capital - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हजारों लोगों संग योगासन में दिखे CM धामी, युवाओं को दिया फिटनेस और अनुशासन का मंत्र
चम्पावत। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बनबसा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हजारों योग साधकों, सशस्त्र सेना के जवानों, विद्यार्थियों , मातृशक्ति और वरिष्ठ नागरिकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग को स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन का आधार बताया।

सीएम धामी ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने वाली जीवन पद्धति है। योग व्यक्ति को मानसिक स्थिरता प्रदान करता है और उसे सकारात्मक, अनुशासित एवं सफल जीवन की ओर अग्रसर करता है। उन्होंने कहा कि आज तनाव, अवसाद और अस्वस्थ जीवनशैली से उत्पन्न चुनौतियों के बीच योग एक प्रभावी प्राकृतिक उपचार प्रणाली के रूप में सामने आया है। नियमित योग और प्राणायाम से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, मानसिक एकाग्रता मजबूत होती है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

उन्होंने कहा कि योग ने विश्वभर में मानवता को जोड़ने का कार्य किया है और भारतीय संस्कृति के मूल मंत्र “वसुधैव कुटुम्बकम्” तथा “सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः” के संदेश को वैश्विक स्तर पर स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को वैश्विक पहचान मिली और आज 190 से अधिक देशों में करोड़ों लोग योग से जुड़ चुके हैं। धामी ने कहा कि उत्तराखंड योग, अध्यात्म और साधना की प्राचीन परंपराओं की भूमि है तथा राज्य सरकार उत्तराखंड को योग एवं वेलनेस की वैश्विक राजधानी बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में देश की पहली योग नीति लागू की गई है, जिसके तहत योग एवं ध्यान केंद्रों की स्थापना के लिए अधिकतम 20 लाख रुपये तक की सब्सिडी तथा योग, ध्यान और प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में शोध एवं अध्ययन को बढ़ावा देने के लिए 10 लाख रुपये तक के अनुदान का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा प्रदेश में पांच नए योग हब विकसित किए जा रहे हैं और सभी आयुष हेल्थ एवं वेलनेस सेंटरों में योग सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि बनबसा में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन शारदा नदी तट पर योग और आध्यात्मिक साधना को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। राज्य सरकार शारदा कॉरिडोर परियोजना के माध्यम से क्षेत्र को आध्यात्मिक और पर्यटन विकास की नई पहचान देने के लिए कार्य कर रही है। लगभग 3300 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही इस परियोजना के तहत टनकपुर से बनबसा तक शारदा रिवर फ्रंट सहित विभिन्न धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का विकास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से विशेष आह्वान करते हुए कहा कि वे योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की अपील की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेशवासी उत्तराखंड को योग का वैश्विक केंद्र बनाने के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सशस्त्र सेना के जवानों के साथ “एक वृक्ष योग के नाम” अभियान के अंतर्गत बनबसा मिनी स्टेडियम परिसर में आम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

वहीं, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नैनीताल के डीएसए मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और भारत की प्राचीन संस्कृति का यह अमूल्य ज्ञान आज पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखा रहा है। उन्होंने नागरिकों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

हरे निशान में बंद हुआ बाजार : सेंसेक्स 544 अंक की बढ़त के साथ 76,808.48 पर बंद, इन शेयरों में दिखी तेजी
मुंबई। ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौते के बाद घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन तेजी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सुबह बढ़त के साथ खुला और पूरे दिन हरे निशान में रहा। अंत में यह 544.15 अंक (0.71 प्रतिशत) ऊपर 76,808.48 अंक पर बंद हुआ। यह 08 मई के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर 19 जून को स्विटजरलैंड में हस्ताक्षर होंगे। इस दौरान कच्चे तेल में गिरावट बनी हुई है और 81 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गया है। इससे घरेलू शेयर बाजारों में निवेश धारणा मजबूत रही।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी शुरुआत से ही ऊपर बना रहा और अंत में 132.25 अंक यानी 0.57 प्रतिशत चढ़कर 23,989.15 अंक पर बंद हुआ। यह इसका 25 मई के बाद का उच्चतम स्तर है। वृहत बाजार में भी तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.60 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.42 प्रतिशत मजबूत हुआ। रियल्टी, आईटी, एफएमसीजी, वित्त, मीडिया, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और तेल एवं गैस समूहों के सूचकांकों में तेजी रही। वहीं, धातु, ऑटो फार्मा और स्वास्थ्य समूहों के सूचकांक लाल निशान में रहे।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर साढ़े तीन प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी और हिंदुस्तान यूनीलिवर में दो प्रतिशत से अधिक की तेजी रही। टीसीएस, बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, आईटीसी और टाइटन के शेयर एक से दो प्रतिशत तक चढ़े। एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, अडानी पोर्ट्स, इंफोसिस, इटरनल, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी और एशियन पेंट्स के शेयर भी ऊपर बंद हुए। इंडिगो, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, बीईएल, भारतीय स्टेट बैंक और सन फार्मा में गिरावट रही।

