Diwali decoration - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शिक्षा विभाग का था फरमान : न रंग-रोगन ना सजी झालरें, बेनूर रहे सरकारी स्कूल
जयपुर। शिक्षा विभाग का दीपावली पर सभी सरकारी स्कूलों में रंग-रोगन और दीपावली के दिन रोशनी करने के आदेश सिर्फ कोरे आदेश ही बनकर रह गए। बजट के अभाव में अधिकांश प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में न तो रंग-रोगन हुए और ना ही बिजली की झालर लगीं। सैकण्डरी और सीनियर सैकण्डरी स्कूलों में कुछेक जगह रंग-रोगन किया गया, कुछ स्कूलों में रोशनी भी हुई। शिक्षा विभाग के निदेशक सीताराम जाट से सम्पर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने फोन नही उठाया।

बजट का करते रहे इंतजार: शिक्षा विभाग ने स्कूलों के विद्यार्थी विकास कोष से रंग-रोगन कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन स्कूलों के पास विद्यार्थी विकास कोष नहीं होने पर पंचायतीराज विभाग को साथ जोड़ते हुए स्कूलों का रंग-रोगन के लिए पंचायतों को अधिकृत किया गया, लेकिन पंचायतों के पास भी निजी मद में पैसा नहीं होने से समस्या जस की तस बनी रही। स्कूल वाले लगातार विभाग से पैसा मांगते रहे ताकि दीपावली पर सरकार के आदेश लागू हो सकें, लेकिन संभव नहीं हुआ।

दैनिक नवज्योति ने उठाया था मुद्दा:  दैनिक नवज्योति ने 17 अक्टूबर के अंक में 'बिना बजट के 16 दिन मंे कैसे हो स्कूलों में रंग-रोगन' शीर्षण से प्रकाशित समाचार में बताया था कि शिक्षा विभाग के प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में दीपावली तक रंग-रोगन, पेंटिंग करने के आदेश स्कूलों पर भारी पड़ रहे हैं। शिक्षा विभाग ने इसके लिए ना तो अलग से बजट की व्यवस्था की है और ना ही बजट उपलब्ध कराया। इससे शाला प्रमुख काफी दिन तक परेशान रहे।

निदेशक से लेकर बीओ ऑफिस से आते रहे फोन: माध्यमिक शिक्षा बीकानेर के निदेशक सीताराम जाट से लेकर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से स्कूलों के प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्यों के पास फोन आते रहे कि रंग-रोगन हुआ? कितना हुआ? उसकी लाइटिंग की फोटो भी भेजिए?

सरकार का दावा: शिक्षा विभाग ने दावा किया है कि 91.7 प्रतिशत राजकीय विद्यालयों में रंगाई-पुताई और सौंदर्यकरण का काम पूरा कर लिया गया है।

लोकल फॉर वोकल थीम के साथ दीपावली सजावट का शुभारंभ, पांच बत्ती पिंक कलर थीम के साथ एमआई रोड 22 हजार बल्बों के साथ जगमग
जयपुर। एमआई रोड व्यापार मंडल ने दीपावली के पावन अवसर पर 'लोकल फॉर वोकल' थीम के साथ गुरुवार शाम साढ़े छह बजे पांच बत्ती, एमआई रोड पर दीपावली सजावट का शुभारंभ किया। राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, विधायक अमीन कागजी, बालमुकुंद आचार्य, कालीचरण सराफ, महापौर सौम्या गुर्जर, कुसुम यादव, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, डिप्टी मेयर पुनीत शर्मा, भूपेंद्र सैनी, बाबूलाल गुप्ता, राजीव अरोड़ा, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य सुभाष गोयल, गोपाल गुप्ता, जितेंद्र श्रीमाली, अरुण अग्रवाल, पवन गोयल, जयपुर व्यापार महासंघ के प्रतिनिधि सहित एमआई रोड के लगभग 200 व्यापारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

