resign - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विपक्ष के झूठे आरोपों के आधार पर इस्तीफा नहीं दूंगा: सिद्धारमैया
बंगलूरु। कर्नाटक के मुख्ममंत्री सिद्धारमैया ने स्पष्ट किया कि वह विपक्ष के झूठे आरोपों के आधार पर अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि वह राज्य की जनता के सामने सही स्थिति पेश करेंगे। एक न्यूज चैनल से प्राप्त समाचार के अनुसार सिद्धारमैया ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अगर विपक्ष पार्टियां झूठे आरोपों के आधार पर मेरे इस्तीफे की मांग करती हैं, तो क्या मुझे इस्तीफा देना चाहिए। हम इन आरोपों का जवाब देंगे और लोगों को सच बताएंगे।

मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण जमीन आवंटन मामले के बाद कांग्रेस पार्टी के अंदर दलित और अनुसूचित जनजाति के नेताओं की बैठकें हो रही हैं। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि ये गतिविधियां क्यों हो रही हैं, तो सिद्धारमैया ने जवाब दिया कि लोग अनावश्यक अटकलें लगा रहे हैं। वैसे कई लोग समझते हैं कि उनके खिलाफ कानूनी मामले शुरू हो जाने से उनकी राजनीतिक स्थिति कमजोर हुई है और प्रदेश कांग्रेस का एक खेमा इसमें अपने लिए अवसर दे ख रहा है। उनका विचार है कि आज न कल कांग्रेस राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की पहल कर सकती है।

सिद्धारमैया ने कहा कि मंत्री चर्चा करेंगे, लेकिन क्या आपको अटकलें लगानी चाहिए। जब लोक निर्माण मंत्री सतीश जारकीहोली कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे से मिलते हैं, तो लोग अटकलें लगाते हैं। अतीत में भी ऐसी बैठकें होती रही हैं, लेकिन अब ऐसी अटकलें क्यों लगाई जा रही हैं?  सिद्धारमैया ने जीटी देवगौड़ा का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने केवल सच्चाई बताई है। मुख्यमंत्री ने कहा, उन्होंने सच्चाई बताई है। इसमें गलत क्या है? देवगौड़ा जद (एस) की कोर समिति के अध्यक्ष हैं और मुडा के सदस्य भी हैं।
विशेष अदालत के आदेश के बाद लोकायुक्त पुलिस ने 27 सितंबर को सिद्धारमैया, उनकी पत्नी पार्वती और अन्य के खिलाफ ईसीआईआर दर्ज की है। विशेष अदालत की ओर से यह आदेश उस समय आया है, जब हाईकोर्ट ने सिद्धारमैया के खिलाफ राज्यपाल थावरचंद गहलोत के द्वारा जांच की मंजूरी को बरकरार रखा है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी सिद्धारमैया के खिलाफ 14 भूखंड आवंटन में कथित अनियमितताओं के लिए एक ईसीआईआर दर्ज की है। मुडा ने सिद्धारमैया की पत्नी को आवंटित 14 भूखंड वापस लेने का फैसला लिया है।

केन विलियमसन देंगे सीमित ओवर की कप्तानी से इस्तीफा, करियर विस्तार के लिए फैसला
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के सीमित ओवर के कप्तान केन विलियमसन करियर विस्तार के लिए अपने पद से इस्तीफा देंगे। उन्होंने 2024-25 के केंद्रीय करार को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट की प्रेस विज्ञप्ति में विलियमसन ने कहा कि मैं न्यूजीलैंड क्रिकेट में अपने योगदान को जारी रखते हुए सभी प्रारुप में टीम को आगे बढ़ने में सहयोग करना चाहता हूं। लेकिन न्यूजीलैंड समर के दौरान मेरे पास कुछ विदेशी अवसर भी होंगे, जिसके कारण मैं इस साल केंद्रीय करार को स्वीकार नहीं कर सकता।

करार को ठुकराने के बाद विलियमसन ने दोहराया कि वह न्यूजीलैंड क्रिकेट के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेंगे और भविष्य में कभी भी करार को स्वीकार भी कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड के लिए खेलना और उन्हें आगे बढ़ने में सहयोग करना अब भी मेरे लिए मायने रखता है। हालांकि क्रिकेट के बाहर मेरी जिंदगी बदल गई है। अपने परिवार के साथ घर पर या बाहर अधिक समय बिताना मेरे लिए अब अधिक महत्वपूर्ण है।