हरे निशान में खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 262 अंक की बढ़त के साथ 76,526.77 पर खुला
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गयी। बीएसई का सेंसेक्स 262.44 अंक की बढ़त में 76,526.77 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 297.44 अंक (0.39 प्रतिशत) ऊपर 76,561.77 अंक पर था। बाजार में चौतरफा लिवाली है। धातु समूह को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों के सूचकांक इस समय ऊपर हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 70 अंक की मजबूती के साथ 23,923.90 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 76.20 अंक यानी 0.32 प्रतिशत चढ़कर 23,930.10 अंक पर रहा।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर दो फीसदी ऊपर हैं। बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा और एलएंडटी के शेयर भी एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त में हैं। एक्सिस बैंक, टाटा स्टील और पावरग्रिड के शेयर फिलहाल दबाव में हैं।

ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौते से शेयर बाजारों में लौटी तेजी, इन कंपनियों में दिखा जोरदार एक्शन
मुंबई। ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौते से उत्साहित निवेशकों की लिवाली से सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी रही और प्रमुख सूचकांक करीब एक प्रतिशत की बढ़त में बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 1,197 अंक की तेजी में खुला और कुछ ही देर में 1,293 अंक चढ़ गया था। बाद में इसकी बढ़त कुछ कम हुई और यह 736.38 अंक (0.97 प्रतिशत) ऊपर 76,264.33 अंक पर बंद हुआ जो 25 मई के बाद का इसका उच्चतम स्तर है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 231 अंक यानी 0.98 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,853.90 अंक पर रहा। यह 27 मई के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर सहमति बन गयी है। इस पर 19 जून को स्विटजरलैंड में एक औपचारिक समारोह में हस्ताक्षर किये जायेंगे। इस खबर के बाद दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी देखी जा रही है, जबकि कच्चा तेल और अमेरिकी डॉलर दबाव में है। रुपये में भी आज तेजी बनी हुई है। घरेलू स्तर पर निवेशकों की लिवाली से वृहत बाजार में भी तेजी रही।

निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.36 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.09 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। चौतरफा लिवाली के बीच रियल्टी सेक्टर का सूचकांक चार प्रतिशत से ज्यादा और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद सेक्टर का करीब तीन प्रतिशत चढ़ा। ऑटो, वित्त, धातु और तेल एवं गैस समूहों के सूचकांक भी एक से तीन प्रतिशत के बीच चढ़े। सेंसेक्स की कंपनियों में ट्रेंट का शेयर सवा पांच प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा। इंडिगो, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, इटरनल, मारुति सुजुकी और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर तीन से चार प्रतिशत के बीच चढ़े। एलएंडटी, बजाज फाइनेंस और टाइटन के शेयर दो से तीन प्रतिशत मजबूत हुए।

इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल में एक से दो प्रतिशत की तेजी रही। आईटीसी, बीईएल, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर भी हरे निशान में रहे। एनटीपीसी का शेयर डेढ़ फीसदी से ज्यादा टूट गया। आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनीलिवर और सन फार्मा में भी गिरावट रही।

