SI paper leak case - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एसआई पेपर लीक : 3 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर और डमी कैंडिडेट वीडीओ गिरफ्तार, सेल्फ सरेंडर की अपील
जयपुर। उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक प्रकरण में स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) ने कार्रवाई कर तीन ट्रेनी सब इंस्पेक्टर और डमी कैंडिडेट वीडीओ को गिरफ्तार किया है। एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि जांच के बाद तीन प्रशिक्षु उपनिरीक्षक और एक प्रशिक्षु की जगह परीक्षा देने वाले डमी अभ्यर्थी ग्राम विकास अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है।

एफएसएल जांच में खुला डमी कैंडिडेट का खेल
डीआईजी एसओजी परिस देशमुख के नेतृत्व में टीम ने आरपीएससी के रिकॉर्ड का विस्तृत विश्लेषण किया, जिसके बाद 10 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों के रिकॉर्ड संदिग्ध पाए गए। इनमें से तीन के लिखित परीक्षा दस्तावेजों पर हस्तलेख और हस्ताक्षरों का मिलान एफएसएल से कराया गया। रिपोर्ट में स्पष्ट असमानता सामने आई, जिसने यह प्रमाणित कर दिया कि तीनों ने अवैध रूप से डमी अभ्यर्थियों को बैठाकर परीक्षा उत्तीर्ण की थी। गिरफ्तार किए गए प्रशिक्षु उपनिरीक्षक कुणाल चौधरी (30) निवासी झंवर जोधपुर (मेरिट 234, राजसमंद), चूनाराम जाट (30) निवासी करड़ा जालौर (मेरिट 251, उदयपुर) और अशोक कुमार खिलेरी (30) निवासी एकरड़ा जालोर (मेरिट 154, उदयपुर) है। इन तीनों को शनिवार को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है। इसके अलावा प्रशिक्षु कुणाल चौधरी के स्थान पर लिखित परीक्षा देने वाले डमी अभ्यर्थी अशोक कुमार खींचड़ (30) निवासी बज्जू बीकानेर हाल ग्राम विकास अधिकारी बज्जू को भी रविवार को गिरफ्तार किया गया है।

137 गिरफ्तारियां, जांच जारी
इस प्रकरण में अब तक कुल 137 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें 63 प्रशिक्षु उपनिरीक्षक और 6 चयनित उपनिरीक्षक शामिल हैं। एसओजी वर्तमान में शेष दो प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों से पूछताछ कर रही है, ताकि उनके लिए परीक्षा देने वाले डमी अभ्यर्थियों की पहचान हो सके।

समर्पण की अपील
एडीजी बंसल ने प्रशिक्षणरत सभी प्रशिक्षुओं से अपील की है कि यदि उन्होंने किसी भी स्तर पर अनुचित साधनों का प्रयोग किया है, तो वे कानूनी प्रक्रिया को आसान बनाने और अपने हित में स्वयं आगे आकर एसओजी को अवगत कराते हुए समर्पण करें। एसओजी की ओर से प्रशिक्षण और चयन से संबंधित रिकॉर्ड का सत्यापन लगातार जारी रहेगा और संदिग्धता सामने आते ही अन्य संलिप्त अभियुक्तों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।

एसआई पेपर लीक मामला : पिता ने पेपर खरीदकर अपने जेईएन बेटे को पढ़वाकर बनाया एसआई, बेटा गिरफ्तार
जयपुर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने फरार चल रहे बेटे सिद्धार्थ यादव को गिरफ्तार किया है, जबकि पिता राजेन्द्र यादव को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। पिता ने ही लीक पेपर खरीदकर बेटे को पढ़वाया था। अब एसओजी टीम रिमाण्ड पर पूछताछ कर रही है। सिद्धार्थ की एसआई परिणाम में 59 रैंक आई थी। एसओजी एडीजी वीके सिंह ने बताया कि उप-निरीक्षक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2021 के सम्बन्ध में दर्ज मुकदमे में आरोपित सिद्धार्थ यादव पुत्र राजेन्द्र कुमार यादव निवासी कुमावत कॉलोनी खातीपुरा रोड झोटवाड़ा, हाल पदस्थापित जेईएन (विद्युत) सार्वजनिक निर्माण विभाग बारां को 16 दिसम्बर को गिरफ्तार किया गया। इसे 20 दिसम्बर तक रिमांड पर सौंपा है।

