do - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ERCP राजस्थान का भाग्य बदलने की परियोजना है। मुख्यमंत्री व शेखवत राजनीति नहीं करें : मिश्रा
जयपुर। राजस्थान की प्रस्तावित पूर्वी नहर परियोजना (ERCP) को लेकर आम आदमी पार्टी ने सरकार को सलाह दी है कि वे केंद्र की बीजेपी सरकार की तरह थोथे कागजी बयानों की राजनीति छोड़े और परियोजना को लागू करने के लिए ठोस कदम उठाएं।  आम आदमी पार्टी ERCP को लेकर जनता में जाएगी और कांग्रेस- बीजेपी की नूरा कुश्ती का पर्दाफाश करेगी।

आप पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा ने मुख्यमंत्री को ERCP को लेकर एक विस्तृत पत्र लिखा है। मिश्रा ने पत्र में कहा है कि यह परियोजना न केवल सीधे तौर पर प्रभावित 13 जिलों के लोगों का जीवन बदल देगी, बल्कि पूरे प्रदेश में पेयजल, सिंचाई और कृषि उत्पाद के माध्यम से व्यापारिक गतिविधियों को भी कई गुना बढ़ा देगी। इसको लागू करने में टालमटोल की राजनीति करना उचित नहीं है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि पूर्वी नहर परियोजना को चुनावी व राजनीतिक मुद्दा न बनाएं और इसको व्यवहारिक स्वरूप देकर लागू करें। आप ने परियोजना में देरी के लिए केंद्र को दोषी ठहराते हुए कहा कि मोदी सरकार के मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत राजस्थान के होते हुए भी राजस्थान के जायज कानूनी हक की रक्षा करने में पूरी तरह असफल रहे हैं और लगातार इस परियोजना के काम व प्लान पर सवाल उठा रहे हैं। शेखावत पर  मिश्रा ने आरोप लगाया है कि वो ERCP को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने के लिए शर्तें लगा रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

पत्र में राज्य सरकार की मंशा पर भी सवाल उठाए गए हैं। श्री मिश्रा ने कहा है कि  डिपेंडिबिलिटी के तकनीकी मसले पर केंद्र सरकार आपत्ति कर रही है. ऐसे में राज्य सरकार को चाहिए कि वह केंद्र से चर्चा करके इस विवाद को समाप्त करें। सच यह है कि केंद्र सरकार की आपत्तियों पर बुलाई गई बैठकों में प्रदेश की टीम हिस्सा लेने में आनाकानी करती रही हैं। पत्र में लिखा है, पूर्वी नहर परियोजना 2016-17 में वसुंधरा राजे सरकार ने घोषित की थी। इसके बाद 2018 में सरकार बदल कई और गहलोत मुख्यमंत्री बने, लेकिन तीन साल तक इस परियोजना पर कोई काम नहीं हुआ। अब चुनाव नजदीक आ गए हैं तो अशोक गहलोत ने सीधे 9500 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान कर के परियोजना लागू करने की घोषणा कर दी। ना तो उन्होंने केंद्र की तकनीकी आपत्तियों को समाप्त करने पर कोई प्रयास नहीं किया, न ही फिजिबिलिटी चेक करवाई। इसके अलावा डिपेंडिबिलिटी विवाद को समाप्त करने के लिए कोई प्रयास नहीं करने के साथ ही  पाइपलाइन, ट्रीटमेंट प्लांट और लिफ्ट प्लांट के लिए जरूरी जमीनों का ठीक से सर्वे करवाने पर भी कोई ध्यान नहीं दिया है।पत्र में मिश्रा ने कहा है कि मुख्यमंत्री जी ने बड़ी घोषणा तो कर दी कि राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं होती है तो भी इस नहर परियोजना को पूरा करेंगे। पर बिना ग्राउंड तैयारी के चुनाव से डेढ़ साल पहले उनकी घोषणा प्रदेश की जनता को वोट के लिए बेवकूफ बनाने के सिवाय कुछ नहीं है।

एनडीए राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 12 जुलाई को आएगी जयपुर, सांसद विधायकों से करेंगी जनसंपर्क
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी सहित एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 12 जुलाई को जयपुर आएंगी। वह जयपुर में इस दिन भारतीय जनता पार्टी के विधायकों और सांसदों से सीधा संपर्क करेंगी और खुद के लिए वोट मांगेंगी। उनका जयपुर में निर्दलीय विधायकों और छोटे दलों के विधायकों से भी मिलकर वोट मांगने का कार्यक्रम है। हालांकि इसे लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है कि वह उनसे इसी दिन मिलेगी या अन्य किसी दिन मुलाकात हो पाएगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने भाजपा के समस्त विधायकों और सांसदों को 12 जुलाई को जयपुर में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। इसे लेकर उन्होंने सभी विधायकों और सांसदों को पत्र लिखकर पाबंद किया है। सभी विधायकों सांसदों की बैठक 12 जुलाई को सुबह 10:00 बजे प्रस्तावित रखी गई है हालांकि अभी बैठक की जगह फाइनल नहीं की गई है

....पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा बोलीं... यूपी में ‘योगी’ जो कर सकते हैं वो राजस्थान के ‘गहलोत’ क्यों नहीं ?
उदयपुर। प्रदेश की गहलोत सरकार के बीते 4 साल के राज में क्राइम ने धीरे-धीरे आतंकवाद का रूप ले लिया है। पुलिस का इंटेलीजेंस सिस्टम करप्ट हो चुका है तो जिम्मेदार सिर्फ अपने एमएलए और अपनी सरकार को बचाने में लगे हैं। जब यूपी (उत्तरप्रदेश) में योगी जी ऐसी घटनाओं और अपराधियों के खिलाफ मोर्चा खोल सकते हैं, तो राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत क्यों नहीं? यह सवाल सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेश सरकार पर दागा है।

दरअसल पूर्व सीएम वसुंधरा सोमवार को उदयपुर में हुए कन्हैयालाल हत्याकांड के बाद उनके परिजनों से मुलाकात करने पहुंची थी। प्रेसवार्ता में वसुंधरा इस घटना को लेकर भावुक भी हो गई थी। इससे पूर्व वे मृतक कन्हैयालाल के घर के कुछ पहले ही कार से उतर गई एवं पैदल चलकर उनके घर पहुंची, जहां क्षेत्रवासियों से भी मुलाकात की तथा करीब आधे घंटे से अधिक समय तक मृतक कन्हैया के घर बैठकर परिजनों को ढांढस बंधाया।

समय मिले तो लें जिम्मेदारी
राजे ने कहा कि इस आतंकी घटना से यह बात स्पष्ट हो गई है कि वर्तमान में तंत्र पूरी तरह फेल है। अगर हम अपने लोगों को सुरक्षा नहीं दे सकते हैं तो ऐसे जिम्मेदार का सरकार में रहने का कोई औचित्य नहीं है, क्योंकि हर गलती कीमत मांगती है। एनआईए जांच तो एक तरफ है, हम पूछते हैं इस सरकार ने क्या किया। सरकार का सारा समय तो कभी एमएलए को संभालने में तो कभी चुनाव की प्लानिंग में ही गुजर जाता है। मामले में सबसे पहले न्याय होना चाहिए। न्यायालय के माध्यम से जान लेने वालों को फांसी दी जानी चाहिए। आतंकियों ने क्राइम कर खुली चेतावनी दी है।

इंटेलीजेंस फेल
राजे ने कहा कि प्रदेश में इंटेलीजेंस सिस्टम पूरी तरह से फेल हो गया है। साइबर क्राइम और आईटी का मिसयूज हुआ है, उस स्तर पर हमारी पुलिस अपडेट नहीं है। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि प्रदेश के इंटेलीजेंस सिस्टम को रीट्रेनिंग दी जाए। इस संबंध में हम भी प्रस्ताव रखेंगे। प्रदेश में अब तक सामने आई घटनाओं से भी यह सिद्ध हुआ है कि हमारा इंटेलीजेंस सिस्टम पस्त हो चुका है।

