inaugurated - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया 539 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण, कहा- शेखावाटी की 600 हवेलियों को संरक्षित करेगी सरकार
सीकर। फतेहपुर शेखावाटी में बुधवार को लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कहा कि शेखावाटी की हवेलियों के सरक्षण लिए जल्द नया कानून लेकर आएंगे। शेखावाटी की 600 हवेलियों के सरक्षण का संकल्प सरकार ने लिया है, देश दुनिया के लोग शेखावाटी की हवेलियों को देखने के लिए यहां आएंगे। इस मौके पर उन्होंने सीकर व झुंझुनूं जिले में 539 करोड़ रुपए के विकास कार्यो का रिमोट से बटन दबाकर लोकार्पण-शिलान्यास किया। धन्यवाद सभा को सम्बोधित करते उन्होंने कहा कि पंजे ने गंजा करने का काम किया है। 70 साल कांग्रेस ने लोगों को ठगने का काम किया। कांग्रेस के लोग खुद ही अपने आदमियों को चोरी करने के लिए भेज देते हैं और फि र पुलिस को कहते हैं कि चोर आ रहा है। इनका गठबंधन दोनों से चल जाता है, लेकिन हमारी सरकार में ऐसा नहीं चलता।

हमने जो संकल्प लिया उसे हम पूरा कर रहे हैं। ट्विटर पर बयान देने वाले नेताओं को पता चल जाएगा कि शेखावाटी के लोगों ने अभी ट्रेलर देखा है, फि ल्म अभी बाकी है।  हम सरकार का 1 साल पूरा होने पर भी जनता के बीच अपने कामों का हिसाब देने के लिए आए और अब 2 साल होने पर भी जनता के बीच आए हैं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने रामगढ़ शेखावाटी की हवेलियों और कलाकृतियों का जिक्र करते कहा कि ये यहां की ओपन आर्ट गैलरी हैं।  कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, यूडीएच मंत्री झाबर खर्रा, सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर समेत कई विधायक मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने बिहार को दी 7200 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात : NH-319 पर 4 लेन सड़क का लोकार्पण, झारखंड से जुड़ेगा बिहार
मोतिहारी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के मोतिहारी में राज्य की सड़क, रेल, ग्रामीण विकास, मत्स्य पालन, इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी 7200 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। मोदी ने शुक्रवार को यहां आयोजित समारोह में सड़क अवसंरचना को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-319 के आरा बाईपास के 4-लेन निर्माण की आधारशिला रखी। यह आरा-मोहनिया राष्ट्रीय राजमार्ग-319 और पटना-बक्सर राष्ट्रीय राजमार्ग-922 को जोड़ता है, जिससे निर्बाध संपर्क सुनिश्चित होगा और यात्रा का समय कम होगा। प्रधानमंत्री ने 820 करोड़ रुपए से अधिक लागत की राष्ट्रीय राजमार्ग-319 के पररिया से मोहनिया खंड के 4-लेन का भी उद्घाटन किया। यह राष्ट्रीय राजमार्ग-319 का ही एक हिस्सा है जो आरा शहर को राष्ट्रीय राजमार्ग-02 (स्वर्णिम चतुर्भुज) से जोड़ता है। इससे माल और यात्री यातायात में सुधार होगा। इसके अलावा, राष्ट्रीय राजमार्ग-333 सी पर सरवन से चकाई तक पक्की सड़क के साथ 2-लेन का निर्माण की आधारशिला रखी। इसके राजमार्ग के बनने पर माल और लोगों की आवाजाही सुगम होगी और बिहार और झारखंड के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करेगा।

प्रधानमंत्री ने दरभंगा में भारतीय सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी पार्क (एसटीपीआई) सुविधा और आईटी/आईटीईएस/ईएसडीएम उद्योग और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए पटना में निर्मित एसटीपीआई की अत्याधुनिक इनक्यूबेशन केंद्र का उद्घाटन किया। यह केद्र आईटी सॉफ्टवेयर और सेवा निर्यात को बढ़ावा देने में मदद करेगा। यह नवोदित उद्यमियों के लिए तकनीकी स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र का पोषण भी करेगा, नवाचार, आईपीआर और उत्पाद विकास को प्रोत्साहित करेगा।

बिहार में मत्स्य पालन और जलीय कृषि क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में मोदी ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के तहत स्वीकृत मत्स्य विकास परियोजनाओं की एक श्रृंखला का उद्घाटन किया। यह राज्य के विभिन्न जिलों में नई मछली हैचरी, बायोफ्लोक इकाइयों, सजावटी मछली पालन, एकीकृत जलीय कृषि इकाइयों और मछली चारा मिलों सहित आधुनिक मत्स्य पालन बुनियादी ढांचे बढ़ावा देगा।

