paper - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नीट यूजी परीक्षा आज, पेन-पेपर मोड पर होगी : परीक्षार्थी आजमाएंगे अपना भाग्य, प्रदेश से करीब 2 लाख विद्यार्थी परीक्षा में लेंगे भाग
जयपुर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेन्सी की नीट (यूजी) परीक्षा 2026 रविवार को दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी। देशभर के 22.79 परीक्षार्थी परीक्षा में अपना भाग्य आजमाएंगे, जिसमें 13.32 हजार छात्राएं और 9.46 लाख छात्र हैं। प्रदेश से करीब दो लाख विद्यार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। एजुकेशन विशेषज्ञ देव शर्मा ने बताया कि परीक्षा दोपहर दो बजे शुरू होगी, लेकिन परीक्षा के लिए रिपोटिंग टाइम 11 बजे रखा गया है। परीक्षा केन्द्र के गेट दोपहर डेढ़ बजे बंद हो जाएंगे। ऐसे में विद्यार्थियों को रिपोटिंग टाइम से पहले ही परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचना चाहिए।

चप्पल पहने लेकिन जेवरात नहीं- परीक्षा में चप्पल, पाजामा और पूर्व में निर्धारित कपड़े ही पहनकर जाए। जेवरात पहनकर परीक्षा देने नहीं जाए। धार्मिक चिह्न वाले कपड़ों और धार्मिक प्रतीक वाले सामान पहनकर जाने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जयपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक ने परीक्षा केन्द्रों से तीन सौ मीटर के दायर में फोटोकॉपी, साइबर कैफे और अन्य संबंधित दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं, जिससे किसी तरह की अनियमितता की संभावना न रहें।

पेपर आउट पर मुआवजे की मांग बौद्धिक दिवालियापन : गहलोत
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को यहां अलग-अलग कार्यक्रमों में सियासी संदेश भी दे दिए। उन्होंने सिन्धी कैम्प बस स्टैंड पर आयोजित एक समारोह में कहा कि पेपर आउट होने वाले छात्रों को मुआवजे की मांग उठाना मानसिक दिवालियापन की निशानी है। हालांकि मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में किसी का नाम नहीं लिया किन्तु पिछले दिनों यह मांग सचिन पायलट ने उठाई थी। इसके लिए पायलट ने मुख्यमंत्री को 15 दिन का समय दिया था।

राजनीतिक हलकों में कयास लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने इशारों-इशारों में सचिन पायलट की तीनों मांगों को मानने से इंकार कर दिया। मुख्यमंत्री ने समारोह में लोगों से पूछा कि आप ही बताइए क्या पेपर आउट होने वाले छात्रों के मुआवजे की मांग पूरी हो सकती है। विद्याधर नगर में आयोजित होमगार्ड के नए भवन के लोकार्पण में कहा कि ईआरसीपी का मुद्दा मध्यप्रदेश सरकार के जरिए रुकवाया गया। इस पर जानबूझकर आब्जेक्शन करवाया गया। पीएम इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित करें।

अब सभी श्रेणी की बसों में किराए में महिलाओं को आधी छूट
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिला यात्रियों के लिए रोडवेज की सभी श्रेणी की बसों के किराए में 50 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की। इस घोषणा के बाद अब रियायती दायरा बढ़ने से महिलाएं रोडवेज की साधारण बसों के साथ साथ एक्सप्रेस, डीलक्स सहित सभी श्रेणी की बसों के किराए में 50 प्रतिशत छूट का लाभ ले सकेंगी। पहले रोडवेज की साधारण सेवा की 500 बसों में ही महिला और बालिकाओं को किराए में 50 प्रतिशत छूट मिल रही थी और अन्य श्रेणी की बसों में 30 प्रतिशत की रियायत दी जा रही थी। गहलोत ने राजस्थान रोडवेज के केन्द्रीय बस स्टैण्ड सिंधी कैम्प पर 28 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित अत्याधुनिक बस टर्मिनल के लोकार्पण समारोह में इसकी घोषणा की।  मुख्यमंत्री ने कहा कि जो अच्छा काम किया वह पीछे रह गया और पेपर आउट-पेपर आउट चिल्ला रहे है। गुजरात में 15, यूपी में 22 पेपर आउट हुए है। हमने यहां पर कानून बनाया और 200 लोगों को इसके तहत जेल में डाला। क्या आप बता सकते हैं कि किस राज्य में जेल भेजा गया। विपक्ष के पास कोई बात नही है तो वह पेपर आउट पर बात करते है और कहते हैं कि मुआवजा दो। जो 26 लाख लोग बैठे हैं, उन्हें मुआवजा दो। इसको क्या कहेंगे, बुद्धि पर दिवालियापन ना कहेंगे तो और क्या कहेंगे। दुनिया के इतिहास में आज तक क्या किसी ने ऐसी मांग की है क्या? मुख्यमंत्री ने प्रतिक्षालय में कार्यक्रम कराने पर नाराजगी जताई।

