satish puniya - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पैरा मिलिट्री फोर्स के ट्रकों के माध्यम से भाजपा ऑफिस में विधायकों को सरकार को गिराने के लिए पैसे भेजने के बयान पर सियासत तेज: सीएम गहलोत के बयानों पर बीजेपी का पलटवार
जयपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने मुख्यमंत्री के उस बयान पर निशाना साधा है जिसमें उन्होंने आरोप लगाए हैं कि पैरा मिलिट्री फोर्स के ट्रकों के माध्यम से भाजपा ऑफिस में विधायकों को सरकार को गिराने के लिए पैसे भेजे जाते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी कुर्सी को लेकर चिंतित रहते हैं । कांग्रेस के आपसी अंतर्कलह और कांग्रेस के पतन से वे विचलित हो गए हैं और इस तरह की दुर्भाग्यपूर्ण और तथ्यहीन बयान दे रहे हैं। पैरामिलिट्री फोर्स पर इस तरह के आरोप अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है अगर उनके पास इसका कोई प्रमाण है तो वह उसके प्रमाण रखें। कांग्रेस का जनता में पतन होने के साथ ही उनके नेताओं का वैचारिक और व्यवहारी दोनों रूप से पतन हो गया है।

मुख्यमंत्री का वक्तव्य बेतुका, घबराहट भरा है, वे पैरामिलेट्री फोर्स से माफी मांगे: तिवाड़ी

भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैरा मिलिट्री फोर्स के ट्रकों में भरकर पैसा भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में पहुंचाने के बयान पर कहा है कि उनका यह बयान बेतुका घबराहट भरा और उनकी बौखलाहट को दिखाने वाला है। वे इस तरह के बिना आधार के पैरामिलेट्री फोर्स पर बयान देकर उनकी विश्वसनीयता को तोड़ने का काम कर रहे हैं । मुख्यमंत्री इस तरह के बयान उनके बड़े नेताओं के ईडी में से घबराकर भी दे रहे हैं । मैं उनसे मांग करता हूं कि वह पैरामिलेट्री फोर्स से इस तरह के बयान देने पर माफी मांगे।

पैरामिलेट्री फ़ोर्स के ट्रकों से पैसे लाने के आरोप बेबुनियादी, सबूत है तो सार्वजनिक करें : राठौड़ राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने ट्वीट कर कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी आदत के अनुसार भाजपा शासित सरकारों में पैरामिलिट्री फोर्सेज व पुलिस के सहयोग से ट्रकों में दो नंबर का पैसा भरकर बीजेपी के दफ्तरों तक पहुंचाने का जो बेबुनियाद व बिना प्रमाण के आरोप लगाया है उसकी मैं कड़ी निंदा करता हूं। कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जहां एक ओर प्रत्येक देशवासी भारतीय जवानों की बहादुरी को सलाम कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री ऐसे बचकाने बयान देकर देश की आंतरिक सुरक्षा में तैनात पैरामिलिट्री फोर्सेज व पुलिस के जवानों की भावनाओं को आहत पहुंचा रहे हैं। यक्ष प्रश्न यह है कि अगर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास नोटबंदी के नाम पर पैरामिलिट्री के ट्रकों में भाजपा कार्यालयों में पैसा पहुंचाने के आरोपों को लेकर कोई ठोस सबूत है तो वह सार्वजनिक क्यों नहीं करते? उन्हें इसकी कोई जानकारी थी तो वह इतने दिनों तक चुप क्यों रहे ?

राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद की गरिमा के विपरीत अशोक गहलोत जी अनर्गल बयानबाजी करके पैरामिलिट्री फोर्सेज के जवानों का निरंतर अपमान कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जी को अपने इस बयान को वापिस लेकर तत्काल रूप से माफी मांगनी चाहिये। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने अशोक गहलोत ने अपने बयान में यह कहकर कि पैरा मिलिट्री फोर्स के ट्रकों के माध्यम से भाजपा ऑफिस में विधायकों को सरकार को गिराने के लिए पैसे भेजे जाते हैं, इसके बाद से ही राजस्थान में भादवे की बारिश में भी सियासी गर्मी नजर आ रही है।

