pm - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आश्रम में लगाए पौधे, सुरक्षा की ली जिम्मेदारी
जयपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू किए गए अभियान 'एक पेड़ देश के नाम' को आगे बढ़ाने में प्रदेशवासी भी पीछे नहीं है। वे भी इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। सरकारी गैर सरकारी सहित सभी निजी संगठनों समेत धार्मिक संगठन भी कार्य में अपनी भागीदारी को ज्यादा से ज्यादा पूर्ण करने में लगे हुए हैं। सरणा डूंगर स्थित आंजनेय हनुमान मन्दिर में और नींदड बैनाड कमलेश आश्रम में 21 पौधे लगाए गए।

इनमें खाद पानी देने के साथ ही इन पौधों कोे पेड़ बनाने तक की जिम्मेदारी लोगों ने ली। इन वृक्षों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कमलेश शर्मा ने ली। पर्यावरण संरक्षण के लिए 'एक पेड़ देश के नाम' महन्त परशुराम दास महाराज, धर्म प्रचारक विजय शंकर पाण्डेय, राम दास महाराज, वृन्दावन दास महाराज, कमलेश शर्मा ने आंजनेय हनुमान मन्दिर में 11 पौधे लगाए। इन वृक्षों की सुरक्षा की जिम्मेदारी परशुराम दास महाराज ने ली ।

अल्बानीज अमेरिका में होने वाले नाटो शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे
वाशिंगटन। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में अगले सप्ताह होने वाले उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होने और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल भेजने का फैसला किया है। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड अखबार ने मामले से परिचित सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। समाचार पत्र के मुताबिक कथित तौर पर यह निर्णय अल्बानीज ने तब लिया गया जब उन्हें शिखर सम्मेलन से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ द्विपक्षीय बैठक की पुष्टि नहीं मिली। प्रधानमंत्री कार्यालय ने उन्हें विवादों से बचने के लिए वहां बिल्कुल भी नहीं जाने की सलाह दी थी। इससे पहले अल्बानीज को शिखर सम्मेलन के अवसर पर इंडो-पैसिफिक फोर में जापान, दक्षिण कोरिया और न्यूजीलैंड के अपने समकक्षों के साथ बैठक करने की उम्मीद थी।

75वां नाटो शिखर सम्मेलन नौ से 11 जुलाई तक वाशिंगटन में होगा। नाटो महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने 17 जून को कहा था कि उन्होंने अमेरिका में नाटो के आगामी शिखर सम्मेलन में भारत-प्रशांत क्षेत्र के भागीदारों को आमंत्रित किया था। नाटो में 32 सदस्य देश शामिल हैं, लेकिन यह ऑस्ट्रेलिया सहित 40 से अधिक गैर-सदस्य देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों-नाटो भागीदारों-के साथ भी संबंध बनाए रखता है।

तीसरी बार मंत्री बनने पर बोले शेखावत, देश को विकसित करने के संकल्प को प्रतिबद्धता के साथ करेंगे पूरा
जयपुर। जोधपुर लोकसभा सीट से जीत की हैट्रिक लगाने के बाद गजेन्द्र सिंह शेखावत मोदी कैबिनेट में तीसरी बार मंत्री बनने की हैट्रिक लगाने जा रहे हैं। उन्हें मोदी की तीसरी सरकार में भी कैबिनेट मंत्री बनाया जा रहे है। पीएम आवास में आयोजित बैठक में शामिल होने के बाद शेखावत ने अपने निवास पर मीडिया से बातचीत में तीसरी बार मंत्री बनाए जाने पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें तीसरी बार अपनी टीम में शामिल कर देश की सेवा करने का सौभाग्यपूर्ण अवसर दिया है।