ब्लास्ट मामले में एजी की सेवाएं लीं
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ब्लास्ट की पैरवी में अटॉर्नी जनरल की सेवाएं लीं गर्इं। रकबर मामले में चार मुल्जिम को लोअर सजा दी है। फैसले को हम देखेंगे आगे क्या करना है दोषियों को सजा मिले। जयपुर सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करने के लिए हमने भारत सरकार के अटॉर्नी जनरल को वकील किया है।

15 वर्ष की बड़ी घोषणा
होमगार्ड्स एवं होमगार्ड वॉलिंटियर्स की बरसों पुरानी मांग को पूरा करते हुए अनुबंध नवीनीकरण (कॉन्ट्रेक्ट रिन्यूवल) अवधि को 5 से बढ़ाकर 15 वर्ष करने की घोषणा की है। होमगार्ड्स के मानदेय में 15 प्रतिशत की वृद्धि करने के साथ ही राज्य सरकार ने 58 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर सेवा से अलग हो रहे स्वयंसेवकों को लघु व्यवसाय के लिए कल्याण कोष से अधिकतम 2 लाख रुपए तक की सहायता राशि दी जा रही है। सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजनलाल जाटव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने भवन के लिए विद्याद्यर नगर में 1250 वर्ग मीटर भूमि आवंटित की। 12.83 करोड़ की लागत से तैयार इस नवीन भवन में तमाम सुविधाएं है।

परीक्षा से पहले पेपर दिलाने का झांसा, 2 लाख रुपए लेकर भागा युवक
जयपुर। विद्याधर नगर थानाक्षेत्र में लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा में परीक्षा से पहले पेपर दिलाने का झांसा देकर एक युवक 2 लाख रुपए लेकर भाग गया। इस संबंध में लोकेश मीणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गांव के रवि मीणा और मुकेश ने लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा में पेपर दिलाने का झांसा दिया और 2 लाख रुपए मांगे थे। इसके लिए उन्होंने लोकेश को अंबाबाड़ी बुलाया। यहां पर कपिल बिश्नोई मिला, जिसने रुपए लिए और बोला कि मेरे पीछे आओ, तब पीड़ित आरोपी की गाड़ी के पीछे चलने लगा, तो सिंधी कैंप के पास आरोपी गाड़ी लेकर भाग गया।

उस समय बिचौलिया मुकेश मीणा तो कपिल की गाड़ी में था, लेकिन रवि मीणा पीड़ित की गाड़ी में था। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी विरेंद्र कुरील ने बताया कि पीड़ित द्वारा सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बिचौलिए रवि मीणा व मुकेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया।

तकनीकी सहायक का पेपर हल कराने के लिए हैकरों ने 6 लाख में किया सौदा
जयपुर। प्रदेश में जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से तकनीकी सहायक तृतीय भर्ती परीक्षा में पेपर हल करवाने के लिए हैकरों ने सिस्टम को हैक कर लिया था। एटीएस की टीमों को इसकी जानकारी मिली थी। इसलिए सात दिन पहले ही हैकरों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन पतंग डोर शुरू कर दिया था। इस ऑपरेशन के तहत परीक्षा से पूर्व बीकानेर, कोटा, अलवर, अजमेर और जयपुर में 20 अलग-अलग जगहों पर 20 टीमों ने दबिश दी। एटीएस ने 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से 8 लैपटॉप, तीन कार और कई महंगे मोबाइल जब्त किए हैं। इन सभी से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि पेपर हल करवाने के लिए 6 लाख रुपए में सौदा हुआ था।

सात दिन से निगरानी सिस्टम को हैक से बचाया
एसओजी-एटीएस के एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि तकनीकी सहायक भर्ती परीक्षा के मद्देनजर प्रदेश भर में कई जगह पर कार्रवाई की गई है। इसके लिए आईजी विकास कुमार के नेतृत्व में टीमों ने दबिश दी थी। इस कार्रवाई के लिए सात दिन से ही एटीएस टीम काम कर रही थी। परीक्षा कराने वाले सिस्टम को हैक होने से बचाया है।

