Bhaiyyaji Joshi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

समाज में भेद करने वाले भाव समाप्त करने होंगे इससे समाज की शक्ति बढे़गी: भैय्याजी जोशी
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवकों की ओर से विजयादशमी पर शहर के विभिन्न स्थानों पर पथ संचलन का आयोजन किया। इस दौरान विभिन्न मोहल्ला विकास समितियों और सामाजिक संगठनों की ओर से स्वयंसेवकों के पथ संचलन पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह सुरेश भैय्याजी जोशी और पैरालंपिक पदक विजेता मोना अग्रवाल ने जयपुर महानगर के झोटवाड़ा नगर में शस्त्र पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भैय्याजी ने कहा कि सबके मंगल की कामना करने वाले हम किसी में भेद कैसे कर सकते हैं...समाज में भेद करने वाले भाव समाप्त करने होंगे। इससे समाज की शक्ति बढ़ेगी।

व्यक्ति को जन्म के आधार पर विभाजित नहीं किया जा सकता। जाति का निर्धारण जन्म के आधार पर हो रहा है। जो लोग स्वयं को हिंदू मानते हैं और देश के सभी हिस्सों में रहते हैं। वे इन सभी को अपना मानते हैं, फिर भेद कहां है...जिस तरह से राज्य की सीमाएं हमारे बीच कोई भेद पैदा नहीं कर सकती हैं, उसी तरह जन्म के आधार पर चीजें हमें विभाजित नहीं कर सकती हैं। अगर कोई गलत धारणाएं हैं, तो उसे बदलना होगा, अगर कोई भ्रम या बेकार का अहंकार है, तो उसे खत्म करना होगा।

रावण का पुतला जलाने से कुछ नहीं होगा
भैय्याजी जोशी ने कहा कि हमारे ही देश को स्वच्छ रखने के लिए अभियान चलाना पड़ता है। देश के प्रधानमंत्री अभियान चलाते हैं। हमें अपने कर्तव्य पर चर्चा करनी चाहिए। हमेशा सरकार पर निर्भर होना सही नहीं है। समाज को आगे बढ़ना है तो हर महिला को मां के रूप में देखना होगा। आज के रावण कौन, कौरव कौन, भारत को विश्व गुरु बनना है। नियति में है तो उसके लिए काम करें, ये रावण का पुतला जलाने से कुछ नहीं होगा।

जयपुर में 21 स्थान पर हुए पर संचलन
विजयादशमी पर शनिवार को जयपुर में आरएसएस की ओर से 21 स्थानों पर उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन हुआ। शुक्रवार को गोपाल नगर में कार्यक्रम संपन्न हुआ था प्रत्येक संचलन में सैकड़ों स्वयंसेवक कदम से कदम मिलाते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरे। वहीं घोष की स्वर लहरियों ने शहरवासियों को अपनी ओर आकर्षित किया।

संघ कार्यकर्ताओं का हुआ पथ संचलन, भैयाजी जोशी ने किया संबोधित
जयपुर। विजयादशमी पर आरएसएस के सांगानेर महानगर के हजारों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में पराक्रम प्रदर्शन करेंगे। 11 से 14 अक्टूबर तक 6 नगरों के 6 स्थानों पर यह कार्यक्रम होगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जयपुर महानगर के गोपाल नगर में विजयदशमी उत्सव और पथ संचलन का आयोजन किया गया। इसमें संघ के पूर्व सरकार्यवाहक सुरेश भय्याजी जोशी भी मौजूद रहें और अपनी बात रखी।

पथ संचलन सामुदायिक केंद्र भवन त्रिवेणी नगर से हुआ। शुक्रवार के बाद तेजस-2024 कार्यक्रम 12 अक्टूबर प्रातः 8.30 बजे योगेंद्र नगर पार्क, अभ्युदय 2024 का 12 अक्टूबर प्रातः 9 बजे जानकी देवी स्कूल प्रताप नगर में, स्वराज-2024 का 13 अक्टूबर को 4.30 बजे होम्योपैथिक विश्वविद्यालय खेल मैदान में, पराक्रम-2024 का 13 अक्टूबर प्रातः 9 बजे सुबोध पीजी कॉलेज एयरपोर्ट सांगानेर में, सुदर्शन-2024 का 14 अक्टूबर सायं 5 बजे सांगानेर नगर निगम स्टेडियम में होगा।