ईरान-अमेरिका समझौते से करीब 1,300 अंक उछला सेंसेक्स ; निफ्टी 24,000 के करीब, इन शेयरों पर रखें नज़र
मुंबई। ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौता होने की खबर से घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को जबरदस्त तेजी देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,300 अंक के करीब उछल गया। सेंसेक्स 1,197.32 अंक की बढ़त में 76,725.27 अंक पर खुला और 1,293 अंक की तेजी में 76,821 अंक पर पहुंच गया। खबर लिखे जाते समय यह 1,036.56 अंक (1.37 प्रतिशत) की मजबूती के साथ 76,564.51 अंक पर था।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को घोषणा की कि ईरान के साथ शांति वार्ता को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसमें लेबनान सहित सभी मोर्चों पर हमले रोकने और होर्मुज जलडमरूमध्य को सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए तुरंत खोलने के भी प्रावधान हैं। शांति समझौते पर 19 जून को स्विजरलैंड में एक औपचारिक समारोह में हस्ताक्षर होंगे। इस खबर के बाद दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी देखी जा रही है, जबकि डॉलर और कच्चा तेल दबाव में हैं। जापान का निक्केई पांच प्रतिशत चढ़ गया है। डॉलर के मुकाबले रुपया 55 पैसे मजबूत हुआ है।

चौतरफा लिवाली के बीच नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 361.95 अंक चढ़कर 23,984.85 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 314.55 अंक यानी 1.33 प्रतिशत ऊपर 23,937.45 अंक पर रहा। सभी सेक्टरों में इस समय लिवाली चल रही है। ऑटो, बैंकिंग, वित्त, रियल्टी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, तेल एवं गैस और सीमेंट सेक्टरों में ज्यादा तेजी रही। सेंसेक्स की कंपनियों में इंडिगो का शेयर चार प्रतिशत से अधिक की बढ़त में है। इटरनल, एलएंडटी और बजाज फिनसर्व के शेयर तीन से चार प्रतिशत के बीच ऊपर चल रहे हैं। बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट और मारुति सुजुकी में दो से तीन प्रतिशत तक की तेजी है। सनफार्मा फिलहाल लाल निशान में है।

मोदी ने किया आर्थिक सलाहकार परिषद की बैठक में हालात पर मंथन, पश्चिम एशिया संकट से पड़ रहे प्रभावों पर विशेष चर्चा
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट के कारण देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यहां आर्थिक सलाहकार परिषद की बैठक की अध्यक्षता की जिसमें पश्चिम एशिया के संकट से घरेलू अर्थव्यस्था पर पड़ रहे प्रभावों पर विशेष रूप से चर्चा की गई।  बैठक के बाद मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि बैठक में देश में आर्थिक बदलाव और लंबे समय के विकास की प्राथमिकताओं से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही, सुधारों की प्रक्रिया को और गति देने तथा ‘ईज आॅफ लिविंग’ (जीवन को सुगम बनाने) और ‘ईज आॅफ डूइंग बिजनेस’ (कारोबार की सुगमता) को सुनिश्चित करने पर अपने विचार साझा किए।

प्रमुख अर्थशास्त्रियों ने लिया हिस्सा

बैठक में प्रमुख अर्थशास्त्रियों और नीति विशेषज्ञों ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव और उसके भारतीय अर्थव्यवस्था तथा आपूर्ति श्रृंखला पर पड़ने वाले प्रभावों पर विशेष रूप से चर्चा की। इसके अलावा वैश्विम ऊर्जा आपूर्ति में अनिश्चितता, महंगाई और आपूर्ति श्रृंखला में बाधा जैसे मुद्दों पर भी गहन विचार विमर्श किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच देश में आर्थिक वृद्धि को गति देना और व्यापक आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करना था।

सरकार ने एक दिन पहले ही उठाए हैं कई सुधारात्मक कदम

गौरतलब है कि सरकार ने शुक्रवार को ही देश में विदेशी पूंजी का प्रावह बढ़ाने के लिए सरकारी प्रतिभूतियों (जी-सेक) में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के निवेश पर लागू कर व्यवस्था में बड़ा सुधार लागू किया। ऐसे निवेश से होने वाली ब्याज आय या पूंजीगत लाभ पर आयकर छूट दे दी गई है। इसमें 15, 30 और 40 वर्षों की अवधि के सरकारी प्रतिभूतियों के नए निर्गमों के साथ-साथ एफएआर-पात्र प्रतिभूतियों की अवधि के संप्रभु हरित बांड (एसजीआरबी) में निवेश को भी शामिल किया गया है।

