Military action - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ट्रंप का दावा: हॉर्मुज बंद होने से ईरान को प्रतिदिन 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर का नुकसान, ईरान के साथ कभी कोई समझौता नहीं हो सकता
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि ईरान हॉर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करना नहीं चाहता, क्योंकि इसके बंद होने से उन्हें प्रतिदिन 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर का नुकसान हो रहा है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा, “ वे (ईरान) इसे खुला रखना चाहते हैं ताकि वे प्रतिदिन 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर कमा सकें।” ट्रंप ने दावा किया कि ईरान कह रहा है कि वे इसे बंद करना चाहते हैं, क्योंकि वे ‘अपनी प्रतिष्ठा बचाना’ चाहते हैं, जबकि अमेरिका ने इसकी पूरी तरह से घेराबंदी कर रखी है। उन्होंने कहा कि चार दिन पहले कुछ लोगों ने उनसे संपर्क किया था और बताया था कि ईरान इस जलडमरूमध्य को तुरंत खोलना चाहता है।

डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा, “ लेकिन अगर हम ऐसा करते हैं, तो ईरान के साथ कभी कोई समझौता नहीं हो सकता, जब तक कि हम उनका बाकी देश और उनके नेताओं को भी उड़ा न कर दें।” डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं और अमेरिकी संचार माध्यमों, विशेष रूप से वॉल स्ट्रीट जर्नल और न्यूयॉर्क टाइम्स पर अपना हमला जारी रखते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्हें ‘ऑपरेशन मिडनाइट हैमर’ को ‘नीचा दिखाने’ या उसकी आलोचना करने की अनुमति कभी नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस अभियान ने परमाणु स्थलों को इस सीमा तक पूरी तरह से नष्ट कर दिया है कि ‘रक्तपिपासु ईरान’ उन तक पहुंचने या उन्हें खोदकर निकालने में असमर्थ रहा है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी अंतरिक्ष बल के पास पिछले जून में हमला किये गये तीनों स्थलों के हर इंच पर कैमरों की निगरानी है।

'ऑपरेशन मिडनाइट हैमर' 22 जून, 2025 को ईरान के महत्वपूर्ण परमाणु केंद्रों के विरुद्ध किये गये अमेरिकी सैन्य हमलों का गुप्त नाम है। इन हमलों का मुख्य केंद्र तीन प्राथमिक परमाणु बुनियादी ढांचा स्थल फोर्डो यूरेनियम संवर्धन संयंत्र, नतंज परमाणु केंद्र और इस्फहान परमाणु प्रौद्योगिकी केंद्र थे। इस अभियान में अमेरिकी वायु और नौसेना शक्ति का विशाल प्रदर्शन देखा गया, जिसमें 7 बी-2 स्पिरिट स्टील्थ बमवर्षक शामिल थे, जिन्होंने सीधे अमेरिका से 18 घंटे का मिशन संचालित किया। इसमें पहली बार युद्ध में उपयोग किये गये 30,000 पाउंड के 'बंकर बस्टर' बम, एक अमेरिकी पनडुब्बी से दागी गयी 30 टॉमहॉक मिसाइलें और ईरानी हवाई सुरक्षा को ध्वस्त करने के लिए एफ-35 और एफ-22 स्टील्थ लड़ाकू विमानों सहित 125 से अधिक विमान शामिल थे। अमेरिकी अधिकारियों और उपग्रह चित्रों के अनुसार इन स्थलों को ‘अत्यधिक गंभीर क्षति’ पहुंची है। पेंटागन का अनुमान है कि इन हमलों ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लगभग दो वर्ष पीछे धकेल दिया है।

