apologize - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

Salman Deer Hunting Episode : सलमान मंदिर पर आकर शपथ लेकर मांगे माफी
जोधपुर। जोधपुर के वर्ष 1998 से बहुचर्चित सलमान हिरण शिकार मामले में आरोपी सलमान खान की दोस्त सोमीअली द्वारा बिश्नोई समाज से माफी मांगने के बाद अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि 27 साल पुराने मामले में बिश्नोई समाज सलमान खान को माफ कर सकता है बशर्तें वह मंदिर पर आकर शपथ लेकर माफी मांगे। वह पर्यावरण एव वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर शपथ लेगा तो विश्रोई समाज उसे माफी भी कर सकता है।
उन्होंने कहा कि समाज के प्रबुद्धजन आपस में बैठकर यह निर्णय ले सकते है कि सलमान को माफ किया जा सकता है या नहीं। अगर सलमान खान मंदिर में आकर खुद माफी मांग तो बात बनेगी। सोमीअली के माफी मायने नहीं रखती है, इससे पहले भी सार्वजनिक माफी मांगी गई थी।
बूड़िया ने कहा कि बिश्नोई समाज अपने 29 नियमों के तहत उन्हें माफी दे सकता है। गलती करने पर क्षमा का भी प्रावधान है। सोमीअली द्वारा माफी मांगने को लेकर बूड़िया ने आपत्ति जताते हुए बूड़िया ने कहा कि यदि सलमान खुद प्रस्ताव लाकर माफी मांगता है कि तो समाज अपने नियमों के अनुसार माफ कर सकता है।

झूठे आरोप लगाने वाले मोदी और देश से माफी मांगे: शाह
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि गुजरात दंगों के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से यह स्पष्ट हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राजनीतिक षड्यंत्र के तहत आरोप लगाए गए थे और यह आरोप लगाने वाले लोगों को अब मोदी, देश और भारतीय जनता पार्टी से माफी मांगनी चाहिए। शाह ने शनिवार अपने एक साक्षात्कार के  अंशों को सिलसिलेवार ट्वीट में सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि न्यायालय के निर्णय से यह स्पष्ट हो गया है कि यह सभी आरोप राजनीतिक षड्यंत्र के तहत लगाए गए थे और अब आरोप लगाने वाले लोगों को मोदी से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा,''सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से ये फिर एक बार सिद्ध हुआ है कि नरेंद्र मोदी जी पर लगाए गये आरोप एक राजनीतिक षड्यंत्र था। मोदी जी बिना एक शब्द बोले, सभी दुखों को भगवान शंकर के विषपान की तरह 18-19 साल तक सहन करके लड़ते रहे। अब सत्य सोने की तरह चमकता हुआ बाहर आया है, यह गर्व की बात है।'' हाल ही में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की गई पूछताछ के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए धरने और विरोध प्रदर्शनों पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने

एक अन्य ट्वीट में  कहा,'' लोकतंत्र में संविधान का सम्मान कैसे हो सकता है इसका आदर्श उदाहरण नरेंद्र मोदी जी ने प्रस्तुत किया है। मोदी जी से घंटों पूछताछ हुई लेकिन हमने कोई धरना-प्रदर्शन नहीं किया। झूठे आरोप लगाने वाले लोगों की अगर अंतरात्मा है तो उन्हें मोदी जी, भाजपा और देश से माफी मांगनी चाहिए।'' एक अन्य ट्वीट में शाह ने कहा,'' मैंने पीएम मोदी को इन सभी झूठे आरोपों के दर्द को सहन करते हुए बहुत करीब से देखा है। न्यायिक प्रक्रिया चल रही है इसलिए झूठे आरोपों पर भी कुछ ना बोलनाज्ये स्टैंड देश की न्याय प्रणाली में विश्वास रखने वाला नरेंद्र मोदी जी जैसा कोई मजबूत मन वाला व्यक्ति ही ले सकता था।''

शाह ने कहा कि देश की जनता ने इन आरोपों को कभी स्वीकार नहीं किया और वह आज भी मोदी के साथ खड़ी है। उन्होंने ट्वीट किया,'' कुछ पत्रकारों, एनजीओ और भाजपा विरोधी राजनीतिक दलों ने पीएम मोदी पर झूठे आरोप लगाकर एक संगठित गिरोह की तरह उन्हें प्रचारित किया। लेकिन देश की जनता ने इन आरोपों को कभी स्वीकार नहीं किया। लोकतंत्र में जनादेश का बड़ा महत्व है और इतने साल से देश की जनता दिल से मोदी जी के साथ खड़ी है।''