तीन लाख पहले और तीन लाख बाद में तय
जानकारी के अनुसार इस पेपर को हल करवाने के लिए हैकरों और ग्रुप में शामिल अन्य लोगों ने एक अभ्यर्थी से 6 लाख रुपये में सौदा किया था। तीन लाख रुपये पहले और तीन लाख रुपए बाद में देने की बात तय हुई थी। यह खुलासा पूछताछ में अभ्यर्थियों ने किया है।

सिस्टम हैक करने की प्लानिंग
एटीएस के अनुसार तकनीकी सहायक की परीक्षा ऑनलाइन होनी थी। अभ्यर्थी सिस्टम पर बैठता और समय शुरू होने के बाद उसके कंप्यूटर पर ऑनलाइन पेपर आता और उस पेपर को ऑनलाइन ही अभ्यर्थी हल करता और सबमिट कर देता। हैकरों ने वीपीएन के जरिए सिस्टम को हैक करने की प्लानिंग की थी। इसका मुख्य केंद्र कानोता स्थित आरजे कोचिंग सेंटर रखा गया। वहां पर एक्सपर्ट टीचर बुलाए गए, जो पेपर को हल करने वाले थे। इससे पहले ही एटीएस की टीमों ने इस सिस्टम को हैक होने से बचा लिया और पेपर इन हैकरों के पास नहीं पहुंचा। उससे ही पहले टीमों ने दबिश देकर इन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए शातिरों में एक्सपर्ट टीचर, अभ्यर्थी, कोचिंग संचालक और दलाल शामिल हैं। यह परीक्षा 12 बजे से 2 बजे तक होनी थी और इसमें करीब 15000 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

ओडीएफ पंचायत के तमाम दावे सिर्फ कागजों में सिमटे
गामछ। गुडली ग्राम पंचायत को ओडीएफ  यानी खुले में शौच मुक्त करने के प्रशासन के तमाम दावे सिर्फ  कागजों तक ही सिमट कर रह गए हैं। जबकि हकीकत यह है कि जिन ग्राम पंचायतों को प्रशासन ने ओडीएफ  घोषित कर दिया है, वहां सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण खुले में आज भी शौच करने के लिए जा रहे हैं। दर्जनों परिवारों को अभी तक शौचालय नही मिला और कई परिवार ऐसे हैं, जिन्होंने खुद के  पैसों से शौचालय तो बना लिया लेकिन अभी तक पैसों का इंतजार है। प्रशासन स्वच्छ भारत मिशन के तहत लगे अधिकारियों ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया गया और गांव को ओडीएफ  घोषित कर दिया।

केशवरायपाटन पंचायत समिति की कई ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत अभियान के तहत बड़े.बड़े आयोजन कर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने ओपन डिफेक्शन फ्री (ओडीएफ ) घोषित किया था लेकिन हकीकत में ज्यादा कुछ नहीं बदला है। आज भी संैकड़ों परिवार खुले में ही शौच करने को मजबूर हो रहे हैं। कई जगह कागजों में ही शौचालय बने हैं और ग्राम पंचायत के 3.3 लाख रुपए की लागत से हकीकत में सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण करवाया तो वो आमजन के लिए शोपीस बनकर साबित हो रहे हैं।

ग्राम पंचायत अमरपुरा के विशनपुरा चारणवास, तिगरिया, नागल कोजू, हाथनोदा में 3.3 लाख रुपए की लागत से बने सार्वजनिक शौचालय में पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण ताले लटके है। ग्रामीणों का आरोप है कि जरूरत से कम शौचालय बनवाए गए और जल्दबाजी में गांवों को ओडीएफ  घोषित कर दिया गया। खुले में शौच मुक्त करने के प्रशासन के तमाम दावे सिर्फ  कागजों तक ही सिमट कर रह गए हैं। जबकि हकीकत यह है कि जिन ग्राम पंचायतों को प्रशासन ने ओडीएफ  घोषित कर दिया है, वहां ग्रामीण खुले में आज भी शौच करने के लिए जा रहे हैं।

प्लास्टिक कचरा प्रबंधन महत्वपूर्ण मानदंडभले ही प्लास्टिक उत्पाद लोगों के जीवन का एक अभिन्न अंग बन गए हैं, लेकिन विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों में एक महत्वपूर्ण पर्यावरणीय चुनौती के रूप में उभरा है जिसके कारण गांवों को ओडीएफ प्लस घोषित करने के लिए प्लास्टिक कचरा प्रबंधन को एक महत्वपूर्ण मानदंड बनाया गया है। इसके तहत जब बड़ी मात्रा में प्लास्टिक जमा हो जाता है तो इसे प्लास्टिक वेस्ट रिसोर्स मैनेजमेंट सेंटर में ले जाया जाता है। जहां इसे काटा-छांटा जाता है या बेलिंग मशीन में डाल दिया जाता है।