इजरायली सुरक्षा बलों और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प: युद्ध के विरोध में प्रदर्शन कर रहे 17 लोगों गिरफ्तार, 50 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी
तेल अविव। इजरायली पुलिस ने तेल अवीव के थिएटर स्क्वायर पर युद्ध के विरोध में रैली कर रहे 17 लोगों को हिरासत में लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को इस प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी अधिकारियों से लेबनान, ईरान और गाजा पट्टी में जारी सैन्य कार्रवाई को समाप्त करने की मांग कर रहे थे। हालांकि, इस रैली को मंजूरी दी गई थी, लेकिन यह नागरिक सुरक्षा नियमों के उल्लंघन में आयोजित की गई थी। नियमों के मुताबिक, गोलाबारी के खतरे के कारण खुले क्षेत्रों में 50 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदियां हैं।

मौके पर मौजूद संवाददाताओं के अनुसार, घुड़सवार पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया, जिससे सुरक्षा बलों और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर इजरायली उच्च न्यायालय के उस आदेश के उल्लंघन का आरोप लगाया, जिसमें हबीमा स्क्वायर पर 600 से कम प्रतिभागियों वाले प्रदर्शनों को तितर-बितर करने से पुलिस को रोका गया था। जब भीड़ निर्धारित संख्या से अधिक हो गई, तो पुलिस ने इसे अवैध घोषित कर कार्रवाई शुरू कर दी।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी से ईरान में हमले शुरू किए थे, जिसके जवाब में ईरान इजरायली क्षेत्र और पश्चिमी एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले कर रहा है। इज़रायल और लेबनानी हिज़बुल्लाह के बीच तनाव दो मार्च की रात से और बढ़ गया, जब हिज़बुल्लाह ने रॉकेट हमले तेज कर दिए। जवाब में इज़रायल ने दक्षिणी क्षेत्रों, बेका घाटी और बेरूत के बाहरी इलाकों सहित लेबनान पर बड़े पैमाने पर हमले किए। 16 मार्च को इज़रायली सेना ने आधिकारिक तौर पर दक्षिणी लेबनान में ज़मीनी अभियान शुरू करने की घोषणा की थी।

ईरान जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी अब नई डेडलाइन: ऊर्जा संयंत्र पर हमले को 10 दिनों के लिए किया स्थगित, ईरान ने कहा - हमने ऐसा कुछ नहीं मांगा
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि ईरानी सरकार के अनुरोध पर उन्होंने ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमले की प्रक्रिया को 10 दिनों के लिए रोक दिया है। ट्रम्प ने कहा कि वे इस प्रक्रिया को छह अप्रैल को पूर्वी समयानुसार रात आठ बजे तक के लिए स्थगित कर रहे हैं।

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा, "ईरानी सरकार के अनुरोध पर, मैं ऊर्जा संयंत्रों पर हमले की अवधि को 10 दिनों के लिए सोमवार, छह अप्रैल को रात आठ बजे (पूर्वी समय) तक रोक रहा हूं।" उन्होंने दोहराया कि बातचीत जारी है और फर्जी मीडिया और अन्य लोगों द्वारा इसके विपरीत दिए गए गलत बयानों के बावजूद, यह बहुत अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है। हालांकि ईरान लगातार इस बात से इनकार करता रहा है कि अमेरिका के साथ कोई बातचीत चल रही है।

इजरायली हमले में ईरानी बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत, ईरान ने जताई कड़ी नाराजगी
तेल अवीव। इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा है कि उसकी गोलाबारी में ईरानी अर्धसैनिक बल 'बासिज' के कमांडर गुलामरेजा सुलेमानी मारे गए हैं। आईडीएफ ने सोशल मीडिया पर यह दावा करते हुए कहा कि कल किए गए एक सटीक हमले में सुलेमानी को निशाना बनाया गया।

गौरतलब है कि, गुलामरेजा सुलेमानी पिछले छह वर्षों से बासिज इकाई के कमांडर के रूप में कार्यरत थे। बासिज ईरान की सेना रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के तहत काम करने वाला एक विशाल अर्धसैनिक बल है। इजरायल ने सुलेमानी पर ईरान में नागरिक प्रदर्शनों के दौरान हिंसक दमन, बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां और बल प्रयोग का नेतृत्व करने का आरोप लगाया है।