परिसीमन से कांग्रेस चुनाव जीत सकती है, जनता के दिल नही जीत सकते : पूनिया
जयपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने पंचायत और निकायों की कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में कहा कि भाजपा अपनी पूरी ताकत से बढ़ रही है। सरकार की सारी  सरकारी मशीन लगा दी पंचाय और निकाय चुनावों में। परिसीमन भी अपनी जीत के अनुसार कांग्रेस ने कराया। बावजूद इसके हम रिकॉर्ड जीत हासिल की। करीब एक हजार में से 505 पंचायते जीती। 33में से 18 जिलाप्रमुख हमने बनाये। बिना परिसीमन के अगर चुनाव कराते तो 33 की 33 जिलाप्रमुख हमारे होते।

कांग्रेस ने परिसीमन कर चुनाव तो जीत लिए लेकिन वे दिल नही जीत सकते। दिल तो पीएम मोदी ही जीत सकते है। कार्यकर्ताओ की ताकत से ही भाजपा आज इस मुकाम पर है। सीएम अशोक गहलोत जो संघवाद की बात करते है, वे केवल बाते करते है।वे दिल्ही जाए लेकिन पहले राजस्थान में तो इसे लागू करें। वे राजस्थान में केंद्र पर भेदभाव के आरोप लगाए है। लेकिन केंद्र के काम देख लें कितने करोड़ो रूपये दिए है। राजस्थान में कई योजना केंद्र की ठीक से नही चल रही। कोरोना वैक्सीन दी केंद्र ने, जबकि अशोक गहलोत अपनी फोटो लगा कर उसकी खुद वाहवाही लूट रहे है। पंचायत राज में कैसे हमने काम किये है, गरीबो को कैसे राहत दी उन योजनाओं पर भी संवाद करे। व्याप्त कमियों, खामियों को अगले सत्र में रखे ताकि हम केंद्र सरकार को उन्हें बता सके। जनप्रतिनिधि बनाने के बाद वे अपनी भूमिका को सीमित ना रखे।

कल अमित शाह का जयपुर दौरा, बीजेपी कार्यसमिति से पहले प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक
जयपुर। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक शनिवार से सीतापुरा स्थित जेईसीसी सभागार में शुरू होगी।सुबह पहले प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शुरू हुई, जिसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने संबोधित किया।

प्रदेश कार्यसमिति बैठक में पार्टी की आगामी कार्ययोजना, चुनावी योजना व पार्टी की मजबूती इत्यादि महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। पार्टी को 2023 में चुनाव में जाना है और स्वाभाविक तौर पर अमित शाह चुनाव प्रबंधन के विशेषज्ञ माने जाते हैं तो उनके संबोधन और उदबोधन से राजस्थान भाजपा को एक नई दिशा और ताकत मिलेगी और पार्टी मिशन 2023 में विजय हासिल कर हमेशा राजस्थान की सत्ता पर काबिज हो ऐसी रणनीति पर पार्टी कार्य कर रही है।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक व 5 दिसंबर को केन्दीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के जयपुर दौरे को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने मीडिया से बातचीत में बताया कि, केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के जयपुर आगमन से पार्टी को नई ताकत और ऊर्जा मिलेगी। अमित शाह का यह दौरा इसलिए महत्वपूर्ण है कि हमने विशेष कार्यक्रम उनके स्वागत सत्कार के लिए रखे हैं। सांसदों और विधायकों के साथ खासतौर पर हमारे जो ग्रास रूट के जनप्रतिनिधि हैं जिसमें पंचायतीराज, निकाय और सहकारिता इन तीनों के ही बहुत नीचे तक के कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे। इसलिए अहम है कि सहकारिता मंत्रालय देश में पहली बार बना और उसके पहले मंत्री अमित शाह हैं, जो ऐतिहासिक व बुनियादी फैसलों के लिए जाने जाते हैं।

भाजपा शहरी निकायों पर काबिज है, ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी का अपना आधार है लेकिन सहकारिता के क्षेत्र में भी पार्टी सर्वव्यापाी भावना से काम करती है उसमें पार्टी का विस्तार हो, इस लिहाज से हमने सहकारिता के जनप्रतिनिधि भी जनप्रतिनिधि सम्मेलन में बुलाए हैं, जो प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद जेईसीसी में आयोजित होगा।

