reet - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रीट अभ्यर्थियों को है आंसर की का इंतजार, 20 से 25 के बीच हो सकती है जारी
जयपुर। राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2024 में शामिल हुए करीब 14 लाख अभ्यर्थियों को आंसर की का बेसब्री से इंतजार है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अनुसार 20 से 25 मार्च के बीच बोर्ड आंसर की जारी हो सकती है। पहले 20 मार्च तक आंसर की जारी करने की योजना थी, लेकिन होली की छुट्टी और 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं के कारण देरी हो रही है।

बोर्ड ने 27 और 28 फरवरी को रीट परीक्षा का आयोजन किया था, जिसमें कुल 13,77,256 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें लेवल-1 के 4,06,953 और लेवल-2 के 9,70,303 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे थे। परीक्षा के लिए कुल 15,44,518 आवेदन प्राप्त हुए थे। बोर्ड प्रशासन ओएमआर शीट को स्कैन करने के कार्य में जुटी हुई है। एक मार्च से शुरू हुई इस प्रक्रिया में प्रतिदिन लगभग 70,000 ओएमआर शीट स्कैन की जा रही हैं। जिससे इस कार्य में करीब 20 दिन लग सकते हैं। बोर्ड के सचिव और रीट समन्वयक कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी जाएंगी। सभी आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा।

रीट मेंस-2022: लेवल-1 के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पांच जुलाई से, रोल नंबर से जान सकेंगे शेड्यूल
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (रीट मेंस-2022) लेवल-1 के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख घोषित कर दी है। प्रदेशभर में 5 से 17 जुलाई तक सुबह 10 से शाम 6 बजे तक जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। लेवल-1 में शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थी अपने गृह जिले में दस्तावेजों का सत्यापन करवा सकेंगे। वहीं, जिन अभ्यर्थी के गृह जिले में यह की सुविधा नहीं है, उनके लिए नजदीक के जिलों में व्यवस्था की गई है। इसके बाद 21,000 पदों के लिए फाइनल रिजल्ट जारी कर अभ्यर्थियों को पोस्टिंग दी जाएगी।

17 जुलाई के बाद जारी होगी फाइल सूची
17 जुलाई तक इस प्रक्रिया के बाद चयन बोर्ड, उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट को बीकानेर शिक्षा विभाग भेजेगा। जहां से फाइनल रिजल्ट के आधार पर उम्मीदवारों को पोस्टिंग दी जाएगी। माना जा रहा है कि इस पूरी प्रक्रिया में लगभग 2 महीने का वक्त लग सकता है। ऐसे में इसी साल सितंबर तक उम्मीदवारों को पोस्टिंग मिलने की पूरी उम्मीद है।

ऐसे तारीख पता लगेगी
शिक्षक भर्ती परीक्षा लेवल-1 के के लिए 41,546 शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार शाला दर्पण पोर्टल पर अपनी लॉगिन आईडी से खुद के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख का पता लगा सकेंगे। इसके लिए उन्हें शाला दर्पण मॉड्यूल पर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा। इसके साथ ही अगर किसी व्यक्ति को पोर्टल पर किस तरह की समस्या आती है तो वह अपने गृह जिले में शिक्षा अधिकारी मुख्यालय में बने कंट्रोल रूम में भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। बता दें कि चयन बोर्ड द्वारा 26 मई को शिक्षक भर्ती परीक्षा (रीट मेंस) लेवल-1 का रिजल्ट जारी किया गया था। इनमें 38,280 कैंडिडेट्स नॉन टीएसपी (ट्राइबल सब प्लान) क्षेत्र से हैं। वहीं 3266 कैंडिडेट्स टीएसपी क्षेत्र से हैं। शिक्षक भर्ती परीक्षा लेवल-1 में 2 लाख 12 हजार 342 में से 1 लाख 96 हजार 696 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। ऐसे में उपस्थिति 92.63 फीसदी रही।