मिडिल ईस्ट में खलबली: ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी को इजरायल ने बनाया निशाना, मौत पर सस्पेंस ?
इजरायल। ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी को इजरायली सेना ने निशाना बनाया है। इस बात की पुष्टि इजरायली सेना ने की है, लेकिन अभी तक इस बात के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है कि लारीजानी की मौत हो चुकी है या फिर वो घायल हुए है। फिलहाल, ईरानी सरकार ने लारीजानी की मौत होने या फिर उन पर हमला होने की किसी भी खबर पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

इजरायल ने दावा किया कि उसने ईरान के शीर्ष नेता अली लारीजानी को निशाना बनाकर हवाई हमला किया, हालांकि उनकी मौत या हालत स्पष्ट नहीं है। हमले में बासिज कमांडर घोलमरेजा सुलेमानी के मारे जाने की भी बात कही गई। इजरायल ने कई अहम ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया, जबकि ईरान ने जल्द प्रतिक्रिया देने की बात कही है।

अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू करने के बाद से अब तक  राजधानी तेहरान में कम से कम 500 लोग मारे गए हैं और 5,700 लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी तेहरान की एम्बुलेंस सेवा के प्रमुख मोहम्मद इस्माइल तवाकोली ने सोमवार दी। तवाकोली के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा, अब तक हमारे यहां 5,700 लोग घायल हुए हैं और 503 लोगों की मौत युद्ध से जुड़ी घटनाओं के कारण हुई है।

रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
मॉस्को। रूस की हवाई रक्षा प्रणालियों ने रविवार को रात भर में 170 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराये, जिनमें से 27 मॉस्को की ओर बढ़ रहे थे। रूसी अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि शनिवार रात से रविवार सुबह तक, हवाई रक्षा प्रणालियों ने रूस के कई क्षेत्रों में इन ड्रोनों को रोका और नष्ट कर दिया।मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने अपने सोशल मीडिया चैनल पर बताया कि रूसी हवाई रक्षा प्रणालियों ने मॉस्को की ओर बढ़ रहे 27 ड्रोन मार गिराए।

रूस के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण रोसावियात्सिया के अनुसार, मॉस्को के वनुकोवो हवाई अड्डे और कलुगा क्षेत्र के कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिए गए थे। रोसावियात्सिया ने कहा कि उड़ानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ये प्रतिबंध आवश्यक थे।

अमेरिकी सीनेट में वॉर पावर्स प्रस्ताव खारिज, ईरान को लेकर सैन्य कार्रवाई पर राष्ट्रपति की शक्ति बरकरार, युद्ध रोकने वाला बिल नामंजूर
वॉशिंगटन। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच अमेरिकी सीनेट में लाया गया वॉर पावर्स रेजोल्यूशन पारित नहीं हो सका। इस प्रस्ताव का उद्देश्य राष्ट्रपति की सैन्य कार्रवाई की शक्ति को सीमित करना था, लेकिन मतदान में इसे बहुमत का समर्थन नहीं मिल पाया। सीनेट में हुए मतदान में प्रस्ताव के पक्ष में 47 वोट पड़े, जबकि 53 सांसदों ने इसके विरोध में मतदान किया। इसके साथ ही यह प्रस्ताव खारिज हो गया। प्रस्ताव में यह मांग की गई थी कि ईरान के खिलाफ किसी भी बड़े सैन्य अभियान से पहले अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी लेना अनिवार्य किया जाए।

मतदान के दौरान ज्यादातर रिपब्लिकन सांसद पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में नजर आए। हालांकि कुछ अपवाद भी रहे, जहां केंटकी के रिपब्लिकन सीनेटर रैंड पॉल ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। दूसरी ओर पेंसिल्वेनिया के डेमोक्रेटिक सीनेटर जॉन फेटरमैन ने इसका विरोध किया। डेमोक्रेटिक नेता चक शूमर ने कहा कि यह मतदान तय करेगा कि सीनेटर लंबे समय से चल रहे मध्य पूर्व के संघर्षों से थके अमेरिकी नागरिकों के साथ खड़े हैं या प्रशासन के साथ। वहीं रिपब्लिकन नेता जॉन बरासो ने कहा कि प्राथमिकता ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकना है।