दिल्ली संगठन में बड़ा फेरबदल: हर्ष मल्होत्रा बने नए प्रदेश अध्यक्ष, चार राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों के नामों का ऐलान
नई दिल्ली। दिल्ली संगठन में बड़ा फेरबदल हुआ है और अब दिल्ली भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। इस पद के लिए दिल्ली सरकार ने केंद्रीय राज्‍य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को कमान सौंपी है। रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले इस पद की जिम्मेदारी वीरेंद्र सचदेवा के पास थी। राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को माहौल गर्मी है और ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी आलाकमान नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए अगले साल प्रस्तावित पंजाब विधानसभा चुनाव को भी प्रमुख आधार बनाने पर विचार कर रही थी। पंजाब और दिल्ली के सामाजिक समीकरणों के मध्यनजर उनके नाम को रणनीतिक दृष्टि से भी काफी अहम माना जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा के नये अध्यक्षों की घोषणा करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को पार्टी की दिल्ली इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, डॉ. अर्चना गुप्ता को पार्टी की हरियाणा इकाई की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही भाजपा ने केवल सिंह ढिल्लों को पार्टी की पंजाब इकाई का अध्यक्ष बनाया है और अभिषेक देबरॉय को त्रिपुरा प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने गुरुवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण सिंह ने मल्होत्रा को दिल्ली, डॉ. गुप्ता को हरियाणा, ढिल्लों को पंजाब और देबरॉय को त्रिपुरा प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। ये नियुक्तियां तत्काल रूप से प्रभावी होंगी।

मल्होत्रा मौजूदा समय में कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के रूप में पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की थी। वह वर्ष 2015 से 2016 के दौरान पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर भी रह चुके हैं। पार्षद रहते हुए उन्होंने सरकारी स्कूलों में कुपोषण के खिलाफ सफल अभियान चलाया था। मल्होत्रा वीरेंद्र सचदेवा की जगह दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष बने हैं। मोहन लाल बड़ौली के स्थान पर हरियाणा भाजपा की अध्यक्ष बनीं डॉ. गुप्ता इससे पहले हरियाणा प्रदेश भाजपा की महामंत्री के रूप में कार्य कर रही थीं। इसके अलावा वह पानीपत जिले की जिलाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। वह पेशे से एक डॉक्टर हैं और रेडियोलॉजी में गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी हैं।

पंजाब प्रदेश भाजपा के नये अध्यक्ष ढिल्लों पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेहद करीबी माने जाते हैं। ढिल्लों भाजपा में शामिल होने से पहले लंबे समय तक कांग्रेस में रह चुके हैं तथा पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह साल 2007 से 2017 तक बरनाला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर लगातार दो बार विधायक निर्वाचित हुए। श्री ढिल्लों ने जून 2022 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। त्रिपुरा भाजपा के नये अध्यक्ष देबरॉय पहली बार 2023 में गोमती जिले के मटरबारी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर विधायक बने थे। उन्होंने कर्नाटक के राजीव गांधी स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय 2020 में फार्मेसी में स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी। वहीं भाजपा के गोमती जिला के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और जनता के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। देबरॉय (44) बूथ स्तर पर रणनीति बनाने के लिए जाने जाते हैं।

'मेट्रो मंडे' की शुरुआत: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने किया मेट्रो और डीटीसी बस का सफर, दिया ईंधन बचत का संदेश
न्ई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि 'मेरा भारत, मेरा योगदान' अभियान के तहत राष्ट्रहित में किया गया छोटा-सा प्रयास भी देश की ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक संतुलन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सीएम गुप्ता ने आज 'मेरा भारत, मेरा योगदान' जन-अभियान के अंतर्गत शुरू की गई 'मेट्रो मंडे' पहल में भाग लिया और सार्वजनिक परिवहन, ईंधन संरक्षण और जिम्मेदार नागरिक भागीदारी का संदेश दिया। मुख्यमंत्री की अपील पर दिल्ली सरकार के सभी मंत्रियों एवं सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपने कार्यालय पहुंचने के लिए मेट्रो रेल और दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों का उपयोग किया।