प्रधानमंत्री ने राजेंद्र नगर टर्मिनल (पटना) से नई दिल्ली, बापूधाम मोतिहारी से दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल), दरभंगा से लखनऊ (गोमती नगर) और मालदा टाउन से भागलपुर होते हुए लखनऊ (गोमती नगर) के बीच चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) के तहत बिहार में लगभग 61,500 स्वयं सहायता समूहों को 400 करोड़ रुपए की सौगात दी। इसमें महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास पर विशेष ध्यान देते हुए, 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से जोड़ा गया है।

कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए पूरी की गई कई रेल परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। इसमें समस्तीपुर-बछवाड़ा रेल लाइन के बीच स्वचालित सिग्नलिंग शामिल है। वहीं 580 करोड़ रुपए की लागत से तैयार दरभंगा-थलवारा और समस्तीपुर-रामभद्रपुर रेल लाइन का दोहरीकरण,जो दरभंगा-समस्तीपुर दोहरीकरण परियोजना का हिस्सा है।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने कई रेल परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया, जिनमें पाटलिपुत्र में वंदे भारत ट्रेनों के रखरखाव हेतु बुनियादी ढांचे का विकास शामिल है। भटनी-छपरा ग्रामीण रेल लाइन (114 किमी) पर स्वचालित सिग्नलिंग और 232 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होने वाले भटनी-छपरा ग्रामीण खंड में कर्षण प्रणाली का उन्नयन करना शामिल भी है। कर्षण प्रणाली के बुनियादी ढांचे को मज़बूत और ऊर्जा दक्षता को अनुकूलित करके ट्रेनों की गति बढ़ाई जाएगी। उन्होंने लगभग 4,080 करोड़ रुपए की लागत वाली दरभंगा-नरकटियागंज रेल लाइन दोहरीकरण परियोजना भी शिलान्यास किया।

पाटलिपुत्र कोचिंग कॉम्प्लेक्स में 283 करोड़ रुपए की लागत से वंदे भारत के रखरखाव केंद्र बनेगा। यहां वंदे भारत ट्रेनों के रोजाना रखरखाव के लिए अलग अलग प्रकार की 5 लाइनें बनाई जाएंगी। इसके निर्माण का टेंडर हो चुका है। मोदी ने 53 करोड़ रुपए की लागत से तैयार समस्तीपुर-बछवारा के बीच स्वचालित सिग्नलिंग सिस्टम को राष्ट्र को समर्पित किया। साथ ही भटनी से छपरा (114 के एम पार्ट ऑटोमेटिक सिगनलिंग गोरखपुर कैंट्ट-छपरा ग्रामीण रेल सेक्शन के बीच) के बीच 153 करोड़ रुपए की लागत वाली ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम की शुरुआत किया।

मोदी ने किया 24 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण : 9000 एचपी का पहला लोकोमोटिव इंजन देश को किया समर्पित, लोगों को मिलेंगे रोजगार के अवसर
दाहोद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को गुजरात में दाहोद के खरोड में आयोजित कार्यक्रम में रेलवे सहित राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के 24 हजार करोड़ रुपए से अधिक लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मोदी वडोदरा में सुबह रोड़ शो करने के बाद दाहोद पहुंचे, जहां उन्होंने रेल मंत्रालय की ओर से 21,405 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित लोको मैन्युफैक्चरिंग शॉप–रोलिंग स्टॉक वर्कशॉप का लोकार्पण, आणंद-गोधरा, मेहसाणा-पालनपुर और राजकोट-हड़मतिया रेल लाइन के दोहरीकरण कार्य, साबरमती-बोटाद 107 किलोमीटर रेल लाइन के विद्युतीकरण और कलोल-कड़ी-कटोसण रेल लाइन के गेज परिवर्तन के कुल 2287 करोड़ रुपए के कार्यों सहित रेलवे के कुल 23,692 करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण किया और दाहोद में 9000 एचपी का पहला लोकोमोटिव इंजन देश को समर्पित किया। दाहोद में ‘मेक इन इंडिया’ दृष्टिकोण के साथ 21 हजार करोड़ रुपए से अधिक के खर्च से रेलवे प्रोडक्शन यूनिट तैयार की गई है।