ऐसे पढ़वाया पेपर
एडीजी सिंह ने बताया कि सिद्धार्थ के पिता राजेन्द्र मेजर दिग्विजय सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खातीपुरा जयपुर में अध्यापक के पद पर कार्यरत था। राजेन्द्र शुरू में 20 अगस्त 2021 से परीक्षा सह प्रभारी व बाद में वर्ष 2022 से परीक्षा प्रभारी का काम देखता था। राजेन्द्र का परिचित  राजेश खण्डेलवाल रविन्द्र बाल भारती सीनियर सैकण्डरी स्कूल शांतिनगर हसनपुरा जयपुर में अकाउन्टेंट है। यूनिक भाम्बू उर्फ  पंकज चौधरी, शिवरतन मोट, राजेश खण्डेलवाल ने मिलकर उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 का पेपर लीक किया। राजेन्द्र ने अपने गैंग के सदस्यों यूनिक भाम्बू, जगदीश विश्नोई एवं शिवरतन मोट से मिलीभगत कर अपने बेटे सिद्धार्थ यादव के लिए पेपर लिया और 15 सितम्बर को आयोजित एसआई परीक्षा में परीक्षा पूर्व पेपर पढ़वा दिया। इसके बाद सिद्धार्थ का एसआई में चयन हो गया।

ज्वॉइन नहीं करने दिया
एसआई मामले में सिद्धार्थ के पिता राजेन्द्र कुमार यादव, जगदीश विश्नोई एवं शिवरतन मोट एवं राजेश खण्डेलवाल को एसओजी पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। ये वर्तमान में न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं। राजेन्द्र के बेटे सिद्धार्थ यादव इस परीक्षा में मेरिट संख्या 59 पर चयनित हुआ। राजेन्द्र को भनक लग गई कि सिद्धार्थ भी गिरफ्तार हो सकता है, ऐसे में उसने सिद्धार्थ को एसआई के पद पर आरपीए में ज्वॉइन नहीं करने दिया। सिद्धार्थ अपने पूर्व की राजकीय सेवा कनिष्ठ अभियन्ता पर कार्य करता रहा। पिता के गिरफ्तार होने के बाद सिद्धार्थ फरार हो गया था।

शहीद स्मारक पर अभ्यर्थियों समेत पहुंचे मां-पिता, कहा-रद्द नहीं हो भर्ती परीक्षा
जयपुर। प्रदेश में एसआई भर्ती परीक्षा 2021 को रद्द करने की चर्चा को लेकर चल रही बैठकों के बीच अब एसआई भर्ती में सलेक्ट हुए परिजनों ने भर्ती परीक्षा को रद्द नहीं करने के लिए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। गर्वमेंट हॉस्टल के पास स्थित शहीद स्मारक पर बड़ी संख्या में एसआई भर्ती में चयनित हुए अभ्यर्थियों के परिजन पहुंचे और प्रदर्शन किया। इन सभी परिजनों ने मांग की कि एसआई भर्ती की परीक्षा में गहन से गहन जांच हो लेकिन परीक्षा रद्द नहीं की जाए। यदि भर्ती परीक्षा निरस्त होती है तो बेईमान बच जाएंगे। एसआई भर्ती परीक्षा रद्द नहीं करने को लेकर एक ज्ञापन एडीसीपी ललित शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा।

यह लिखा ज्ञापन में
आंदोलन की अगुवाई कर रहे अभिषेक शर्मा ने बताया कि वर्तमान में एसआई भर्ती 2021 को रद्द करने को लेकर चर्चा चल रही हैं। सरकार ने इस परीक्षा के निरीक्षण के लिए एक कमेटी भी गठित की है। एसआई भर्ती में 859 लोगों में से 49 लोग गिरफ्तार हुए हैं। यदि भर्ती परीक्षा रद्द होती है तो ईमानदार और मेहनत करके चयनित हुए अभ्यर्थियों के साथ अन्याय होगा।

4 वर्ष देकर बने एसआई
चयनित हुए हर योग्य अभ्यर्थी ने अपने जीवन के चार वर्ष इस भर्ती को दिए हैं। 2021 से 2025 होने का समय आ गया और इस बीच अन्य भर्ती की तैयारी भी नहीं की है।

पॉलीग्राफ टेस्ट कराएं
एसओजी ने शक के आधार पर एक ट्रेनी एसआई को पकड़कर जेल भेज दिया। जांच में वह निर्दोष पाया गया तो उसकी हाईकोर्ट से जमानत करवाई। अभी वह पुन: प्रशिक्षण में शामिल हुआ है। एसओजी हर ट्रेनी एसआई को एक बार पूछताछ के लिए बुला सकती है। उनका नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट करवाकर जांच करे ताकि सही और गलत अभ्यर्थी सामने आ सकें।

