gallery - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रंगों में सजी नन्ही कल्पनाएं: जवाहर कला केंद्र की कला प्रदर्शनी का हुआ भावपूर्ण समापन
जयपुर। जवाहर कला केंद्र में आयोजित कला प्रदर्शनी का समापन बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा और कलात्मक अभिव्यक्ति के शानदार प्रदर्शन के साथ हुआ। सुजस दीर्घा में आयोजित इस प्रदर्शनी में चित्रकला, व्यक्तिचित्र, रेखांकन कला, मधुबनी चित्रकला, स्थिर जीवन चित्रण सहित विभिन्न विधाओं में तैयार सैकड़ों कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं। प्रदर्शनी का विशेष आकर्षण कला प्रशिक्षक कुलदीप धाब के मार्गदर्शन में तैयार लगभग 450 रेखांकन कला कृतियां रहीं। इनमें 12 फीट लंबी विशाल कलाकृतियों ने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। बच्चों द्वारा स्वयं तैयार की गई रेखांकन पुस्तिकाओं की भी खूब सराहना हुई।

अभिभावकों ने इस पहल को बच्चों की सृजनात्मक क्षमता, एकाग्रता और मानसिक संतुलन के विकास में सहायक बताया। वहीं, सावित्री शर्मा के निर्देशन में आयोजित मधुबनी चित्रकला प्रशिक्षण में बच्चों ने भारतीय लोक कला की समृद्ध परंपरा को समझते हुए पारंपरिक आकृतियों, प्राकृतिक रूपांकनों और सांस्कृतिक प्रतीकों को अपनी कृतियों में जीवंत रूप दिया। प्रदर्शनी के समापन अवसर पर उपस्थित कला प्रेमियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए इसे भारतीय कला-संस्कृति से नई पीढ़ी को जोड़ने की सार्थक पहल बताया। यह प्रदर्शनी नन्हे कलाकारों की कल्पनाशीलता, मेहनत और सृजनशीलता का प्रेरणादायी उत्सव बनकर यादगार रही।

तूफान बना आफत : स्टेडियम की दर्शक दीर्घा की उड़ी छत, एचटी लाइन के तारों में अटकी, डिस्कॉम को हुआ लाखों का नुकसान
झुंझुनूं। जिले के ग्राम भोड़की में सोमवार रात्रि में रात्रि को आए चक्रवाती तूफान से लाखों रुपए संपत्ति का नुकसान हुआ है। भोड़की गांव में जन सहयोग से बनाए स्टेडियम में भामाशाहओं के सहयोग से बने दर्शक स्टैंड व मंच की छत की लोहे की चद्दरे उड़ गई। कुछ चद्दरें पास से गुजर रही एचटी लाइन सितारों पर अटक गई तथा कुछ स्टेडियम की चारदीवारी की रेलिंग में फंस गई, जिससे काफी दूर में लोहे की रैलिंग धराशायी हो गई। हवा का वेग इतना तेज था कि कई लोहे की चद्दरें 500 मीटर दूर तक उड़ कर चली गई। तूफान रात्रि में आने से किसी प्रकार के जान माल का नुकसान नहीं हुआ। प्रात: सरपंच नेमीचंद जांगिड़, स्टेडियम समिति अध्यक्ष हरलाल सिंह गढ़वाल, सचिव राजकुमार सैनी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। तूफान से बिजली के पोल तथा ट्रांसफार्मर धराशायी हो गए, जिससे रात्रि को गुल हुई बिजली दूसरे दिन मंगलवार की दोपहर तक सुचारू नहीं हुयी।

तेज आंधी से डिस्कॉम को हुआ लाखों का नुकसान

बीती रात को मौसम में हुए जबरदस्त बदलाव के चलते तेज आंधी और बारिश के कारण कस्बे पिलानी सहित ग्रामीण क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। तेज अंधड़ 60-70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से करीब 30-40 मिनट तक चला जिसके बाद बारिश भी हुई। साथ ही बारिश के साथ कुछ जगह पर ओले भी गिरे। इस दौरान बिजली के पोल गिर जाने से कस्बे सहित कई गांवों में बिजली गुल रही।

6 लाख रुपए से अधिक का हुआ नुकसान :  डिस्कॉम के अधिकारी ने बताया कि पिलानी कस्बे के अलावा पीपली, बेरी, बनगोठड़ी, केहरपुरा, रायला, लीखवा, घूमनसर, खुडानिया, जवाहरपुरा, सूजड़ोला आदि गांवों में कई जगह ट्रांसफार्मर व बिजली के पोल अंधड़ की वजह से धराशाई हो गए। अधिकारी ने बताया कि सोमवार को आए अंधड़ की वजह से 50 पोल गिरे हैं जिससे डिस्कॉम को अनुमानित 6 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। बिजली आपूर्ति भी बुरी तरह बाधित हो गयी। खंभों व बिजली लाइन की मरम्मत करने तथा उपकरणों के रख-रखाव के लिए मंगलवार को कई फीडर्स पर बिजली बंद रखी गई।