संविदा कर्मी डीआरजी को हटाने के बाद लोगों को समझाने में आ रही है दिक्कत पहले सरकार के द्वारा ग्राम पंचायत में संविदा कर्मी डीआरजी हुआ करते थे जो लोगों को स्वच्छता के बारे में जानकारी देते थे। उपयोग कैसे करना है कहां से नया शौचालय के लिए अनुदान मिलेगा। इन सभी बातों की जानकारी दिया करते थे लेकिन सरकार ने उनको हटा दिया है यह भी एक बड़ा कारण हो सकता है कि लोग खुले में शौच कर रहे है।

ओडीएफ प्लस गांव क्या है
ओडीएफ प्लस गांव यानी की ऐसा गांव जहां खुले में शौच पर पूर्ण पाबंदी हो और ग्राम पंचायत में कम से कम एक सामुदायिक शौचालय हो। इसके साथ ही गांव के सभी घरों के साथ-साथ प्राथमिक विद्यालय, पंचायत घर और आंगनवाड़ी केंद्र में शौचालय की सुविधा हो। ेवहीं सभी सार्वजनिक स्थानों और कम से कम 80 फ ीसदी घरों में अपने ठोस और तरल कचरे का प्रभावी ढंग से प्रबंधन हो। इतना ही नहीं, स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र पर छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय उपलब्ध हो। किसी भी सामूहिक जगहों पर जैविक या अजैविक कूड़ा या नाले में पानी इकट्ठा न हो और गांव में कूड़ा निस्तारण के लिए कूड़ेदान या गड्ढे बने हो।

ग्रामीणों का कहना है
गुड़ली हेमंत नरोठा ने बताया कि आमजन को खुले में शौच से जाने से रोकने व ओडीएफ को सार्थक बनाने के लिए 3.3 लाख रुपए की लागत से बनाएं गए शौचालयों का उपयोग नहीं होने के कारण सरकार की कल्याणकारी स्वच्छ भारत मिशन योजना की राशि का दुरुपयोग हो रहा है। शौचालय के अभाव में ग्रामीण खुले में शौच करने को मजबूर है।

बरवारी मेघवाल का कहना है कि ग्राम पंचायत गुडली जैसे अनेक पंचायतों में सार्वजनिक शौचालय बन तो गए हैं लेकिन सुविधा का अभाव है लोगों को सही जानकारी नहीं मिलने का व्यवस्था सही नहीं होने से लोग इनका इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं।

हमारी नजर में सब पंचायतें ओडीएफ  हो चुकी है खुले में शौच कोई भी नहीं जाता है फिर भी हम देखते हैं। जहां जहां भी यह लापरवाही चल रही है वहां पर नोटिस जारी करेंगे। पंचायत को और समस्या का जल्द से जल्द समाधान करवा दिया जाएगा।
- सीताराम मीणा,ब्लॉक समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण पंचायत समिति केशवरायपाटन

हमारे ग्राम पंचायत में खुले में शौच आज भी जाते हैं। हमें पता नहीं है फि र भी हम पता करके उन को समझाने की कोशिश करेंगे।
- हेमराज वर्मा सचिव ग्राम पंचायत गुडली

जेईई मेन परीक्षा में मैथ्स का पेपर मुश्किल, फिजिक्स मॉडरेट और केमिस्ट्री रही आसान
जयपुर। जेईई मेन के पहले एटेम्पट के दूसरे दिन पेपर्स के टॉपिक बेंचमार्किंग पहले दिन की जैसी रही। इसमें मैथ्स का पेपरलैंदी और टफ आया, जबकि फिजिक्स मॉडरेट और केमिस्ट्री का पेपर आसान रहा। एग्जाम में टोटल 72 प्रतिशत प्रश्न एनसीईआरटी व एप्लीकेशन बेस्ड रहे। पहले दिन ये 79 प्रतिशत थे, जिससे ये माना जा सकता है की बाकी की शिफ्ट्स के पेपर्स भी लगभग 70 प्रतिशत से ज्यादा एनसीईआरटी बेस्ड रहेंगे। परीक्षा विशेषज्ञ आशीष अरोड़ा ने कहा कि पेपर की बेंचमार्किंग के आधार पर ये कहा जा सकता है कि आने वाले शिफ्ट्स में भी अगर ऐसा होता है, तो स्टूडेंट्स एग्जाम में पहले फिजिक्स व केमिस्ट्री के पेपर में मैक्सिमम स्कोर करने की कोशिश कर सकते हैं व लास्ट में मैथ्स के पेपर को ऑप्टिमाइज कर सकते हैं और इजी पेपर की वजह से होने वाली हाई कट ऑफ को ओवरकम किया जा सकता है।

