awareness campaign - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाए एसबीआई : देवनानी
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से मंगलवार को विधानसभा परिसर में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) जयपुर सर्किल के मुख्य महाप्रबंधक ओंकार नाथ चौधरी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच साइबर सुरक्षा और बैंक ग्राहकों को साइबर अपराधों से बचाने के उपायों पर चर्चा हुई। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने एसबीआई को राज्यभर में साइबर फ्रॉड के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता शिविर आयोजित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल लेनदेन के बढ़ते दायरे के साथ साइबर अपराधों के मामले भी बढ़ रहे हैं। ऐसे में आम नागरिकों को समय रहते जागरूक करना और सुरक्षित बैंकिंग के प्रति शिक्षित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि आधुनिक डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की प्राथमिक आवश्यकता बन गई है और इसके लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाए जाने चाहिए।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक ओंकार नाथ चौधरी ने विधानसभा अध्यक्ष को एसबीआई की ओर से साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों और ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुरक्षा सुविधाओं एवं जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी। भेंट के दौरान ओंकार नाथ चौधरी ने विधानसभा अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया, जबकि देवनानी ने उन्हें राजस्थान विधानसभा के लोगो की प्रतिकृति और डायरी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसबीआई के सहायक महाप्रबंधक (जनसंपर्क) संजय शर्मा भी उपस्थित रहे।

नगर निगम जयपुर टीम एवं जय मां सरस्वती विद्या पीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने चलाया स्वच्छता जनजागरूकता अभियान, प्लास्टिक का उपयोग कम करने और कपड़े के थैले अपनाने की अपील की
जयपुर। नगर निगम जयपुर टीम एवं जय मां सरस्वती विद्या पीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा मंगलवार को सिविल लाइन जोन, वार्ड नं. 44 (शांति नगर, ब्लॉक 4) में कचरा पृथक्करण हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया।

रहवासियों को गीला व सूखा कचरा अलग-अलग रखने, घर पर दो डस्टबिन का उपयोग करने तथा कचरा निगम के अधिकृत वाहन में देने के लिए प्रेरित किया गया। प्लास्टिक का उपयोग कम करने और कपड़े के थैले अपनाने की अपील की गई। इसके साथ ही सेनेटरी एवं घरेलू हानिकारक कचरे के सुरक्षित निस्तारण की जानकारी दी गई और सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

VB G RAM G को लेकर जिलों में जागरूकता अभियान, 11–13 जनवरी तक प्रभारी मंत्रियों का दौरा
जयपुर। राज्य सरकार ने VB G RAM G के प्रावधानों को लेकर जिलों में व्यापक जागरूकता बढ़ाने की जिम्मेदारी प्रभारी मंत्रियों को सौंपी है। इसके तहत 11 से 13 जनवरी तक प्रभारी मंत्री अपने-अपने प्रभार वाले जिलों का दौरा करेंगे। दौरे के दौरान मंत्री VB G RAM G से जुड़ी जानकारियां देंगे और इससे संबंधित भ्रांतियों को दूर करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में दो रात्रि चौपाल और दो जनसभाएं आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों में बिजली, पानी और सड़क से जुड़ी समस्याओं की निगरानी, उनके समाधान के लिए कार्ययोजना निर्माण तथा क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग की जाएगी।

प्रभारी मंत्री बजट पूर्व संवाद के तहत चिकित्सकों, एससी-एसटी समूहों के प्रतिनिधियों, NGO, सिविल सोसाइटी, उपभोक्ता फोरम, डेयरी संघों के प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। इसके साथ ही युवा, खिलाड़ी, उद्यमी, किसान प्रतिनिधि, व्यापार कर सलाहकार, प्रोफेशनल्स, राजीविका और अन्य महिला प्रतिनिधियों से संवाद कर बजट को लेकर सुझाव लिए जाएंगे। कैबिनेट सचिवालय के निर्देशानुसार, प्रभारी मंत्री पूर्व बजट घोषणाओं में शामिल भूमि आवंटन, स्थानीय विकास योजनाओं तथा DMFT के समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करेंगे। साथ ही 5 गौरव योजना और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना की भी जिलावार समीक्षा की जाएगी। सरकार का उद्देश्य VB G RAM G के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ ग्रामीण विकास, सामाजिक समावेशन और जनभागीदारी को मजबूत करना है, ताकि जनआकांक्षाओं के अनुरूप बजट और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

शादियों के सीजन में ज्वैलरी की गुणवत्ता की जांच के लिए शुरू करें जागरूकता अभियान : गोदारा
जयपुर। खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि आगामी समय में शादियों के सीजन को ध्यान में रखते हुए ज्वैलरी की गुणवत्ता की जांच के लिए अभियान शुरू करें। गोदारा सचिवालय में राज्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक में अधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश के लोग अपनी आय का ज्यादा धन ज्वेलरी खरीदने में ख़र्च करते हैं। वो किसी भी प्रकार से ठगी के शिकार नहीं हो इसके लिए उन्हें जागरूक करना आवश्यक है। साथ ही निर्देश दिए कि दुकानदार द्वारा उपभोक्ता को दिये गए बिल पर हॉल मार्क की जानकारी अवश्य लिखी होनी चाहिये। सर्राफा बाजार में हॉल मार्क सेंटर की जानकारी क्यू आर कोड के माध्यम से दी जाए।