नेतृत्व और आयोजन
समारोह का नेतृत्व एमआई रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष एचएस पाली, महामंत्री सुरेश सैनी, संयोजक अजय अग्रवाल और कोषाध्यक्ष राजेश आहुजा ने किया।

ढाई किलोमीटर क्षेत्र में आकर्षक 11 हजार झालरें लगाई
अजमेरी गेट से गवर्नमेंट हॉस्टल तक ढाई किलोमीटर के क्षेत्र को भव्य रूप से सजाया गया है। पांच बत्ती को विशेष रूप से पिंक थीम में सजाया गया, जिसमें 11,000 झालरों का उपयोग किया गया। पूरे बाजार में 'शुभ दीपावली' के संदेश वाले बोर्ड लगाए गए हैं। लोकल फॉर वोकल थीम के तहत सजावट में स्थानीय कारीगरों और व्यापारियों को प्रोत्साहन दिया गया है।

दीपोत्सव और ब्याह-शादी के सीजन में देश में 7.58 लाख करोड़ से पार होगा कारोबार, भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने जारी किया अनुमान
जयपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल (BUVM) ने दीपालवली, धनतेरस और आगामी ब्याह-शादी के सीजन को देखते हुए देश में 7.58 लाख करोड़ रुपये के व्यापार टर्नओवर का संभावित अनुमान जारी किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता और वरिष्ठ महामंत्री  मुकुन्द मिश्रा व हेमन्त गुप्ता ने व्यापारिक अनुमान लगाने के लिए गठित समिति की रिपोर्ट जारी की।

स्वदेशी वस्तुओं के प्रति बढ़ा उत्साह
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी द्वारा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर 'स्वदेशी वस्तुएं अपनायी जायें' के आह्वान ने देश के व्यापार में एक अभियान का रूप ले लिया है। स्वदेशी वस्तुओं के निर्माण, बिक्री और उपभोक्ताओं द्वारा उन्हें पसंद किए जाने की विधा शुरू हो गई है। साथ ही, जीएसटी में किए गए सुधारों से उपभोक्ता उत्साहित हुए हैं।

व्यापारिक अनुमान समिति का गठन
यह व्यापारिक टर्नओवर अनुमान, भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा गठित समिति ने जारी किया है। इस समिति में मुंबई से मोहन गुरनानी और भीमजी भानुशाली; दिल्ली से प्रेम अरोड़ा, हेमन्त गुप्ता और बलदेव गुप्ता; चेन्नई से सौंदर्यराजन; अहमदाबाद से नरसिंह अग्रवाल; जयपुर से संजीव गुप्ता, पवन गोयल, सुरेश सैनी, रामावतार अग्रवाल और मनोज मुरारका; चंडीगढ़ से चरणजीव सिंह और रवीन्द्र चीमा; रोहतक से विजयलक्ष्मी चन्द गुप्ता; बैंगलोर से पी.एच. राजपुरोहित और अनुराग सिंगला; हैदराबाद तथा तेलंगाना से सतीश अग्रवाल; इंदौर से गोपालदास अग्रवाल; हरिद्वार से प्रकाश मिश्रा; शिमला से प्रकाश गुप्ता; कानपुर से मुकुन्द मिश्रा व सुनील पाण्डे; पटना से नवीन कुमार; रायपुर से अशोक मोदी; रांची से प्रेम मित्तल; त्रिपुरा से सुजीत रॉय; कटक से प्रहलाद खण्डेलवाल; और पुणे से राजेन्द्र भाटिया, कलकत्ता से तारकनाथ त्रिवेदी सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल थे।

उत्तर प्रदेश में आतिशबाजी और नदियों की पूजा
भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के महामंत्री  मुकुन्द मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अलग-अलग शहरों में प्रचुर मात्रा में आतिशबाजी होती है। पूरे देश के पटाखों का टर्नओवर 10 हजार करोड़ रुपये से कम नहीं होगा। इस त्यौहारी सीजन पर उत्तर प्रदेश में नदियों की पूजा के अनुष्ठान भी किये जाते हैं, जिसमें मां गंगा को साड़ी पहनाकर एक बड़ा महोत्सव मनाया जाता है।