सुबह और शाम की शिफ्ट्स के पेपर्स का ओवरआल एनालिसिस
दूसरे दिन दोनों शिफ्ट में मैथ्स में 6 प्रश्न में काफी लैंदी कैलकुलेशन बेस्ड रही और स्टूडेंट्स को पेपर ओवरआल टफ लगा, फिजिक्स के पहले दिन की तुलना में टफ थी और केमिस्ट्री ज्यादातर एनसीईआरटी व मेमोरी बेस्ड आसान रही। मैथ्स में वेक्टर व थ्री डायमेंशनल ज्योमेट्री व कोनिक सेक्शन, फिजिक्स में मॉडर्न फिजिक्स व केमिस्ट्री में इलेक्ट्रोकेमिस्ट्री के प्रश्न थोड़ा टफ रहे और आर्गेनिक केमिस्ट्री का वेटेज थोड़ा बढ़ाया गया। आने वाली शिफ्ट्स के लिए स्टूडेंट्स इन टॉपिक्स को स्ट्रॉन्ग्ली रिवाइज कर सकते हैं।

कागज और स्याही पर जीएसटी से शिक्षा हुई महंगी
कोटा। कोरोना महामारी के चलते दो साल के लंबे अंतराल के बाद अभी सभी स्कूल पूरी क्षमता के साथ संचालित हो रहे है। स्कूलों में नये सत्र शुरू होने के साथ ही कॉपी किताबें खरीदना शुरू हो गया है। नये सत्र शुरू होने के साथ अभिभावकों की जेब पर जीएसटी का बोझ बढ़ने लगा है।  शिक्षा पर जीएसटी का बोझ पैरेंट्स को अब  पूरी तरह समझ में आने लगा है।  जीएसटी लगने की वजह से कॉपी- किताब व स्टेशनरी के मूल्यों में हुई वृद्धि ने बच्चों की पढ़ाई को मुश्किल बना दिया है।  पैरेंट्स अपने बच्चों की कॉपी व किताब खरीदने के लिए 6 हजार से 12 हजार रुपए तक खर्च कर रहे हैं। जो किताब पहले 100 रुपए में आती थी वह अब बढ़कर 180 रुपए पहुंच गई है। अभिभावकों का कहना है कि पहले कोरोना के चलते आर्थिक तंगी से गुजर रहे उस पर  इस बार कागज पर बड़ी जीएसटी का बोझ किताब कॉपियों और स्टेशनरी  पर दिखाई दे रहा है।

वैसे तो किताबें जीएसटी से मुक्त हैं, लेकिन प्रिंटिंग में प्रयोग होने वाली इंक व कागज पर भारी-भरकम जीएसटी लगने से किताबों पर भी महंगाई की मार पड़ रही है. इस वर्ष कागज पर 12 प्रतिशत व इंक पर 18 प्रतिशत जीएसटी है। जिसके कारण इस बार किताबें महंगी होने से अभिभावकों की कमर टूट रही है।  बीते लगभग दो वर्षों के बाद स्कूल वापस शुरू हो रहा है।  नया सत्र शुरू होते ही अभिभावक बच्चों के लिए कॉपी, किताब व स्टेशनरी खरीदने में जुट गए हैं, लेकिन बीते सत्रों की अपेक्षा इस बार स्टेशनरी सामानों की कीमतें लगभग 40 से 50 प्रतिशत अधिक मूल्य पर मिल रही है, जिससे अभिभावक मायूस नजर आ रहे हैं।

कागज और रद्दी के बढ़े दाम
स्टेशनरी विक्रेता जितेंद्र शर्मा ने बताया कि कागज के दामों में हुई वृद्धि से शिक्षा से जुड़ी हर चीज के भाव आसमान छू रहे हैं।  कॉपी-किताबों के दामों में काफी वृद्धि हुई है।  ब्रांडेड कंपनियों ने कॉपियों के दाम बढ़ाने की बजाए कॉपियों के पेज कम कर दिए हैं, जबकि कुछ कंपनियों ने लंबाई व चौड़ाई कम कर दी।

