Traffic Control Board meeting - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड की बैठक : यातायात सुधार को लेकर कई बड़े फैसले, जेसीटीएसएल की बसों के लिए बनेंगे 150 बस शेल्टर
जयपुर। जेडीसी आनंदी की अध्यक्षता में जेडीए के मंथन सभागार में गुरुवार को ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड (टीसीबी) की बैठक आयोजित हुई। उसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों और एनजीओ प्रतिनिधियों की मौजूदगी में शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में जेसीटीएसएल की ओर से संचालित बसों के लिए 150 नए बस शेल्टर बनाने का फैसला हुआ। इसके लिए परिवहन विभाग, नगर निगम, पुलिस और जेसीटीएसएल संयुक्त रूप से सर्वे करेंगे।

वहीं 300 इले्ट्रिरक बसों के संचालन के लिए 45 हजार वर्गमीटर भूमि की मांग रखी गई। दिव्यांगजन-अनुकूल फुटपाथों के निर्माण को लेकर कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए गए। यातायात सुधार के लिए शहर की प्रमुख सड़कों-दुर्गापुरा पुलिया से महारानी फार्म, विजय पथ, पटेल मार्ग, स्वर्ण पथ, किंग्स रोड, शांति नगर और जनपथ क्रॉसिंग आदि पर डिवाइडर और मीडियन लगाने का निर्णय लिया गया। साथ ही संस्थान पथ (आरआईसी रोड) की चौड़ाई बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

ट्रैफिक सिग्नलों को एआई आधारित बनाने की तैयारी
ट्रैफिक सिग्नलों को ए.आई आधारित बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए विस्तृत प्रस्ताव गृह विभाग को भेजा गया है। इसके अलावा ई-रिक्शा और ई-कार्ट के संचालन को मुख्य मार्गाें पर नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस की ओर से अधिसूचना जारी की जा चुकी है।

ट्रैफिक पोल इल्यूमिनेशन का परीक्षण
शहरी सौंदर्यीकरण और यातायात अनुशासन के लिए रामबाग चौराहे पर ट्रैफिक पोल इल्यूमिनेशन का सफल परीक्षण किया गया है। जिसमें टै्रफिक सिग्नल के साथ ट्रैफिक पोल भी उसी रंग की लाइट में दिखाई देने से वाहन चालकों को दूर से ही सिग्नल नजर आने से यातायात अनुशासित हुआ है। अब इसे अन्य प्रमुख चौराहों जैसे ओटीएस, सोडाला, राजस्थान यूनिवर्सिटी, बजाज नगर तिराहा, गणेश मंदिर चौराहा, पोलो सर्किल, गोपालपुरा चौराहा, रिद्धी-सिद्धी चौराहा, धोबीघाट सर्किल और 200 फीट बाइपास पर भी लगाने का प्रस्ताव है। दिल्ली रोड पर बजरी मंडी और अन्य बस स्टॉप पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्थायी शेड, बैठने की जगह, पानी और लाइट की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। यादगार से अजमेरी गेट के बीच मीडियन हटाने को लेकर कराए गए सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड की बैठक: सुगम यातायात के लिए सड़क से हटाएंंगे अवरोधक
जयपुर। जेडीसी आयुक्त आनंदी की अध्यक्षता में जेडीए के मंथन सभागार में ट्रेफिक कन्ट्रोल बोर्ड की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न एजेण्डों पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिए गए। उन्होंने ई-चालान का फास्टैग के माध्यम से भुगतान के क्रम में परिवहन विभाग एवं एनएचएआई के अधिकारियों को बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए।

बैठक में ट्रेफिक सिग्नल लाइट के लिए सिग्नल फाल्ट मॉनिटरिंग सिस्टम की स्थापना के लिए ट्रेफिक सिग्नल लाईट में मैन्युअल के स्थान पर ट्रेफिक कन्ट्रोल रूम से ऑनलाइन सिग्नल टाईमिंग में बदलाव की सुविधाए सिग्नल खराब होने पर अलर्ट की सुविधाए कॉरिडोर में यातायात दबाव के अनुरूप सिग्नल सिंक्रोनाइज की सुविधा के लिए फीजिबिलिटी चेक करने के निर्देश दिए।

यातायात के सुगम संचालन के लिए अवैध बोर्ड्स, साइनेज, सड़क घुमाव पर बिजली की पोल, ट्रांसफार्मर आदि को हटाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही जेब्रा क्रॉसिंग को दुरुस्त करने, जेब्रा क्रॉसिंग के अवरोधकों को हटवाए जाने के निर्देश दिए। मीडियनस को ऊंचा करने, अनुपयोगी साइनेज, बोर्ड, ट्रेफिक लाइट्स को ठीक करने एवं ट्रेफिक लाइटस् के सामने अवरोधकों को हटवाने के निर्देश दिए।

नवीन मार्ग की फीजिबिलिटी चेक करने के निर्देश : बैठक में प्रादेशिक परिवहन विभाग की ओर से भांकरोटा चौराहा, हीरापुरा बस टर्मिनल, 200 फीट, बदरवास तिराहा, किसान कांटा मानसरोवर, मेट्रो स्टेशन, गंगा जमुना चौराहा, गुर्जर की थड़ी, रिद्धि सिद्धि चौराहा, त्रिवेणी नगर, गोपालपुरा मोड, सरस पुलिया, ओटीएस चौराहा, मयूर वाटिका, प्रधान मार्ग, कैलगिरी अस्पताल, अपेक्स सर्किल, बालाजी मोड, जगतपुरा पुलिया, 7 नम्बर चौराहा, आबकारी थाना, हब कोचिंग सेन्टर, घोडा सर्किल, एनआरआई सर्किल, द्वारकापुरी, अक्षयपात्र, बॉम्बे हॉस्पिटल, जीवनरेखा अस्पताल तक 39.4 कि.मी. में एक नवीन मार्ग की फीजिबिलिटी चेक करने के निर्देश दिए।

रेलवे स्टेशन पर हटेंगे अतिक्रमण
बैठक में बताया गया कि उपायुक्त पुलिस (यातायात) को नगर निगम-परिवहन विभाग के साथ सयुंक्त जांच कर पुलिस थाना अनुसार ई-रिक्शा पार्किंग एवं चार्जिंग के स्थान चिन्हित करने के लिए पत्र प्रेषित किया गया। बैठक में जयपुर रेलवे स्टेशन से रोड, फुटपाथ पर किए गए स्थाई अतिक्रमणों के संबंध में नगर निगम हेरिटेज को कार्रवाई करने का प्लान बनाने एवं रेल्वे विभाग के साथ शीघ्र ही बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए।