Area Domination - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भांकरोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एरिया डोमिनेशन अभियान में 35 किलो 876 ग्राम गांजा जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। जयपुर पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत भांकरोटा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और सेवन करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो प्रकरण दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 35 किलो 876 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

हनुमान प्रसाद (पुलिस उपायुक्त, जयपुर पश्चिम) ने बताया कि विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स) के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजीव गुप्ता के सुपरविजन और सहायक पुलिस आयुक्त बगरू हेमेन्द्र शर्मा के निर्देशन में अंजाम दिया गया।
थानाधिकारी श्रीनिवास (भांकरोटा) ने चार टीमों का गठन कर थाना क्षेत्र को चार हिस्सों में बांटकर अभियान चलाया।

संदिग्ध महिला से मिला गांजा

अभियान के दौरान केशोपुरा भांकरोटा स्थित 25 मंजिला के पास सड़क किनारे बैठी एक महिला पुलिस को देखकर तेजी से जाने लगी। शक होने पर पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपना नाम सुमन देवी (38) निवासी केशोपुरा भांकरोटा बताया। तलाशी लेने पर उसके पास रखी प्लास्टिक की थैली से 76 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

सर्विस सेंटर के पास से 35 किलो से ज्यादा गांजा बरामद

इसी अभियान के दौरान बिंदायका रोड स्थित श्याम मोटर्स एंड सर्विस सेंटर के सामने एक व्यक्ति प्लास्टिक के कट्टों के साथ बैठा मिला। पुलिस को देखकर वह भी वहां से जाने लगा। पूछताछ में उसने अपना नाम भंवर लाल कुमावत (34) निवासी मारवालों की ढाणी, थाना जोबनेर, जयपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास रखे चार प्लास्टिक कट्टों से 35 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया है।

गिरफ्तार आरोपी

सुमन देवी (38) – निवासी केशोपुरा, भांकरोटा, जयपुर
भंवर लाल कुमावत (34) – निवासी मारवालों की ढाणी, थाना जोबनेर, जयपुर
पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में गांजा कहां से लाया गया और किसे सप्लाई किया जाना था, इस संबंध में आरोपियों से पूछताछ जारी है। जयपुर पश्चिम पुलिस का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी

जयपुर रेंज आईजी का शिकंजा: एरिया डोमिनशन के तहत जयपुर रेंज के सात जिलों में की कार्रवाई
जयपुर। जयपुर रेंज में अपराध और अपराधियों में कानून का खौफ पैदा करने के लिए जयपुर रेंज आईजी अजयपाल लाम्बा ने एरिया डोमिनेशन में कार्रवाई कर 811 आरोपी पकड़े हैं। जयपुर रेंज के सात जिलों में टीमों ने सुबह करीब छह बजे से अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की। कुछ जिलों में 11 और कुछ में दो बजे तक कार्रवाई चली। वहीं भिवाड़ी में शाम तक यह कार्रवाई की गई।

एक नजर में कार्रवाई
आईजी लाम्बा ने हर जिले के हिसाब से पुलिस की टीमें गठित कीं। सात जिलों अलवर, दौसा, खैरथल-तिजारा, जयपुर ग्रामीण, दूदू, कोटपुतली-बहरोड़ और भिवाड़ी में कुल 268 टीमों का गठन किया गया। इन टीमों में कुल 1321 पुलिसकर्मी शामिल किए गए। इन सभी ने 1050 स्थानों पर दबिश दी और कुल 811 आरोपी गिरफ्तार कर लिए।

टीमें और दबिश
अलवर जिलें में 71 टीमों में शामिल 320 पुलिसकर्र्मियों ने 244 जगह दबिश देकर 240 बदमाशों, दौसा में 58 टीमों के 289 पुलिसकर्मियों ने 216 जगह दबिश देकर 84, खैरथल तिजारा में 18 टीमों के 149 पुलिसकर्मियों ने 80 जगह दबिश देकर 146, जयपुर ग्रामीण में 52 टीमों के 261 पुलिसकर्मियों ने 182 जगह दबिश् देकर 138, दूदू में 11 टीमों के 48 पुलिसकर्र्मियों 55 जगह दबिश देकर 24, कोटपुतली-बहरोड़ के 43 टीमों में शामिल 254 पुलिसकर्मियों ने 239 जगह दबिश देकर 151 और भिवाड़ी में 15 टीमों ने 34 जगह दबिश देकर 28 बदमाशों गिरफ्तार कर लिया।