भावुक हुई राजे, बोली.. दिल जलता है
प्रेसवार्ता में पूर्व सीएम भावुक हो गई। बोलीं.. दिल जलता है, ऐसी घटनाओं को सोचकर। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद की हत्या का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर चेतावनी भी दे डाली। जिसने जिस स्तर से जान ली है, उसको उसी स्तर की सजा दी जानी चाहिए।

शरिया से कोई समझौता नहीं करेगा तालिबान, सामने आया सुप्रीम लीडर अखुंदजादा, बोला- हमें ऑर्डर न दें!
काबुल। तालिबान का सुप्रीम लीडर मुल्ला हैबतुल्लाह अखुंदजादा शुक्रवार को काबुल में धार्मिक नेताओं के एक विशाल जलसे में शामिल हुआ। अनुमान है कि इस तीन दिवसीय जलसे में 3000 लोग शामिल हो सकते हैं जिसकी शुरूआत गुरुवार को काबुल की पॉलिटेक्निक यूनिवर्सिटी में हुई है। पिछले साल अगस्त में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से अखुंदजादा पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आया है। अफगानिस्तान के सरकारी रेडियो पर शुक्रवार को इस जलसे का प्रसारण किया गया। अल जजीरा की खबर के अनुसार जलसे में अफगानिस्तान इस्लामिक अमीरात जिंदाबाद जैसे नारे सुने गए। सरकारी न्यूज एजेंसी बख्तार के मुताबिक अखुंदजादा ने अपने भाषण में तालिबानी नेताओं को अफगानिस्तान पर कब्जे के लिए मुबारकबाद देते हुए कहा कि अफगान जिहाद की जीत सिर्फ अफगानों के लिए गर्व की बात नहीं है बल्कि दुनियाभर के मुसलमानों के लिए है। खबरों की मानें तो अखुंदजादा ने कहा कि दुनिया को तालिबान को यह नहीं बताना चाहिए कि देश कैसे चलाना है।

हमारे मामलों में क्यों दखल दे रहा विश्व
तालिबानी सुप्रीम लीडर ने कहा कि दुनिया हमारे मामलों में दखल क्यों दे रही है? वे कहते हैं-आपने यह क्यों नहीं किया? आपने वह क्यों नहीं किया?- विश्व हमारे काम में इतना दखल क्यों देता है? इस दौरान अखुंदजादा ने पिछले महीने देश में आए भयानक भूकंप के पीड़ितों के लिए नमाज भी अदा की, जिसमें 1000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। पिछले कई दिनों से अखुंदजादा की मौजूदगी की अफवाहें उड़ रही थीं। मीडिया को इस इवेंट को कवर करने से रोक दिया गया है। इस जलसे में अखुंदजादा ने साफ कर दिया कि तालिबान राज शरिया कानून से कोई समझौता नहीं करेगा। अपने भाषण में तालिबानी नेता ने कहा कि शरिया में बताए गए नियमों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। तालिबान किसी के भी आदेशों को स्वीकार नहीं करेगा। अखुंदजादा तालिबान की जन्मस्थली कंधार में रहता और बेहद कम ही शहर से बाहर आता है। कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग और एक-दो तस्वीरों के अलावा अखुंदजादा के बारे में बेहद सीमित जानकारियां ही सार्वजनिक मंचों पर उपलब्ध है।  और वह एक रहस्यमय जीवन जीने के लिए जाना जाता है।

शाहरूख की जवान में कैमियो करेंगी दीपिका पादुकोण
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण शाहरूख खान की फिल्म जवान में कैमियो करती नअर आ सकती है। शाहरुख खान इन दिनों ने दक्षिण भारतीय फिल्मकार एटली की फिल्म में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा को कास्ट किया गया है। चर्चा है कि दीपिका पादुकोण फिल्म जवान में कैमियो अपियरेंस दे सकती हैं। कुछ समय से दीपिका की शाहरुख और एटली से बातचीत चल रही है। फिल्म में दीपिका एक छोटे लेकिन महत्वपूर्ण रोल में दिखाई देंगी।शाहरुख खान हाल ही में हैदराबाद गए थे, जहां वह एटली के साथ दीपिका से मिले। साथ ही उन्होंने दीपिका के कैरेक्टर और शूङ्क्षटग डेट्स के बारे में बातचीत की थी। दीपिका उस वक्त हैदराबाद में अपनी फिल्म प्रोजेक्ट के की शूटिंग कर रही थीं। फिल्म जवान में शाहरुख और नयनतारा के अलावा राणा दग्गूबाती, सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर भी लीड रोल में होंगे। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन में बन रही फिल्म जवान अगले साल 2 जून को रिलीज होगी।

