Cabinet committee meeting - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एमबीसी एवं गुर्जर समाज की मांगों पर कैबिनेट समिति की बैठक : गुर्जर आरक्षण में लगे मुकदमो के निस्तारण के लिए अधिकारी नियुक्त
जयपुर। शासन सचिवालय में गुरुवार को अति पिछड़ा वर्ग एवं गुर्जर समाज की विभिन्न मांगों पर चर्चा के लिए कैबिनेट समिति की तीसरी बैठक आयोजित की गई। बैठक में संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत तथा गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने भाग लिया। बैठक में गुर्जर आरक्षण समिति द्वारा सुझाए सातों बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा उपरांत महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में समिति ने सिकंदरा के स्वर्गीय रूपनारायण गुर्जर के आश्रित को नगरीय निकाय विभाग में अनुकंपा नियुक्ति तथा 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया।

समिति ने शिक्षा व अन्य विभागों में एमबीसी कार्मिकों के नियमितीकरण,पदोन्नति सहित विभिन्न लंबित विषयों के निस्तारण के लिए सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अधीन कार्मिकों को अधिकार देने का सकारात्मक निर्णय लिया।बैठक में गुर्जर आरक्षण आंदोलन से संबंधित मुकदमों के शीघ्र निस्तारण के लिए जिला स्तर पर अतिरिक्त अधीक्षक पुलिस रेंक के अधिकारी को नोडल व राज्य स्तर पर कॉर्डिनेशन के लिए महानिरीक्षक पुलिस स्तर के अधिकारी को नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। साथ ही, शेष बिंदुओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्णय लेने की दिशा में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अपर्णा अरोरा, कार्मिक विभाग शासन सचिव डॉ. कृष्णा कान्त पाठक, निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग आशीष मोदी सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

SI Paper Leak Case: एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में मंत्रिमंडल लिए कमेटी की हुई बैठक
जयपुर। एसआई भर्ती प्रकरण को लेकर मंत्रियों की कमेटी की शासन सचिवालय में पहली बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि कमेटी की आज पहली बैठक हुई, जिसमें पूरे मामले के तथ्यों को जाना गया है। अगली बैठक 10 अक्टूबर को होगी जिसमें अच्छी न्यूज़ मिलेगी।

उनके इस बयान से माना जा रहा है कि राजस्थान सरकार एसआई भर्ती परीक्षा को रद्द कर सकती है। जोगाराम पटेल ने कहा की गहलोत सरकार का कार्यकाल बहुत ही कलंकित करने वाला रहा। डमी कैंडिडेट भर्ती परीक्षाओं में बैठ गए। आरपीएससी सदस्य की संलिप्तता होना गंभीर है। इसकी साख पर धब्बा लगा। बैठक में समिति सदस्यों के परीक्षा रद्द करने या न करने को लेकर विचार आये। कई तथ्यों की जानकारी आई और बहुत सी जानकारियां आनी बाकी है। 10 अक्टूबर को फिर बैठक होगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के पेट मे मरोड़ पड़ रहे हैं। वे अनर्गल बयान दे रहे है अभी और भी मगरमच्छ पकड़े जाएंगे। अगली बैठक में पूरा विवरण होगा। जो तथ्य आएंगे उसके हिसाब से कमेटी राय देगी मामले में सौ से ज्यादा आरोपी पकड़े गए है। एसओजी ने तथ्यात्मक विवरण रखा। भजनलाल सरकार जो कहा है वह करेगी। जांच एजेंसियां ही बता पाएंगी कि कहां पर तार पहुंचे। उस समय सीएम ने कहा कि उनके ही ओएसडी ने प्रमाण सहित पूर्व डिप्टी सीएम सहित कई साथियों के फोन टेप कराए। तो अंदाजा लगाइए कि कथनी और करनी में कितना अंतर है। एसआई भर्ती में अगले सप्ताह अच्छी न्यूज मिलेगी।