Rajasthan Governor Haribhau Bagde - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे का माउंट आबू दौरा, प्रशासनिक तैयारियां तेज
जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे का 17 मई को माउंट आबू आने का प्रस्तावित कार्यक्रम है। राज्यपाल के दौरे को लेकर प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। ग्रीष्मकालीन प्रवास के तहत राज्यपाल कुछ समय माउंट आबू में रहेंगे, जिसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। राज्यपाल के प्रवास को देखते हुए राजभवन परिसर सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा आवास, सुरक्षा, यातायात और प्रोटोकॉल से जुड़ी व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा की जा रही है।

प्रशासनिक अमला अलग-अलग स्तर पर तैयारियों में जुटा हुआ है ताकि दौरे के दौरान किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। वहीं पुलिस विभाग भी राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे को लेकर अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, प्रमुख मार्गों की निगरानी और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया जा रहा है। राज्यपाल के आगमन को लेकर माउंट आबू में प्रशासनिक गतिविधियां लगातार बढ़ गई हैं।

एमपीयूएटी में प्रगतिशील किसानों से संवाद : नई तकनीक और नवाचार से ही विकसित भारत का लक्ष्य संभव- राज्यपाल
उदयपुर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए हमें नई तकनीकों का उपयोग और नवाचारों को बढ़ावा देना होगा। विकास को समावेशी बनाने के लिए कृषकों की आय में पर्याप्त और स्थायी रूप से सुधार करने की आवश्यकता है। राज्यपाल ने यह आह्वान मंगलवार को एमपीयूएटी के राजस्थान कृषि महाविद्यालय सभागार में प्रगतिशील किसानों से संवाद कार्यक्रम में किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के अन्नदाता की ताकत और जीवंतता, राष्ट्र के समग्र सशक्तिकरण और समृद्धि से निकटता से जुड़ी हुई है। समाज के इस महत्वपूर्ण वर्ग के उत्थान के लिए हमें हरसंभव प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्नदाता के प्रति कृतज्ञ हूं, जिनके प्रयास और श्रम से हम आजादी के 75 सालों में आयातक से निर्यातक बन सके। वर्तमान में बढ़ती आबादी और घटती कृषि भूमि को देखते हुए उत्पादन बढ़ाना अहम आवश्यक है।

पर्यावरण महोत्सव में की शिरकत
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे़ ने कहा कि प्रदेश की हर तहसील में पिपलांत्री जैसा गांव होना चाहिए। राजस्थान में भूमि की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो इच्छा शक्ति की। इस अवसर पर उन्होंने अमृता देवी के नेतृत्व में वृक्षों को बचाने के लिए बिश्नोई समुदाय के 363 लोगों के बलिदान को नमन किया और ग्रामीणों से अपील की कि वे बेटियों को पढ़ाने-लिखाने में कोई कमी न रखें। राज्यपाल मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण के मॉडल ग्राम पिपलांत्री में हुए पर्यावरण महोत्सव को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पर्यावरणविद श्यामसुंदर पालीवाल के प्रयासों से आज यहां चारों ओर हरियाली दिखाई देती है। यह गत 19 वषार्ें में जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और ग्रामीणों के पर्यावरण के प्रति प्रेम, आत्मीयता, समर्पण का परिणाम है। यहां ग्रामीणों ने न सिर्फ  पौधे लगाए, बल्कि उन्हें जीवित भी रखा। हर बेटी के जन्म पर 111 पौधे लगाना अपने आप में अनुपम उदाहरण है। इस दौरान बच्चियों ने राज्यपाल की कलाई पर राखी बांधी, तो राज्यपाल ने पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

शोधपीठ का अवलोकन
इस अवसर पर राज्यपाल ने महाविद्यालय में स्थापित महाराणा प्रताप शोध पीठ का अवलोकन करते हुए प्रसन्नता व्यक्त करते कहा कि इस पीठ के माध्यम से महाराणा प्रताप के कृतित्व और व्यक्तित्व पर विश्व विद्यालय में निरन्तर शोध कार्य हो रहे हैं, जो अत्यंत प्रभावशाली है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने मुगलों से संघर्ष के दौर में कृषि नीति का प्रवर्तन किया और कृषि उन्नयन पर जोर दिया। प्राचीन काल से मेवाड़ में खेती की महत्ता को समझा जाता रहा है। महाराणा प्रताप के काल में पंडित चक्रपाणी मिश्र द्वारा लिखित ग्रन्थ विश्व वल्लभ जैसे प्राचीन कृषि ज्ञान के संरक्षण और संवर्धन की आवश्यकता हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हअपनी मेहनत और बुद्धि कौशल के बल पर प्रथम आने की बात कही।