विशेषज्ञों का मानना है कि प्रस्ताव के खारिज होने से राष्ट्रपति को सैन्य निर्णय लेने में अधिक स्वतंत्रता मिल गई है और क्षेत्र में जारी संघर्ष आने वाले दिनों में और लंबा खिंच सकता है।

अमेरिका-इजराइल v/s ईरान: महायुद्ध का 5वां दिन; ईरानी युद्धपोत पर अमेरिकी पनडुब्बी का हमला, सौ लोगों की मौत, कई लोग लापता
नई दिल्ली। अमेरिका ने बुधवार को श्रीलंका के तट के पास एक ईरानी युद्धपोत पर पनडुब्बी से हमला किया। इस हमले में 100 लोगों के मारे जाने की खबर है। श्रीलंका नेवी के मुताबिक जहाज से कई शव बरामद हुए हैं।  जहाज पर लगभग 180 लोग सवार थे। हमले में 32 लोग घायल हैं, जिन्हें रेस्क्यू किया गया है। श्रीलंका ने लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया है। यह ईरानी युद्धपोत पिछले महीने भारत के विशाखापट्टनम में आयोजित 2026 इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में हिस्सा लेकर लौट रहा था।

ईरानी जहाज से मिला था संकट का संदेश

श्रीलंका रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने इस हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें ईरानी जहाज से संकट का संकेत मिला था। इसके बाद श्रीलंकाई सेना ने बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान शुरू किया है।

खामेनेई के उत्तराधिकारी को भी निशाना बनाएंगे: इजराइल :

इजराइल के रक्षा मंत्री इजरायल कार्टज ने कहा है कि  ईरान में नियुक्त ऐसा कोई भी नया नेता, जो उनके देश को नष्ट करने की योजनाओं को आगे बढ़ाएगा, उसे सीधा निशाना बनाया जाएगा। उन्होंने कहा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उसका नाम क्या है? कार्ट्स का यह बयान तब आया जब मीडिया में दावा किया गया कि ‘असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स’ ने खामेनेई के पुत्र मुजतबा खामेनेई को इस्लामिक गणराज्य का नया सर्वोच्च नेता चुन लिया है।

ईरान पर इजरायल का दसवां बड़ा हमला, लेबनान में भी भारी बमबारी

इजरायल ने बुधवार को युद्ध के पांचवे दिन ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई तेज करते हुए ‘दसवें दौर’ के हमलों की शुरुआत कर दी। इसके साथ ही इजरायली सेना लेबनान में भी लगातार बमबारी कर रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि उनकी फौजों के हमलों से ईरान की वायुसेना और नौसेना पूरी तरह ‘ध्वस्त’ हो गई है। इजरायली रक्षा बलों ने दावा किया है कि दसवें दौर के हमले में तेहरान के दर्जनों इलाकों को निशाना बनाया गया। इसमें ईरान के सुरक्षा बल रिवोल्यूशरी गार्ड के हेडक्वार्टर बासिज पर भी हमला किया गया। अमेरिकी सैन्य सूत्रों के अनुसार, अब तक की कार्रवाई में ईरान के 17 जहाजों और लगभग 2,000 लक्ष्यों को नष्ट कर दिया गया है।

ईरान में अब तक 1,000 से अधिक लोग मारे गए

‘ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट न्यूज एजेंसी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान में 1,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। इजराइली फौजें लेबनान में सीमा से आगे छह किलोमीटर तक प्रवेश कर चुकी हैं। लेबनान के मीडिया के अनुसार इजरायली तोपों अभी भी गरज रही हैं। लेबनान के दक्षिण इलाके में सक्रिय आतंकी संगठन हिजबुल्ला ने दावा किया है कि उसने इजराइल के सेना मुख्यालय को निशाना बनाया है।

