MBBS - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कैबिनेट का बड़ा फैसला : मेडिकल कॉलेजों में स्नातकोत्तर की 5000 स्नातक की 5023 सीटें बढ़ाने को मंजूरी, जारी किए दिशा-निर्देश
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने अस्पतालों के सुदृढ़ीकरण और उन्नयन के लिए स्नातकोत्तर की पांच हजार सीटें और स्नातक की 5023 सीटें बढ़ाने की मंजूरी दी है। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बुधवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मौजूदा राज्य सरकार/केंद्र सरकार के मेडिकल कॉलेजों/स्टैंडअलोन पीजी संस्थानों/सरकारी अस्पतालों के सुदृढ़ीकरण और उन्नयन के लिए केंद्र प्रायोजित योजना (सीएसएस) के तीसरे चरण को मंजूरी दे दी है ताकि 5,000 स्नातकोत्तर की सीटें और एमबीबीएस के लिए 5,023 सीटें बढ़ाई जा सकें। इस पहल से महत्वपूर्ण रूप से स्नातक चिकित्सा क्षमता में वृद्धि होगी, अतिरिक्त स्नातकोत्तर सीटें सृजित करके विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी और सरकारी चिकित्सा संस्थानों में नई विशेषज्ञताओं की शुरुआत संभव होगी। इससे देश में डॉक्टरों की समग्र उपलब्धता मजबूत होगी।

जारी किए जाएंगे दिशा-निर्देश
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे। वर्तमान में देश में 808 मेडिकल कॉलेज हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा हैं और जिनकी कुल प्रवेश क्षमता 1,23,700 एमबीबीएस सीटें हैं।

NEET-2024 फर्जीवाड़े का खुलासा, एमबीबीएस कर रहे दो स्टूडेंट्स सस्पेंड
जोधपुर। नीट-2024 परीक्षा में फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। एमबीबीएस कर रहे दो स्टूडेंट्स को सस्पेंड कर दिया। दोनो स्टूडेंट्स डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज, जोधपुर एमबीबीएस कर रहे थे।

दोनों स्टूडेंट्स नीट 2024 में दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़े गए थे। एनएमसी डायरेक्टर यूजीएमईबी सुखलाल मीणा ने डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल को छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश जारी किए है।

सरकारी मेडिकल कॉलेज की 2560 एमबीबीएस और डेंटल कॉलेज की 401 बीडीएस सीटें खाली
जयपुर। एमसीसी ने अखिल भारतीय कोटे की एमबीबीएस, बीडीएस एवं बीएससी नर्सिंग ऑनर्स कोर्सेज सीट मैट्रिक्स जारी की गई है। इसमें एमबीबीएस की सरकारी क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज की 2560 एमबीबीएस सीटें तथा डेंटल कॉलेज की 401 बीडीएस सीटों की घोषणा की गई है।

इनमें राजस्थान के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में भी 191 एमबीबीएस सीट्स क्लियर वेकन्सी के रूप में उपलब्ध हैं। इसके साथ ही एमसीसी ने ऑल इंडिया ऑनलाइन तीसरे राउंड की काउंसलिंग में चॉइस फिलिंग प्रक्रिया भी सोमवार से शुरू की है। काउंसलिंग में क्लियर वेकन्सी सीट मैट्रिक्स कैटेगरी के अनुसार जारी की गई है। एआईआईएमएस (एम्स) की एमबीबीएस की 78 सीटें भी शामिल हैं तथा डीम्ड क्षेत्र के मेडिकल कॉलेजों की एमबीबीएस की 626 सीटें, जिसमें एनआरआई कोटे की अतिरिक्त 252 एमबीबीएस सीटें तथा डीम्ड क्षेत्र के डेंटल कॉलेजों की बीडीएस की 121 सीटें एवं एनआरआई कोटे की 75 अतिरिक्त सीटें भी शामिल हैं।

दिल्ली यूनिवर्सिटी की आंतरिक कोटा क्लियर वेकन्सी सीट के अंतर्गत 18 एमबीबीएस तथा 12 बीडीएस सीटें, इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी एमबीबीएस की चार तथा 21 बीडीएस सीटें भी इस काउंसलिंग के माध्यम से भरी जाएंगी। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की 28 बीडीएस सीटें तथा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की दो एमबीबीएस तथा दो बीडीएस सीटें उपलब्ध है। कैंडिडेट्स द्वारा 8 अक्टूबर तक च्वाइस भरकर लॉक किया जा सकता है।

10956 सीट मैट्रिक्स भी जारी की गई
जिपमेर पुदुच्चेरी तथा कराईकल कैंपस की 23 एमबीबीएस सीटें उपलब्ध है। इसमें आल इंडिया कोटे की छह तथा स्थानीय आंतरिक 17 एमबीबीएस सीटें भी शामिल है। इसी प्रकार ईएसआएसी मेडिकल कॉलेज की 37 एमबीबीएस सीटें जोकि ईएसआएसी कार्ड होल्डर्स के बच्चों के लिए आरक्षित है, वो भी इस काउंसलिंग के माध्यम से भरी जाएंगी।

बीएससी नर्सिंग ऑनर्स की 175 सीटें भी इस काउंसलिंग के माध्यम से भरी जाएंगी। कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि इसके साथ ही वर्चुअल वेकन्सी की एमबीबीएस, बीडीएस, बीएससी नर्सिंग ऑनर्स कोर्सेज की 10956 सीट मैट्रिक्स भी जारी की गई है। इसमें प्रथम तथा द्वितीय राउंड के जॉइन्ड कैंडिडेट्स, जिन्होंने तृतीय राउंड में अपग्रेड करने की इच्छा जाहिर की है, वे सीटें भी चॉइस फिलिंग के दौरान कैंडिडेट को दिखाई देंगी।