दाहोद में निर्मित रेलवे प्रोडक्शन यूनिट से करीब 10 हजार लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। दाहोद में बना लोकोमोटिव इंजन 4600 टन कार्गो का वहन करने में सक्षम होगा। अगले 10 वर्षों में करीब 1200 इंजन तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

प्रधानमंत्री ने महिसागर और दाहोद जिले के निवासियों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 181 करोड़ रुपए की लागत वाली 4 समूह सुधार जलापूर्ति योजनाओं का लोकार्पण किया। इन समूह जलापूर्ति योजनाओं के कार्यरत होने से महिसागर और दाहोद जिले के 193 गांवों और एक शहर की 4.62 लाख आबादी को 100 एल.पी.सी.डी. (लीटर प्रति व्यक्ति प्रति दिन) शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।

मोदी ने गुजरात जलापूर्ति बोर्ड द्वारा 49 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से निर्मित नामनार समूह सुधार जलापूर्ति योजना का लोकार्पण किया। इस योजना के तहत महिसागर जिले की बालासिनोर तहसील के 37 गांवों, वीरपुर और लुणावाड़ा तहसील के एक-एक गांव सहित कुल 39 गांवों की 1.01 लाख आबादी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इसी प्रकार 70 करोड़ रुपए के खर्च से निर्मित खेरोली समूह सुधार जलापूर्ति योजना के अंतर्गत महिसागर जिले की वीरपुर तहसील के 49 और लुणावाड़ा तहसील के 3 सहित कुल 51 गांवों की 1.16 लाख आबादी और वीरपुर शहर के 15,011 नागरिकों को शुद्ध पेयजल प्रदान करने वाली योजना का लोकार्पण भी किया।

प्रधानमंत्री ने 33 करोड़ रुपये के खर्च से निर्मित चारणगाम समूह सुधार जलापूर्ति योजना का लोकार्पण किया। इस योजना के अंतर्गत महिसागर जिले की लुणावाड़ा तहसील के 44 गांवों के 83 हजार से अधिक नागरिकों को पेयजल उपलब्ध कराया जायेगा। इसके अलावा, उन्होंने 29 करोड़ रुपए के खर्च से निर्मित गोठीब समूह जलापूर्ति योजना का भी लोकार्पण किया। इस योजना के तहत समूह योजना में शामिल नहीं किए गए 11 गांवों और कडाणा भाग-2 समूह योजना के 31 गांवों तथा भाणासिमल समूह योजना के 16 गांवों को 100 एलपीसीडी शुद्ध पेयजल प्रदान किया जाएगा। इस योजना के तहत महिसागर जिले की संतरामपुर और दाहोद जिले की फतेपुरा तहसील के 58 गांवों की 1.46 लाख आबादी को कवर किया गया है। इन 4 जलापूर्ति योजनाओं से बालासिनोर तहसील के 37 गांवों, वीरपुर तहसील के 50, लुणावाड़ा तहसील के 48, संतरामपुर और फतेपुरा तहसील के 58 सहित कुल 193 गांवों और एक शहर को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। मोदी ने दाहोद स्मार्ट सिटी के अंतर्गत दाहोद में नगरपालिका भवन और आदिवासी संग्रहालय सहित जनसुविधा के 233 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को जनता को समर्पित किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने पुलिस हाउसिंग के 53 करोड़ रुपए के कार्यों का भी लोकार्पण किया।

उन्होंने मध्य गुजरात के वडोदरा जिले में सावली-टिंबा रोड को चार लेन बनाने, कायावरोहण-साधली रोड और जरोद-समलाया रोड के चौड़ीकरण कार्य तथा पदमला-रणोली सड़क पर नए ब्रिज के निर्माण सहित कुल 581 करोड़ रुपए के कार्यों का शिलान्यास किया।

इसके अलावा, उन्होंने महिसागर जिले के बालासिनोर में अमृत 2.0 और स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत 26 करोड़ रुपए के कार्यों का शिलान्यास करने के साथ ही, छोटाउदेपुर जिले में 26 करोड़ रुपए के खर्च से निर्मित होने वाले भारेज ब्रिज और 73 करोड़ रुपए की लागत से एल.सी. 65 में बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज का भी शिलान्यास किया। इस प्रकार, प्रधानमंत्री ने कुल 706 करोड़ रुपये के सात विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