मुख्यमंत्री ने अपने दिन की शुरुआत आवास से लोक निवास में उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के लिए पैदल पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने इलेक्ट्रिक कार के माध्यम से कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन तक यात्रा की और वहां से आईटीओ मेट्रो स्टेशन तक दिल्ली मेट्रो सेवा का उपयोग किया। आईटीओ मेट्रो स्टेशन पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने अपने कार्यालय दिल्ली सचिवालय तक जाने के लिए फीडर बस सेवा का उपयोग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह और रविन्द्र इंद्राज भी मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि 'मेरा भारत, मेरा योगदान' अभियान केवल सरकारी पहल नहीं, बल्कि जनभागीदारी का आंदोलन है। इसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को यह संदेश देना है कि राष्ट्रहित में किया गया छोटा-सा प्रयास भी देश की ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक संतुलन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ईंधन बचत, सार्वजनिक परिवहन के उपयोग और जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने की जो अपील की है, दिल्ली सरकार उसे जन-अभियान के रूप में आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि 'मेट्रो मंडे' उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से लोगों को सप्ताह में कम-से-कम एक दिन सार्वजनिक परिवहन अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करते हुए सरकारी स्तर पर भी कई बड़े कदम उठा रही है। इनमें सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था, सरकारी वाहनों के उपयोग में कटौती, ऑनलाइन बैठकों को बढ़ावा तथा सार्वजनिक परिवहन के अधिकतम उपयोग जैसी पहल शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मेट्रो-डीटीसी बसों का अधिक उपयोग न केवल ईंधन की बचत करेगा, बल्कि ट्रैफिक जाम और प्रदूषण को कम करने में भी प्रभावी भूमिका निभाएगा। दिल्ली सरकार का उद्देश्य राजधानी को अधिक स्वच्छ, सुगम और पर्यावरण-अनुकूल बनाना है।

मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों से अपील की, कि सभी नागरिक यथासंभव सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करें। इससे न केवल देश के लिए ईंधन की बचत होगी, बल्कि दिल्ली में प्रदूषण और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं को कम करने में भी बड़ी मदद मिलेगी।

शेयर बाजार में सूचीबद्ध होगा मुथूट फिनकॉर्प, चार हजार करोड़ जुटाने की उम्मीद
मुंबई। विशेषकर गोल्ड लोन के क्षेत्र में कारोबार करने वाली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) मुथूट फिनकॉर्प ने प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 4,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनायी है। कंपनी ने बताया कि उसके निदेशकमंडल ने नये इक्विटी शेयर जारी कर आईपीओ के जरिये 4,000 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। हालांकि अभी इस प्रस्ताव को नियामकीय मंजूरियां मिलनी शेष है। मुथूट फिनकॉर्प ने बताया कि वह बाजार की परिस्थितियों के हिसाब से आईपीओ लेकर आयेगा।

आईपीओ कंपनियों के लिए शेयर बाजारों में सूचीबद्ध होने की प्रक्रिया है। नियमों के मुताबिक, सूचीबद्ध कंपनियों के कम से कम 25 प्रतिशत शेयर सार्वजनिक निवेशकों के पास होने चाहिए, यानी कंपनी के प्रवर्तक से अलग लोगों या संस्थानों के पास होने चाहिये। नयी सूचीबद्ध कंपनियों के लिए तीन साल के अंदर अपनी सार्वजनिक शेयरधारिता 25 प्रतिशत करनी जरूरी है जो वे सूचीबद्ध होते समय आईपीओ, उसके बाद ऑफर फॉर सेल (ओएफएफ) या दूसरे माध्यमों से शेयर बेचकर हासिल कर सकती हैं। जिन कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 50,000 करोड़ रुपये से अधिक है उन्हें इसके लिए पांच साल तक और जिनका बाजार पूंजीकरण एक लाख करोड़ रुपये से अधिक है उन्हें 10 साल तक का समय मिल सकता है।

FPIs की बड़ी बिकवाली: अप्रैल में ₹70,449 करोड़ निकाले, आउटफ्लो ₹1.26 लाख करोड़ पार
मुंबई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफपीआई) ने अप्रैल में भारतीय पूंजी बाजार से 70,449 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की। शुद्ध निकासी एफपीआई द्वारा पूंजी बाजार में लगायी गयी पूंजी और निकाली गयी पूंजी का अंतर है। यह लगातार दूसरा महीना है जब एफपीआई बिकवाल रहे हैं। इससे पहले, मार्च में उन्होंने रिकॉर्ड 1,26,991 करोड़ रुपये निकाले थे।