कर्मचारियों के दबाव में झुके मलिंगा, पहले माफी तक नहीं मांगी, आज किया सरेंडर
जयपुर। बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने बिजली कर्मचारी से मारपीट प्रकरण में बुधवार को जयपुर पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। पुलिस मलिंगा को पकड़ कर कमिश्नरेट लेकर आई इस दौरान उनके साथ मंत्री राजेंद्र गुढ़ा भी मौजूद थे।यहां पर पूछताछ के बाद मलिंगा को पुलिस टीम धौलपुर लेकर जाएगी।

बता दे कि बाड़ी विद्युत निगम कार्यालय में एससी वर्ग के कर्मचारी जेईएन और एईएन से हुए मारपीट प्रकरण में कई दिनों से अदावत जारी थी। बिजली कर्मचारियों से मारपीट के बाद कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए लगातार विधायक की गिरफ्तारी की मांग उठा रखी थी, वही विधायक ने इस प्रकरण में खुद को निर्दोष बताते हुए माफी तक नहीं मांगी थी। एससी और एसटी वर्ग के कर्मचारियों ने जब राज्य सरकार तक इस मामले में दबाव बनाया तो विधायक मलिंगा ने भी इस मामले में अपने कुछ विरोधियों पर राजनीतिक द्वेषता के चलते आरोप लगाना बताए थे। विधायक मलिंगा ने डीजीपी एमएल लाठर पर भी पूर्व विधायक जसवंत गुर्जर के साथ मिलीभगत कर साजिश में फंसाने का आरोप लगाया था। लाठर ने विधायक के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि विधायक गिरफ्तारी के डर से मुझ पर आरोप लगा रहे हैं। विधायक के सभी आरोप निराधार हैं।

क्या था मामला:
विधायक मलिंगा मार्च में बड़ी विद्युत निगम कार्यालय में स्थानीय लोगों के साथ पहुंचे थे लोगों की शिकायत के आधार पर मलिंगा की एईएन और जेईएन से बहस हो गई जिसके बाद विधायक और लाठी-डंडों से लैस समर्थकों ने बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट की। एक कर्मचारी के शरीर में तो 36 जगह हड्डियां टूटी थी। इस घटना के बाद कर्मचारियों ने रोष जताते हुए विधायक मलिंगा की गिरफ्तारी की मांग की थी। विधायक मलिंगा ने बचाव में अपने ऊपर लगाए सभी आरोपों को मनगढ़ंत और गलत करार दिया था। मामला तूल पकड़ने के बाद विधायक मलिंगा के खिलाफ केस दर्ज हो गया था। बिजली कर्मचारियों के लगातार बढ़ते दबाव को देखते हुए अब विधायक ने जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में खुद को सरेंडर कर दिया।

यूक्रेन को मांगनी पड़ी जापान से माफी, खफा जापानियों ने कहा- बंद करो इन्हें समर्थन देना
टोक्यो। यूक्रेन और रूस के बीच की जंग को दो माह बीत चुके हैं। इस जंग के साथ ही कुछ विवाद भी देखने को मिल रहे हैं। इसमें एक विवाद यूक्रेन को लेकर ही सामने आ रहा है। ये विवाद यूक्रेन द्वारा जापान के सम्राट हिरोहितो को हिटलर समान बताने पर पैदा हुआ है। दरअसल, इस वीडियो को यूक्रेन के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक अप्रेल को पोस्ट किया गया था। इमसें जापान सम्राट की तुलना जर्मनी के तानाशाह हिटलर से की गई थी। इस ट्वीट में यूक्रेन ने रूस की उन पर हमले के लिए कड़ी आलोचना की थी और साथ ही जो तस्वीर पोस्ट की गई थी उसके नीचे 1945 में फासीवाद और नाजीवाद की हार जैसे शब्द लिखे थे। जापान ने इसको लेकर न सिर्फ यूक्रेन की कड़ी आलोचना की थी बल्कि इसका विरोध भी किया था। अब मामले को बढ़ता देख यूक्रेन ने जापान के सम्राट को लेकर कही गई बातों पर न सिर्फ माफी मांगी है बल्कि उस तस्वीर को भी पोस्ट से हटा दिया है जिसमें जापान के सम्राट हिरोहितो तानाशाह एडोल्फ हिटलर और बेनिटो मुसोलिनी के साथ दिखाया गया था। इस पूरे मामले पर जापान के उप मुख्य कैबिनेट सचिव योशीहिको इसोजाकी ने कहा कि यूक्रेन ने उनके सम्राट को लेकर जो भद्दा मजाक किया उसके बावजूद जापान यूक्रेन का समर्थन करना जारी रखेगा। उन्होंने ये भी कहा कि यूक्रेन जिस तरह से रूस के आक्रमणों से खुद की रक्षा कर रहा है, उसमें जापान उसके साथ है।