उल्लेखनीय है कि टी-20 विश्वकप 2024 से न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप राउंड से ही बाहर हो गई। वर्ष 2014 के बाद यह पहली बार है जब न्यूजीलैंड की टीम एकदिवसीय और टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी।

किरोड़ी लाल इस्तीफा नहीं देंगे, कल सचिवालय जाएंगे, सीएम से भी मिलेंगे
जयपुर। एसटी वर्ग के बड़े चेहरे और सरकार में कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा अब संभवत मंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे। वे मंगलवार को शासन सचिवालय जाएंगे और कृषि विभाग का कामकाज संभालेंगे। एक दिन पहले भी उन्होंने सिरोही में एक कृषि से जुड़े कार्यक्रम में इस्तीफा न देने के संकेत दिए थे। अब सचिवालय आने की बात कही है। ऐसे में साफ है की वे अब मंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे। इससे पहले उन्होंने सरकारी गाड़ी काम लेना बंद कर दिया था। सचिवालय भी नही आ रहे थे। किरोड़ी ने लोकसभा की सात सीट्स में से कोई एक भी हारने पर मंत्री पद से इस्तीफा देने का चुनाव पूर्व एलान किया था।

जापान में फंड घोटाले को लेकर तीन मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
टोक्यो। जापान में राजनीतिक फंड घोटाले को लेकर सत्तारुढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के तीन मंत्रियों ने अपने इस्तीफे दे दिए। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है।

सार्वजनिक प्रसारक एनएचके ने कहा कि अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग मंत्री यासुतोशी निशिमुरा, आंतरिक मामलों और संचार मंत्री जुनजी सुजुकी और कृषि, वानिकी और मत्स्य पालन मंत्री इचिरो मियाशिता ने आज अपने इस्तीफे सौंप दिए।

एलडीपी पार्टी हाल ही में आरोपों के बीच भारी जांच के दायरे में रही है कि उसका सबसे बड़ा गुट राजनीतिक फंडिंग रिपोर्ट में धन उगाहने वाले आयोजनों के राजस्व में करोड़ों येन की घोषणा करने में विफल रहा। इस गुट के कई प्रमुख कैबिनेट और एलडीपी नेताओं, सेइवा नीति अध्ययन समूह, जिसका नेतृत्व पहले दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने किया था, के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं।

मैं जानता हूं, मुझे कहां रुकना हैः शरद पवार
मुंबई। मैं जानता हूं कि मुझे कहां रुकना है, इन शब्दों के साथ भारतीय राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा देने और सक्रिय राजनीति से हटने की घोषणा की।

अपने समय में देश के सबसे युवा मुख्यमंत्री के रूप में महाराष्ट्र सरकार की बागडोर संभालने के साथ-साथ केन्द्र में रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण विभागों का दायित्व संभालने वाले पवार (82) ने यहां अपनी आत्मकथा ‘लोक मजे संगति’ के विमोचन कार्यक्रम के दौरान अपने इस्तीफे की घोषणा की। उनकी इस घोषणा के साथ ही सभा कक्ष में उनके कार्यकर्ता एवं प्रशंसक भावुक हो उठे और कई कार्यकर्ता रुआंसे हो गए। पवार ने कहा कि मैं जानता हूं कि मुझे कहां रुकना है....,! मैंने राकांपा के अध्यक्ष का पद छोड़ने का फैसला किया है, लेकिन जीवन से संन्यास नहीं ले रहा हूं।

कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
इस्तीफे की घोषणा के तत्काल बाद राकांपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ता पवार से त्यागपत्र की घोषणा को वापस लेने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि जब तक वह अपने इस्तीफे के ऐलान को वापस नहीं लेते तब तक वे यहां से नहीं जाएंगे।

समिति जल्द तय करेगी नया अध्यक्ष
पवार के भतीजे एवं पार्टी में नंबर दो की हैसियत रखने वाले अजित पवार ने साफ किया शरद पवार अपना इस्तीफा वापस नहीं लेंगे। पवार ने कहा कि पार्टी का नया अध्यक्ष बहुत जल्द समिति द्वारा तय किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह अब कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन लोगों के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे और अपनी आखिरी सांस तक पार्टी की हर बैठक में शामिल होंगे।