केंद्रीय डिपॉजिटरी सेवा के ऑकड़ों के अनुसार, अप्रैल में एफपीआई ने इक्विटी और डेट से पैसे निकाले जबकि हाइब्रिड उपकरणों और म्यूचुअल फंड में उनका निवेश बढ़ा है। उन्होंने वित्त वर्ष 2026-27 के पहले महीने में शुद्ध रूप से 58,378 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची। डेट से भी उन्होंने 13,081 करोड़ रुपये की बिकवाली की।

हाइब्रिड उपकरणों में उन्होंने 592 करोड़ रुपये लगाये। म्यूचुअल फंड में उनका निवेश 417 करोड़ रुपये रहा। मौजूदा कैलेंडर वर्ष में एफपीआई ने फरवरी को छोड़कर अन्य तीन महीने में बिकवाली की है। इस साल अबतक उन्होंने शुद्ध रूप से भारतीय पूंजी बाजार से 1,88,664 करोड़ रुपये निकाले हैं।

प्रतिभा को कोई नहीं रोक सकता : विशेष योग्यजन राष्ट्र की पूंजी और धरोहर, देवनानी ने कहा- दिवयांग्ता अभिशाप नहीं
जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि विशेष योग्यजन राष्ट्र की पूंजी और धरोहर है। लोगों को इन्हें सम्मान देना चाहिए। परिवार समाज के सहयोग से ही हम वातावरण को बदल सकते है। दिवयांग्ता अभिशाप नहीं है। यह चुनौती है। विशेष योग्यजन व्यक्ति में एक कमी के बावजूद दूसरी क्षमता अपार होती है, जिससे उनका जीवन उज्ज्वल बन सकता है।

ऐसे बच्चों को प्यार, स्नेह, सम्मान, समझ, समर्पण और समान अवसर दिए जाने की आवश्यकता है। देवनानी शनिवार को पंचायतीराज संस्थान में शारदा शिक्षा एवं विकास समिति की ओर से आयोजित सेरेब्रल पालसी रोग ग्रसित विशेष योग्यजन बच्चों के उपचार के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर और संगोष्ठी को सम्बोधित कर रहे थे। समारोह को डॉ. तरल नागदा, वैध गोपेश बंसल और नीलम शर्मा ने भी सम्बोधित किया।

आईआईएफएल समस्ता फाइनेंस एक हजार करोड़ तक पूंजी करेगी एकत्रित
जयपुर। आईआईएफएल समस्ता फाइनेंस व्यावसायिक वृद्धि के लिए सिक्योर्ड बॉन्ड्स के अपने पहले पब्लिक इश्यू की मदद से 1,000 करोड़ रु. तक की पूंजी जुटाएगा। ये बॉन्ड अत्यधिक सुरक्षा के साथ 10.50 प्रतिशत तक का रिटर्न प्रदान करेंगे। ये इश्यू अभी मिल रहे है और 15 दिसंबर तक मिलेंगे। आईआईएफएल समस्ता फाइनेंस ने 200 करोड़ रु. के बॉन्ड्स जारी किए हैं और उसके पास 800 करोड़ रुपए तक के ओवर सब्सक्रिप्शन (कुल मिलाकर 1,000 करोड़ रु.) बनाए रखने के लिए ग्रीन शू विकल्प भी है। आईआईएफएल समस्ता बॉन्ड 60 महीने की अवधि के लिए 10.50 प्रतिशत प्रतिवर्ष की सर्वाधिक कूपन दर प्रदान करते हैं।

ये एनसीडी 24 महीने, 36 महीने और 60 महीने की अवधि के लिए उपलब्ध हैं। ब्याज के भुगतान की फ्रीक्वेंसी हर सीरीज के लिए मासिक और वार्षिक आधार पर उपलब्ध होगी। आईआईएफएल समस्ता फाइनेंस के होल टाइम डायरेक्टर और सीआईओ शिव प्रकाश डी ने कहा कि आईआईएफएल समस्ता अपनी 1,500 शाखाओं के द्वारा पूरे भारत में मजबूत स्थिति में मौजूद है। यह सेवाओं की कमी वाले और उनसे वंचित लोगों की क्रेडिट की जरूरतों को पूरा करता है, जो मुख्यत: अपने विस्तृत पोर्टफोलियो के साथ वंचित पृष्ठभूमि की महिला उद्यमियों पर केंद्रित है।