128 पेज की कॉपी हुई 120 पेज की
अभिभावक हेमराज ने बताया कि पहले 128 पेज की कॉपी आती थी उसे120 पेज की कर दी गई है।  वहीं कुछ कंपनियों ने पेज कम करने के साथ ही मूल्य भी बढ़ा दिए हैं।  पहले 64 पेज की जो कॉपी दस रुपए में आती थी, वह अब 48 पेज की होने के साथ ही 15 रुपए की हो गई है।  कॉपी- किताब और स्टेशनरी विक्रेता सौरभ ने बताया कि इसकी मुख्य वजह जीएसटी और  कागज की कीमतों में हुई वृद्धि है। जुलाई माह तक नया स्टॉक आने पर कीमतें और भी बढ़ने की संभावना है।

कॉपी किताब की कीमतें
कक्षा         कीमत (रुपए में)
प्री प्राइमरी    2500 से 4000
पहली से पांचवी     4500 से 5000
छठवीं से आठवीं    6000 से 8000
नौवीं से दसवीं    7500 से 9000
11 से 12वीं    8500 से 12000

हर साल सिलेबस बदलना बंद करें
प्राइवेट स्कूल हर साल अपनी किताबों के सिलेबस में कुछ न कुछ  बदलाव कर देते हैं। जिससे पुरानी किताबें अच्छी हालत में होने के बाद भी नए विद्यार्थियों के उपयोग में नहीं आ पाती है जिससे हर वर्ष छात्र छात्राओं को नई किताबें खरीदने के लिए विवश होना पड़ता है इसके लिए शिक्षा विभाग को निजी स्कूलों के हर साल सिलेबस बदलना बंद कराना चाहिए।
-रवि सिंह, अभिभावक शिक्षा विभाग को लेना चाहिए संज्ञान

शिक्षा विभाग को लेना चाहिए संज्ञान
कई स्कूलों द्वारा किताबें व कॉपियां स्कूलों से ही लेने के  लिए दबाव डाला जाता है। उनके द्वारा निर्धारित की गई दुकान पर ही बुक मिलती है। उनका मूल्य भी निर्धारित लागत से काफी अधिक होता है।  ऐसी मॉनोपोली बंद होनी चाहिए । शिक्षा विभाग व प्रशासन को स्कूलों की इस मनमानी पर रोक लगानी चाहिए जिससे पैरेट्स का शोषण ना हो।
-सीमा शर्मा, अभिभावक

प्री- प्राइमरी बच्चों पर ढेर सारी किताबों का लाद रहे बोझ
प्री-प्राइमरी और छोटे बच्चों की कक्षाओं में स्कूलों द्वारा कई ऐसे सिलेबस निर्धारित कर दिया गया है, जिनका बच्चों को कोई खास लाभ नहीं होता है। यह किताबें काफी महंगी भी होती है। ऐसी किताबों को सिलेबस से हटाना चाहिए।
-सोनू कंवर, अभिभावक

रीट परीक्षा से पहले पेपर पढ़ने के लिए जगह उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार
जयपुर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने रीट प्रकरण में परीक्षा पूर्व पेपर पढ़ने के लिए जगह उपलब्ध कराने वाले मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में अब तक 63 अभियुक्त गिरफ्तार हो चुके हैं।

एसओजी-एटीएस के एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ कि रीट परीक्षा के प्रश्न पत्र को परीक्षा से पूर्व अभ्यर्थियों को पढ़ाने के लिए रामलाल ने अपने भीनमाल स्थित मकान को उपलब्ध कराया था। एसओजी इसे लंबे समय से तलाश कर रही थी। एसओजी ने कोर्ट से इसका गिरफ्तारी वारंट भी जारी करवाया था। इस प्रकरण में शामिल अन्य की जांच की जा रही है।

सीआईडी सीबी में तैनात पुलिस निरीक्षक ने भी कराया था कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक
जयपुर। पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का झोटवाड़ा स्थित दिवाकर स्कूल से पेपर लीक कराने के आरोप में एसओजी ने सीआईडी सीबी में तैनात पुलिस निरीक्षक समेत 5 लोगों को और गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक 13 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। एडीजी (एटीएस-एसओजी) अशोक राठौड़ ने बताया कि पेपर लीक प्रकरण में शाहरुख खान, मनोज कुमार, पूजा मामनानी, कंवर सिंह और पुलिस निरीक्षक (सीआईडी सीबी) राजेन्द्र प्रसाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी शाहरुख व कंवर सिंह ने मुख्य आरोपी को सिमकार्ड उपलब्ध कराए थे। आरोपी मनोज, पूजा और राजेन्द्र प्रसाद की परीक्षा केंद्र में प्रश्न पत्र परीक्षा पूर्व आउट कराने में भूमिका थी।