प्रधानमंत्री ने देश को विकसित करने का जो संकल्प लिया है और चुनाव के दौरान जिन मुद्दों को लेकर हम जनता के बीच गए थे, उन्हें पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा किया जाएगा। शेखावत ने लगातार तीसरी बार जोधपुर से लोकसभा प्रत्याशी बनाने के लिए पार्टी हाईकमान व विजयी बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और जोधपुर की जनता का आभार भी व्यक्त किया।

पहले लगा आतिशबाजी हो रही, फिर अहसास हुआ कि गोलियों की बौछार हो रही है : फरहा
जयपुर। जम्मू-कश्मीर में 18 मई की रात आतंकी घटना में बुरी तरह घायल हुई फरहा खान बताती हैं कि उस दिन मेरे भाई सलमान की बिटिया का जन्मदिन था, अनंतनाग में होटल में पार्टी रखी थी। जैसे ही हमारा 50 लोगों का ग्रुप रात करीब साढ़े नौ बजे होटल पहुंचा तो मैं और मेरे पति तबरेज पठान होटल में सभी के पीछे-पीछे चल रहे थे। तभी धमाकों की आवाज आई तो लगा कि जन्मदिन की पार्टी है, वेलकम के लिए धमाका किया होगा, लेकिन दूसरे ही पल तबरेज के मुहं के पास से गोली निकल गई। तब अहसास हुआ कि आतंकी हमला हुआ है। यह कहना है हमले में घायल हुई फरहा का। मैं मेरे बेटे हैदर को बचाने के लिए पीछे दौड़ी तो मुझे दो गोलियां लगी। मेरी पीठ और तरबेज की आंखों से खून का फव्वारा छूट गया। मैं निढाल होकर गिर गई। लगा कि कुछ ही पल की मेहमान हूँ। मैंने हमलावरों को नहीं देखा था, लेकिन मेरे बेटे हैदर ने हमलावरों को देखा, उसने बताया कि हमलावर बाइक से आए और पीछे से गोलियां चला कर चले गए। परिजनों ने मुझे और पति को अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्रेसिंग के बाद हमें आर्मी हॉस्पिटल जम्मू भेज दिया गया। आर्मी हॉस्पिटल में हमारा बहुत अच्छे से इलाज हुआ। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने हमारा बहुत साथ दिया। मेरे पति की दोनों आंखें डैमेज हो चुकी हैं। एक आंख तो पूरी तरह खराब हो गई, जबकि दूसरी आंख करीब 20 प्रतिशत ठीक है, उनका इलाज चेन्नई स्थित हॉस्पिटल में हो रहा है, यदि उनको डोनर आंख देता है तो वे फिर से दुनिया देख पाएंगे। जम्मू कश्मीर घूमने गए फरहा समेत सभी लोग जयपुर अपने घर पहुंच चुके हैं।

अब तो हिल स्टेशन जाने से भी डर लगने लगा
फरहा बताती हैं कि अब तो हिल स्टेशन जाने से भी डर लगने लगा है। हमने दुबई जाने का प्रोगाम बनाया था, लेकिन बाद में जम्मू-कश्मीर जाने का मन बनाया। परिवार में बात की तो एक-एक कर 50 लोग तैयार हो गए। सभी परिवार के लोग अनेक सपनों के साथ जम्मू-कश्मीर गए थे, लेकिन आतंकी घटना ने सपने को चकनाचूर कर दिया।

जम्मू-कश्मीर तो जयपुर-दिल्ली जैसा
हमले से कुछ देर पहले ही मैंने शौहर को बताया था कि जम्मू-कश्मीर तो पूरी तरह जयपुर, दिल्ली जैसे शहरों जैसा दिखता है। होटल में प्रवेश करते उससे पहले ही मुहं बांधकर आए आतंकियों ने हमला कर दिया। वो बताती हैं कि अनंतनाग होटल में आतंकियों की फायरिंग में घायल जम्मू स्थित आर्मी हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया था।