अभी तक राज्य में कुल 20 जिलों में हॉलमार्क सेंटर स्थापित किये जा चुके हैं। गोदारा ने उपभोक्ताओं के अधिकारों के संवर्धन व संरक्षण के लिए एवं उपभोक्ताओं को त्वरित राहत प्रदान करने के लिए इनका समयबद्ध रूप से निस्तारण करने के निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबरों का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। दुकानदारो द्वारा दिये जाने वाले बिल पर उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर अंकित किए जाएं, सभी को यह जानकारी होनी चाहिये कि, यदि आप उत्पाद से संतुष्ट नहीं है, तो हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। मानव जीवन से जुड़ी दवाइयों की विश्वसनियता बनाये रखने के लिए और पनीर, दूध एवं मावा की रेंडमली जांच करने के निर्देश दिए।

बीमा क्लेम व रियल एस्टेट के प्रकरणों का निस्तारण भी शीघ्रता से किया जाए। उन्होंने बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए वीसी के माध्यम सुनवाई की व्यवस्था शुरू करने के बारे में कहा कि यह बुजुर्गों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। समय समय पर उपभोक्ताओं की जागरूकता के लिए संभाग स्तर पर कार्यशालाएं एवं ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। जागरूकता के लिए ग्राम स्तर पर रात्रि चोपाल आयोजित करने के साथ ही वीडियो ऑडियो का प्रदर्शन करने के निर्देश दिए साथ ही जागरूकता का प्रचार जमीनी स्तर पर करने के लिए रोडमैप बनाने की आवश्यकता बताई।

उन्होंने ऑनलाइन शॉपिंग में होने वाली ठगी पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचित करें। राज्य में कुल 36 साइबर स्टेशन क्रियाशील हैं ,कुल 1930 साइबर कमांडो तैयार किए जा रहे हैं, इस पर पूरा फोकस है। ठगी होने के 4 घंटे के भीतर ही यदि शिकायत दर्ज हो जाती है, तो पैसा रिकवर होने की संभावना अधिक रहती है। प्रमुख शासन सचिव सुबीर कुमार ने कहा कि विश्व उपभोक्ता दिवस 15 फरवरी से 15 मार्च तक उपभोक्ता माह के रूप में मनाया जाएगा।

अभियान में 50 से अधिक गांवों के किसानों को किया जागरुक
जयपुर। देश के किसानों को पेस्टीसाइड से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराने और फसल की गुणवत्ता के साथ-साथ आय में इजाफा करने के लिए दिल्ली से नागौर पहुंचे ‘मेरे गांव की मिट्टी’ शुद्ध उगाओ, शुद्ध खिलाओ, जागरुकता अभियान नागौर के 50 से ज्यादा गावों के किसानों को जागरुक किया। अभियान के तहत किसानों को पेस्टीसाइड का इस्तेमाल कम से कम करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस मौके पर सुरेश राठी ने बताया कि 50 गांवों में करीब 3 हजार से ज्यादा किसान जागरुकता अभियान का हिस्सा बने है। हमें विश्वास है कि जल्द ही नागौर ही नहीं पूरा राजस्थान पेस्टीसाइड मुक्त होगा। राठी ने बताया कि कंपनी जल्द ही नागौर में लैब बनाएगी, ताकि किसानों के उत्पाद की गुणवत्ता की जांच नागौर में ही हो। 'मेरे देश की मिट्टी जागरुकता रथ'' की शुरुआत की गई है। यह अभियान पूरे देश के किसानों को पेस्टीसाइड से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत करवा रहा है।

ऑपरेशन महिला गरिमा: जागरूकता अभियान में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जागरूक
जयपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़, छींटाकशी की घटनाओं की प्रभावी रोकथाम के लिए ऑपरेशन महिला गरिमा के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त योगेश दाधीच ने बताया कि निर्भया स्क्वाड ने अभियान चलाकर महिलाओं और बालिकाओं से सम्बन्धित पोस्टर, फ्लैक्स बैनर के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया।

निर्भया स्क्वाड ने विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, कॉलोनियों, मोहल्लों में जाकर महिलाओं व बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस तरह 4470 महिलाओं और बालिकाओं को जागरुक किया गया।  थाना विद्याधर नगर क्षेत्र में नेशनल हैण्डलूम, बियानी कॉलेज, अग्रवाल केटर्स, न्यूरो केयर हॉस्पिटल स्थानों से होते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया। जिससे महिलाओं को अपने अधिकारों को कानूनों की जानकारी मिली।

प्रोग्राम का सुपरविजन कर रही पुलिस उपायुक्त तेजस्वनी गौतम के नेतृत्व में अभियान के तहत निर्भया स्क्वाड की मास्टर ट्रेनर द्वारा विभिन्न स्कूलों, कॉलेज में जाकर 14745 महिलाओं बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण व हेल्प लाइन नम्बरों की जानकारी दी गई।  पुलिस उपायुक्त तेजस्वनी गौतम ने बताया कि भीड़भाड़ वाले स्थानों में जाने वाली सभी बालिकाएं और महिलाएं अपने मोबाइल में निर्भया हेल्पलाइन के 5 नंबर 8764866090, 8764866091, 8764866092, 8764866093, 8764866094 को निर्भया 1, 2, 3, 4, 5 के नाम से अपने मोबाइल में सेव करें। किसी भी परेशानी होने पर इन नंबरों पर लिखित, मौखिक, ऑडियो, वीडियो या रिकॉर्डिंग भेजी जा सकती है। यह हेल्पलाइन 24 घंटे काम करती है।