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा लीक मामला : पति-पत्नी सहित 8 लोग गिरफ्तार
जयपुर। प्रदेश में 4588 पदों के लिए हुई कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने वाले आठ आरोपियों को एसओजी ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। अब एसओजी इन सभी से पूछताछ कर रही है। वहीं एसओजी ने इनके खिलाफ धारा 460, 120-बी के अलावा राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम 2022 की धारा 3 व 10 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। इस अधिनियम के तहत आरोपियों के खिलाफ सम्पत्ति सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। एसओजी टीम मंगलवार को दादी का फाटक बाइपास झोटवाड़ा स्थित दिवाकर स्कूल पहुंची और सीसीटीवी समेत अन्य रिकॉर्ड खंगाले। निरस्त हुआ पेपर जल्द ही कराया जाएगा।

अब तक ये लोग हुए गिरफ्तार
एटीएस एवं एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में शालू शर्मा (33) निवासी मुरलीपुरा केन्द्राधीक्षक एवं स्कूल प्रिंसीपल, मुकेश कुमार शर्मा (44) निवासी प्रताप नगर चौराहा मुरलीपुरा हाल सहायक केन्द्राधीक्षक एवं स्कूल के डायरेक्टर (दोनों पति-पत्नी),  सत्यनारायण कुमावत (62) निवासी गोविंदगढ़, राकेश (30) निवासी महावीर कॉलोनी खरखोदा सोनीपत हरियाणा, कमल कुमार वर्मा (40) निवासी नाड़ी का फाटक मुरलीपुरा, रोशन कुमावत (28) निवासी विजय नगर मुरलीपुरा, विक्रम सिंह (55) निवासी भोडसी गुरुग्राम हरियाणा और रतनलाल (56) निवासी आगरा रोड खोहनागोरियान हाल एएसआई यातायात पुलिस जयपुर को गिरफ्तार किया है। इन सभी ने मिलीभगत कर पेपर आउट कर दिया। एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि दोपहर 1:47 मिनट पर उनकी टीम को पेपर लीक होने की जानकारी मिलते ही टीमों ने सेंटर दबिश देना शुरू किया। दिवाकर पब्लिक स्कूल में मिली अनियमित्ता के बाद टीम एक्शन में आई और सेंटर से आशु शर्मा, मोहन, कमल कुमार, सत्यनारायण कुमावत, रोशन कुमावत, राकेश, विक्रम सिंह, एएसआई रतनलाल, मुकेश शर्मा को जांच के बाद एसओजी ने गिरफ्तार कर लिया।

परीक्षा के लिए पुख्ता थे इंतजाम : ठाकुर
भर्ती एवं पदोन्नति के एडीजी बिनीता ठाकुर ने बताया कि निष्पक्ष तरीके से परीक्षा कराने के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अभ्यर्थियों के रेंडमली सेंटर दिए गए। ज्यादातर परीक्षा केन्द्र बड़े शहरों में बनाए गए थे। सेंटर बनाने के लिए बड़े स्कूलों को चुना गया। पहली बार परीक्षा का प्रश्न पत्र परीक्षा देने के बाद बाहर नहीं जाने देने की व्यस्था की थी। पेपर परीक्षा से पूर्व हर शिफ्ट में अलग-अलग भेजे गए। कौन सा पेपर कहां जाएगा, इस का भी रेंडमली सलेक्शन किया गया। पेपर बॉक्स पर लगे कोड को परीक्षा से कुछ समय पहले ही बताया गया। कंपनी की ओर से लगाए गए कर्मचारी सारे अन्य राज्यों से बुलाकर लगाए गए।

बाकी सब शिकायतें मिली झूठी
एडीजी ठाकुर ने बताया कि परीक्षा के संबंध में कई शिकायतें वाट्सअप पर आई थीं जब इनकी तस्दीक की गई तो ये शिकायतें झूठी निकलीं। अन्य किसी सेंटर से पेपर लीक नहीं हुआ है।