सलमान खान की फिल्म 'भाइजान' में कैमियो करेंगे राम चरण
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रामचरण , बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म भाईजान में कैमियो करते नजर आ सकते हैं।

सलमान खान की आने वाली फिल्म भाईजान में पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, वेंकटेश, जस्सी गिल, पलक तिवारी और राघव जुयाल नजर आएंगे। इस फिल्म को फरहाद सम्जी निर्देशित कर रहे हैं। सलमान खान इन दिनों हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। यहां पर उनका 25 दिनों का शेड्यूल है वह यहां पर अपनी फिल्म के एक ग्रैंड सॉन्ग की भी शूटिंग करेंगे। इसी गाने में राम चरण भी कैमियो में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि सलमान ने राम चरण से हैदराबाद में मुलाकात की और यहीं उन्होंने राम चरण को कैमियो का ऑफर किया। ऑफर सुनते ही रामचरण ने तुरंत हां कर दी। इस फिल्म को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं।

जयपुर में झालाना लेपर्ड रिज़र्व के बाद पर्यटकों को आमागढ़ के रूप में नया डेस्टिनेशन मिलने जा रहा है... मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल उद्घाटन
जयपुर। जयपुर में झालाना लेपर्ड रिज़र्व के बाद पर्यटकों को आमागढ़ के रूप में नया डेस्टिनेशन मिलने जा रहा है। शानदार पहाड़ियों से घिरा वन एरिया विभिन्न प्रजातियो के पक्षियों सहित लेपर्ड, जरख, सियार, नीलगाय आदि वन्यजीवों की पनाह स्थल है।

यहां पर्यटकों को जलमहल पोईंट और रघुनाथगढ़ पोईंट से शहर का विहंगम नजारा देखने को मिलेगा। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यहाँ क़रीब 19 लेपर्ड्ज़ का मूवमेंट है। इसके अतिरिक्त क़रीब 10 जरख की उपस्थिति देखी गई है। यहाँ लेपर्ड और जरख के पगमार्क की तरह वॉटर पोईंट बनाए गए हैं। क़रीब 16.36 वर्ग किलोमीटर में फैले वन एरिया चारों ओर से पहाड़ियों से घिरा हुआ है। कहा जाए तो झालाना लेपर्ड रिज़र्व के बाद पर्यटकों को आमागढ़ एक अच्छा पर्यटन स्थल के रूप में मिला है। यहाँ सफ़ारी के लिए क़रीब 14 किमी का ट्रैक बनाया गया है, जिसे एक दूसरे से जोड़ा गया है। रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आमागढ़ में लेपर्ड सफ़ारी का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस दौरान वन मंत्री सुखराम विश्नोई भी मौजूद रहें।

विश्व थैलेसीमिया दिवस आज: प्रदेश में थैलेसीमिया के तीन हजार से ज्यादा रोगी, नहीं मिलती सरकार से मदद
जयपुर। थैलेसीमिया के प्रदेश में तीन हजार से ज्यादा रोगी हैं। थैलेसीमिया में रोगी को खून की कमी होने लगती है औार एक निश्चित अवधि के बाद उसे खून चढ़ाना होता है। थैलेसीमिया पीड़ित लोगों को बीमारी के साथ-साथ दोस्त, सहयोगी और समाज द्वारा नकारे जाने जैसी परेशानियों से भी दो चार होना पड़ता है। इन्हें सरकार से किसी तरह की मदद नहीं मिलती। इन सब के बावजूद थैलेसीमिया पीड़ित लोग इन चुनौतियों का सामना करते हुए सकारात्मक और सामान्य जीवन जी रहे हैं। शहर में कई ऐसे युवा हैं जो थैलेसीमिया के शिकार होने के बावजूद अपने मनोबल को मजबूत बनाकर कामयाबी हासिल कर रहे हैं।