अमित शाह के दौरे को लेकर बीजेपी का मंथन
जयपुर। अमित शाह के जयपुर दौरे को लेकर प्रदेश बीजेपी मुस्तैद नजर आ रही है। शाह के दौरे को लेकर बीजेपी कोई कोर-कसर नहीं छोड़नी चाहती है। शायद इसीलिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 5 दिसंबर को जयपुर दौरे को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर  ने पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक की और पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि अमित शाह 5 दिसंबर को जयपुर में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित करेंगे और उसके बाद 10 हजार से अधिक जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जिसमें सांसद, विधायक, पंचायत समिति सदस्य, प्रधान, उपप्रधान, जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख इत्यादि जनप्रतिनिधि शामिल होंगेl

एक बार फिर बता दे कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 5 दिसंबर को जयपुर आएंगे।  शाह जयपुर में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने बताया कि इसी दिन शाम को बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित जन प्रतिनिधि सम्मेलन में भी वे हिस्सा लेंगे और भारतीय जनता पार्टी के पंचायत समिति सदस्यों ,पार्षदों ,जिला परिषद के सदस्यों ,निकायों के अध्यक्षों, महापौर, विधायकों और सांसदों से सीधा संवाद करेंगे।

शाह का होगा भव्य स्वागत:
अमित शाह के स्वागत की तैयारियां भी भारतीय जनता पार्टी ने शुरू कर दी है। शाह एयरपोर्ट से लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय तक भाजपा के कार्यकर्ता जगह-जगह उनका स्वागत करेंगे । भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का एक बड़ा रेला भी उनके साथ एयरपोर्ट से लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय तक उन्हें लेकर आएगा।

जमवारामगढ़ में महिला की पैर काट कर हत्या : BJP ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
जयपुर।जमवारामगढ़ क्षेत्र में महिला की पैर काट कर हत्या मामले पर सियासी पारा भी गर्म नजर आया। बीजेपी नेताओं ने एक स्वर में सूबे की गहलोत सरकार को पूरे मामले को लेकर कानून व्यवस्था को चौपट बताया। जमवारामगढ़ मामले पर बयान देते हुए भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री डॉ अलका गुर्जर ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को ट्विटर पोलिटिक्स छोड़ कर कांग्रेस शासित प्रदेशों की कानून व्यवस्था पर भी  ध्यान देंना चाहिए। साथ ही  प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि  राजस्थान आकर बहन-बेटियों पर निरन्तर हो रहे अत्याचारों की भी सुध लेनी चाहिए और मुख्यमंत्री और गृहमंत्री  अशोक गहलोत से कानून व्यवस्था पर जवाब मांगना चाहिए।

पूनिया ने मुख्यमंत्री से मांगा इस्तीफा

वहीं जयपुर के जमवारामगढ़ से लेकर राजस्थान की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां जी ने बीकानेर में मीडिया से बातचीत कहा कि राज्य में बढ़ रहे अपराध व बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी दोषी हैं, उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिएl

अपराधियों के हौसले बुलंद जमवारामगढ़ के अपराधी अभी तक नहीं पकड़े गए: राठौड
राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने वक्तव्य जारी कर कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार के कुशासन में लचर कानून व्यवस्था के कारण अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद है कि राजधानी जयपुर के जमवारामगढ़ में महिला की बेरहमी से हत्या करके अपराधी फरार हो गए और अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। राजस्थान में पूर्णकालिक गृहमंत्री नहीं होने के कारण महिलाओं के खिलाफ अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं और पुलिस नाकाम साबित हो रही है इसलिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जो गृह विभाग के भी मुखिया है उन्हें तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए।

राठौड़ ने कहा कि इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा कि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार दुष्कर्म के मामलों में राजस्थान वर्ष 2019 के बाद वर्ष 2020 में फिर से देश में पहले पायदान पर है। राजस्थान में प्रतिदिन करीब 15 मामले रेप के सामने आना यह दर्शाता है कि राज्य में बहन-बेटियां बिल्कुल भी महफूज नहीं है। अनुसूचित जाति के खिलाफ अत्याचार में राजस्थान का देश में तीसरा और अनुसूचित जनजाति के खिलाफ अपराध में दूसरा स्थान है।