त्योहारों का सीजन
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बाबूलाल गुप्ता के अनुसार, 2 अक्टूबर से दशहरा पर्व शुरू हो गया है। इसके बाद 18 अक्टूबर को धनतेरस, 20 अक्टूबर को दीपावली, 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा, 23 अक्टूबर को भाईदूज, और 25 से 28 अक्टूबर तक छठ पूजा महोत्सव है। इन त्योहारों के साथ ही शादी-ब्याह का सीजन भी शुरू हो जाता है, जिससे बाजारों में खरीद-फरोख्त के कारण चहल-पहल बनी रहती है। इस अवसर पर किसान अपना नया धान, बाजरा, सोयाबीन, मक्का, ज्वार, मूंग, मोठ, उड़द आदि बाजारों में बेचने के लिए लाता है और दीपावली व शादी-ब्याह की खरीद करता है।

व्यापार टर्नओवर का अनुमान (करोड़ रुपये में)
गठित कमेटी द्वारा विभिन्न व्यापारिक क्षेत्रों में अनुमानित टर्नओवर निम्नलिखित है:

क्र.सं. व्यापारिक वस्तुएँ/सेवाएँ अनुमानित टर्नओवर (करोड़ रुपये)
1 स्टील बर्तन तथा किचन एसेसरीज 30,000
2 एल्युमिनियम, पीतल, तांबा के बर्तन 20,000
3 जूते-चप्पल, अटैची, बेल्ट व पर्स (लेडिज व जेन्ट्स) 25,000
4 बच्चों के खिलौने (सादा व ऑटोमैटिक), कपड़ें व जूते 10,000
5 गलीचे, गद्दे, पर्दे, दरी-पट्टी, पर्दे टांगने के सामान 15,000
6 कलर-पेन्ट 20,000
7 डेकोरेशन लाईट हण्डे 22,000
8 इलेक्ट्रॉनिक्स 40,000
9 होम अप्लायन्सेज 10,000
10 पूजा की सामग्री, लक्ष्मी जी की तस्वीर व गन्ना 4,000
11 मिट्टी की दीपक, मोम के दीपक, मिट्टी के बर्तन, मिट्टी की भगवान की मूर्तियां 2,000
12 साड़ी, सलवार-शूट, पेन्ट-शर्ट, शेरवानी, कुर्ता-पायजामा, साफा (शादी के बेस) 20,000
13 ड्राईफ्रूट्स 30,000
14 टैण्ट, इवेन्ट, कैटरिंग 40,000
15 फूलमाला, डेकोरेशन आइटम्स 15,000
16 गिफ्ट आइटम्स 10,000
17 सभी प्रकार की कारें, बसें, ट्रक, ट्रेक्टर, ट्रॉली, स्प्रिंक्लर, ऑटोरिक्शा, टैम्पू, ई-रिक्शा, स्कूल बस, मोटर साइकिल 1,30,000
18 आभूषण (गोल्ड-जड़ाऊ, चांदी, गोल्ड), चांदी के बर्तन, चौकियां 50,000
19 नमकीन, मिठाई, टॉफी, कैडबरी चॉकलेट, अंकल चिप्स, कुरकुरे 10,000
20 भूखण्ड, तैयार मकान, फ्लैट, विला, दुकानें, बजरी, ईंट, बिड़ला पुट्टी, रोड़ी, पत्थर 1,20,000
21 चूड़ियां, बिन्दी, काजल, कॉस्मेटिक सामान, इत्र, परफ्यूम, पाउडर 5,000
22 ग्रोसरी, आटा, तेल, दाल, चावल, मसाले, गरम मसाले, बेसन, चीनी 1,00,000
23 फर्नीचर, हार्डवेयर, बाथरूम फिटिंग्स, रेडीमेड किचन्स 20,000
24 कंप्यूटर, आई.टी. व इसके उपकरण 10,000
योग **** 7,58,000