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में पदों की संख्या 48 हज़ार से बढ़ाकर 60 हज़ार करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
जयपुर। शाहिद स्मारक जयपुर में ईरा बोस प्रदेशाध्यक्ष युवा हल्ला बोल के नेतृत्व में अध्यापक भर्ती परीक्षा में तृतीय श्रेणी  शिक्षक भर्ती में पदों की संख्या 48 हज़ार से बढ़ाकर 60 हज़ार करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन किया गया। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों ने 6 जून शहीद स्मारक पर विशाल धरना प्रदर्शन का ऐलान किया ईरा बोस का कहना है कि कई सालों से यह भर्ती प्रक्रिया चल रही है इसमें कई ऐसे अभ्यर्थी भी शामिल हैं जिनकी अब एज लिमिट भी पूरी हो चुकी है।
एक बार अध्यापक भर्ती परीक्षा का पेपर रद्द होने की वजह से यह भर्ती प्रक्रिया काफी लंबी हो गई है और इसमें नए अभ्यर्थियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है लेकिन पदों की संख्या में कभी कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। अभ्यर्थियों का कहना है पिछले कई सालों से लगातार तैयारी कर रहे हैं कुछ ही पदों पर भर्ती निकाली जाती है लेकिन उस भर्ती में भारी संख्या में बेरोजगार बैठते हैं अच्छे अंक लाने के बावजूद भी वह लोग जब नौकरी नहीं ले पाते है तो मानसिक तनाव से गुजरना पड़ता है।

अभ्यर्थियों की मांग है कि अध्यापक भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाकर 60 हजार की जाए ताकि हजारों घरों में और खुशियां आए और कुछ बेरोजगार साथियों को इसका फायदा मिल सके। आज 6 जून शहीद स्मारक पर बेरोजगारों ने विशाल धरना प्रदर्शन कर रहे है और सरकार से आर-पार की लड़ाई के लिए बेरोजगारों का जमघट शहीद स्मारक पर इकट्ठा है जब तक मांग पूरी नही हुई तब तक था से नही हटेंगे।

रीट मेंस लेवल टू के परिणाम का लाखों छात्रों को इंतजार
जयपुर। रीट मेंस लेवल टू के रिजल्ट का प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों को इंतजार है। बोर्ड की ओर से 48 हजार पदों के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा 25 फरवरी से 1 मार्च तक कराई गई थी। परीक्षा में कुल 9.65 लाख में से 9.02 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थियों से सवालों को लेकर आपत्तियां मांगी गई थी, इनमें लेवल-1 और लेवल-2 में कुल मिलाकर 77,939 आपत्तियां दर्ज की गई थी।

पहली पारी में 97.61 और दूसरी पारी में 93.14 प्रतिशत परीक्षार्थी रहे उपस्थित
जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से मंगलवार को जिले में उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा-2022 के तहत पहली पारी में उर्दू (लेवल-द्वितीय) और दूसरी पारी में पंजाबी (लेवल-द्वितीय) की परीक्षा हुई। परीक्षा में चौथे दिन प्रथम पारी में 97.61 और द्वितीय पारी में 93.14 प्रतिशत परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि जिले में परीक्षा के चौथे दिन दोनों पारी में कुल 9 हजार 50 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से पहली पारी में 97.61 प्रतिशत और द्वितीय पारी में 93.14 प्रतिशत परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे। पहली पारी की परीक्षा में 5 हजार 741 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 5604 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दूसरी पारी में 3309 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 3 हजार 82 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। एडीएम (पूर्व) अमृता चौधरी ने बताया कि जयपुर में बुधवार को एक ही पारी एक केन्द्र पर सिंधी विषय लेवल-द्वितीय परीक्षा होगी, जिसमें कुल 271 अभ्यर्थी पंजीकृत है।

रीट भर्ती परीक्षा : दो पारियों में एक लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने दिया पेपर
जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (सामान्य/विशेष शिक्षा) सीधी भर्ती परीक्षा-2022 के तहत सोमवार को हुई परीक्षा में पहली पारी में संस्कृत विषय (लेवल-द्वितीय) और दूसरी पारी में अंग्रेजी विषय (लेवल-द्वितीय) का पेपर हुआ। एडीएम (पूर्व) अमृता चौधरी ने बताया कि परीक्षा में कुल एक लाख 18 हजार 183 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से पहली पारी में 91.24 प्रतिशत और द्वितीय पारी में 96.80 प्रतिशत परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे। पहली पारी में 63 हजार 153 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 57 हजार 623 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 5530 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पारी में 55 हजार 30 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 53 हजार 271 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 1759 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। एडीएम ने बताया कि मंगलवार को नौ हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के आयोजन तक जिले में बुधवार दोपहर तक इंटरनेट सेवाएं परीक्षा समाप्ति तक बंद रहेंगी। वहीं मंगलवार को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर (पूर्व) अमृता चौधरी ने बताया कि जयपुर में मंगलवार को दो पारियों में परीक्षा होगी, जिसमें 9 हजार 39 अभ्यर्थी पंजीकृत है। पहली पारी में उर्दू विषय लेवल-द्वितीय परीक्षा में 23 केंद्रों पर 5731 और दूसरी पारी में पंजाबी विषय लेवल-द्वितीय की परीक्षा में 14 केन्द्रों पर 3308 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