दो-तीन छर्रे मेरे भी लगे: सलमान खान
फरहा खान के भाई सलमान खान ने बताया कि जब मेरे दीदी और जीजाजी को गोली लगी तो मैं दौड़कर उधर गया तो दो-तीन छर्रे मेरे भी लगे, जिन्हें अस्पताल में बाहर निकाल दिया गया।
फरहा का एक्सरे-सिटी स्कैन, सारी जांचें नॉर्मल
आतंकियों द्वारा की गई गोलीबारी में घायल जयपुर के दंपती को जम्मू स्थित मेडिकल कॉलेज में इलाज के बाद अब जयपुर शिफ्ट किया गया है। पति तबरेज खान (सनी) को आंख के इलाज के लिए चेन्नई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि पत्नी फरहा खान को गुरुवार को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया है। फरहा ने कहा कि मेरे पति की दोनों आंखें डैमेज हो चुकी हैं। गोली मेरे पति के नाक की हड्डी को चीरते हुए निकली तो उनकी नाक का भी ऑपरेशन हुआ। मेरी अपील है कि मेरे पति को एक आंख डोनेट की जाए।

अस्पताल में एक्स-रे के साथ ही फरहा के कंधे का सिटी स्कैन किया। ट्रॉमा सेंटर के नोडल ऑफिसर डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार फरहा का हॉस्पिटल में चेकअप किया गया है। उनके बुलेट के घाव को अच्छी तरह से एग्जामिन किया गया। दाहिने कंधे में गोली लगने से फरहा के कंधे की हड्डी भी क्रेक हो गई थी। जम्मू के आर्मी हॉस्पिटल में ऑपरेशन कर कंधे के पास प्लेट डाली गई थी। एक्स-रे और सिटी स्कैन में सभी चीजें नॉर्मल आने के बाद उनके कंधे की ड्रेसिंग करके दोबारा प्लास्टर लगाया गया है। मरीज को ऑब्जर्वेशन के लिए भर्ती रहने के लिए कहा लेकिन बच्चे छोटे होने के कारण परिजनों ने मना कर दिया। परिजन स्वेच्छा से उन्हें घर ले गए हैं। उनको उनके घर पर ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। हमने मरीज को 10 दिन बाद फोलोअप के लिए हॉस्पिटल आने को कहा है और जरूरी दवा दी हैं।

प्रदेश की दूसरी वंदे भारत ट्रेन जोधपुर से शुरू
जोधपुर। प्रदेश की दूसरी वंदे भारत टे्रन शुक्रवार अपरान्ह में जोधपुर रेलवे स्टेशन से शुरू हो गई। शुरूआत में ही टे्रन खचखच भर गई। कई भाजपा नेताओं और उनके परिवार ने इस टे्रन में यात्रा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली इसको हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जोधपुर रेलवे स्टेशन पर कें द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत के साथ भाजपा के कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
राजस्थान से दूसरी वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत शुक्रवार से शुरू हो गई। पीएम नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर से वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को शाम 4.46 बजे जोधपुर जंक्शन से साबरमती के लिए रवाना किया। इस टे्रन में आठ कोच बनाए गए है। केंद्रीय मंत्री ने इसे दिल्ली तक चलाने की बात भी कही है।
इस अवसर पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा- वंदे भारत ट्रेन ने देश के मध्यम वर्ग को सुविधाओं के लिए नई उड़ान दी है। एक समय था नेता लोग चिट्ठी लिखा करते थे हमारे यहां ट्रेन का हॉल्ट करवा दीजिए। आज चिट्ठी लिखते हैं हमारे क्षेत्र से भी वंदे भारत चलाइए। वंदे भारत का क्रेज है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- जोधपुर रूट पर सभी लाइन इलेक्ट्रिक हो रही है। दिसंबर 2023 तक जोधपुर में डीजल इंजन बंद हो जाएंगे। इलेक्ट्रिक इंजन ही चलेंगे। ट्रेन के रवाना होने से पहले क्रू मेंबर का स्वागत किया गया। भगत की कोठी से ट्रेन को करीब 109 की स्पीड से दौड़ाया गया। शुक्र वार को प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर खड़ी वंदे भारत को देखने के लिए स्टेशन पर लोगों की भीड़ लगी रही। बच्चों से लेकर बुजुर्ग ट्रेन के साथ सेल्फी नजर आए। एक नंबर प्लेटफॉर्म पर ही कार्यक्रम के लिए स्टेज बनाया गया था। वहीं 3 बड़ी लाइव स्क्रीन लगाई थी। ट्रेन के लाइव रनिंग के लिए 5 कैमरे लगाए गए थे।
9 जुलाई से नियमित दौडग़ी टे्रक पर
9 जुलाई से ट्रेन नियमिति तौर पर चलेगी। मंगलवार को छोडक़र सप्ताह के 6 दिन वंदे भारत जोधपुर मुख्य स्टेशन से रवाना होकर गुजरात के साबरमती पहुंचेगी।