SI Paper Leak Case: आरपीए में ट्रेनिंग कर रही दो ट्रेनी रक महिला समेत पांच जने पकड़े
जयपुर। एसआई भर्ती परीक्षा 2021 मामले में एसओजी की कार्रवाई लगातार जारी है। एसओजी की टीमों ने मादक पदार्थ तस्कर के बेटे और बेटी को गिरफ्तार करने के बाद अब दो ट्रेनी महिला एसआई समेत पांच जनों को बुधवार को आरपीए ट्रेनिंग सेन्टर से पकड़ लिया। एसओजी इन सभी से पूछताछ कर ही है।

एसओजी अभी तक इस मामले में एसआई पेपर लीक से एसआई बने 46 ट्रेनी एसआई को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि 34 ऐसे लोगों को पकड़ा है जिन्होंने एसआई पेपर लीक करवाया था या फिर डमी अभ्यर्थी बनवाकर या बनकर परीक्षा में धांधली की थी। इस तरह एसओजी अब तक एसआई पेपर लीक से जुड़े 80 लोगों को पकड़ चुकी है। बताया जा रहा है कि जल्द ही इससे और ज्यादा संख्या में एसआई पकड़े जाएंगे। एसआई पेपर लीक मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामसिंह के सुपरविजन में टीमें कर रही हैं।

सभी के रिश्तेदार मादक पदार्थ के तस्कर
जानकारी के अनुसार एसओजी ने आरपीए में ट्रेनिंग कर रहे सगे भाई दिनेश और बहन प्रियंका को गिरफ्तार किया था। जब एसओजी ने इनसे पूछताछ की तो सामने आया कि दो दर्जन से अधिक ट्रेनी एसआई ऐसे हैं, जिनके परिजन, परिचित और रिश्तेदार मादक पदार्थ तस्कर हैं और इन्होंने रुपए देकर पेपर लीक करवाकर एसआई पेपर लेकर परीक्षा पास करवाने में मदद की है। इसके बाद एसओजी टीम ने पुख्ता सबूत इकट्ठे करने के बाद बुधवार को राजस्थान पुलिस अकादमी में टेÑनिंग कर रहीं दो महिला एसआई और तीन पुरुष टेÑनी एसआई को पकड़ लिया। एसओजी टीम इन्हें पकड़कर एसओजी मुख्यालय लेकर आ गई, जहां अब इनसे पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब है कि प्रियंका और दिनेश को उसके पिता भागीरथ ने पेपर लीक करवाकर दिया था। यह पेपर 20 लाख रुपए में भूपेन्द्र सारण गैंग से खरीदार और अपनी बेटी और बेटे को पढ़वाया था। उसी दिन ओमप्रकाश फौजी ने भी कई अभ्यथियों को लीक हुए पेपर को पढ़वाया था। इन सभी एसआई भर्ती परीक्षा का पेपर पढ़ने वाले आरोपितों को चिन्हित कर रही है जिन्हें ओमप्रकाश ने पेपर पढ़वाया था।

प्रदेश में वर्ष 2020-21 की एसआई भर्ती पेपरलीक मामले में सरकार की गठित पांच मंत्रियों की कमेटी की गुरुवार को प्रस्तावित दूसरी बैठक स्थगित हो गई है। बैठक की अगली तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। लेकिन अगली बैठक में कमेटी एसओजी अधिकारियों से सारे फैक्ट्स और पहली बैठक में बताएं दस्तावेज और सवालों के जवाब लेगी।

सरकार मामले में परीक्षा रद्द करने या ना करने को लेकर जल्द फैसला लेने के मूड में है। ऐसे में इस बैठक में मंत्री सभी पक्ष जानने के बाद परीक्षा को लेकर अपनी फाइनल रिपोर्ट तैयार कर सरकार को सौंपेंगे। इसमें परीक्षा रद्द करने को लेकर अनुशंसा हो सकती है। परीक्षा रद्द होने की अनुशंसा हुई तो कमेटी परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों को लेकर भी अपनी सिफारिश रिपोर्ट में करेगी।

बताया जा रहा है कि इसमें उन्हीं अभ्यर्थियों को मौका दिए जाने की सहमति दे सकती है जो तब भर्ती परीक्षा में आवेदन कर परीक्षा देने आए थे।

