Sindhicamp bus stand - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सिंधीकैम्प बस स्टैंड पर ईमानदारी की मिसाल, 8 लाख के जेवर लौटाए
जयपुर। जयपुर में ईमानदारी की प्रेरक घटना सामने आई है। राजस्थान रोडवेज और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों ने महिला यात्री का करीब 8 लाख रुपये मूल्य का जेवरात से भरा बैग सुरक्षित लौटाकर भरोसे की मिसाल पेश की। सोमवार को नागौर के इन्दावड़ निवासी महिला संतोष अजमेर से किशनगढ़ जा रही थीं। अजमेर से रवाना होकर वे किशनगढ़ में उतर गईं, लेकिन जल्दबाजी में बैग सीट के नीचे ही भूल गईं। याद आने पर उन्होंने रोडवेज अधिकारियों से संपर्क किया।

बस जब जयपुर पहुंची, तो यूपी रोडवेज प्रभारी श्रवण सिंह ने बैग सुरक्षित उतारकर संभाल लिया। मुख्य प्रबंधक राकेश राय के सुपरविजन में पहचान की पुष्टि की गई और यातायात प्रबंधक लोकेश चौधरी ने महिला व परिजनों को बैग सौंप दिया। बैग में 5 तोला सोना सहित कीमती आभूषण थे। महिला ने रोडवेज कर्मचारियों का आभार जताया।

सिंधीकैम्प बनेगा मल्टी-मोडल हब : शहर के बाहरी हिस्सों में विकसित होंगे नए बस स्टैंड, बस संचालन प्रणाली को सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
जयपुर। बजट घोषणा 2022-23 के तहत परिवहन विभाग ने जयपुर में बस संचालन प्रणाली को सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। विभाग की योजना के अनुसार 100 फीसदी प्राइवेट बसों का संचालन अब शहर के बाहरी हिस्सों में विकसित होने वाले नए बस स्टैंडों से किया जाएगा। इसके तहत अजमेर रोड पर हीरापुरा, आगरा रोड पर बगराना, टोंक रोड पर प्रतापनगर और सीकर रोड पर विद्याधर नगर में आधुनिक बस स्टैंड विकसित किए जाएंगे।

योजना में सीकर रोड की 50 फीसदी बसों को विद्याधर नगर तथा शेष 50 फीसदी को हीरापुरा तक संचालित करने का प्रावधान है। रोडवेज की लगभग 20 फीसदी बसें वर्ष 2025 से शहर के बाहरी हिस्सों में टर्मिनेट की जाएंगी, जिनकी संख्या वर्ष 2035 तक बढ़ाकर 40 फीसदी करने का लक्ष्य रखा गया है। भविष्य की जरूरतों को देखते हुए वर्ष 2035 तक सिंधीकैम्प में 48 बस-बे, हीरापुरा में 62, बगराना में 49, प्रतापनगर में 23 तथा विद्याधर नगर में 31 बस-बे विकसित किए जाएंगे। अनुमान के अनुसार वर्ष 2035 तक सिंधीकैम्प से 1430, हीरापुरा से 1779, बगराना से 1323, प्रतापनगर से 611 और विद्याधर नगर से 854 बसें संचालित होंगी।

सिंधीकैंप बस स्टैंड पर मिली गंदगी तो होगी कार्रवाई
जयपुर। राजस्थान रोडवेज के सबसे बड़े बस स्टैंड सिंधीकैंप के परिसर में चेयरमैन शुभ्रा सिंह व एमडी पुरुषोत्तम शर्मा के औचक निरीक्षण में गंदगी मिलने के मामले में अब मुख्य प्रबंधक को चार्जशीट देने की कार्रवाई हो सकती है। वहीं बस स्टैंड के बाहर अवैध रूप से संचालित हो रही बसों पर भी कार्रवाई के लिए रोडवेज प्रशासन की ओर से परिवहन विभाग को पत्र लिखा जाएगा। इनका मुख्य प्रबंधक वीडियो बनाकर मुख्यालय भेजेंगे।

जानकारी के अनुसार बुधवार को रोडवेज चेयरमैन और एमडी ने अधिकारियों के साथ बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान सुलभ शौचालयों और परिसर में गंदगी मिली थी। इस पर चेयरमैन ने नाराजगी जताते हुए मुख्य प्रबंधक को फटकार लगाई थी।

वीडियो बनाकर भेजे
सिंधीकैंप बस स्टैंड के बाहर तत्कालीन जिला कलक्टर राजेश्वर सिंह ने सन् 2006 में नो पार्किंग जोन घोषित किया था। इसके बावजूद भी निजी बसों का यहां से संचालन हो रहा है। इससे रोडवेज को राजस्व के साथ ही लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी होती है। इसको लेकर चेयरमैन ने मुख्य प्रबंधक को इन बसों का वीडियो बनाकर भेजने के निर्देश दिए। रोडवेज की ओर से इन बसों पर कार्रवाई के लिए परिवहन और पुलिस विभाग को पत्र लिखा जाएगा।

एमडी के आदेश की पालना नहीं
पिछले दिनों चेयरमैन के निर्देश के बाद एमडी ने आरएफआईडी कार्ड के लिए डिपो को मर्ज किया था। साथ ही सभी मुख्य प्रबंधकों को इस कार्य के लिए एक ही कर्मचारी की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद भी दो-तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। अब मुख्य प्रबंधकों को भी नोटिस थमाया जाएगा।