पीएम के लिए चुनाव ही सबकुछ है : गहलोत
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्नाटक चुनावी दौरे के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री के लिए चुनाव ही सब कुछ है, आज देश में अमीर-गरीब के बीच की खाई बढ़ती जा रही है। देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। केन्द्र सरकार को बेरोजगार, महंगाई और रोजगार पर ध्यान देना चाहिए। आज देश में धर्म, जाति के नाम पर नफरत का माहौल है, देश में संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। विपक्ष की पार्टियों के प्रमुखों को बीजेपी गैंग की संज्ञा देती है। कर्नाटक की बीजेपी सरकार में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है। बीजेपी की चाल, चरित्र और चेहरा सामने आ चुका है। देश को बीजेपी आज खतरनाक माहौल में ले जा रही है। राजस्थान की कई योजनाओं को कर्नाटक के चुनावी घोषणा पत्र में जगह मिली है। गहलोत बुधवार को हुबली में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

प्रधानमंत्री को आपत्तिजनक ई-मेल भेजने वाले युवक को एटीएस ने किया बदायूं से गिरफ्तार
बदायूं । उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के थाना सिविल लाइन क्षेत्र निवासी एक युवक को कल देर रात गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने गिरफ्तार कर लिया और उसको अपने साथ लेकर गुजरात चली गई। युवक पर आरोप है, कि उसने प्रधानमंत्री को लेकर कोई आपत्तिजनक ईमेल किया है। आरोपी युवक अमन सक्सेना के पिता का कहना है, कि उसके पुत्र ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) से पढ़ाई की है, और उसका अभी मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ है। आरोपी के पिता ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय को ई-मेल भेजने में दिल्ली की एक लड़की तानिया भी शामिल है, जो अमन की दोस्त है, और अमन का मोबाइल तान्या नाम की लड़की के पास ही है। उन्होंने बताया कि अमन ने आईआईटी मुंबई से इंजीनियरिंग की डिग्री ली थी। उसके बाद कुछ दिन उसका मानसिक संतुलन बिगडऩे से उसने नौकरी छोड़ दी थी।

उन्होंने बताया कि अमन उनका इकलौता बेटा है। परिवार ने उसे खराब चाल-चलन के चलते अखबार में इश्तिहार देकर बेदखल कर दिया था। आरोपी अमन पहले भी लैपटॉप चोरी के मामले में पकड़ा जा चुका है। उस समय छात्र होने के नाते पुलिस ने लैपटॉप बरामद कर उसे छोड़ दिया था। इसके बाद भी उसकी गतिविधियां लगातार संदिग्ध रही हैं। बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि गुजरात से एटीएस की टीम आई थी और थाना सिविल लाइंस के मोहल्ला आदर्श नगर के रहने वाले अमन को पूछताछ के लिए उसे अपने साथ लेकर गुजरात गई है। उन्होंने बताया कि कि कल देर रात एटीएस गुजरात से कुछ लोग आए थे और उनको बताया कि एक संदिग्ध गतिविधि के मामले में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अमन सक्सेना से पूछताछ करनी है। बदायूं पुलिस ने लड़के तक पहुंचने में उनकी मदद की और एटीएस टीम अमन को पूछताछ के लिए ले अपने साथ गुजरात ले गई है।