SI Paper Leak Case: एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में मंत्रिमंडल लिए कमेटी की हुई बैठक
जयपुर। एसआई भर्ती प्रकरण को लेकर मंत्रियों की कमेटी की शासन सचिवालय में पहली बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि कमेटी की आज पहली बैठक हुई, जिसमें पूरे मामले के तथ्यों को जाना गया है। अगली बैठक 10 अक्टूबर को होगी जिसमें अच्छी न्यूज़ मिलेगी।

उनके इस बयान से माना जा रहा है कि राजस्थान सरकार एसआई भर्ती परीक्षा को रद्द कर सकती है। जोगाराम पटेल ने कहा की गहलोत सरकार का कार्यकाल बहुत ही कलंकित करने वाला रहा। डमी कैंडिडेट भर्ती परीक्षाओं में बैठ गए। आरपीएससी सदस्य की संलिप्तता होना गंभीर है। इसकी साख पर धब्बा लगा। बैठक में समिति सदस्यों के परीक्षा रद्द करने या न करने को लेकर विचार आये। कई तथ्यों की जानकारी आई और बहुत सी जानकारियां आनी बाकी है। 10 अक्टूबर को फिर बैठक होगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के पेट मे मरोड़ पड़ रहे हैं। वे अनर्गल बयान दे रहे है अभी और भी मगरमच्छ पकड़े जाएंगे। अगली बैठक में पूरा विवरण होगा। जो तथ्य आएंगे उसके हिसाब से कमेटी राय देगी मामले में सौ से ज्यादा आरोपी पकड़े गए है। एसओजी ने तथ्यात्मक विवरण रखा। भजनलाल सरकार जो कहा है वह करेगी। जांच एजेंसियां ही बता पाएंगी कि कहां पर तार पहुंचे। उस समय सीएम ने कहा कि उनके ही ओएसडी ने प्रमाण सहित पूर्व डिप्टी सीएम सहित कई साथियों के फोन टेप कराए। तो अंदाजा लगाइए कि कथनी और करनी में कितना अंतर है। एसआई भर्ती में अगले सप्ताह अच्छी न्यूज मिलेगी।

SI Paper Leak Case: SI बनकर आरपीए में टे निंग ले रहे भाई-बहन गिरफ्तार, पिता फरार
जयपुर। स्पेशल आॅपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने एसआई भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में रविवार को राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) में ट्रेनिंग ले रहे प्रशिक्षु एसआई भाई-बहन को गिरफ्तार किया है जबकि इनके पिता फरार हैं। उन्हें पकड़ने के लिए टीम दबिश दे रही हैं। इनके साथ ही टीम ने पेपर लीक में शामिल दो दलालों को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए प्रशिक्षु एसआई दिनेश विश्नोई और उसकी बहन प्रियंका विश्नाई गांव देवदा जालौर के रहने वाले हैं। टीम ने इनके साथ पेपर लीक गिरोह में शामिल बर्खास्त एसआई गोपाल सहारण और डबर मर्डर का आरोपी ओमप्रकाश फौजी को भी पकड़ा है।  एसओजी के एडिशनल एसपी रामसिंह शेखावत के नेतृत्व में एसओजी टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

एसओजी के एडीजी वीके सिंह ने बताया कि पेपर लीक सरगना भूपेन्द्र सारण का भाई गोपाल सारण वर्ष 2011 में एसआई भती पेपर में पास हुआ और 2014 में एसआई के तौर पर राजस्थान पुलिस बेड़े में शामिल हुआ। वर्ष 2020 में पाली के बगड़ी थाने का थानाप्रभारी था। उस समय क्रूड ऑयल चोरी मामले में गिरफ्तार हुआ। इसके बाद इसे बर्खास्त कर दिया गया। इसकी जोधपुर जेल में बंद के दौरान पहचान ओमप्रकाश फौजी और अफीम तस्कर भागीरथ से हुई। ओमप्रकाश डबल मर्डर के आरोप में बंद था। इन तीनों ने यहीं से पेपर लीक करने का षड़यंत्र रचा। वर्ष 2021 में यह सभी जेल से बाहर आ गए। दैनिक नवज्योति ने 1 अक्टूबर के अंक में कर दिया था खुलासा।