वैश्य फेडरेशन की ओर से दीपावली सजावट पुरस्कार समारोह एक नवम्बर को, राज्यपाल करेगे उद्घाटन
जयपुर। अन्तराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन, राजस्थान की ओर से पिछले चार वर्षों से दीपावली के अवसर पर जयपुर के बाजारों की विश्व प्रसिद्ध सामूहिक लाइटिंग व सजावट के लिए व्यापारिक संगठनों, मॉल्स के प्रतिनिधियों एवं दुकानदारों को सर्वश्रेष्ठ सजावट पुरस्कार प्रदान किया जाता रहा है। इस वर्ष भी यह सम्मान राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागडे द्वारा। नवम्बर को दिया जाएगा। राज्य प्रभारी ध्रुवदास अग्रवाल ने बताया कि दीपावली सजावट को देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटकों का आना शुरू हो चुका है। अधिकांश होटल पूर्ण रूप से बुक हो चुके हैं। व्यापारिक संगठनों ने इस वर्ष पहली बार 18 से 23 अक्टूबर तक छह दिन की सजावट करने की घोषणा की है।

प्रदेश अध्यक्ष एन. के. गुप्ता ने बताया कि इस बार सभी बाजारों में विशेष रौनक है। केन्द्रीय सरकार द्वारा जीएसटी में राहत एवं सरकारी व निजी कर्मचारियों को बोनस मिलने से बाजारों में खरीददारों की अभूतपूर्व चहल-पहल देखी जा रही है। प्रदेश महामंत्री गोपाल गुप्ता एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेश कालानी ने बताया कि जयपुर को तीन क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। जिसमें चार दिवारी क्षेत्र, बाहरी क्षेत्र (पूर्व) और बाहरी क्षेत्र (पश्चिम) शामिल हैं। तीनों क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ बाजार, प्रतिष्ठान एवं मॉल को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ सजावट के चयन के लिए तीन संयोजक नियुक्त किए गए हैं, जो दीपावली के दौरान विभिन्न बाजारों का निरीक्षण करेंगे। इसके लिए सोहनलाल तांबी चार दिवारी क्षेत्र, सुरेश कालानी- बाहरी क्षेत्र (पश्चिम), सुधीर जैन बाहरी क्षेत्र (पूर्व) और दिनेश गुप्ता- समन्वयक सदस्य को नियुक्त किया गया है।

दिवाली से पहले जगमग होगी अयोध्या : एक बार फिर ऐतिहासिक और धार्मिक भव्यता की मिसाल बनेगी श्रीराम की जन्मभूमि, राम की पैड़ी पर बन रहे 6 विशालकाय दीपक
अयोध्या। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या एक बार फिर ऐतिहासिक और धार्मिक भव्यता की मिसाल बनने जा रही है। दीपावली से पूर्व आयोजित होने वाले दीपोत्सव को इस बार और भी दिव्य और अद्भुत स्वरूप देने की तैयारी जोरों पर है। विशेष आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं राम की पैड़ी पर बन रहे छह विशालकाय दीपक, जो इस आयोजन को एक नई पहचान देंगे। बिहार के कुशल शिल्पकारों द्वारा इन पत्थर के दीपों का निर्माण किया जा रहा है। ये दीपक बिजली से प्रज्वलित करने की तकनीक से भी लैस होंगे। निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है और इन्हें 10 अक्टूबर तक पूरा करने की समयसीमा तय की गई है, जिससे दीपोत्सव में ये आकर्षण का केंद्र बन सकें। इन दीपों को विशेष रूप से इस तरह डिजाइन किया गया है कि ये अयोध्या में होने वाले भव्य दीपोत्सव का स्थायी प्रतीक बन जाएं। हालांकि, बिजली से जलाने के लिए आवश्यक प्रोजेक्टरों की स्थापना फिलहाल समय की कमी के चलते संभव नहीं दिख रही है, इसलिए उच्चस्तरीय चर्चा के बाद इन्हें फिलहाल तेल से प्रज्वलित किए जाने की योजना बनाई जा रही है।