यूएई ने पड़ोसी देशों के साथ ‘सुरक्षित हवाई गलियारे’ खोले

पश्चिम एशिया के इस क्षेत्र में बढ़ते खतरे को देखते हुए अमेरिका ने तीन देशों में अपने दूतावास बंद कर दिए हैं और अपने राजनयिक कर्मचारियों की संख्या में कटौती की है। संयुक्त अरब अमीरात ने फंसे हुए नागरिकों को निकालने के लिए पड़ोसी देशों के साथ ‘सुरक्षित हवाई गलियारे’ खोल दिए हैं।

तुर्की का बड़ा दावा  : ईरान की मिसाइल को बीच रास्ते में मार गिराया

तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण बयान में कहा कि नाटो की हवाई रक्षा इकाइयों ने ईरान की ओर से दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल को बीच हवा में ही नष्ट कर दिया है। मंत्रालय के अनुसार, यह मिसाइल तुर्की के हवाई क्षेत्र की ओर बढ़ रही थी। रक्षा मंत्रालय के अनुसार नष्ट की गई मिसाइल का एक हिस्सा भूमध्य सागर के पास तुर्की के डोर्टयोल जिले में गिरा, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई है।

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि तुर्की अपने क्षेत्र और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह सक्षम है, चाहे खतरा कहीं से भी आए। मंत्रालय ने चेतावनी देते हुए कहा, हम याद दिलाते हैं कि हम अपने देश के प्रति किसी भी शत्रुतापूर्ण कार्य का जवाब देने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं। इसके साथ ही तुर्की ने सभी पक्षों से ऐसी कार्रवाइयों से बचने का आग्रह किया है जिससे क्षेत्र में संघर्ष और अधिक फैल सके। राजनयिक सूत्रों के अनुसार, तुर्की के विदेश मंत्री हाकान फिदान ने इस घटना के बाद ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची को फोन कर अंकारा के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

ट्रंप-पेट्रो वार्ता: राष्ट्रपति ट्रंप ने दिया कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो को अमेरिका आने का न्यौता, इन मुद्दों पर चर्चा संभव
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कोलंबिया के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की बात करने के कुछ ही दिनों बाद, बुधवार को दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच टेलीफोन पर बात हुई। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में बताया कि कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने नशीली दवाओं की तस्करी और दोनों देशों के बीच जारी अन्य विवादों पर चर्चा करने के लिए उन्हें फोन किया था। इस बातचीत के बाद ट्रंप ने घोषणा की है कि पेट्रो के साथ राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस में (एजेंसी) की तैयारी की जा रही है।

गौरतलब है कि, जनवरी 2025 में ट्रंप के कार्यभार संभालने और वेनेजुएला में हालिया सैन्य अभियान के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहला सीधा संवाद है। ट्रंप ने लिखा, कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो के साथ बात करना सम्मान की बात थी। उन्होंने नशीली दवाओं की स्थिति और हमारे बीच रहे मतभेदों को समझाने के लिए फोन किया था। मैं उनके कॉल और बात करने के लहजे की सराहना करता हूं और निकट भविष्य में उनसे मिलने के लिए उत्सुक हूं।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो और कोलंबिया के विदेश मंत्री के बीच बैठक की तैयारियां की जा रही हैं। यह बैठक व्हाइट हाउस में होगी, हालांकि अभी इसकी तारीख की घोषणा नहीं की गयी है। पेट्रो ने भी इस बातचीत की पुष्टि करते हुए इसे 'सौहार्दपूर्ण' बताया और कहा कि उन्होंने दोनों सरकारों के बीच सीधे संवाद की बहाली का अनुरोध किया है। पेट्रो ने राजधानी बोगोटा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यह बातचीत एक घंटे से अधिक समय तक चली।

उल्लेखनीय है कि, राष्ट्रपति ट्रम्प की सत्ता में वापसी के बाद से अमेरिका और कोलंबिया के बीच संबंध तनावपूर्ण रहे हैं। ट्रंप ने बार-बार कोलंबिया पर अमेरिका में कोकीन की तस्करी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। कोलंबिया ने इन आरोपों को झूठा बताया और स्पष्ट किया है कि वह संवाद, सहयोग और आपसी सम्मान पर आधारित संबंधों के लिए प्रतिबद्ध है और राज्यों के बीच बल प्रयोग या धमकी की बात अस्वीकार्य है।