"राष्ट्र प्रथम" की सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं : बागडे
जयपुर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को मन से लागू करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह नीति ऐसी है, जिससे भारत आने वाले समय में वैश्विक ज्ञान में महाशक्ति बन सकेगा। उन्होंने कहा कि यह शिक्षा नीति नैतिक मूल्यों से मनुष्य को जोड़ने वाली है। इससे देश के लोग सुनागरिक बनने की राह पर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रभावी रूप में लागू करने और शिक्षकों को इसमें अपना महती भागीदारी निभाने का आह्वान किया। बागडे राजस्थान विश्वविद्यालय, आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा विभाग और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला "राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020" में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा पाठ्यपुस्तकों का अध्ययन ही नहीं है, यह व्यक्ति को मानवीय मूल्यों से ओतप्रोत करने का मार्ग है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की चर्चा करते हुए कहा कि वह सदा व्यक्ति नहीं समग्र पर जोर देते थे। नई शिक्षा नीति इसी दृष्टिकोण से जुड़ी है।

राज्यपाल ने कहा कि नई शिक्षा नीति में मानव मूल्यों को ही प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि शिक्षक नए से नए ज्ञान से अपने को जोड़े रखेगा तभी विद्यार्थी की बौद्धिक क्षमता का निर्माण कर पाएगा। उन्होंने शिक्षकों को मन से विद्यार्थियों को पढ़ाई कराने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि मैकाले ने भारतीय शिक्षा नीति को पूरी तरह से पश्चिमीकरण करने का प्रयास किया। देश में शिक्षा आयोग और नीतियां बनी परंतु हम पश्चिम की सोच से मुक्त नहीं हुए। शिक्षा में मातृ भाषा और जीवन व्यवहार की शिक्षा जरूरी है। नई शिक्षा नीति इसी से जुड़ी है। इसलिए इसे व्यवहार में लागू करने के लिए सभी प्रयास करें। राज्यपाल ने कहा कि भारत ज्ञान विज्ञान में आरंभ से ही समृद्ध रहा है। उन्होंने भास्कराचार्य का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने शून्य का जो वैज्ञानिक निष्कर्ष अपने समय में दिया, उसे ही पश्चिम के लोगों के ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि भारत अपने ज्ञान से विश्वगुरु था। फिर से उस ज्ञान परंपरा  को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। राज्यपाल ने इस अवसर पर कार्यशाला की स्मारिका का भी लोकार्पण किया।

उप मुख्यमंत्री डा. प्रेमचंद बैरवा ने नई शिक्षा नीति को प्राचीन भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा से जुड़ा बताते हुए कहा कि दशकों तक शिक्षा में जड़ता रही है। रटने पर ही शिक्षा में जोर दिया जाता रहा है, परन्तु नई शिक्षा नीति समता आधारित समाज निर्माण के साथ समावेशी दृष्टिकोण लिए समस्या समाधान कौशल को बढ़ावा देने वाली है। शिक्षा संस्कृति न्यास के डा. अतुल कोठारी ने नई शिक्षा नीति को अपनाने के लिए उसे व्यवहार में लागू करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही देश को बदला जा सकता है। देश को विकास की नई राह दिलाई जा सकती है। उन्होंने शिक्षा संस्कृति न्यास के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया। कॉलेज शिक्षा आयुक्त श्रीमती आरुषि मलिक ने भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा उच्च शिक्षा में किए जाने वाले नवाचारों के बारे में अवगत कराया। कॉलेज आयुक्त श्री ओमप्रकाश बैरवा ने नई शिक्षा निति क्रियान्वयन के लिए दो दिवसीय कार्यशाला में होने वाली चर्चा के बारे जानकारी दी। राजस्थान विश्वविद्यालय की कुलपति डा. अल्पना कटेजा ने स्वागत उद्बोधन दिया। नितिन कासलीवाल ने कार्यक्रम का संयोजन किया।

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने की तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव से मुलाकात
जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की रविवार को हैदराबाद स्थित राजभवन में तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा से मुलाकात हुई। वर्मा ने बागडे का अभिनंदन करते हुए उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मान स्वरूप प्रतीक चिन्ह  भी प्रदान किया।

इस दौरान दोनों ने विभिन्न संवैधानिक और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इन दोनों की यह शिष्टाचार भेंट थी।