उन्होंने लोको मैन्युफैक्चरिंग शॉप-दाहोद रोलिंग स्टॉक वर्कशॉप, आणंद-गोधरा रेल लाइन दोहरीकरण (78 किमी), मेहसाणा-पालनपुर रेल लाइन दोहरीकरण (65 किमी), राजकोट-हड़मतिया रेल लाइन दोहरीकरण (39 किमी), साबरमती-बोटाद रेल लाइन विद्युतीकरण (106 किमी), कलोल-कडी-कटोसण रेल लाइन ब्रॉड गेज और विद्युतीकरण (37 किमी), दाहोद वर्कशॉप में निर्मित इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव इंजन को हरी झंडी, वंदे भारत एक्सप्रेस- अहमदाबाद (साबरमती) से वेरावल (सोमनाथ) का शुभारंभ, वलसाड-दाहोद के बीच नई ट्रेन सेवा का शुभारंभ और कलोल-कटोसण विभाग में फ्रेट ट्रेन का शुभारंभ भी किया तथा जलापूर्ति विभाग के खरोली ऑग्मेंटेशन आरडबल्यूएसएस का, नामनार ऑग्मेंटेशन आरडबल्यूएसएस का, गोठीब ऑग्मेंटेशन आरडबल्यूएसएस का और चारणगाम ऑग्मेंटेशन आरडबल्यूएसएस का लोकार्पण किया।

गुजरात राज्य पुलिस आवास निगम लि. वडोदरा के दाहोद जिले के राज्य आरक्षित पुलिस बल समूह-4 पावड़ी में पुलिस आवासों का निर्माण या और सड़क एवं भवन विभाग के सावली-टिंबा रोड (38 किमी) का फोर लेन मार्ग, पोर-कायावरोहण-साधली रोड (21.6 किमी) 7 से 10 मीटर तक चौड़ीकरण का प्रोजेक्ट, जरोद-समलाया-सावली रोड (17.7 किमी) 5.5 से 10 मीटर तक चौड़ीकरण का प्रोजेक्ट, डभोई-बोडेली रोड पर फोर लेन रेलवे ओवरब्रिज (780 मीटर), पडमाला-राणोली रोड पर पुल का निर्माण (254 मीटर), बालासिनोर में अमृत 2.0 के अंतर्गत जलापूर्ति और गटर योजना (चरण-2) और शहरी विकास और शहरी गृह निर्माण विभाग के दाहोद नगर पालिका बिल्डिंग, आदिवासी म्यूजियम, स्मार्ट लाइब्रेरी, स्मार्ट प्राथमिक शाला, ट्रक टर्मिनल और डॉरमेट्री, दूधमति रिवरफ्रंट, ईएसआर और जीएसआर प्रोजेक्ट और श्मशान गृह, सड़क सुधार, सीवरेज हाउस कनेक्शन चैम्बर, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में फुटबॉल ग्राउंड, रनिंग ट्रैक, आरसीसी रोड और टेनिस कोर्ट, प्राणी आश्रय से मध्य गुजरात के इन जिलों में विभिन्न विकास कार्यों से इन क्षेत्रों के विकास में तेजी आएगी, साथ ही जनता की सुख-सुविधा में भी वृद्धि होगी।

डॉ. पारुल जैन की काव्य पुस्तक पल्लवी का लोकार्पण, जयपुर के वरिष्ठ रचनाकार नन्द भारद्वाज ने की समारोह की अध्यक्षता
जयपुर। स्थानीय एस जे कॉलेज में हिंदी की सहायक व्याख्याता तथा शहर के कई सामाजिक संगठनों से जुड़ी कवियत्री डॉ. पारुल जैन की प्रथम काव्य पुस्तक "पल्लवी" का लोकार्पण अपेक्स सर्कल स्थित एक होटल में शहर के गणमान्य साहित्यकारों की उपस्थिति में रविवार को किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ लेखक डॉ. दुर्गाप्रसाद अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि कवि डॉ. नरेंद्र शर्मा ' कुसुम ',  कैंसर सोसायटी के सुधीर गेमावत तथा आयोजकीय संस्था की अध्यक्ष नीलम सपना शर्मा, उषा श्री, प्रियंका गुप्ता साहा एवं अन्य गणमान्य साहित्यकार उपस्थित थे। समारोह की अध्यक्षता जयपुर के वरिष्ठ रचनाकार नन्द भारद्वाज ने की। कार्यक्रम के अध्यक्ष नंद भारद्वाज ने पल्लवी को कवियित्री के बेबाकी से कह गए हृदय के उद्गारों का साकार रूप बताया।