देवघर में प्रधामंत्री मोदी: झारखंड को 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं की सौगात
देवघर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवघर में मंगलवार को 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने देवघर एयरपोर्ट का भी मंगलवार को उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड को हाईवे, रेलवे, एयर-वे व वाटर-वे से कनेक्ट कर विकास को गति देने की कोशिश की जा रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कनेक्टिविटी के साथ-साथ देश के आस्था और आध्यात्म से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों पर सुविधाओं के निर्माण पर भी केंद्र सरकार बल दे रही है। इनसे झारखंड की आधुनिक कनेक्टिविटी,ऊर्जा, स्वास्थ्य, आस्था और पर्यटन को बहुत अधिक बल मिलने वाला है।

मोदी ने कहा कि राज्यों के विकास से राष्ट्र का विकास, देश पिछले 8 वर्षों से इसी सोच के साथ काम कर रहा है। पिछले 8 वर्षों में  हाईवे, रेलवे, एयरवे और वाटरवे  हर प्रकार से झारखंड को कनेक्ट करने की कोशिश की गयी। उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार के प्रयासों का लाभ पूरे देश में दिख रहा है। उन्होंने कहा कि उड़ान योजना के तहत पिछले 5-6 सालों में लगभग 70 नए स्थानों को एयरपोट्स, हेलीपोटर्स और वॉटर एयरोडोम्स के माध्यम से जोड़ा गया है। 400 से ज्यादा नए रूट्स पर आज सामान्य से सामान्य नागरिक को हवाई यात्रा की सुविधा मिल रही है।

बाबा बैद्यनाथ धाम में भी प्रसाद योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया गया है। पीएम ने कहा- हम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश कर विकास के, रोजगार-स्वरोजगार के नए रास्ते खोजे जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने विकास की आकांक्षा पर बल दिया है, आकांक्षी जिलों पर फोकस कियाा। प्रधानमंत्री ने कहा कि देवघर में एयरपोर्ट बनने से क्षेत्र में लाखों लोगों का जीवन आसान होगा।  व्यापार-कारोबार, रोजगार-स्वरोजगार के लिए नये अवसर बनेंगे। एयरपोर्ट बनने से अनेक क्षेत्रों को सीधा लाभ होगा,पूर्वी भारत के विकास को गति मिलेगी। आज जिन सड़क परियोजनाओं की सौगात मिली है, 13 हाईवे परियोजनाओं से देश के संपर्क मार्ग में बढ़ोतरी होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि चार साल पहले देवघर एयरपोर्ट शिलान्यास का उन्हें मौका मिला, कोरोना संकट की मुश्किलों के बाद तेजी से काम हुआ, देवघर एयरपोर्ट से हर साल 5 लाख यात्रियों का आवागमन हो सकेगा। उन्होंने कहा कि  400 से ज्यादा रूट पर आज सामान्य से सामान्य नागरिकों को हवाई यात्रा की सुविधा मिल रही है, उड़ान योजना के तहत एक करोड़ लोगों ने काफी कम पैसे में हवाई यात्रा की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि  क्षेत्र में पाइप लाइन के माध्यम  से सस्ती गैस मिलेगी, अन्य उद्योगों को भी फायदा मिलेगा, आर्थिक विकास में तेजी आएगी। आधारभूत संरचना में निवेश कर विकास के रास्ते खोजे जा रहे है, आकांक्षी जिलों पर फोकस किया है, इसका भी लाभ झारखंड के कई जिलों को मिल रहा है। पहाड़ी और जंगल से घिरे क्षेत्रों के विकास पर केंद्र सरकार विशेष ध्यान दे रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि  एम्स की आधुनिक सुविधा झारखंड के साथ-साथ बिहार और पश्चिम बंगाल के कई क्षेत्रों को भी मिलेगा। विकास के कई अवसर बनते है, यही सही विकास है, ऐसे ही सही विकास को मिलकर आगे बढ़ाना है।

इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज देवघर के साथ ही झारखंड के लिए ऐतिहासिक दिन है। 2010 में देखा गया सपना आज साकार हुआ। आज सपने साकार हो रहे हैं जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को है। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य या राष्ट्र के विकास में मार्गाे के विकास की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। झारखंड में जल मार्ग भी बनकर तैयार है, पीएम के प्रयास से यह संभव हो पाया है, इसके लिए प्रधानमंत्री जी को आभार। केंद्र सरकार का सहयोग रहेगा, तो अगले पांच से सात सालों में झारखंड देश के अग्रणी राज्यों में रहेगा।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट स्थापित करने के लिए परिभाषा को बदला,एयरपोर्ट जहां भी स्थापित होता है, उस क्षेत्र के विकास की गति में तेजी आती है। प्रधानमंत्री ने धार्मिक आस्था के स्थल को भी हवाईमार्ग से जोडऩे का निर्णय है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ङ्क्षसधिया ने कहा कि आज देवघर से कोलकाता तक की हवाईयात्रा सुविधा की गयी है, जल्द ही देवघर से रांची, देवघर से पटना और देवघर से दिल्ली तक की हवाई सेवा की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि झारखंड में  जल्द ही दो से बढ़ाकर 5 हवाईअड्डे होंगे, केंद्र सरकार जल्द ही झारखंड के बोकारो, दुमका और जमशेदपुर हवाई अड्डे को भी विकसित करेगी। हवाई चप्पल पहनने वालों तक हवाई जहाज की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी।

सांसद डॉ. निशिकांत दूबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देवघर आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि वर्ष 2014 के बाद से उनके गोड्डा संसदीय क्षेत्र में केंद्र सरकार की ओर से एक लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी गयी। इसके लिए वे प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते है। इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवघर से रांची को भी करोड़ों रुपये की योजनाओं की सौगात देने वाले हैं। रांची में ऑनलाइन कार्यक्रम में राज्य के वित्तमंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव, सांसद संजय सेठ, महुआ मांजी और विधायक सीपी सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे।

ब्रिटेन का राजनीतिक संकट: PM बोरिस जॉनसन के इस्तीफे का ऐलान, जाने क्यों पड़ी इसकी जरूरत....
ब्रिटेन का राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है।  एक तरफ 48 घंटों में 45 मंत्रियों ने सरकार का साथ छोड़ दिया है। वहीं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी अपने पद स् इस्तीफा देने वाले हैं।  ब्रिटिश मीडिया के हवाले से खबर है कि सेक्स स्कैंडल के बाद सियासी संकट का सामना कर रहे हैं।  बोरिस जॉनसन कंजर्वेटिव पार्टी के नेता का पद छोड़ने के लिए तैयार हो गए हैं। हालांकि एक बात यह भी है कि नए नेता के चुनाव तक वह पद पर ही बने रहेंगे। उल्लेखनीय है कि क्रिस पंचर मामले में फजीहत होने के बाद जॉनसन की कंजर्वेटिंव पार्टी के ज्यादातर लोग उनके बागी हो गए हैं।