राम की पैड़ी का हो रहा भव्य सौंदर्यीकरण
इन दीपों के निर्माण के साथ-साथ राम की पैड़ी का भी भव्य सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। यूपीपीसीएल द्वारा करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से सीढि़यों, घाटों और आसपास की संरचनाओं को सजाया जा रहा है। यह क्षेत्र न केवल धार्मिक महत्त्व रखता है, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आभार का केंद्र भी है। इस बार पैड़ी के किनारे ऐसी सीढि़यां बनाई जा रही हैं जिन्हें ओपन थियेटर के रूप में भी उपयोग किया जा सकेगा। इससे भविष्य में सांस्कृतिक और धार्मिक प्रस्तुतियों के लिए स्थायी मंच उपलब्ध होगा। हालांकि, कुछ निर्माण कार्य जैसे छत्री, राम-लक्ष्मण-सीता के स्तंभ दीपोत्सव से पूर्व पूर्ण नहीं हो पाएंगे, लेकिन इन्हें उत्सव के बाद पूरा किया जाएगा।

ये है खास प्लान
इस बार का दीपोत्सव 2025 नए विश्व रिकॉर्ड बनाएगा, क्योंकि, दीपोत्सव में 26 लाख से ज्यादा मिट्टी के दीये जलाए जाएंगे। 2,100 श्रद्धालुओं द्वारा भव्य आरती की जाएगी। साथ ही साथ 1,100 ड्रोन से हवाई प्रदर्शन भी होगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने अधिकारियों और कार्यान्वयन एजेंसियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि दीपोत्सव 2025 अब तक का सबसे भव्य उत्सव बने।

जयपुर व्यापार महासंघ ने दीपावली सजावट में विज्ञापन शुल्क छूट के दुरुपयोग पर जताई चिंता
जयपुर। जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल और महामंत्री सुरेश सैनी ने नगर निगम और पुलिस प्रशासन को पत्र लिखकर दीपावली पर बाजारों की सामूहिक सजावट में दिए जाने वाले विज्ञापन शुल्क छूट के दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि दीपावली पर जयपुर के बाजारों की सामूहिक सजावट न केवल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होती है, बल्कि यह विश्वविख्यात है। नगर निगम द्वारा इस सजावट के लिए विज्ञापन शुल्क में छूट दी जाती है, जिससे बाजार व्यापार मंडल सजावट पर आने वाले खर्च की भरपाई कर सके।

निगम को राजस्व की हानि
कार्यकारी अध्यक्ष हरीश केडिया और वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र बज ने बताया कि जयपुर के कई क्षेत्रों में, जहां न तो बाजार हैं और न ही कोई व्यापार मंडलए वहां कुछ व्यक्ति और एजेंसियां बड़े-बड़े गेट लगाकर विज्ञापन के माध्यम से लाखों रुपए कमा रही हैं। इससे नगर निगम को राजस्व की हानि हो रही है, यातायात बाधित हो रहा है और वास्तविक व्यापार मंडलों को विज्ञापन का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

अनाधिकृत गेट और विज्ञापनों पर सख्त कार्रवाई की जाए
महासंघ ने नगर निगम से मांग की है कि ऐसे अनाधिकृत गेट और विज्ञापनों पर सख्त कार्रवाई की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि जहां भी सामूहिक सजावट हो रही है वहां बाजार व्यापार मंडल का अस्तित्व हो, जिसकी पुष्टि जयपुर व्यापार महासंघ द्वारा की गई हो या वह रजिस्टर्ड हो।

दंडात्मक कार्रवाई करने का आग्रह
जयपुर व्यापार महासंघ ने प्रशासन से इन पर त्वरित दंडात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया है, जिससे दीपावली पर सामूहिक सजावट का सही उद्देश्य पूरा हो सके और वास्तविक व्यापार मंडल इसका लाभ उठा सकें।