मुख्य अतिथि डॉ. दुर्गा प्रसाद अग्रवाल ने 1925 में प्रकाशित सुमित्रानंदन पंत की कृति 'पल्लव 'के ठीक एक शताब्दी बाद ' पल्लवी ' के प्रकाशन को कवियित्री के लिए शुभ संयोग मानते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। विशिष्ट अतिथि प्रियंका गुप्ता साहा ने कृति ' पल्लवी ' की 'हम भी पूरे काले हैं ' कविता का उल्लेख करते हुए लेखिका की इस भावना की सत्यता को स्वीकार किया कि सामाजिक व्यवस्थाओं के पीछे केवल सरकारे दोषी नहीं जनता की भी पूरी भागीदारी है।

विशिष्ट अतिथि ऊषा ने कवियित्री की प्रथम कृति पल्लवी की सभी रचनाओं की भूरि भूरि प्रशंसा की। नरेंद्र शर्मा 'कुसुम ' ने 'पल्लवी 'में संकलित सभी कविताओं को एक जागरूक महिला के विचारों से ओत-प्रोत कृति बताया जो केवल घर परिवार ही नहीं चलाती वरन् सामाजिक विसंगतियों के प्रति अपना आक्रोश भी प्रकट करती हैं। सुधींद्र गेमावत ने कृति 'पल्लवी' की सराहना करते हुए लेखिका को शुभ आशीर्वाद दिया।

भजनलाल शर्मा ने किया हाइड्रोलिक प्लांट का उद्घाटन
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने महिन्द्रा वर्ल्ड सिटी में विप्रो चेयरमैन अजीम प्रेम की मौजूदगी में हाइड्रोलिक प्लांट का विधिवत उद्घाटन किया। इससे पहले सीएम ने प्लांट का निरीक्षण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि विप्रो ने राजस्थान सरकार के साथ हुए समझौते के तहत उत्तर भारत का पहला हाइड्रोलिक प्लांट स्थापित कर क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर उत्पन्न किए हैं। निवेश के लिहाज से राजस्थान अब कम्पनियों की पहली पसंद बनता जा रहा है। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के लिए निवेशकों द्वारा दिखाई जा रही रुचि के चलते आगामी वर्षों में निजी क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। सीएम ने कहा कि राजस्थान भारत के महत्वपूर्ण मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में सामने आया है। राजस्थान के विकास में योगदान देने और इसका हिस्सा बनने के लिए विप्रो का स्वागत है।

कंपनी ने करीब 250 करोड़ रुपये का निवेश किया
इस प्लांट की स्थापना के लिए कंपनी ने करीब 250 करोड़ रुपये का निवेश किया है, जिससे करीब 400 रोजगार सृजित होने का अनुमान है। इस एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में एक ही छत के नीचे सभी क्रिटिकल-टू-क्वालिटी प्रोसेस को उपलब्ध कराया जाएगा। उत्तर भारत में विप्रो का पहला हाइड्रोलिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है, जिसके माध्यम से दुनिया में ग्राहकों को हाइड्रोलिक सिलेंडर की आपूर्ति की जाएगी।

नेक्स्ट-जनरेशन टेक्नोलॉजी का प्रयोग
नए प्लांट में नेक्स्ट-जनरेशन टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया है, जिसमें ऑटोमेटेड प्रोडक्शन लाइन, रोबोटिक आर्म, हाइली एडवांस्ड पेंट लाइन और मैटेरियल मूवमेंट के लिए ऑटोनोमस मोबाइल रोबोट (एएमआर) शामिल है। उत्तर भारत में अपने पहले मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के साथ अब भारत के 4 शहरों जयपुर, बेंगलुरु, चेन्नई और हिंदूपुर (आंध्र प्रदेश) में कंपनी की उपस्थिति हो गई है, जहां हाइड्रोलिक सिलेंडर बनाए जाते है। वैश्विक स्तर पर कंपनी के 16 प्लांट हैं।

जयपुर ग्रेटर निगम की मेयर सौम्या गुर्जर ने 'मंशा' प्रदर्शनी का किया उद्घाटन
जयपुर। महिला सशक्तिकरण के लिए शुक्रवार को जयपुर ग्रेटर निगम की मेयर सौम्या गुर्जर ने महिला सशक्तिकरण के लिए 'मंशा' प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। जयपुर क्लब में आयोजित मंशा' का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है, जिसमें उन्हें उनके उत्पादों को प्रदर्शित और बेचने का अवसर प्रदान किया जाता है।

प्रदर्शनी में हाथ से बनी वस्त्र, हस्तशिल्प, आभूषण और अन्य कलात्मक उत्पादों की विविधता प्रदर्शित की गई, जो राजस्थान की महिलाओं की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और उद्यमिता को दर्शाती है। आगंतुकों को राजस्थान की योजनाकार महिलाओं के सृजनात्मकता और कुशलता का विविध प्रदर्शन देखने को मिला।