सिसोदिया-सत्येंद्र का मंत्री पद से इस्तीफा
नई दिल्ली। दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दोनों मंत्रियों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं। सिसोदिया कथित आबकारी घोटाला मामले में पांच दिन की केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की रिमांड पर हैं। जैन पहले से ही मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद हैं। सिसोदिया को कथित आबकारी घोटाले मामले में सीबीआई ने लंबी पूछताछ के बाद रविवार को गिरफ्तार किया है। केजरीवाल सरकार ने मनीष सिसोदिया के 18 विभागों में से 8 विभागों की जिम्मेदारी कैलाश गहलोत और 10 की जिम्मेदारी राजकुमार आनंद को सौंपी है। गहलोत वित्त मंत्रालय और आनंद शिक्षा मंत्रालय देखेंगे।

ये विभाग थे सिसोदिया के पास
सिसोदिया के पास शिक्षा, लोक निर्माण, वित्त, आबकारी, ऊर्जा, जल, स्वास्थ्य जैसे सबसे अहम विभाग थे। सिसोदिया अपने विभागों के साथ ही जैन के विभागों का काम भी देख रहे थे।

सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत
उच्चतम न्यायालय ने शराब नीति में अनियमितता के आरोप में गिरफ्तार दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की रिट याचिका मंगलवार को खारिज कर दी। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा की पीठ  ने संबंधित पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सिसोदिया की याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। पीठ ने याचिका खारिज करते हुए कहा, यह एक बहुत ही गलत मिसाल कायम करेगा। सिर्फ इसलिए कि दिल्ली में एक घटना हुई थी, हमसे संपर्क किया गया था। जस्टिस चंद्रचूड़ कहा कि याचिकाकर्ता दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष प्रभावी उपाय का लाभ उठा सकता है।

अर्नब और दुआ मामले का हवाला
वरिष्ठ अधिवक्ता एएम सिंघवी ने पीठ के समक्ष दलील देते हुए कहा कि शीर्ष अदालत ने पहले पत्रकार अर्नब गोस्वामी और विनोद दुआ के मामले में हस्तक्षेप किया था। इस पर न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा कि अर्नब गोस्वामी का मामला बॉम्बे उच्च न्यायालय के फैसले के बाद शीर्ष अदालत में आया था। विनोद दुआ के मामले में तथ्य और परिस्थितियां बिल्कुल अलग थीं। कोविड-19 दौरान दुआ के मामले में अदालत ने हस्तक्षेप किया था। दिल्ली की एक विशेष अदालत ने सोमवार को सिसोदिया को केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) की हिरासत में चार मार्च तक भेज दिया था। सिसोदिया ने अपनी गिरफ्तारी और सीबीआई अदालत के इस आदेश को शीर्ष अदालत में चुनौती दी थी।

जयराम ठाकुर ने मानी हार, राज्यपाल को देंगे इस्तीफा
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा चुनावों में हार स्वीकार करते हुये कहा है, कि वह जनता का उसके फैसले के लिये धन्यवाद करते हैं। ठाकुर ने राज्य में बनने वाली कांग्रेस की नयी सरकार को शुभकामनाएं देते हुये कहा कि मैं अब से थोड़ी देर में राज्यपाल से राजभवन में मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दूंगा।

विधानसभा चुनावों के अब तक के रुझानों और परिणामों के अनुसार कांग्रेस ने सरकार बनाने के लिये स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। अब तक आए नतीजों में कांग्रेस ने 38 सीटें जीत ली हैं, तथा एक अन्य सीट पर भी वह काफी अंतर से आगे है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 21 सीटें मिली हैं, तथा 5 अन्य पर उसका जीतना तय है। 3 सीटों पर निर्दलीय जीते हैं।

धमकी के आरोपों के बीच ऋषि सुनक के मंत्री ने दिया इस्तीफा
लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की सरकार में कैबिनेट मंत्री गेविन विलियम्सन ने अपने सहयोगियों के धमकाने के आरोप में पद से इस्तीफा दे दिया है। विलियम्सन ने ट्विटर पर दिए गए त्यागपत्र में कहा कि वे मैसेज प्राप्तकर्ता से माफी मांग चुके हैं और जांच में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने दूसरी घटना में धमकाने के आरोपों को खारिज कर दिया।