जॉनसन सरकार में ज्यादातर मंत्रियों ने कहा है कि उन्हें अब प्रधानमंत्री पर भरोसा नहीं है और वे घोटालों में घिरी सरकार के लिए काम नहीं कर सकते हैं। जिसका सीधा उदाहरण साजिद जाविद और ऋषि सुनक ने कुछ ही मिनट के अंतराल में अपने इस्तीफे की कॉफी ट्विटर पर शेयर की।  ब्रिटेन मं सरकार पर ऐसे समय में संकट आया, जब एक पूर्व नौकरशाह ने हाल में ही निलंबित सांसद क्रिस पिंचर के खिलाफ आरोपों से निपटने के डाउनिंग स्ट्रीट के तरीके पर टिप्पणी की थी, जिसके बाद विवाद भी हुआ था। दरअसल क्रिस पर आरोप है कि उन्होंने साल 2018 में गे बार में दो लड़कों को गलत तरीके से छुआ था। जॉनसन के पूरे मामले में जानकारी 2019 में ही मिल गई थी। बावजूद इसके उन्होंने पिंचर को बड़े सरकारी पद पर नियुक्त कर दिया। जिसके बाद इस मामले में ब्रिटिश पीएम कार्यालय 10 डाउनिंग स्ट्रीट ने भी अपने बयान बदले थे। उन्होंने कहा जॉनसन को साल 2019 में यौन शोषण मामले की जांच के बारे में बता दिया था, जिसमें पिंचर भी शामिल है। ऐसे में वो पुराने दावे भी इनके झूठे पड़ गए, जिसमें पीएम कार्यालय की ओर से कहा था कि प्रधानमंत्री को इन विशिष्ट आरोपों की जानकारी नहीं थी।

PM मोदी ने वसुन्धरा राजे से बहू के स्वास्थ्य की ली जानकारी, ‘वसुन्धरा जी अब कैसी है निहारिका ? अब तो स्वस्थ हैं ना’
हैदराबाद। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे से उनकी पुत्रवधू निहारिका राजे के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने  राजे से मिलते ही पूछा ‘वसुन्धरा जी अब कैसी है निहारिका ? अब तो स्वस्थ हैं ना’। उन्होंने राजे की पुत्रवधू के ईलाज के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली और ईलाज के प्रति पूरी सावधानी बरतनें की सलाह दी। मोदी ने कहा कि मेरी शुभकामनाएं उनके साथ है। आप चिंता न करें उन्हें ईश्वर दीर्घायु बनायें रखेगा। इस सम्बंध में मेरे सहयोग की जहां आवश्यकता हो ज़रूर बतायें।

राजे ने पीएम की ओर से उनकी पुत्रवधू को लेकर जताई गई चिंता के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि निहारिका राजे लम्बे समय से गम्भीर बीमारी से ग्रस्त थी, जो अब स्वस्थ हैं, लेकिन उनका अभी भी दिल्ली में उपचार चल रहा है।  राजे की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी वार्ता हुई।

PM मोदी -7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे जर्मनी
म्यूनिख। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी -7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रविवार तड़के जर्मनी पहुंच गए। म्यूनिख के हवाईअड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया जहां से वह सड़क मार्ग से श्लॉस एल्माउ के लिए रवाना हो गए जहां जर्मनी की अध्यक्षता में जी-7 शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।  मोदी आज अपराह्न प्रवासी भारतीय समुदाय से संवाद करेंगे और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडिस से द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे।

अग्निपथ योजना का विरोध, सड़कों पर उतरे युवा
बयाना। केन्द्र सरकार की अग्निवीर स्कीम के बढ़ते विरोध के बीच बयाना के ग्रामीण युवाओं ने कस्बे के कुण्डा तिराहे पर शुक्रवाार को पहले जाम लगाकर नारेबाजी की। इस जाम के चलते बयाना-हिण्डौन रोड जाम हो गया। सूचना पर पुलिस की समझाइश के बाद जाम खोला। गुस्साए युवा उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने तहसीलदार अमित कुमार को ज्ञापन सौंपकर अग्निवीर योजना को बन्द कराने एवं पूर्व की भांति सेना भर्ती कराने की मांग की।
तहसीलदार अमित कुमार नें बताया कि युवाओं ने ज्ञापन सौंपा है कि नई स्कीम अग्निपथ का विरोध कर रहे हैं। युवाओं का कहना है कि केन्द्र सरकार ने 4 साल की भर्ती योजना को निकाल कर 4 साल बाद बेरोजगारों के भविष्य को खराब करने का प्रयास किया है। युवा पिछले कोरोनाकाल के समय से परेशान हैं, क्योंकि दो साल से कोई भर्ती सेना में नहीं हो सकी है। अब भर्ती निकाल कर बेरोजगारों को भ्रमित करने का प्रयास किया है। इस अवसर पर सीओ अजयशर्मा, पुलिस थानाधिकारी हरिनारायन मीणा आदि मौजूद रहे।