महापौर सौम्या गुर्जर ने महिला समानता को बढ़ावा देने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के इस प्रकार के पहलों के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। उन्होंने समुदाय से अपील की कि वे इन प्रदर्शनियों का समर्थन करें, न केवल उनकी अद्वितीय पेशकशों के लिए बल्कि समाज में महिलाओं के उन्नयन के लिए भी। इस प्रदर्शनी में फैशन डिजाइनर शिवानी राजोरिया ने भाग लिया है ।

'मंशा' प्रदर्शनी 6 तारीख तक जयपुर क्लब में चलेगी । इसे देखने और समर्थन के लिए राजस्थान के निवासी और आगंतुकों को आमंत्रित किया गया है।

दीक्षांत का अर्थ है नए जीवन में प्रवेश : कलराज
जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह और नवनिर्मित भवन के ऑनलाइन उद्घाटन पर बधाई देते हुए कहा कि दीक्षांत का अर्थ है नए जीवन में प्रवेश। इस विश्वविद्यालय से विद्यार्थी अपनी शिक्षा का उपयोग समाज के विकास और देश की उन्नति में करें। इन विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल है। यहां गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले और अन्य उपाधियों प्राप्त करने वाले विद्यार्थी समझे पत्रकारिता से समाज को उज्जवल राह दिखा सकते है। प्रामाणिकता और ईमानदारी उसमें रहनी चाहिए। समाचार, न्यूज़, निबंध, विश्लेषण में ध्यान रखें कि समाज का अहित ना हो। नकारात्मकता से दूर रहकर स्वस्थ पत्रकारिता करें। इस बात का ध्यान रखें। छात्र मन में कुंठा ना लाकर अपनी प्रतिभा का समुचित प्रयोग करे, ताकि दुनिया हमारे आचरण और व्यवहार से भारत को विश्व गुरु के रूप में मानने को बाध्य हो।

राज्यपाल ने कहा मीडिया को लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में स्थान दिया गया। यह विश्वविद्यालय हरिदेव जोशी जी के नाम पर है, जिन्होंने ज्ञान के आधार पर अपना जीवन शुरू किया था। राज्यपाल ने इस अवसर पर संस्थान के विद्यार्थियों को पदक और उपाधियां देकर सम्मानित किया। प्रो. सुधि राजीव ने इस अवसर वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ा। उन्होंने बताया कि अब मीडिया 24×7 हो गया है। इसलिए सूचनाओं का तेजी से प्रसारण हो रहा है। विश्वविद्यालय में पाठ्यक्रम और योजनाओं को भारत सरकार के मानदंडो के अनुसार तैयार किया है। यूरोप के विश्वविद्यालयों के साथ टाई-अप करके इसका लाभ पत्रकारिता के विद्यार्थियों को दिलवाया जाएगा।

प्रो. सुधि ने बताया कि दहमीकलां में 50 बीघा भूमि में पत्रकारिता यूनिवर्सिटी का नवीन भवन तैयार किया गया है। इस भवन को बनाने में राज्य सरकार से 109 करोड़ वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हुई थी। इस नए नवनिर्मित भवन का राज्यपाल कलराज मिश्र ने लोकार्पण किया है। स्मार्ट क्लास, स्टूडियो, लाईब्रेरी सहित अनेक सुविधाओं को शुरू कर दिया है।

असर खबर का - जन सुविधाओं का खुला ताला, आमजन कर सकेंगे उपयोग
कोटा। नगर निगम कोटा उत्तर क्षेत्र में बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत 4 आधुनिक सुलभ शौचालयों का लोकार्पण किया गया। महापौर मंजू मेहरा व उप महापौर फरीदुद्दीन सोनू कुरैशी ने  थर्मल चौराहा, नयापुरा स्टैडियम स्थित शौचालय, एमबीएस हॉस्पिटल व डीसीएम चौराहा क्षेत्रो में नवनिर्मित सुलभ शौचालयों का फीता काटकर लोकार्पण किया। इसके बाद महापौर व उप महापौर ने पार्षदों के साथ सभी शौचालयों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। महापौर ने बताया कि  इन आधुनिक सुलभ शौचालयों की निर्माण लागत लगभग 34 लाख रुपए है। यह आधुनिक शौचालय स्थानीय  निवासियों की मांग के आधार पर उनके उपयोग के लिए निर्मित किए गए है। इस मौके पर स्थानीय पार्षद अनूप कुमार, कौशल्या सैनी, निलोफर मंटू, हेमलता खींची और सुलभ शौचालय के व्यवस्था प्रभारी नंदमोहन झा सहित  कई लोग उपस्थित थे।