वेनेजुएला संकट: चीन ने मादुरो की गिरफ्तारी पर अमेरिका को घेरा, तत्काल रिहाई की मांग की
बीजिंग। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिकी सेना के हिरासत में लिए जाने के बाद चीन ने इस सैन्य कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए अमेरिका से मांग की है कि वह मादुरो दंपती को तत्काल रिहा करे। बीजिंग ने चेतावनी दी है कि किसी संप्रभु राष्ट्र के खिलाफ बल का ऐसा प्रयोग अंतरराष्ट्रीय कानूनों का खुला उल्लंघन है।

चीनी विदेश मंत्रालय के एक आधिकारिक बयान में अमेरिका से वेनेजुएला की सरकार को अस्थिर करने की कोशिशें बंद करने और विवाद का समाधान बातचीत के जरिए निकालने का आग्रह किया गया है।

इज़रायल के खिलाफ़ ईरान की सैन्य कार्रवाई समाप्त, पूर्ण संयम के बाद उठाया कदम: विदेश मंत्री अरागची
तेहरान। ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अरागची ने कहा है कि इज़रायल के खिलाफ ईरान की सैन्य कार्रवाई समाप्त हो गयी है। अरागची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में ईरान की ओर से मंगलवार रात इजरायल में लक्ष्यों के खिलाफ मिसाइल हमले के बारे में विस्तार से बताते हुए यह टिप्पणी की।

उन्होंने कहा कि ईरान ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 के अंतर्गत आत्मरक्षा का प्रयोग किया और गाजा और लेबनान में हमलों के लिए जिम्मेदार सैन्य एवं सुरक्षा स्थलों को निशाना बनाया। ईरान ने गाजा में युद्धविराम की कोशिश में लगभग दो महीने तक पूर्ण संयम बरतने के बाद यह कार्रवाई की है।

उन्होंने कहा कि ईरान की कार्रवाई तब तक स्थगित रहेगी, जब तक इज़रायल आगे प्रतिशोध को आमंत्रित करने की कोशिश नहीं करता है और अगर ऐसा हुआ तो इस स्थिति में तेहरान की प्रतिक्रिया मजबूत और ज्यादा शक्तिशाली होगी।

Earlier this evening, we exercised self-defense under Article 51 of the UN Charter, targeting solely military & security sites in charge of genocide in #Gaza and #Lebanon.

We did so after exercising tremendous restraint for almost two months, to give space for a ceasefire in… pic.twitter.com/SJJrAhxIdN

— Seyed Abbas Araghchi (@araghchi) October 1, 2024

अरागची ने कहा कि इज़रायल के समर्थकों पर अब तेल अवीव में युद्धोन्मादी लोगों पर लगाम लगाने की जिम्मेदारी बढ़ गई है, न कि उनकी मूर्खता में शामिल होने की।

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स ने एक बयान में कहा कि ये हमले इज़रायल द्वारा हमास पोलित ब्यूरो प्रमुख इस्माइल हनीयेह, हिजबुल्लाह महासचिव सैयद हसन नसरल्लाह और वरिष्ठ आईआरजीसी कमांडर अब्बास निलफोरोशान की हत्याओं के साथ-साथ लेबनानी और फ़िलिस्तीनी लोगों के खिलाफ अमेरिकी समर्थन से इजरायली दुर्भावनापूर्ण हमलों में तेजी लाये जाने के जवाब में किए गए।

ईरान के रक्षा मंत्री अज़ीज़ नासिर ज़ादेह ने हमले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर इज़रायल ने जवाब देने की हिम्मत की, तो हमारी कार्रवाइयां कहीं ज्यादा गंभीर होंगी और हम अपने पास मौजूद मिसाइलों की अधिक उन्नत श्रृंखला का उपयोग करेंगे।