थैलेसीमिया के लक्षण
थैलेसीमिया होने पर सर्दी-जुकाम बना रहता है, शरीर बीमार सा लगता है। सांस लेने में तकलीफ महसूस होना, शरीर में कमजोरी और दर्द बना रहना, दांतों का बाहर की ओर निकलना, उम्र के अनुसार शारीरिक विकास न होना, शरीर का पीला पड़ना, उदासी बने रहना। यह सभी थैलेसीमिया के ही लक्षण हैं।

जर्नलिस्ट बनना चाहती है मितुल
वैशाली नगर में रहने वाली 21 वर्षीय मितुल टांक बीएससी सैकेंड ईयर में पढ़ती हैं। वह पैरामेडिकल की पढ़ाई भी कर रही हैं। वह थैलेसीमिया चिल्ड्रेन सोसायटी से साढ़े चार साल से जुड़ी हुई हैं। मितुल ने थैलेसीमिया को कभी अपने रास्ते में बाधा नहीं बनने दिया। वह कला के जरिए खुद को अभिव्यक्त करती हैं। उनके पिता बताते हैं कि मितुल ने कुछ शॉर्ट फिल्मों में काम किया है और इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज के टॉप 16 में भी पहुंची है। वह कविताएं भी लिखती हैं जो अखबारों में प्रकाशित होती रहती है। सोसायटी के कार्यक्रमों में वह अक्सर हिस्सा लेती हैं और खुद को बेहतर करने की कोशिश में रहती है। वह जर्नलिस्ट बनना चाहती है।

खुद का ख्याल रखने में सक्षम हूं: अनीता
इंद्रपुरी कॉलोनी में रहने वाली 21 साल की अनिता बासवानी सात वर्ष से थैलेसीमिया चिल्ड्रेन सोसायटी से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने 12वीं तक पढ़ाई की है। पिता किराना की दुकान पर काम करते हैं। अनिता कहती हैं कि वह खुद का ख्याल रखने में सक्षम हैं। उन्हें हर 15वें दिन खून चढ़ता है और वह अकेले ही अस्पताल आती हैं। चार महीने पहले उन्होंने अपने पसंद के लड़के से शादी भी की। अनिता बताती है कि जब वह नवी कक्षा में थी, तब उनकी सहपाठी ने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में उनके साथ डांस करने से मना कर दिया था, लेकिन थैलेसीमिया को उन्होंने कभी अपनी कमजोरी नहीं बनने दी। आज वह सोसायटी के डांस प्रोग्राम्स में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती हैं।

हमेशा सकारात्मक बदलाव दिखा
पंद्रह वर्षीय भाविका आसवानी न्यू इन्द्रपुरी कॉलोनी में रहती हैं। वह दसवीं कक्षा में है और 8 मई को अंतरराष्टÑीय थैलेसीमिया दिवस पर होने वाले डांस प्रोग्राम में हिस्सा ले रही हैं। मां भूमिका बताती हैं कि भाविका 4 महीने की ही थी जब पता चला कि उसे थैलेसीमिया है। शुरुआत में चिंता हुई और भाविका को दवा से चिड़चिड़ापन भी होता था, लेकिन अब स्कूल में या सोसायटी में दोस्तों और लोगों से घुलने मिलने से उसे एक हौसला मिला है। भूमिका कहती हैं कि उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। भाविका उन्हें कभी भी अलग नहीं लगी। उसके अंदर हमेशा सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है।

घर की सारी जिम्मेदारियां संभाली
18 साल की मुस्कान खान घाटगेट की रहने वाली है। 4 साल की उम्र में मुस्कान की इस लाइलाज बीमारी के बारे में परिवार को पता चला। 6 साल की उम्र में मुस्कान की मां का देहांत हो गया। जिंदगी के थपेड़ों की वजह से मुस्कान पढ़ने से वंचित रह गई। वह अपने इलाज के लिए अकेले सफर करती है और सोसायटी की सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए हमेशा आगे रहती है। घर की सारी जिम्मेदारियां मुस्कान ने संभाली, इन सब के बावजूद वह कभी निराश नहीं रहती। मुस्कान कहती है कि अगर वह पढ़ पाती तो डॉक्टर बनती।