नवज्योति ने उठाया था मुद्दा
गौरतलब है कि शहर में आधुनिक शौचालय बनने के बाद भी उनका उद्घाटन नहीं होने से उपयोग नहीं हो पा रहा था। इस मुद्दे को दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से उठाया था। समाचार पत्र में 2 मार्च को पेज तीन पर ‘जन सुविधाएं तैयार, शुृरु नहीं कर रही सरकार’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। उसके बाद निगम अधिकारियों ने उनके उद्घाटन की तैयारी की। महापौर व उप महापौर ने बुधवार को चार सुलभ शौचालयों का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किए।

मोदी ने किया गुजरात की पहली हैरिटेज ट्रेन का शुभारंभ
केवड़िया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर उन्हें स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित करके श्रद्धांजलि दी और एकता नगर रेलवे स्टेशन से अहमदाबाद के लिए स्टीम इंजन वाली गुजरात की पहली हेरिटेज ट्रेन का शुभारंभ किया।

मोदी करीब आठ बजे गुजरात में नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध के निकट केवड़िया पहुंचे तथा सरदार पटेल की विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित करके श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती पर हम उनकी अदम्य भावना, दूरदर्शी राजनेता और असाधारण समर्पण को याद करते हैं, जिसके साथ उन्होंने हमारे देश की नियति को आकार दिया। राष्ट्रीय एकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमारा मार्गदर्शन करती रहती है। हम उनकी सेवा के सदैव ऋणी रहेंगे।

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर सबको राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय एकता दिवस परेड की सलामी ली जिसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और राज्य पुलिस की विभिन्न टुकड़ियां एवं बैंड शामिल हुए। विशेष आकर्षणों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की सभी महिला बाइकर्स द्वारा डेयरडेविल शो, बीएसएफ का महिला पाइप बैंड, गुजरात महिला पुलिस द्वारा कोरियोग्राफ किया गया कार्यक्रम, विशेष एनसीसी शो, स्कूल बैंड प्रदर्शन, भारतीय वायु सेना का फ्लाई पास्ट शामिल था। इसी में गांवों की आर्थिक व्यवहार्यता का प्रदर्शन भी किया गया।

दिवाली एंड डेकोर थीम पर सजी एग्जिबिशन शिमर का शुभारम्भ
जयपुर। दिवाली एंड डेकोर एग्जिबिशन शिम्मर,वैशाली नगर स्थित केसरी बाग बैंक्विट में शुरू हुई। चीफ गेस्ट समाज कल्याण विभाग की  चेयरमैन अर्चना शर्मा, लायन्स क्लब डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ओ पी गगगड शिमर विनर मिसेज राजस्थान पूनम गिड़वानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। दो दिवसीय एक्जीबिशन में देश के विभिन्न डिजाइनर अपने खास प्रोडक्ट रेंज प्रदर्शित कर रहे हैं।

ऑर्गेनाइजर अलका अग्रवाल ने बताया कि यह सेलिब्रेशन ग्रुप का 35वा संस्करण है। इस बार विशेष रूप से दिवाली और करवा चौथ को देखते हुए होम डेकोर एंड लाइफस्टाइल की थीम पे इसका फोकस है। 1000 से ज्यादा प्रोडक्ट कैटेगरी यहां उपलब्ध हैं। कस्टमर्स लकी ड्रॉ, गिफ्ट हैम्पर्स, करवाचौथ फोटोशूट्स और फूड कोर्ट में मजेदार इंडियन एंड कॉन्टिनेंटल जायेके का आनंद उठा सकेंगे।

इसमें फेस्टीव शॉपिंग की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई गई है। दिल्ली, बनारस के सूट्स, मुंबई, थाईलैंड से इंपोर्टेड क्रॉकरी एंड गिफ्ट्स, जालंधर की ज्वेलरी, कश्मीर के शॉल्स एंड कोट्स। फेस्टिव गिफ्ट्स हैंपर्स, बास्केट, प्लैटर, कॉरपोरेट गिफ्टिंग्स, बेबी शॉवर एंड वेडिंग पे थीम बेस्ड कस्टम गिफ्ट्स, करवाचौथ पूजा प्लैटर एंड डिजाइनर ड्रेसेज, साड़ी, किड्स वियर, फैशन एक्सेसरीज, बैग्स, हर्बल एंड होममेड कॉस्मेटिक्स,  हैंडमेड, दिवाली के लिए हैंडमैड स्नैक्स एंड ड्राई फ्रूट की होल सेल रेंज।