राठौड़ ने कहा कि राजस्थान पुलिस के मासिक प्रतिवेदन के अनुसार राज्य में सितंबर 2021 तक दर्ज महिला संबंधित अत्याचार जिनमें दहेज, दहेज आत्महत्या का दुष्प्रेरण, महिला उत्पीड़न, बलात्कार, छेड़छाड़ और अपहरण शामिल है, उनमें वर्ष 2021 में अब तक 31 हजार 244 मामले दर्ज हुए हैं जो विगत वर्ष 2020 में 26 हजार 004 दर्ज मामलों से 5204 मामले अधिक है। यानी कि विगत वर्ष 2020 से वर्ष 2021 सिंतबर माह तक महिलाओं के खिलाफ अत्याचारों में 20.15 % से ज्यादा की बढ़ोतरी, गहलोत सरकार के महिला सुरक्षा को लेकर तमाम दावों की पोल खोल रही है।

राठौड़ ने कहा कि ''लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ'' का नारा देकर उत्तरप्रदेश की महिलाओं के प्रति संवेदनशील होने का ढोल पीटने वाली प्रियंका गांधी जी को राजस्थान में महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार नजर नहीं आ रहे हैं। प्रदेश में महिलाओं के साथ निरंतर हो रही ऐसी क्रूरतम घटनाओं से बार-बार प्रमाणित हो रहा है कि इस गूंगी-बहरी कांग्रेस सरकार को महिलाओं की सुरक्षा से कोई लेना-देना नहीं है। प्रदेश में बढ़ते अपराध के कारण आज बहन-बेटियां घर से बाहर निकलने में भी घबरा रही हैं।

राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से कभी शांतिप्रिय रहा राजस्थान प्रदेश आज अपराधियों की वो शरणस्थली बन चुका है जहां अपराधी बेखौफ होकर दहशतगर्दी का माहौल बना रहे हैं और आमजन भयभीत है। राजस्थान में व्याप्त जंगलराज को आज हर आमजन भुगत रहा है और कांग्रेस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का पूरी तरह मन बना चुका है।

उपचुनाव के लिए BJP ने 20 नेताओं को बनाया स्टार प्रचारक
जयपुर। भाजपा ने वल्लभनगर और धरियावद विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया सहित राजस्थान के 19 बड़े चेहरे शामिल इसके अलावा राजस्थान के बाहर का केवल एक चेहरा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह का है।

भाजपा ने राजस्थान विधानसभा उपचुनाव हेतु स्टार प्रचारकों की सूची जारी की:-

01. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां
02. राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह
03. राष्ट्रीय महामंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव
04. प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर
05. नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया
06. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया
07. केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत
08. केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल
09. केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी
10. उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़
11. राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर
12. सांसद ओमप्रकाश माथुर
13. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी
14. सांसद दिया कुमारी
15. सांसद सीपी जोशी
16. सांसद किरोडीलाल मीणा
17. सांसद कनकमल कटारा
18. प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा
19. प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा
20. विधायक जोगेश्वर गर्ग

उपचुनाव के लिए BJP ने 20 नेताओं को बनाया स्टार प्रचारक
जयपुर। भाजपा ने वल्लभनगर और धरियावद विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया सहित राजस्थान के 19 बड़े चेहरे शामिल इसके अलावा राजस्थान के बाहर का केवल एक चेहरा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह का है।

भाजपा ने राजस्थान विधानसभा उपचुनाव हेतु स्टार प्रचारकों की सूची जारी की:-

01. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां
02. राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह
03. राष्ट्रीय महामंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव
04. प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर
05. नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया
06. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया
07. केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत
08. केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल
09. केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी
10. उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़
11. राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर
12. सांसद ओमप्रकाश माथुर
13. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी
14. सांसद दिया कुमारी
15. सांसद सीपी जोशी
16. सांसद किरोडीलाल मीणा
17. सांसद कनकमल कटारा
18. प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा
19. प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा
20. विधायक जोगेश्वर गर्ग

