war campaign for purity - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

खाद्य सुरक्षा टीम की कार्यवाई: 37 रुपये का प्रोटीन 400 में बिक रहा, शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत मारा छापा
सवाई माधोपुर। मेडिकल दुकानदार 37 रुपये का प्रोटीन का डिब्बा 400 रुपये में और 30 रुपये की सिरप 156 रुपये में धड़ल्ले से बेच रहे है और दवाइयों की कीमत से अनजान आमजन चिकित्सकों द्वारा लिखे जाने पर मजबूरन उन्हें खरीद रहे है। मेडिकल दुकानदारों ओर चिकित्सकों की मिली भगत से यह लूट का खेल चल रहा है और आमआदमी की जेब कट रही है।

त्यौहारी सीजन के मद्देनजर राज्य सरकार के आदेश पर सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर शुभम चौधरी एवं सीएमएचओ डॉक्टर धर्मसिंह मीणा के निर्देशन में सवाई माधोपुर में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चलाया जा रहा है, अभियान के तहत आज खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य निरीक्षक विरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में बजरिया स्थित जेके मेडिकल एजेंसी पर कार्यवाही की गई, टीम ने मेडिकल से दो डिब्बे प्रोटीन एवं खाना हजम करने की 40 सिरप जब्त की एवं नमूने लिए ,टीम ने बजरिया में दो परचून की दुकानों से भी बादाम एवं बेसन के नमूने लिए।

खाद्य निरीक्षक विरेंद्र सिंह ने बताया कि टीम द्वारा जेके मेडिकल एजेंसी पर छापेमार कार्यवाही की गई और प्रोटीन व सिरप जब्त करने के साथ ही सेंपल लिए गए है। टीम ने मेडिकल दुकान से जो प्रोटीन का डिब्बा जब्त किया उसकी ओरिजनल कीमत 37 रुपये है, उसे मेडिकल स्टोर वाले 400 रुपये में बेच रहे है, वहीं सिरप की कीमत 30 रुपये है, उसे 156 रुपये में बेच रहे है। प्रोटीन के डिब्बे और सिरप पर प्रिंट रेट भी बाजार में बेचे जा रहे दाम के ही है, जबकि उनकी ओरिजनल कीमत बहुत कम है।

खाद्य सुरक्षा टीम की इस कार्यवाही से ये सामने आया कि मेडिकल स्टोर संचालक चिकित्सकों के साथ मिलकर आमजन की जेब पर किस तरह डांका डाल रहे है ,चिकित्सक दवा लिखते है और दवा की ओरिजनल कीमत से अनजान आमजन मेडिकल से दवा खरीदता है और लूट जाता है। मेडिकल एजेंसी से लेकर चिकित्सको एवं मेडिकल स्टोर का कमीशन तय है और जेब आम आदमी की कट रही है। दवाइयों के नाम पर की जा रही लूट अकेले सवाई माधोपुर में ही नहीं बल्कि प्रदेश एवं देश स्तर पर हो रही है, फार्मा कम्पनियों से लेकर चिकित्सक, मेडिकल एजेंसी ओर मेडिकल स्टोर का कमीशन फिक्स है और जेब आमजन की कट रही है, सवाई माधोपुर में खाद्य सुरक्षा टीम की इस कार्यवाही से तो यही साबित हो रहा है कि दवाइयों की असली कीमत कुछ और है और बाजार में प्रिंट रेट के नाम पर आमजन की जेब पर ये किस तरह डाका डाल रहे है।