तेज तूफान से गिरे पेड़ : आंधी की वजह से अनेक पेड़ भी गिर गए। इसके अलावा कई जगह टीन शेड, बैनर्स, होर्डिंग आदि भी तेज हवा की वजह से उड़ गए। कस्बे के खेड़ला रोड़, बाइपास आदि बाहरी इलाकों में क ची बस्तियों तथा तम्बू-टेंट लगा कर रहने वाले खानाबदोशों को भी तूफानी हवाओं के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है।

स्ट्रोक यूनिट वार्ड में चूहों ने बनाए घर, गैलरी में घूमते हैं श्वान
कोटा। संभाग का सबसे बड़ा एमबीएस अस्पताल अपनी अव्यवस्थाओं को लेकर हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। अस्पताल में मरीजों का इलाज कम दर्द ज्यादा मिलता है। संभाग के बड़े अस्पताल में मरीज यह सोचकर आता है कि यहां सरकार की ओर से बेहतर और इलाज मिलेगा लेकिन यहां की लचर व्यवस्था देखकर मरीज और तीमारदार अपने को ठगा सा महसूस करते हैं। अस्पताल का सर्वर आए दिन ठप पड़ जाता है। जिससे मरीजों को पर्ची बनाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। आए दिन संविदा कर्मचारी हड़ताल करते हैं जिससे मरीजों को पर्ची और जांच के लिए परेशानी उठानी पड़ती है। गर्मी के चलते अस्पताल में आए दिन पुरानी लाइनों में लोड से फाल्ट आ जाते हैं जिससे मरीजों के ऑपरेशन तक बाधित हो जाते हैं। वार्ड में गर्मी से मरीज परेशान ही नजर आते हैं। अधिकांश वार्ड में पंखे नहीं होने से तीमारदार स्वयं इसकी व्यवस्था करते हैं। अस्पताल में लावारिस जानवर, कुत्ते वार्डों में बेरोक टोक घूमते हंै। अस्पताल प्रशासन दावा कर रहा है उनके यहां पेस्टीसाइट कंट्रोल प्रोग्राम चल रहा है। जबकि जमीनी हकीकत यह है कि अस्पताल में कॉक्रोच, मच्छर और चूहों ने अपना स्थाई बसेरा बना लिया है।

स्ट्रोक यूनिट वार्ड में गेट को चूहों ने कुतर कर बना लिया रास्ता
अस्पताल के स्ट्रोक यूनिट वार्ड की हालत बिल्कुल खराब है। यहां चूहों ने जगह जगह अपने बिल बना लिए। यह यहां बिल बनाकर उत्पात मचा रहे हैं। आईसीयू वार्ड के गेट को चूहों ने कुतर रखा है जिससे वे अंदर आसानी से प्रवेश कर जाते है। लकड़ी के गेट से छत तक पहुंच जाते हैं। चूहों ने यहां सिलिंग को कुतर कर अपना आशियना बना लिया है। पोस्ट आॅपरेटिव वार्ड में चूहे पकड़ने के लिए बॉक्स रखा है। इसका सही से उपयोग हो जाता तो हॉस्पिटल में चूहों का आतंक नहीं होता। इसी हॉस्पिटल में चूहों ने मरीज की आंख को कुतर दिया था।

टूटी सिलिंग दे रही हादसों को न्यौता
स्ट्रोक यूनिट वार्ड में जगह- जगह सिलिंग टूटी हुई है। जिसके गिरने का हमेशा खतरा बना हुआ है। बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी टूटी सिलिंग और गिरते प्लास्टर  को लेकर नाराजगी जता चुके हैं।

अस्पताल के गलियारों में घूमते श्वान
एमबीएस अस्पताल में निर्माण कार्य के चलते जगह जगह से द्वार टूटे हुए हैं जिसके चलते लावारिस मवेशी,  कुत्ते वार्डो के गलियारों तक पहुंच रहे हैं। ऐसे में पूरा अस्पताल अन हाइजेनिक बना हुआ है।

दीवारों पर फंगस-सीलन
स्ट्रोक यूनिट वार्ड में लगी सिलिंग जगह जगह से टूटी हुई है। वहीं दीवारों पर एसी के पानी से सीलन आ रही है। वहीं दीवारों पर ब्लैक फंगस लगा हुआ है जो बीमारियों को न्यौता दे रहा है। स्ट्रोक यूनिट वार्ड में दरकती सिलिंग से निकलते तारों से कभी भी हादसा हो सकता  है। बर्न वार्ड में 17 साल पुराना सेंट्रल एसी लगा हुआ है। वह ठीक नहीं हो सकता है। एक एसी की मोटर खराब है। आॅर्थो वार्ड में सर्दी के दिनों में भी इंचार्ज ने डक्ट को चालू रखा था। इसलिए वह खराब हो गई है। इसके रिपेयरिंग के टेंडर कर रखे हैं लेकिन अभी तक मरम्मत नहीं हुई।