ह मने हमेशा सरकार से यह मांग की है कि थैलेसीमिया को लेकर लोगों को जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। अनजाने में लोग जीवनभर की मुश्किले मोल लेते हैं। लोग शादी से पहले थैलेसीमिया की जांच करा ले। थैलेसीमिया माइनर की शादी थैलेसीमिया माइनर से ना हो इसका ध्यान नहीं रखें तो आने वाले बच्चों में यह बीमारी नहीं होगी। -नरेश भाटिया, अध्यक्ष , थैलेसीमिया चिल्ड्रेन सोसायटी

सरकार वोटों की खेती पकाने के लिए तो रमजान में बिना कटौती बिजली आपूर्ति करती है, परंतु किसानों की फसल से उसे कोई वास्ता नहीं- रामलाल शर्मा
जयपुर।  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश के अंदर किसान दुखी, परेशान और पीड़ित है और इस परेशानी का प्रमुख कारण प्रदेश में बिजली की कटौती। बिजली की कटौती के कारण किसान की फसल के अंदर पर्याप्त पानी नहीं जाने के कारण करोड़ों रुपए की सब्जी की फसल किसानों की बर्बाद हो चुकी है। ये तो एक कारण था लेकिन प्रदेश सरकार हमेशा एक बात के लिए चिंतित रहती है कि कांग्रेस की हमेशा से नीति रही है कि उसकी वोटों की राजनीति फसल कभी खराब नहीं हो।  रमजान के महीने में 2 दिन तक बिना कटौती के बिजली की आपूर्ति होती रही। प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि प्रदेश में 2 दिन तक बिजली कहा से आई, लेकिन सरकार ने बिजली की उपलब्धता इस आधार पर कार्रवाई की उसके वोटों की फसल रमजान के त्योहार के ऊपर खराब नहीं हो।

किसान दुखी और परेशान

आज प्रदेश का किसान सिर्फ बिजली कटौती से परेशान नहीं है। चारे के भाव 1500 रुपये प्रति क्विंटल होने की वजह से आज किसान दुखी और परेशान है  सरकार द्वारा जिला कलेक्टर को निर्देश दिए गए, लेकिन क्या जिला कलेक्टर ने चारे की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए काम किया? आज भी पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश से आने वाला चारा ब्लेकियो के हाथों में किस तरीके से 1500 रुपये पर पहुंच गया है। सरकार को सुनिश्चित करने के लिए मध्यस्थ लोगो और जो मोटा मुनाफा कमाने का काम करते हैं उनके खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करें। तब जाकर किसानों को राहत मिलेगी  जो चारा 600-700 रुपये प्रति क्विंटल मिलता था, आज वो चारा 1500 रुपए प्रति क्विंटल में खरीद कर किसान अपने पशुपालकों को बचा पाएगा या नहीं बचा पाएगा? यह बहुत मुश्किल है। लेकिन यह बात तो तय है किसान बर्बादी के कगार के ऊपर जा चुका है, समय रहते हुए सरकार चेते, यही सरकार से उम्मीद है।

जोधपुर की घटना पर भाजपाइयों का जयपुर में प्रदर्शन
भारतीय जनता पार्टी के जयपुर शहर इकाई की ओर से गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट पर जोधपुर की घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। शहर अध्यक्ष राघव शर्मा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता यहां पर इकट्ठे हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद राज्यपाल कलराज मिश्र के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

जोधपुर दंगों पर गृह राज्यमंत्री का बयान: दोषियों को नहीं जाएगा बख्शा, विपक्ष को दी राजनीति नहीं करने की नसीहत
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सीएमओ में बैठक के बाद गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव ने कहा कि जोधपुर में जो घटना हुई उसकी हम निंदा करते हैं. इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए. त्यौहार के वक्त जो तनावपूर्ण माहौल बना है , उसे ठीक करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सुबह से ही जोधपुर के हालातों पर लगातार अधिकारी संपर्क कर रहे हैं। इसके साथ ही उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की है। बैठक के बाद निर्देश दिए हैं कि एक दल जोधपुर के लिए रवाना हुआ है। यह दल वहां से घटना की समीक्षा करेगा और अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को देगा।