इसोजाकी ने इस प्रेस वार्ता में कहा कि उनके सम्राट का हिटलर और मुसोलिनी के साथ दिखाना पूरी तरह से अनुचित है।
इसोजाकी ने ये भी कहा कि जापान ने यूक्रेन के समक्ष इसको लेकर अपना विरोध दर्ज कराया था और सम्राट के बारे में लिखी गई बातों और तस्वीर को तुरंत हटाने को कहा था। यूक्रेन ने उनकी इस बात को मानते हुए तस्वीर को हटा लिया है और माफी भी मांगी है। यूक्रेन की सरकार ने एक ट्वीट में कहा है कि इस गलती के लिए वो जापान से माफी मांगते हैं। इस ट्वीट में आगे लिखा है कि उनका मकसद इससे जापान को ठेस पहुंचाने का नहीं था। जापान में यूक्रेन के राजदूत सर्गेई कोर्सुनस्की ने भी सोमवार को एक ट्वीट में माफी मांगते हुए कहा कि वीडियो के निर्माता को इतिहास की समझ की कमी है।

यूक्रेन द्वारा अपने सम्राट को लेकर कही गई बातों से खफा जापानियों ने सोशल मीडिया पर यूक्रेन को समर्थन न देने की अपील की है। सोशल मीडिया पर जापानियों ने कहा है कि इसके बाद यूक्रेन को समर्थन नहीं दिया जाना चाहिए। कुछ लोगों ने सम्राट हिरोहितो की जगह पूर्व प्रधान मंत्री हिदेकी तोजो की तस्वीर लगाने का सुझाव यूक्रेन को दिया। बता दें कि तोजो को युद्ध अपराधों के लिए दोषी ठहराया गया था और उन्हें फांसी दी गई थी। बता दें कि सम्राट हिरोहितो ने दूसरे विश्व युद्ध में जापान का नेतृत्व किया था। हालांकि इस युद्ध में उनकी भूमिका को लेकर अलग-अलग राय व्यक्त की जाती रही हैं।

केंद्रीय मंत्री बघेल के बयाल पर पायलट का पलटवार : भाजपा नेता अपने अनर्गल बयानों के लिए जनता से माफी मांगें
जयपुर। पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं पूर्व पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट ने भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ ओछी एवं स्तरहीन भाषा का प्रयोग किये जाने को निन्दनीय व अशोभनीय बताते हुए इसकी कड़े शब्दों में भर्त्सना की है।

पायलट ने गुरुवार को अपने आवास पर जनसुनवाई के समय कहा कि केन्द्रीय राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल द्वारा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ जो बयानबाजी की गई है, वह अमर्यादित है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ द्वारा कांग्रेस नेता रफीक मण्डेलिया के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया गया है, वह अशोभनीय है।

राजनीति में वैचारिक विरोध स्वीकार्य होता है, परन्तु इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करने से ना सिर्फ स्वयं की साख को ठेस पहुंचती है बल्कि जनता में भी नकारात्मक संदेश जाता है। पायलट ने कहा कि भाजपा के नेता उपचुनाव में हार के डर के कारण इस तरह की स्तरहीन भाषा का प्रयोग कर रहे हैं जिसका स्वच्छ राजनीति में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग इस तरह की अशोभनीय शब्दावली का इस्तेमाल करके जनता को क्या संदेश देना चाहते है। उन्होंने कहा कि भाजपा के उक्त दोनों नेताओं को अपने स्तरहीन शब्दों के प्रयोग के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए।