अस्पताल में जांच व पर्ची कांउटर पर लगती है कतारें
एमबीएस अस्पताल में अव्यवस्थाएं इस कदर फैली  है कि अस्पताल प्रशासन चाहकर भी उन्हें दूरुस्त नहीं कर पा रहा है। पर्ची कांउटर से लेकर जांच कांउटर तक लगी कतारों से मरीजों को घंटो इंतजार करना पड़ रहा है। भर्ती की पर्ची बनाने के लिए मरीज को स्ट्रेचर पर ही पर्ची बनने तक इंतजार करना पड़ रहा है।

अस्पताल में पेस्टीसाइड के कंट्रोल अभियान चला रखा है। अस्पताल में जहां चूहे घुसने वाले स्थान हैं को  को चिंहित कर उनकी मरम्मत कराई जाएगी। इसके निर्देश दिए जा चुके है।
- डॉ. समीर टंडन उप अधीक्षक एमबीएस अस्पताल कोटा

JKK में आगामी दिनों में निहार सकेंगे प्रदर्शनी कल्पना लोक... एक आध्यात्मिक अनुभूति
जयपुर। जवाहर कला की पारिजात कलादीर्घा में चल रही प्रदर्शनी कल्पना लोक... एक आध्यात्मिक अनुभूति की तिथि आगे बढ़ा दी गई है।  जयपुर के छायाकार महेश स्वामी ने इस प्रदर्शनी में प्राकृतिक-सौंदर्य से भरपूर फोटोचित्रों को तकनीक के इस्तेमाल से अलग व अनोखे स्वरूप में तैयार किया है।  घर में संजोई गई प्राकृतिक हरियाली पर फोटोज लेकर उन चित्रों की प्रदर्शनी लगाई हैं जिनमें पेड़, पत्ते, पौधे, गमले, बेल आदि के मनमोहक चित्र है। महेश स्वामी कहते हैं कि एक कलाकार अपने रचना-कर्म द्वारा तो समाज में सकारात्मक योगदान देता ही है, साथ ही दूसरे कलाकारों के सृजन का सम्मान करते उनमें अतिरिक्त-ऊर्जा का संचार कर दोहरी सार्थक-भूमिका निभाता है। दरअसल दूसरों के रचना-कर्म की प्रशंसा व सम्मान का भाव ही एक कलाकार को सच्चा व महान कलाकार बनाता है। इसलिए पिछले लगातार नौ दिनों से जवाहर कला केंद्र में प्राकृतिक-सौंदर्य की अद्भुत छटा बिखेर रही है मेरी 18वीं छाया-कला प्रदर्शनी कल्पना लोक ...एक आध्यात्मिक अनुभूति  कला-प्रेमियों का खूब प्यार व प्रशंसा बटोर रही है । 1 अक्टूबर से चल रही इस प्रदर्शनी की तिथि 10 से बढ़ाकर 15 अक्टूबर कर दी गई है।

JKK में महात्मा गांधी पर आधारित प्रदर्शनी का CM गहलोत ने किया उद्घाटन
जयपुर| राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज जवाहर कला केंद्र (जेकेके) की सुदर्शन गैलेरी में 'राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जीवन यात्रा' पर आधारित पेंटिंग प्रदर्शनी 'मोहनदास से महात्मा' का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी की परिकल्पना विधायक, निवाई पीपलू,  प्रशांत बैरवा ने की है। प्रदर्शनी के कलाकार देवदास आर्ट्स, जयपुर के चंद्र प्रकाश गुप्ता हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर पेंटिंग्स की प्रशंसा की और कहा कि गांधी जी के जीवन के विभिन्न क्षणों को इस प्रदर्शनी के माध्यम से पहली बार देखने को मिल रहा है। गांधी जी की विशाल पेंटिंग देखकर ऐसा लग रहा है जैसे कि वह हम सभी को देख रहे हों। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक बार गांधीजी की जीवनी पढ़नी चाहिए। यह उनके जीवन जीने का नजरिए को ही बदल देगा।

प्रदर्शनी में गांधी जी की कैनवस पर बनी विश्व की सबसे बड़ी स्टैंडिंग पेंटिंग भी प्रदर्शित की गई है। यह 6 बाय 11 फीट की पेंटिंग है जिसे तैयार होने में 6 महीने लगे। इस पेंटिंग को कलाकार एवं एसोसिएट प्रोफेसर, वनस्थली विद्यापीठ, अन्नपूर्णा शुक्ला ने बनाया है।