उन्होंने लिखा कि मैं इन दावों का खंडन करता हूं, लेकिन यह भी मानता हूं कि यह सरकार द्वारा किए जा रहे अच्छे कामों के प्रति ब्रिटिश लोगों का ध्यान जा रहा है। इसलिए मैंने सरकार से हटने का फैसला लिया है, जिससे मैं शिकायत की प्रक्रिया का पूरी तरह से पालन कर सकूं और किसी भी गलत काम में लगे आरोपों में खुद को निर्दोष साबित कर सकूं।

सुनक ने कहा कि उन्होंने विलियम्सन का इस्तीफा बड़े दुखी मन से स्वीकार कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, विलियम्सन पर पिछले माह टोरी के एक सहयोगी सांसद को अपमानजनक संदेश भेजने और रक्षा सचिव के रूप में एक वरिष्ठ सिविल सेवक को धमकाने का आरोप लगा है। संडे टाइम्स में उनके द्वारा टोरी के सांसद और तत्कालीन मुख्य सचेतक वेंडी मॉर्टन को भेजे गए अपशब्द संदेशों की एक श्रृंखला प्रकाशित हुई थी, तब से सर गेविन दबाव में थे। एक वरिष्ठ नौकरशाह ने गार्जियन समाचारपत्र को कहा कि सर गेविन ने उन्हें धमकी दी थी, और उनका गला काटने की बात की थी।

विलियम्सन का इस्तीफा ऐसे समय हुआ है, जब सुनक के कुछ मंत्रियों की गहन जांच चल रही है। विपक्षी दलों ने गृह सचिव सुएला ब्रेवरमैन के इस्तीफे की मांग की है, जिन्होंने मंत्रिस्तरीय आचरण का उल्लंघन करने के आरोप में ट्रस मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया था, लेकिन कुछ दिनों बाद प्रधानमंत्री सुनक ने उन्हें फिर से नियुक्त कर लिया था।

श्रीलंका में गोटाबाया राजपक्षे ने दिया इस्तीफा
कोलंबो। श्रीलंका में आर्थिक और राजनीतिक उथल-पुथल के बीच देश से बाहर गए राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने इस्तीफा दे दिया। मालदीव पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने ट्वीट में गोटाबाया राजपक्षे के इस्तीफे की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया कि श्रीलंका के राष्ट्रपति ने इस्तीफा दे दिया है। नशीद ने कहा कि उनका मानना है कि गोटाबाया राजपक्षे अगर अभी श्रीलंका में होते, तो उन्होंने अभी भी इस्तीफा नहीं दिया होता।

फोंसेका राष्ट्रपति बनने को तैयार
इस बीच फील्ड मार्शल सरथ फोंसेका ने कहा कि अगर अधिकांश सांसदों ने उन्हें इस पद के लिए समर्थन दिया, तो वह राष्ट्रपति पद को स्वीकार करने के लिए तैयार है। फोंसेका ने कहा कि मुझे एसएलपीपी के एक समूह सहित सांसदों के कुछ वर्गो द्वारा राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने के लिए कहा गया है। अगर मुझे समर्थन मिलता है, तो पद स्वीकार करूंगा। फोंसेका ने 2009 में तमिल टाइगर्स को खत्म करने के समय सेना की कमान संभाली थी।

प्रदर्शनकारियों को सेना ने दी चेतावनी
श्रीलंकाई सेना ने सरकार के खिलाफ जारी देशव्यापी प्रदर्शन के लगातार हिंसक होने के मद्देनजर लोगों को परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। कार्यवाहक राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे द्वारा सुरक्षा बलों को प्रदर्शनकारियों से सख्ती से निपटने के लिए कहने के बाद कोलंबो की सड़कों पर हथियारों से लैस सैनिकों की गश्त और उनके बख्तरबंद वाहनों की आवाजाही रही। अभी तक इस पूरे मामले पर तटस्थ रही सेना ने साफ कर दिया है कि सड़कों पर अब और हिंसा को किसी भी तरह से स्वीकार नहीं किया जाएगा।

मुख्तार नकवी ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। नकवी को भाजपा ने पिछले दिनों हुए राज्यसभा के चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनाया था, तब से ही कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी उन्हें किसी बड़ी भूमिका में लाएगी। सूत्रों के मुताबिक नकवी को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जा सकता है। नकवी अभी केंद्र सरकार में अल्पसंख्यक कार्य मंत्री थे और राज्यसभा में भाजपा के उपनेता भी थे।

कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और लोगों की सेवा में नकवी के योगदान की सराहना की थी। सूत्रों के मुताबिक मोदी ने केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के योगदान की भी सराहना की गई थी। जदयू कोटे से मंत्री आरसीपी सिंह ने भी पद से इस्तीफा दे दिया है। उल्लेखनीय है कि आरसीपी सिंह को उनकी पार्टी जदयू की तरफ से राज्यसभा नहीं भेजा गया था। देर शाम स्मृति ईरानी को अल्पसंख्यक मंत्रालय और ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस्पात मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

उद्धव ठाकरे का इस्तीफा
शिवसेना विधायकों की बगावत से शुरू हुआ महाराष्ट्र के सियासी खेल का पटाक्षेप हो गया। साढ़े तीन घंटे की सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने रात नौ बजे राज्यपाल के 30 जून को शक्ति परीक्षण के निर्देश पर रोक से इंकार कर दिया। इस फैसले के कुछ देर बाद ही उद्धव ठाकरे ने एक भावुक बयान के बाद मुख्यमंत्री पद और विधान परिषद की सदस्यता छोड़ने की घोषणा कर दी। इसके बाद रात ग्यारह बजे उद्धव ठाकरे ने राज्यपाल भगत सिंह को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके बाद गुवाहाटी से गोवा पहुंचे एकनाथ शिंदे गुट के विधायक गुरुवार की दोपहर मुंबई लौट आए। ये सभी विधायक अब भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस व एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में राज्यपाल से मिले और सरकार बनाने का दावा पेश किया। माना जा रहा था कि फडणवीस एक जुलाई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, लेकिन भाजपा ने अचानक अपनी रणनीति बदलते हुए एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा कर दी। शिंदे गुट के विधायकों को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। 21 जून की रात को एकनाथ शिंदे की अगुवाई में शिवसेन के बागी विधायक पहले सूरत में एकत्रित हुए, फिर यह गुवाहाटी चले गए।

इसके बाद महाराष्ट्र में नौ दिन तक सत्ता का संघर्ष चलता रहा। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने धमकियों का सिलसिला शुरू कर दिया, लेकिन शिंदे गुट के 3 विधायकों व ग्यारह निर्दलीयों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। आखिर मातोश्री की कींगमेकर की परम्परा को तोड़कर मुख्यमंत्री बने उद्धव ठाकरे 946 दिन बाद पद छोड़ने को मजबूर हो गए। भाजपा-शिवसेना ने 2019 में साथ चुनाव लड़ा था, लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर विवाद खड़ा हो गया। शिवसेना ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद मांगा, लेकिन भाजपा को यह मंजूर नहीं था। आखिर उद्धव ठाकरे एनसीपी और कांग्र्रेस के साथ गठबंधन कर मुख्यमंत्री बन गए। नई सरकार का गठन हो जाएगा, लेकिन एकनाथ शिंदे की राह में कुछ चुनौतियां भी सामने आ सकती है। फिर सवाल यह भी पैदा होगा कि असली शिवसेना कौनसी होगी। अब संगठन की दावेदारी का संघर्ष भी शुरू होगा और यह विवाद उद्धव ठाकरे गुट व एकनाथ शिंदे के बीच शुरू हो गया है। शिंदे गुट ने चुनाव आयोग में शिवसेना पर अपनी दावेदारी का दावा कर दिया है।

फ्लोर टेस्ट के आदेश के बाद उद्धव ठाकरे ने दिया इस्तीफा
मुंबई। सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना की दलीलों को खारिज करते हुए फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश दिया। इसके कुछ देर बाद ही सीएम उद्धव ठाकरे ने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। रात करीब 11 बजे उद्धव ठाकरे इस्तीफा देने स्वयं राजभवन पहुंचे। उनके साथ कार में आदित्य और तेजस ठाकरे भी मौजूद थे। इधर बागी विधायक भी देर शाम गोवा पहुंच गए। इसके बाद बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे ने भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से फोन पर बात की।

इससे पूर्व उद्धव ने शिंदे गुट के गिले-शिकवों पर अपनी बात रखी और कहा कि आपको अपनी बात ठीक तरह से रखनी चाहिए थी। उद्धव ने कहा कि जिनसे धोखे की आशंका थी वे साथ रहे। उन्होंने कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार का आभार व्यक्त किया। इस बीच