REET पर "रार" : रीट पेपर लीक मामले में बोर्ड अध्यक्ष बोले : किरोड़ी मीणा आरोप साबित करें : ऐसा नहीं कर पाएं, तो त्यागपत्र देकर मांगें माफी : जारोली
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. डीपी जारोली ने भाजपा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा द्वारा रीट परीक्षा के प्रश्न-पत्र और आंसरशीट लीक करने के लिए बोर्ड प्रशासन को जिम्मेदार ठहराने के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा है कि मीणा दिल्ली दरबार को खुश कर मंत्री बनने की चाहत में सारी मर्यादाएं लांघ रहे हैं।  जारोली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पर प्रहार किए।  सोमवार को अजमेर में मीडिया से बातचीत करते हुए प्रो. जारोली ने मीणा के आरोपों को खारिज करने के साथ ही उन्हें चुनौती दी कि वे इन आरोपों को ठोस सबूत के साथ साबित करके बताएं। वे बोर्ड पर जिस आंसरशीट को लीक करने का आरोप लगा रहे हैं, यदि उनके पास है तो उसे इस मामले की जांच कर रही एसओजी को सौंपें। यदि मीणा इन आरोपों को साबित कर देंगे तो वे अपनी उम्रभर की पेंशन और कमाई सरकार के खजाने में जमा करा देंगे। अन्यथा डॉ. मीणा को अपने पद से त्यागपत्र देकर सार्वजनिक रूप से क्षमायाचना करनी होगी।

बोर्ड न कांग्रेस का, न भाजपा का
प्रो. जारोली ने कहा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड न तो कांग्रेस का और न ही भाजपा का या मेरा व्यक्तिगत संस्थान है। यह प्रदेश के गठन के समय अजमेरवासियों तथा उस काल के पूर्व शासकों की मांग पर बना है। इसकी पूरी देश में अपनी पैठ है। यह यूपी और बिहार जैसा बोर्ड नहीं है। ऐसी संस्था पर बिना आधार के बेबुनियाद आरोप लगाना शिक्षा जगत से जुड़े पुरोधाओं और अजमेरवासियों का अपमान करना है। आरोप लगाना आसान है, लेकिन आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबां में झांकना चाहिए हम क्या हैं? डॉ. मीणा गोपनीय शाखा के जिस पूर्व अधिकारी जीके माथुर पर वर्ष 2016 के जिस प्रकरण को लेकर आरोप लगा रहे हैं। उस समय तो प्रदेश में भाजपा की सरकार थी। यदि माथुर दोषी थे, उनकी सरकार ने उनके विरुद्ध कार्यवाही क्यों नहीं की? किसने रोका था?

आंसरशीट बोर्ड के लॉकर में
उन्होंने कहा डॉ. मीणा ने बोर्ड की गोपनीय शाखा से आंसरशीट लीक होने का निराधार आरोप लगा दिया। उन्हें यह जानकारी नहीं है कि वह आंसरशीट आज तक कहीं भी मुद्रण हेतु प्रेषित नहीं की गई है। आंसरशीट विभिन्न विषय के विशेषज्ञों ने बनाकर लिफाफे में सीलबंद कर स्वयं के हस्ताक्षर कर बोर्ड को सौंपी है। मूल आंसरशीट बोर्ड के लॉकर में सुरक्षित है। उसके लीक होने का आरोप लगाने वाले किरोड़ी बताएं आंसरशीट कहां से बाहर आई? जारोली ने कहा डॉ. मीणा को यह भी भान नहीं है कि पिछले 10 सालों से बोर्ड की गोपनीय शाखा में कभी भी सेवानिवृत्त कार्मिक की सेवाएं नहीं ली जाती हैं। इसलिए यह कहना अनुचित है कि अमुक अधिकारी से सेवानिवृत्ति के बाद बोर्ड की गोपनीय शाखा में कार्य कराया गया।

