारियों को शामिल करते हुए फाइनल किया जाना है। डीपीआर के अक्टूबर में दूसरे व तीसरे सप्ताह तक तैयार होने की संभावना है। जबकि एयरपोर्ट का प्रस्तावित डिजाइन तैयार हो गया है। एयरपोर्ट के फ्रंट साइड का डिजाइन नवज्योति के पास है। जिसे सबसे पहले पाठकों के पास पहुंचाया जा रहा है।

पावरग्रिड की लाइनें होनी हैं शिफ्ट
एयरपोर्ट की प्रस्तावित जमीन व रनवे के स्थान पर पावरग्रिड के खम्बे व लाइनें है। जिन्हें शिफ्ट किया जाना है। इसके लिए रा’य सरकार के स्तर पर एमओयू तो किया जा चुका है। उन्हें शिफ्ट करने पर खर्च होने वाली राशि भी जमा करवाई जा चुकी है। लाइनें शिफ्ट होने का काम भी शीघ्र ही शुरू किया जाएगा।

अब तक यह हो चुका काम
ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के लिए शम्भूपुरा में जमीन आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। एएआई  के अधिकारियों की टीम पूर्व में जमीन को लोकेशन देख चुकी है। जमीन पर मृदा परीक्षण, ओएलएस सर्वेक्षण और टोपोनिकल सर्वे का काम भी किया जा चुका है। भूमि के डायवर्जन  व पावरग्रिड लाइनों की शिफ्टििंग से संबंधित राशि जमा करवाई जा चुकी है। केन्द्र व राज्य सरकार के स्तर पर कोटा एयरपोर्ट निर्माण को गम्भीरता से लिया जा  रहा है। प्रधानमंत्री से लेकर लोकसभा अध्यक्ष तक और मुख्यमंत्री से लेकर नागरिक उड्डयन मंत्रालय तक लगातार इसके लिए काम में जुटे हुए हैं।

निर्माण शुरू होने के बाद तीन साल का समय
कोटा का ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट काफी बड़ा बनेगा। डीपीआर तैयार होने के बाद इसके टेंडर की प्रक्रिया शुरु होगी। करीब एक हजार से 12 सौ करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस एयरपोर्ट निर्माण की टेंडर प्रक्रिया को पूरा होने में ही करीब डेढ़ से दो माह का समय लगेगा। उसके बाद जब एयरपोर्ट का निर्माण कार्य शुरू होगा। उसके बाद उसे पूरा करने में कम से कम तीन साल का समय लगने की संभावना है।  हालांकि किशनगढ़ में यहां से छोटा एयरपोर्ट वर्ष 2014 में बनना शुरू हुआ था उसे भी तैयार होने  में तीन साल का समय लगा था। जबकि यहां का एयरपोर्ट उससे बड़ा है। लेकिन पहले से नई तकनीक आने से बड़ा एयरपोर्ट भी तीन साल में तैयार होने की संभावना है।
- तुलसीराम मीणा, विमानपतन निदेशक कोटा एयरपोर्ट