पहली पारी में 91.88 और दूसरी में 96.92% परीक्षार्थी रहे उपस्थित
जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से रविवार को जयपुर में प्राथमिक (लेवल-प्रथम) और उच्च प्राथमिक (लेवल-द्वितीय) विद्यालय अध्यापक (सामान्य विशेष) की भर्ती परीक्षा के तहत पहली पारी में सामाजिक विज्ञान (लेवल-द्वितीय) और दूसरी पारी में हिन्दी (लेवल-द्वितीय) की परीक्षा हुई। जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि रविवार को जिले में परीक्षा के दूसरे दिन की प्रथम पारी एवं द्वितीय पारी में कुल 1 लाख 9 हजार 541 अभ्यर्थी  पंजीकृत थे। इनमें से पहली पारी में 91.88 प्रतिशत और दूसरी पारी में 96.92 प्रतिशत परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे। पहली पारी में सामाजिक विज्ञान विषय लेवल-द्वितीय परीक्षा में 66 हजार 981 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 61 हजार 548 अभ्यर्थियों ने भाग लिया और 5 हजार 433 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पारी में हिन्दी विषय लेवल-द्वितीय की परीक्षा में 42 हजार 560 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 41 हजार 121 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। वहीं 1 हजार 439 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। अतिरिक्त जिला कलक्टर (पूर्व) अमृता चौधरी ने बताया कि जयपुर में सोमवार को दो पारियों में परीक्षा होगी, जिसमें कुल 1 लाख 18 हजार 86 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। पहली पारी में संस्कृत विषय लेवल-द्वितीय परीक्षा में 176 केन्द्रों पर 63 हजार 126 और दूसरी पारी में अंग्रेजी विषय लेवल-द्वितीय की परीक्षा में 157 केन्द्रों में कुल 54 हजार 960 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सोमवार को जयपुर में शिक्षक भर्ती परीक्षा को देखते हुए संभागीय आयुक्त ने 27 सितंबर को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद करने के आदेश जारी किए हैं।

रीट परीक्षा : टोंक में हिन्दी के पेपर कम पड़े, अभ्यर्थी ने किया हंगामा
जयपुर। राज्य में 48 हजार शिक्षकों के लिए हो रही भर्ती परीक्षा दूसरे दिन रविवार को छिटपुट घटनाओं को छोड़कर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। हालांकि, टोंक के एक परीक्षा केन्द्र पर दूसरी पारी के पेपर कम पड़ गए, इस पर अभ्यर्थियों ने हंगामा किया। मौके पर पहुुंचे जिला कलक्टर चिन्मय गोपाल के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। उदयपुर में एक डमी अभ्यर्थी पकड़ा गया। सरकार ने सुबह छह से शाम छह बजे तक नेटबंदी की, इससे सामान्य लोगों को काफी परेशानी हुई। रीट मैन्स की प्रथम पारी में 91.31 और द्वितीय पारी में 95.88 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग्य आजमाया। राजधानी जयपुर में सोमवार सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक नेटबंदी रहेगी। राज्य के 11 जिले अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अलवर, भीलवाड़ा, श्रीगंगानगर और टोंक में नेट बंद रहा। टोंक के विवेक कॉलेज में परीक्षा की दूसरी पारी में हिन्दी परीक्षा के दौरान पेपर कम पड़ने से अभ्यर्थियों ने हंगामा कर दिया। दो कमरों में पेपर साढ़े तीन बजे पहुंचा। अभ्यर्थी परीक्षा कक्ष से बाहर आ गए और नारेबाजी करने लगे। अभ्यर्थियों ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ अव्यस्थाओं का आरोप लगाते हुए परीक्षा दोबारा कराने की मांग की। कलक्टर चिन्मय गोपाल ने स्पष्ट किया कि परीक्षा में कोई गड़बड़ी नहीं हुई। एक सेंटर के दो कमरों में पेपर पहुंचने में देरी हुई। इस सेंटर के 540 परीक्षार्थियों की परीक्षा देरी से कराई गई। गोपाल ने बताया कि अभ्यर्थियों के लिए प्रशासन ने खाने और घर तक छोड़ने की व्यवस्था की है।