होम डेकोर ,होम फर्निशिंग की विशाल रेंज। करवा चौथ थीम पर सेलिब्रेशन भी किया जाएगा जिसमें आने वाले करवा चौथ के लिए लेटेस्ट फैशन के ड्रेस, करवा चौथ थाली और फैशन एंड वेडिंग ज्वेलरी की रेंज खास मुख्य आकर्षण का केंद्र है।

मोदी ने किया नये संसद भवन का लोकार्पण, सेंगोल किया लोकसभा में स्थापित
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यहां लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ देश के नये संसद भवन को राष्ट्र को समर्पित किया और नयी लोकसभा के सदन में पवित्र सेंगोल (राजदंड) को श्रद्धा के साथ प्रतिष्ठित किया। सुबह करीब साढ़े सात बजे मोदी संसद भवन के परिसर में पहुंचे और बिरला ने उनका स्वागत किया। सिल्क की धोती, कुर्ता एवं गुलाबी जैकेट पहने प्रसन्न मुद्रा में दिख रहे मोदी ने सबसे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करके प्रणाम किया। इसके बाद वह बिरला के साथ वहां हवन एवं धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए। मोदी ने इसके बाद तमिलनाडु के विभिन्न आदिनम से पधारे संतों द्वारा लाये गये सेंगोल को साष्टांग प्रणाम किया और फिर पांच आदिनम संतों के हाथों से श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया और अपने स्थान पर चारों ओर परिक्रमा की। इसके बाद मोदी ने आदिनम संतों से आशीर्वाद लिया और फिर श्री बिरला एवं आदिनम संतों के साथ वह नयी लोकसभा के भीतर गये और लोकसभा अध्यक्ष के आसन के दाहिनी ओर पीछे एक कांच के केस में सेंगोल को स्थापित किया जिसे संप्रभुता, न्याय, शासन एवं शक्ति का प्रतीक माना जाता है। इसके बाद उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन किया और पुष्पों से सेंगोल का पूजन किया। इस मौके पर आदिनम संत भी सदन में उपस्थित थे।

इसके बाद मोदी एवं बिरला बाहर आये और फिर नये संसद के उद्घाटन पट्ट का अनावरण करके नये संसद भवन को लोकार्पित किया। इसके पश्चात उन्होंने निर्माण कार्य करने वाले श्रमिकों से भेंट की और उन्हें शाल एवं प्रतीक चिह्न प्रदान करके सम्मानित किया। इसके बाद सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शिरकत की। बौद्ध, जैन, पारसी, सिख, इस्लाम, वैदिक आदि धर्मों के धर्मगुरुओं ने प्रार्थना की। इसके बाद श्री मोदी ने कार्यक्रम में आये मेहमानों से भेंट की और बातचीत की। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, अश्विनी वैष्णव, अनुराग ठाकुर, डॉ जितेन्द्र सिंह, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, शीर्ष अधिकारी आदि उपस्थित थे।

पायलट ने किया विप्र कल्याण बोर्ड कार्यालय का उद्घाटन
जयपुर। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने सोमवार इंदिरा गांधी नहर मंडल भवन में राजस्थान मित्र कल्याण बोर्ड कार्यालय का उद्घाटन किया। विधिवत पूजा अर्चना के बाद पायलट ने बोर्ड चेयरमैन महेश शर्मा को सीट पर बिठाया और पदभार ग्रहण करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विप्र बोर्ड के सदस्य, विधायक जी आर खटाणा कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पदभार ग्रहण के बाद पायलट और शर्मा उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान पायलट के साथ फोटो खिंचवाने का क्रेज युवाओं में जबरदस्त दिखा।

नई योजनाएं बनाकर समाज का कल्याण करेंगे: शर्मा
विश्व कल्याण बोर्ड चेयरमैन महेश शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पहली बार कांग्रेस सरकार में वित्त कल्याण बोर्ड का गठन हुआ है विप्र समाज की समस्याओं के निराकरण और विकास के लिए कांग्रेस सरकार कई योजना लाई है। हम अभी सभी जिलों से मिले फीडबैक के आधार पर कई अन्य योजनाएं भी बना रहे हैं। जल्द ही इन योजनाओं के लिए राज्य सरकार से बजट हासिल कर विप्र समाज के विद्यार्थियों गरीब तबके के लोगों और समाज से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करने का प्रयास करेंगे।