REET पर "रार" : रीट पेपर लीक मामले में बोर्ड अध्यक्ष बोले : किरोड़ी मीणा आरोप साबित करें : ऐसा नहीं कर पाएं, तो त्यागपत्र देकर मांगें माफी : जारोली
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. डीपी जारोली ने भाजपा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा द्वारा रीट परीक्षा के प्रश्न-पत्र और आंसरशीट लीक करने के लिए बोर्ड प्रशासन को जिम्मेदार ठहराने के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा है कि मीणा दिल्ली दरबार को खुश कर मंत्री बनने की चाहत में सारी मर्यादाएं लांघ रहे हैं।  जारोली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पर प्रहार किए।  सोमवार को अजमेर में मीडिया से बातचीत करते हुए प्रो. जारोली ने मीणा के आरोपों को खारिज करने के साथ ही उन्हें चुनौती दी कि वे इन आरोपों को ठोस सबूत के साथ साबित करके बताएं। वे बोर्ड पर जिस आंसरशीट को लीक करने का आरोप लगा रहे हैं, यदि उनके पास है तो उसे इस मामले की जांच कर रही एसओजी को सौंपें। यदि मीणा इन आरोपों को साबित कर देंगे तो वे अपनी उम्रभर की पेंशन और कमाई सरकार के खजाने में जमा करा देंगे। अन्यथा डॉ. मीणा को अपने पद से त्यागपत्र देकर सार्वजनिक रूप से क्षमायाचना करनी होगी।

बोर्ड न कांग्रेस का, न भाजपा का
प्रो. जारोली ने कहा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड न तो कांग्रेस का और न ही भाजपा का या मेरा व्यक्तिगत संस्थान है। यह प्रदेश के गठन के समय अजमेरवासियों तथा उस काल के पूर्व शासकों की मांग पर बना है। इसकी पूरी देश में अपनी पैठ है। यह यूपी और बिहार जैसा बोर्ड नहीं है। ऐसी संस्था पर बिना आधार के बेबुनियाद आरोप लगाना शिक्षा जगत से जुड़े पुरोधाओं और अजमेरवासियों का अपमान करना है। आरोप लगाना आसान है, लेकिन आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबां में झांकना चाहिए हम क्या हैं? डॉ. मीणा गोपनीय शाखा के जिस पूर्व अधिकारी जीके माथुर पर वर्ष 2016 के जिस प्रकरण को लेकर आरोप लगा रहे हैं। उस समय तो प्रदेश में भाजपा की सरकार थी। यदि माथुर दोषी थे, उनकी सरकार ने उनके विरुद्ध कार्यवाही क्यों नहीं की? किसने रोका था?

आंसरशीट बोर्ड के लॉकर में
उन्होंने कहा डॉ. मीणा ने बोर्ड की गोपनीय शाखा से आंसरशीट लीक होने का निराधार आरोप लगा दिया। उन्हें यह जानकारी नहीं है कि वह आंसरशीट आज तक कहीं भी मुद्रण हेतु प्रेषित नहीं की गई है। आंसरशीट विभिन्न विषय के विशेषज्ञों ने बनाकर लिफाफे में सीलबंद कर स्वयं के हस्ताक्षर कर बोर्ड को सौंपी है। मूल आंसरशीट बोर्ड के लॉकर में सुरक्षित है। उसके लीक होने का आरोप लगाने वाले किरोड़ी बताएं आंसरशीट कहां से बाहर आई? जारोली ने कहा डॉ. मीणा को यह भी भान नहीं है कि पिछले 10 सालों से बोर्ड की गोपनीय शाखा में कभी भी सेवानिवृत्त कार्मिक की सेवाएं नहीं ली जाती हैं। इसलिए यह कहना अनुचित है कि अमुक अधिकारी से सेवानिवृत्ति के बाद बोर्ड की गोपनीय शाखा में कार्य कराया गया।