देवनानी से सीखें पूनिया
जारोली ने रीट के आयोजन को लेकर आरोप लगाने वाले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को राजनीति का नौसिखिया खिलाड़ी बताते हुए कहा कि भाजपा में प्रदेश की आवाज बनकर काम करने वाली केवल पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे हैं। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से अपील की है कि वे रीट परीक्षा के मामले में करोड़ों लोगों की आकांक्षा पर पानी फेरने वाले नेताओं को सीख दें कि झूठे आरोप लगाना बंद करें। प्रो. जारोली ने कहा उनकी कार्यशैली को लेकर पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने भी बोर्ड की कार्य प्रणाली पर कभी अंगुली नहीं उठाई। सांसद मीणा को उनसे सीख लेनी चाहिए।

पर्चा लीक हुआ, वायरल नहीं
प्रो.जारोली ने सवाईमाधोपुर के गंगापुर में रीेट के प्रश्न पत्र के लीक होने को स्वीकार करते हुए कहा कि यह प्रश्न-पत्र केवल चार व्यक्तियों के बीच में था, जो बोर्ड कार्यालय से लीक नहीं हुआ है। परीक्षा केन्द्र से लीक हो सकता है, इसकी भी जांच एसओजी और  पुलिस कर रही है। उसकी रिपोर्ट में सच सामने आ जाएगा। उन्होंने कहा महज चार जनों की बीच लीक हुआ पेपर और कहीं वायरल नहीं हुआ, उसके बावजूद डॉ. मीणा अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।

सीएम-सीएस का जताया आभार
प्रो. जारोली ने रीट की परीक्षा के सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सहित मुख्य सचिव निरंजन आर्य और एडीजी लॉ एण्ड आॅर्डर सौरभ श्रीवास्तव का आभार जताया और कहा कि इन्हीं के प्रयासों और सख्ती के कारण रीट की परीक्षा देने पहुंचे कई मुन्नाभाईयों को पकड़ा जा सका है। लेकिन डॉ. किरोड़ी जैसे नेता रातों को जागकर परीक्षा के लिए मेहनत करने वाले 16 लाख अभ्यर्थियों की मेहनत को कलंकित करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री को भी लिया आड़े हाथ
प्रो.जारोली ने कहा महात्मा गांधी को व्यक्तित्व और कृतित्व के कारण राष्ट्रपिता और बापू की पदवी मिली। सुभाषचंद्र बोस को नेताजी, तो पंडित जवाहरलाल नेहरू जनता को दिए असीम प्यार व स्नेह के कारण चाचा नेहरू के नाम से जाने जाते हैं। सरदार पटेल को लौहपुरुष, इंदिरा गांधी को आयरन लेडी, राजीव गांधी को संचार क्रांति का जनक कहा जाता है, तो अटल बिहारी वाजपेयी को देश में स्वर्णित चतुर्भुज सड़कों के कारण विशिष्ट व्यक्तित्व की पहचान मिली, लेकिन  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 10 लाख का सूट, अडाणी, अंबानी का दोस्त, आर्थिक मंदी, नोटबंदी, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों का प्राइवेटाइजेशन के लिए जाना जाएगा।

जयपुर में कॉर्डिनेटर निजी व्यक्ति को क्यों लगाया, पद छोड़ें और घर जाएं: किरोड़ीलाल मीणा
जारोली की सफाई के बाद राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कहा है कि रीट परीक्षा पेपर लीक से प्रताड़ित अभ्यर्थी आपके इस्तीफे का इंतजार कर रहे हैं। आप पद छोड़ें और घर जाएं। मेरे उनसे सवाल है, वे बताएं कि जयपुर ग्रामीण-शहर में परीक्षा का कॉर्डिनेटर आपने अपने गैर सरकार निजी व्यक्ति  को क्यों लगाया। उनको सरकारी अधिकारियों पर भरोसा नहीं था क्या, यह क्यों ना कहें कि आपकी शह पर पेपर लीक नहीं हुआ। शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा मेरे आंदोलन समाप्त करने पर बयान दे रहे हैं, उन्हें भी कहना चाहता हूं कि मैंने आंदोलन स्थगित किया है, समाप्त नहीं। प्रदेश पदाधिकारियों के निर्देशानुसार जल्द ही पार्टी के विधायक-कार्यकर्ता प्रदेशव्यापी आंदोलन करेंगे। मैं जीवन में आखिरी क्षण तक अभ्यर्थियों के लिए लडूंगा। आपको न्याय दिलाऊंगा, आप धैर्य रखें।