विपक्ष ऐसे वक्त में राजनीति नही करे
राजेंद्र यादव ने कहा कि यह वक्त किसी भी तरह की राजनीति करने का नहीं है। अगर विपक्ष के लोग इस तरह के तनावपूर्ण माहौल में अपनी सियासत कर रहे हैं तो वह गलत है । इस वक्त सभी को एकजुट होकर किस तरफ से शांति बनाए जाए । इस पर काम करने की जरूरत है।

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
राजेंद्र यादव ने यह भी साफ कर दिया कि दोषी किसी भी धर्म का हो बख्सा नही जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घटना के दोषी किसी भी धर्म या समुदाय से हो उस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। जोधपुर में कर्फ्यू लगाया गया है , फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है ।

प्रदेश में कानून व्यवस्था चुनौती बनी है, कांग्रेस सरकार आते ही आखिर दंगे क्यों होते हैं: पूनिया
जयपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  सतीश पूनिया ने जोधपुर में हुए तनाव को लेकर कहा है कि राजस्थान में कानून व्यवस्था एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। आखिर कांग्रेस की सरकारें आने के बाद ही इस तरह की घटनाएं क्यों होते हैं। जोधपुर में बिस्सा की मूर्ति से भगवा ध्वज हटाकर दूसरा इस्लाम का ध्वज लगाया गया। जिसके बाद वहां पर तनाव व्याप्त हुआ है। यही नहीं आज दोबारा से वहां पर तोड़फोड़ की गई, गाड़ियां तोड़ी गई। कानून व्यवस्था केवल चुनौती ही नहीं चिंता का विषय भी बनी हुई है। सरकार एक वर्ग विशेष को गलत संरक्षण दे रही है और तुष्टिकरण की राजनीति करती है। करौली की घटना से साफ हो जाता है कि सरकार दंगाइयों को संरक्षण दे रही है। पीएफआई जैसे संगठनों को प्रदेश में खुली छूट दे रखी है। राजस्थान में बहू संख्यक वर्ग पर लगातार हमले हो रहे हैं। बहुसंख्यक वर्ग के रामनवमी जैसे कार्यक्रमों की शोभायात्रा पर रोक लगाई जाती है और लोगों को 107 में पकड़ा जाता है। कांग्रेस के किसी तुष्टिकरण के कारण अराजक तत्वों ने प्रदेश को अपनी गिरफ्त में ले रखा है। समय रहते सरकार को सोचना चाहिए। देश में कांग्रेस समाप्ति की ओर है और इस तरह का तुष्टिकरण इसका मूल कारण बनेगा। लेकिन कम से कम प्रदेश की शांति सद्भाव के लिए सरकार वोट बैंक की राजनीति छोड़े और प्रदेश की सोचे।

गहलोत सरकार के तुष्टिकरण की वजह से राजस्थान का माहौल बिगड़ रहा है : राठौड़
राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने ट्वीट कर कहा कि हिन्दू नववर्ष के दिन करौली में दंगे के बाद अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृहजिले जोधपुर के जालोरी गेट में हिंसक झड़प की घटना गहलोत सरकार के माथे पर कलंक है। गहलोत सरकार की तुष्टिकरण की नीति के कारण शांतिप्रिय राजस्थान में साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की दर्जनों भर घटनाएं हो गई है। राठौड़ ने कहा कि जोधपुर में हुई यह घटना पुलिस इंटेलीजेंस पर सवालिया निशान है। मुख्यमंत्री जी स्वयं के गृह जिले में कारित हुई इस घटना का दोषारोपण अब किसको देंगे ? क्या अब मुख्यमंत्री भी अपनी आदत के अनुसार खुद की नाकामी का ठीकरा प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर फोड़ेंगे ?

राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत , जो राज्य के गृहविभाग के मुखिया भी है, उनके राज में मृत प्राय कानून व्यवस्था का ही प्रमाण है कि अब उनके गृहजिले जोधपुर में बेखौफ दंगाई खुलेआम आपसी भाईचारा और सद्भाव बिगाड़ते है और पुलिस प्रशासन हर बार की तरह बेबस व लाचार नजर आता है।

सीएमओ में काम का बंटवारा, आरती डोगरा को मिले अहम विभाग, यहां पढ़ें कौन क्या काम करेगा....?
जयपुर। मुख्यमंत्री कार्यालय में नए अधिकारियों की तैनाती के साथ ही अब नए सिरे से कम का बंटवारा किया गया है। नए अफसर आईएएस गौरव गोयल को अहम जिम्मेदारी दी गई , हालांकि पूर्व में सीएमओ का कार्य देख रही आईएएस आरती डोगरा को मजबूत किया है , वही DIPR का जिम्मा अनुराग वाजपेयी को दिया गया है ।

किसको क्या मिला -
- राजेश कुमार गुप्ता को फाइनेंस , टैक्सेशन , एक्साइज ,  स्मॉल सेविंग , जीपीएफ , वन एवं पर्यावरण , पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड , सीएम आर एफ , वीआईपी , रेफरेंसेस , सोशल जस्टिस एंड एंपावरमेंट  , निशक्तजन , जनजातीय विभाग का जिम्मा दिया गया है .

- आरती डोगरा को डीओपी , गृह , पुलिस, होमगार्ड विजिलेंस , जेल , सिविल डिफेंस , ऊर्जा , पीडब्ल्यूडी पीएचइडी , जल संसाधन , आईजीएनपी , प्रशासनिक सुधार , प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी , जन समस्या निवारण

- हनुमान मल ढाका को खाद्य एवं आपूर्ति , प्राइमरी और सेकंडरी एजुकेश  , उच्च शिक्षा , भाषा , तकनीकी  शिक्षा और संस्कृत शिक्षा का जिम्मा दिया गया है .

- अजय असवाल - विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी , राजस्व उपनिवेशन , सैनिक कल्याण , आपदा प्रबंधन राहत और पुनर्वास , सीएमआईएस , महत्वपूर्ण कैबिनेट फैसलों की मीटिंग और प्रोजेक्ट और प्रोग्राम के क्रियान्वयन का भी जिम्मा दिया गया .

- ललित कुमार को जन अभियोजन निराकरण का जिम्मा दिया

- लक्ष्मण सिंह शेखावत को जन अभियोजन निराकरण जिसमें मुख्यमंत्री आवास पर आने वाली शिकायतों निवारण का जिम्मा होगा

- जीएस यादव को विभागीय जांच और अभियोजन स्वीकृति का जिम्मा दिया गया है और आरटीआई एक्ट का भी कार्य देखेंगे

- अनुराग वाजपेयी को सूचना जनसंपर्क विभाग का जिम्मा दिया गया है

- गौरव गोयल को यूडीएच ,  हाउसिंग बोर्ड , एलएसजी जयपुर मेट्रो , एमएसेमी , उद्योग ,  खादी , वीआईपी , सार्वजनिक उपक्रम , ईएसआई , जीएडी , सिविल एविएशन , कैबिनेट , मोटर गैराज , संपदा पेट्रोलियम , योजना , मेडिकल एजुकेशन , सांख्यिकी विभाग , चिकित्सा स्वास्थ्य ,आयुर्वेद , परिवार कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है

- सोहनलाल शर्मा को कृषि , कृषि विपणन , उद्यानिकी ,  कर्षि विपणन बोर्ड , पशुपालन , गोपालन, डेयरी , मत्स्य , सहकारिता , श्रम रोजगार , स्किल डेवलपमेंट की जिम्मेदारी दी गई है .

- शाहीन अली खान को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज , वाटर शेड , मृदा संरक्षण , अल्पसंख्यक मामलात , वक्फ , मुख्यमंत्री कार्यालय का सामान्य प्रशासन की जिम्मेदारी देखेंगे

- गौरव बजाड़ को महिला एवं बाल विकास , देवस्थान , परिवहन , युवा और खेल मामला , संसदीय कार्य विभाग , विधानसभा , चुनाव , पर्यटन , कला संस्कृति और संग्रहालय का जिम्मा दिया गया है ।