उदयपुर में डमी पकड़ा
पहली पारी में सुबह 9.30 से दोपहर 12 बजे तक सामाजिक विज्ञान का पेपर हुआ। उदयपुर की हिरणमगरी पुलिस ने सेक्टर-4 स्थित महावीर जैन विद्या संस्थान से जालौर के रहने वाले कृष्णाराम विश्नोई को पकड़ा। वो उदयपुर के झाड़ोल के रहने वाले संजय पारगी की जगह 5 लाख रुपए में सौदा कर परीक्षा दे रहा था।

सरकारी टीचर 15 लाख और एक छात्र चार लाख रुपए लेकर बना डमी अभ्यर्थी, 12 गिरफ्तार
जयपुर। मुरलीपुरा थाना पुलिस ने रीट लेवल-1 मैन परीक्षा में डमी अभ्यर्थी संगीता बिश्नोई को गिरफ्तार कर फर्जी आधार कार्ड व प्रवेश पत्र बरामद किया है। टीम को सूचना मिली कि मुरलीपुरा के सूर्यनगर में प्रिंस स्कूल परीक्षा केंद्र में मंजू बिश्नोई की जगह अन्य महिला परिक्षार्थी परीक्षा दे रही है। सूचना पर टीम ने जांच की तो मंजू बिश्नोई चितलवाना जालौर की जगह परीक्षार्थी संगीता बिश्नोई निवासी रानीवाड़ा जालौर परीक्षा दे रही थी। इसके पास फर्जी आधार कार्ड, प्रवेश पत्र बरामद किए गए। संगीता खुद प्रथम लेवल अध्यापक के पद पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय पुराना पावर हाउस सांचौर जालौर में पदस्थापित हैं। अभ्यर्थी संगीता बिश्नोई ने अपने ननदोई भजनलाल बिश्नोई के कहने पर उसकी जानकार मंजू बिश्नोई की जगह डमी परीक्षार्थी के रूप में परीक्षा देना स्वीकार किया था। पूछताछ पर संगीता ने बताया कि उसके ननदोई भजनलाल बिश्नोई ने इस परीक्षा को देने के लिए 10 से 15 लाख रुपए तक देने को कहा था। वहीं झोटवाड़ा में महेन्द्र सिंह (31) डूंगरवा जालौर को डमी अभ्यर्थी के रूप में ओमप्रकाश के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया है। इसे झोटवाड़ा पुलिया के नीचे गर्ल्स स्कूल के पास से पकड़ा है।

सात लोगों को पकड़ा
सोडाला थाना पुलिस ने रीट परीक्षा से पूर्व दो मूल अभ्यर्थी, एक डमी परीक्षार्थी समेत सात लोगों पकड़ हैं। इनके कब्जे से 35 हजार रुपए की नकदी और एडिटिंग किए गए आधार कार्ड व प्रवेश पत्र बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी अरुण कुमार (24) बाड़ी धौलपुर, श्रीनिवास (38) बाड़ी धौलपुर, विनोद (25) मोरोली धौलपुर, भीमसेन (40) मनिया धौलपुर, अजय (24) बाड़ी धौलपुर, विजय कुमार (28) उदयपुरवाटी झुंझुनूं और प्रेमपाल गुर्जर (27) बाड़ी धौलपुर का रहने वाले हैं। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) योगेश गोयल ने बताया कि सूचना पर टीम ने सोडाला सर्किल पर एक कार में बैठे चार लोगों से पूछताछ की और अरुण नाम के युवक का मोबाइल चैक किया तो एक मोबाइल नम्बर अजय भाई के नाम से सेव मिला।

इसमें एटीएम, नकदी व चेक लेकर आने की चेटिंग और अलवर वाले सेंटर के फोन पर किसी से नाम नहीं लेने की चेटिंग मिली। जब अरुण से पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि उसने अपने भाई अजय की जगह अलवर में परीक्षा सेंटर पर डमी परीक्षार्थी विजय कुमार सैनी को बैठाया है। पूछताछ में उसने महेश नगर में तलवारिया गार्डन के पास होटल देशी तड़का के आगे खड़ा होना बताया। टीम ने वहां से तीन लोगों को पकड़ लिया। जांच में मूल अभ्यर्थी प्रेमपाल सिंह एवं अजय कंसाना के स्थान पर डमी अभ्यर्थी विजय कुमार सैनी को बैठाना सामने आया है।
इस सभी को पकड़ लिया गया। जांच में आया कि डमी अभ्यर्थी विजय कुमार सैनी और अन्य आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि 25 फरवरी को असली परीक्षार्थी अजय कंसाना की जगह प्रथम पारी में अलवर सेंटर में परीक्षा देकर वापस जयपुर आकर सैकंड पारी में खुद की परीक्षा देने और 26 फरवरी को असली परीक्षार्थी प्रेमपाल सिंह की जगह भरतपुर में परीक्षा देने के लिए जाना था।