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा: 14 मई को द्वितीय पारी का पेपर दिवाकर स्कूल से हुआ लीक, परीक्षा निरस्त
जयपुर। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का 14 मई की द्वितीय पारी का पेपर झोटवाड़ा स्थित दिवाकर स्कूल प्रशासन की ओर से लीक हो गया। एसओजी की जांच के बाद इस दिन की द्वितीय पारी की परीक्षा को निरस्त कर दिया है, अब जल्द ही नई तिथि जारी होगी। इस संबंध में एसओजी मुकदमा नंबर-13 दर्ज हुआ है और टीम पेपर लीक करने वाले 8 लोगों के हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

ऐसे हुआ खुलासा
एडीजी एसओजी-एटीएस अशोक राठौड़ ने बताया कि एसओजी के पुलिस निरीक्षक मोहन पोसवाल को सूचना मिली कि कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2021 का 14 मई की द्वितीय पारी का पेपर परीक्षा होने से पूर्व सोशल मीडिया पर आ गया है। मुखबिर ने सीआई को सोशल मीडिया पर आया 34 पेजों के प्रश्न-पत्र और उत्तरकुंजी भेजी। टीम ने पेपर की जांच की तो सात पेजों पर कुछ प्रश्नों के जवाब लिखे मिले। टीम ने वायरल प्रश्न पत्र के संबंध में पुलिस मुख्यालय पहुंचकर टीसीएस कंपनी के प्रतिनिधि वरुणेश पुरी के माध्यम से जांच करवाई तो उन प्रश्नों का 14 मई को द्वितीय पारी में होने वाले पेपर से मिलान होना पाया गया।

ऐसे चला सेंटर का पता
एसओजी ने पेपर सीरीज पर अंकित क्रमांक नंबर के आधार पर पदोन्नति शाखा पुलिस मुख्यालय और टीसीएस कंपनी के प्रतिनिधि से जानकरी मांगी कि इस पेपर की सीरीज कौन से सेंटर की हो सकती है। तब पता चला की चार सेंटर गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल श्रीगंगानगर, भारत लॉ कॉलेज सीकर रोड जयपुर, महावीर लॉ कॉलेज मानसरोवर और दिवाकर पब्लिक सैकेंडरी स्कूल झोटवाड़ा में होना बताया गया। इसके बाद गोपनीय टीम बनाकर जांच शुरू हुई।

14 मई की द्वितीय पारी की परीक्षा का पेपर दिवाकर पब्लिक स्कूल से लीक किया गया। एसओजी ने मुकदमा दर्ज कर आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
-अशोक राठौड़, एडीजी एसओजी-एटीएस

आधा घंटा देरी से शुरू हुआ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर
जयपुर। प्रदेश में आयोजित की जा रही कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के चौथे और अंतिम दिन अभ्यर्थियों को सेंटरों पर आधा घंटा पेपर लेट दिया गया, जबकि इससे पहले यह परीक्षा में दो पारियों में सुबह 9 से 11 बजे तक और दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जा रही थी, लेकिन सोमवार को सभी परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आधा घंटा देरी से शुरू हुई। सूत्रों के अनुसार इस संबंध में एसओजी ने बड़ी कार्रवाई की है। इसके चलते परीक्षा का समय बदला गया था। हालांकि अभी किसी ने इस संबंध में अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

प्रदेश में हुआ विरोध
परीक्षा आधा घंटा लेट शुरू होने के कारण अभ्यर्थियों ने कईजगह विरोध किया। कुछ परीक्षा केंद्रों पर अधिक हंगामा होने के कारण पुलिस बल भी बुलाना पड़ा। वही सेंटरों पर मौजूद वीक्षक सही जवाब नहीं दे पाए।

इंटरनल प्रोसेस से हुई देरी
भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस बिनीता ठाकुर ने बताया कि परीक्षा इंटरनल प्रोसेस की वजह से देरी से शुरू हुई है। हालांकि वह इंटरनल प्रोसेस कौनसे है और इसके क्या कारण रहे इस पर ठाकुर ने कहा कि परीक्षा के बाद पूरे मामले परीक्षा देरी से शुरू होने के कारणों को खुलासा किया जाएगा।

अब तक यह
प्रदेश में 470 परीक्षा केंद्रों पर करीब 19 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए योग्य पाए गए थे। यह परीक्षा 13, 14, 15 और 16 मई को दो पारियों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा समय से आधा घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। सुबह 9 बजे आयोजित होने वाली परीक्षा पर 8.30 बजे और दोपहर 3 बजे आयोजित परीक्षा में दोपहर 2.30 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है, लेकिन तय समय के बाद भी आखिरी दिन परीक्षा निश्चित समय से आधा घंटे देरी से शुरू हुई है।