कोटकासिम। अग्निपथ योजना की ज्वाला लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे देश में हिंसा का माहौल बना हुआ है। चहुं ओर युवा वर्ग अग्निपथ पथ योजना की आग की लपटों में झुलस रहा है। शुक्रवार को अग्निपथ योजना की पलटे कोटकासिम सहित बीबीरानी में भी देखी गई। अग्निपथ के विरोध में बीबीरानी में सुबह से ही छात्र नेताओं के साथ युवा सड़कों पर उतर गए तथा नरेन्द्र मोदी मुर्दाबाद, केन्द्र सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए चक्काजाम कर दिया। जिसके चलते सड़कों पर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस प्रशासन एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर मोर्चा संभाला।
सड़कों पर उतरे युवाओं ने मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए बीबीरानी में किशनगढ़-कोटकासिम व हरसौली-कोटकासिम सड़क मार्ग पर अवरोधक लगाकर डेढ़ घंटे तक चक्काजाम कर दिया। बीबीरानी में आंदोलनकारियों ने सड़कों पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। घटना पर मौजूद किशनगढ़बास डीएसपी अतुल अग्रे की सरकारी गाड़ी का शीशा तोड दिया। आंदोलन का उग्र रूप देखकर कुछ समय के लिए बीबीरानी में प्रतिष्ठान भी बंद रहे। छात्र नेताओं ने कोटकासिम के बस स्टैंड परिसर में एकत्रित हुए तथा बस स्टैंड के सामने मुख्य सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। पुलिस प्रशासन आंदोलनकारी युवाओं के साथ समझाइश करते नजर आए। कस्बे के बाजार सहित मुख्य मार्गों से झुलूस निकालकर विरोध जताया तथा उपखंड अधिकारी गंगाधर मीणा को ज्ञापन सौंपकर केन्द्र सरकार से 20 जून तक मांगी नहीं मानी जाने पर उग्र आंदोलन का अल्टीमेटम दिया। एसडीएम गंगाधर मीणा ने बताया कि युवाओं की मांगों को केन्द्र सरकार तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। युवाओं से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी समस्या का समाधान शांतिपूर्वक किया जाना संभव है आंदोलन से नहीं। आंदोलन स्थल पर पुलिस प्रशासन के अधिकारियो ने मौजूद रहकर शांति पूर्वक समझाइश के प्रयास किए।

डीग। केंद्र सरकार की ओर से तीनों सेनाओं में भर्ती के लिए हाल ही में घोषित अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं द्वारा जगह-जगह  विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। शुक्रवार को गांव बहज में डीग-गोवर्धन मार्ग पर गांव के युवाओं ने जाम लगाकर विरोध जताया। सीओ आशीष कुमार प्रजापत मौके पर पहुंचे और  समझाइश करते हुए जाम को खुलवाया गया। युवाओं ने कहा कि हम पिछले कई वर्षों से दिन रात मेहनत कर के सेना में जाने का सपना देख रहे हैं। सरकार ने सेना की भर्तियों को 2 साल से रोक कर पटक रखा है। एयर फोर्स की जॉइनिंग और मेरिट रुकने के बाद उसे रद्द कर दिया गया है। अब 4 साल की नौकरी का आॅफर दे रहे हैं, जिससे युवाओं में आक्रोश है। क्योंकि 4 साल की अल्प नौकरी के बाद युवा कहां जाएंगे क्या करेंगे।