सोशल मीडिया में फैली पेपर आउट की अफवाहें
जयपुर। प्रदेश में पांच दिन तक चलने वाली तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा का आगाज इंटरनेट बंदी के साथ नहीं हो पाया। पहली पारी में सोशल मीडिया में पेपर आउट होने की अफवाहें तेज से फैली, जिससे परीक्षार्थियों को भी परेशानी हुई। इसके बाद जयपुर सहित अन्य जिलों का प्रशासन हरकत में आया और पेपर आउट की अफवाहों को रोकने के लिए नेटबंदी का आदेश जारी किया गया। जयपुर में यह आदेश दोपहर को जारी हुए। वहीं परीक्षा वाले अन्य 11 जिलों में भी लगभग यहीं हालात रहे। नेटबंदी को लेकर कुछ जगह संभाग स्तर पर तो कुछ जगह जिला स्तर पर आदेश जारी किए गए।

आज भी रहेगा इंटरनेट बंद  : संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने आदेश जारी कर जयपुर पुलिस आयुक्तालय के सभी थाना क्षेत्रों में 26 फरवरी सुबह 9 से शाम छह बजे तक नेटबंदी का आदेश जारी किया है। इसके आलावा एक अन्य आदेश में अलवर के रामगढ़, किशनगढ़वास, मालाखेड़ा तहसिल क्षेत्रों में रविवार को सुबह 9:30 से शाम 6 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी।

एक मार्च तक होंगे लोग प्रभावित: इस साल की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा को नकल से बचाने के लिए इंटरनेट बंद तो किया गया, लेकिन इससे 11 जिलों के एक करोड़ से ज्यादा लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। अभी 11 जिलों में 26 फरवरी को, जबकि जयपुर में एक मार्च तक परीक्षा होनी है। ऐसे में स्थानीय लोगों को नेटबंद होने से परेशानी उठानी पड़ेगी। दरअसल, राजस्थान में पहली बार 48,000 पदों पर होने जा रही रीट मेंस यानी शिक्षक भर्ती परीक्षा से शुरू हुई है।

रोते रहे कैंडिडेट, नहीं मिली एंट्री : बोर्ड ने एग्जाम में किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए तय समय से एक घंटा पहले ही एंट्री बंद कर दी गई। एक-दो मिनट लेट पहुंचने वालों को भी एंट्री नहीं दी गई है। युवक बोलता रहा, सर मेरे छोटे-छोटे बच्चे हैं। अभी 5 मिनट भी ज्यादा नहीं हुए हैं। मुझे दो-तीन सेंटर पर जाने के बाद पता लगा कि एग्जाम सेंटर यहां है। मैं बाइक से आया हूं। पुलिस ने रोक दिया तो वह रोने लगे।

यह हुआ पेपर : परीक्षा में लेवल वन की पहली पारी की परीक्षा दोपहर 12 बजे खत्म हो गई है। दोपहर 2:30 बजे से लेवल-2 की साइंस-मैथ्स की परीक्षा शुरू हुई, जिसके लिए 1:30 बजे तक अभ्यर्थियों को एंट्री दी गई। सुबह के एग्जाम के लिए कैंडिडेट्स सेंटर्स पर 6 बजे से पहुंचना शुरू हो गए थे। वहीं, इससे पहले कड़ी सुरक्षा के बीच पेपर सेंटर्स तब पहुंचाए गए और पूरी चेकिंग के बाद भी अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया।