देवनानी से सीखें पूनिया
जारोली ने रीट के आयोजन को लेकर आरोप लगाने वाले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को राजनीति का नौसिखिया खिलाड़ी बताते हुए कहा कि भाजपा में प्रदेश की आवाज बनकर काम करने वाली केवल पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे हैं। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से अपील की है कि वे रीट परीक्षा के मामले में करोड़ों लोगों की आकांक्षा पर पानी फेरने वाले नेताओं को सीख दें कि झूठे आरोप लगाना बंद करें। प्रो. जारोली ने कहा उनकी कार्यशैली को लेकर पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने भी बोर्ड की कार्य प्रणाली पर कभी अंगुली नहीं उठाई। सांसद मीणा को उनसे सीख लेनी चाहिए।

पर्चा लीक हुआ, वायरल नहीं
प्रो.जारोली ने सवाईमाधोपुर के गंगापुर में रीेट के प्रश्न पत्र के लीक होने को स्वीकार करते हुए कहा कि यह प्रश्न-पत्र केवल चार व्यक्तियों के बीच में था, जो बोर्ड कार्यालय से लीक नहीं हुआ है। परीक्षा केन्द्र से लीक हो सकता है, इसकी भी जांच एसओजी और  पुलिस कर रही है। उसकी रिपोर्ट में सच सामने आ जाएगा। उन्होंने कहा महज चार जनों की बीच लीक हुआ पेपर और कहीं वायरल नहीं हुआ, उसके बावजूद डॉ. मीणा अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।

सीएम-सीएस का जताया आभार
प्रो. जारोली ने रीट की परीक्षा के सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सहित मुख्य सचिव निरंजन आर्य और एडीजी लॉ एण्ड आॅर्डर सौरभ श्रीवास्तव का आभार जताया और कहा कि इन्हीं के प्रयासों और सख्ती के कारण रीट की परीक्षा देने पहुंचे कई मुन्नाभाईयों को पकड़ा जा सका है। लेकिन डॉ. किरोड़ी जैसे नेता रातों को जागकर परीक्षा के लिए मेहनत करने वाले 16 लाख अभ्यर्थियों की मेहनत को कलंकित करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री को भी लिया आड़े हाथ
प्रो.जारोली ने कहा महात्मा गांधी को व्यक्तित्व और कृतित्व के कारण राष्ट्रपिता और बापू की पदवी मिली। सुभाषचंद्र बोस को नेताजी, तो पंडित जवाहरलाल नेहरू जनता को दिए असीम प्यार व स्नेह के कारण चाचा नेहरू के नाम से जाने जाते हैं। सरदार पटेल को लौहपुरुष, इंदिरा गांधी को आयरन लेडी, राजीव गांधी को संचार क्रांति का जनक कहा जाता है, तो अटल बिहारी वाजपेयी को देश में स्वर्णित चतुर्भुज सड़कों के कारण विशिष्ट व्यक्तित्व की पहचान मिली, लेकिन  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 10 लाख का सूट, अडाणी, अंबानी का दोस्त, आर्थिक मंदी, नोटबंदी, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों का प्राइवेटाइजेशन के लिए जाना जाएगा।

जयपुर में कॉर्डिनेटर निजी व्यक्ति को क्यों लगाया, पद छोड़ें और घर जाएं: किरोड़ीलाल मीणा
जारोली की सफाई के बाद राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कहा है कि रीट परीक्षा पेपर लीक से प्रताड़ित अभ्यर्थी आपके इस्तीफे का इंतजार कर रहे हैं। आप पद छोड़ें और घर जाएं। मेरे उनसे सवाल है, वे बताएं कि जयपुर ग्रामीण-शहर में परीक्षा का कॉर्डिनेटर आपने अपने गैर सरकार निजी व्यक्ति  को क्यों लगाया। उनको सरकारी अधिकारियों पर भरोसा नहीं था क्या, यह क्यों ना कहें कि आपकी शह पर पेपर लीक नहीं हुआ। शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा मेरे आंदोलन समाप्त करने पर बयान दे रहे हैं, उन्हें भी कहना चाहता हूं कि मैंने आंदोलन स्थगित किया है, समाप्त नहीं। प्रदेश पदाधिकारियों के निर्देशानुसार जल्द ही पार्टी के विधायक-कार्यकर्ता प्रदेशव्यापी आंदोलन करेंगे। मैं जीवन में आखिरी क्षण तक अभ्यर्थियों के लिए लडूंगा। आपको न्याय दिलाऊंगा, आप धैर्य रखें।