कार में पढ़वाया पेपर
एसओजी की जांच में खुलासा हुआ कि 14 सितम्बर को प्रियंका ने सीकर रोड स्थित मेरीगोल्ड स्कूल में आए सेंटर पर दी। परीक्षा से पहले प्रियंका के भाई दिनेश को गोपाल सहारण ने फोनकर 200 फीट बाईपास बुलाया और यहां कार में प्रियंका समेत करीब छह जनों को गोपाल ने पेपर पढ़वाया था। पेपर पढ़ने के बाद दिनेश प्रियंका को एग्जाम दिलाने सेंटर लेकर पहुंचा था। एग्जाम में प्रियंका की 132वीं रैंक आई। एसओजी ने दिनेश को बहन को पेपर पढ़ाने में पकड़ा है। दिनेश ने भी 14 सितंबर को एसआई की एग्जाम दी थी। उसकी 99वीं रैंक आई थी। बाकी पिता की भूमिका की जांच की जा रही है।

20 लाख रुपए में खरीदा था पेपर
एडीजी वीके सिंह के अनुसार गोपाल सहारण को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि भागीरथ ने यह पेपर 20 लाख रुपए में खरीदा था। दिनेश ने कबूल किया कि उसे बीकानेर से 13 सितम्बर 2021 को हुई परीक्षा का पेपर मिला था।

डमी आरोप में गिरफ्तार
एसओजी की जांच में सामने आया कि संतोष निवासी धोरीमन्ना को गिरफ्तार किया है। इससे पहले उसकी एसआई में चयनित हुई बहन मंजू को गिरफ्तार किया था। इन दोनों बहनों की जगह छम्मी ने डमी बनकर परीक्षा दी थी। इसमें मंजू का एसआई में चयन हो गया जबकि संतोष इंटरव्यू में फेल हो गई थी। छमी को एसओजी पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।

एसआई भर्ती परीक्षा रद्द कब?, मुख्य सरगना भूपेन्द्र सारण का भाई गोपाल पुणे से गिरफ्तार
जयपुर। एसआई भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने पूर्व में गिरफ्तार किए पेपर लीक सरगना भूपेन्द्र सारण के भाई गोपाल सारण को पुणे गिरफ्तार किया है। आरोपी गोपाल ने छह एसआई को पेपर पढ़वाया था। ये सभी छह एसआई हाल में आरपीए में ट्रेनिंग ले रहे हैं।

एसओजी की टीम ने इसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने इसे वापस पांच दिन के रिमांड पर एसओजी टीम को सौंप दिया। चर्चा है कि एसओजी की इतनी बड़ी कार्रवाई होने के बाद भी अभी तक एसआई पेपर भर्ती परीक्षा रद्द क्यों नहीं की गई है।  गिरफ्तार गोपाल सारण (41) परावा चितलवाना का रहने वाला है। एसओजी सूत्रों के अनुसार गोपाल सारण ने छह अभ्यर्थियों को पेपर पढ़वाकर एसआई बनवाया। यूनिक भाम्बू और जगदीश बिश्नोई ने पेपर लीक किया। इनसे हर्षवर्धन ने पेपर लिया और अशोक नाथावत को दिया। अशोक से पेपर शेरसिंह के पास पहुंचा। यहां से भूपेन्द्र सारण को मिला और उसने 14 सितम्बर के लीक हुए पेपर को गोपाल के जरिए छह एसआई को पढ़वाया।

कौन है भूपेंद्र सारण
वर्ष 2011 में भूपेन्द्र सारण ने जीएनएम भर्ती पेपर लीक मामले और वर्ष 2022 में पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले अहम भूमिका निभाई। एसओजी ने इसे बंगलूरू एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया।

कौन है गोपाल सारण
पेपर लीक मामले में गिरफ्तार होकर हाई सिक्योरिटी जेल में बंद भूपेन्द्र सारण का भाई है। वर्ष 2011 में एसआई भर्ती पेपर में पास हुआ और 2014 में एसआई के तौर पर राजस्थान पुलिस बेड़े में शामिल हुआ। वर्ष 2020 में पाली के बगड़ी थाने का थानाप्रभारी था। उस समय क्रूड ऑयल चोरी का मामला हुआ जिसमें गोपाल को बर्खास्त कर दिया गया।

एसआई पेपर लीक में कार्रवाई
एसआई पेपर लीक मामले में अभी तक एसओजी की टीमें 42 एसआई को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी हैं जबकि 34 अपराधी ऐसे हैं, जिन्होंने एसआई पेपर लीक करवाने, पेपर पढ़वाने में सहयोग किया था। इस तरह 76 जने गिरफ्तार हो चुके हैं। एसओजी की कार्रवाई के बाद आरपीए में ट्रेनिंग ले रहे छह एसआई अभी अनुपस्थित चल रहे हैं।