रीट भर्ती परीक्षा : 60 फीसदी से कम अंक लाने वाली सामान्य वर्ग की महिला अभ्यर्थी भर्ती में शामिल हो
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने रीट पात्रता परीक्षा में 60 फीसदी से कम अंक लाने वाली सामान्य वर्ग की महिला अभ्यर्थी को तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में शामिल करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही अदालत ने प्रमुख शिक्षा सचिव और अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। जस्टिस सुदेश बंसल ने यह आदेश अवनी शर्मा की याचिका पर दिए हैं। याचिका में अधिवक्ता विजय पाठक ने अदालत को बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अध्यापक ग्रेड तृतीय के लिए रीट पात्रता परीक्षा कराई थी। इसमें 60 फीसदी अंक लाने वाले अभ्यर्थियों को ही पात्र घोषित किया था। रीट परीक्षा में याचिकाकर्ता ने 59.56 फीसदी अंक प्राप्त किए थे, जिसका राउंड ऑफ किया जाए तो यह 60 फीसदी होता है। सीटेट के मामले में भी इस तरह की छूट दी गई है। अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने हाल ही में 48 हजार अध्यापक ग्रेड तृतीय के लिए भर्ती निकाली है और इसमें रीट परीक्षा में साठ फीसदी अंक लाने वाले अभ्यर्थियों को ही शामिल किया गया है। ऐसे में याचिकाकर्ता को भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाए। इस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब करते हुए याचिकाकर्ता को भर्ती में शामिल करने को कहा है।

रीट लेवल 2 में पद बढ़ाने की मांग को लेकर धरने की नहीं मिली अनुमति
जयपुर। अध्यापक भर्ती रीट लेवल 2 में पद बढ़ाने की मांग को लेकर 28 अक्टूबर को शहीद स्मारक जयपुर में राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के बैनर तले आंदोलन किया जाना था।

प्रदेश प्रवक्ता हनुमान किसान ने बताया की पुलिस प्रशासन द्वारा धरने की अनुमति नहीं दी गई है। लेकिन 5 सदस्य प्रतिनिधि मंडल की शिक्षा मंत्री बी डी कल्ला से वार्ता करवाने का आश्वासन दिया गया है। वार्ता से हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो 2 नवंबर को शहीद स्मारक जयपुर में प्रदेश प्रवक्ता हनुमान किसान के नेतृत्व में बड़ा आंदोलन किया जाएगा ।

रीट परीक्षा फिर विवादों में: सोशल मीडिया पर पेपर, किरोड़ी ने की जांच की मांग, कहा,'पेपर घोटाले में बड़े डकैतों पर हाथ डालो'
राजस्थान एलिजिबिलिटी एग्जामिनेशन फॉर टीचर (REET) के पेपर रविवार को हो जाने के बाद भले ही सरकार राहत की सांस ले रही हो। लेकिन इस बार भी पेपर लीक की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है।  रीट का पेपर एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। परीक्षा कराने वाले राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने भी माना कि जो पेपर वायरल हो रहे हैं, वो REET के ही हैं। 24 जुलाई (दूसरे दिन) की दूसरी पारी के ये पेपर हैं। इसमें सामाजिक अध्ययन और बाल विकास का पेपर शामिल हैं। सामाजिक अध्ययन के 8 पेज और बाल विकास का एक पेज वायरल हुआ तो परीक्षा पर सवाल खड़े होने लगे हैं। SST पेपर के 91 से 132 नम्बर तक के 42 सवालों के 8 पेज सामने आए। SST में कुल 60 सवाल पूछे गए थे। प्रश्नों के ऑप्शन्स पर टिक मार्क भी लगे हुए हैं।

बीजेपी सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने एक बार सूबे की गहलोत सरकार से सवाल किया है। किरोड़ी ने ट्वीट कर रीट मामले में गहलोत सरकार से जांच की मांग की है। किरोड़ीलाल का कहना है कि जब रीट अभ्यर्थियों से पेपर जमा करवा लिया गया, तो यह पेपर सोशल मीडिया पर कहां से आए? मैं सीएम अशोक गहलोत से कई बार कह चुका हूं कि पेपर घोटाले में बड़े डकैतों पर हाथ डालो। वह ऐसा नहीं कर रहे हैं। इसका राज क्या है? वायरल पेपर  की सच्चाई तुरंत जांच करवाने से सामने आ जाएगी। वहीं यदि अगर पेपर लीक हुआ है तो इन बड़े डकैतों पर सरकार को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि परीक्षा के बाद कैंडिडेट्स से एग्जामिनेशन हॉल में ही पेपर जमा करवा लिया जाता है। हालांकि बोर्ड के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र गुप्ता का बयान आया है कि किसी अभ्यर्थी द्वारा शरारतवश अंदर के 4 पेज फाड़कर बाहर लाये गए होंगे। पेपर लीक तब माना जाता जब परीक्षा होने से पहले ये पेपर सोशल मीडिया पर वायरल होते।