reconciliation - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कांग्रेस में आंतरिक असंतोष: महेश कुमार गौड़ ने की जीवन रेड्डी से मुलाकात, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
जगतियाल। तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ ने मंगलवार को कांग्रेस सचिव सचिन सावंत और पार्टी व्हिप अदि श्रीनिवास के साथ जगतियाल पहुंचकर पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी. जीवन रेड्डी से मुलाकात की।

सूत्रों के अनुसार, गौड़ ने रेड्डी के आवास पर उनसे विस्तृत चर्चा की। हाल ही में, रेड्डी ने पार्टी के भीतर कुछ घटनाक्रमों को लेकर असंतोष जताते हुए पत्र लिखे थे।

जगतियाल नगर स्थित अपने आवास पर रेड्डी ने मुलाकात के लिए आए सभी मेहमानों का स्वागत किया। कांग्रेस पार्टी में हाल के आंतरिक घटनाक्रमों के मद्देनजर इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां पार्टी नेतृत्व वरिष्ठ नेताओं की चिंताओं को दूर करने और संगठन में एकजुटता बनाए रखने के प्रयास में जुटा है।

सुलह कराने गए युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार
भीलवाड़ा। युवकों के बीच अनबन के चलते सुलह का प्रयास कराने गए एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। ईरांस चौराहा क्षेत्र में हुई घटवारदात से खफा बड़ी संख्या में लोग रात में ही हॉस्पिटल के बाहर जमा हो गए। ना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के ईरांस चौराहे पर बीती रात युवकों के बीच आपसी बोलचाल को लेकर उपजे विवाद में सांगानेर निवासी सत्यनारायण (25) पुत्र बद्रीलाल कीर रविवार रात अन्य लोगों के बीच अनबन को लेकर सुलह कराने का प्रयास कर रहा था।

बताया गया है कि सुलह होने के बाद सदर थाने के पीछे रहने वाले आरोपी दीपक धोबी ने जेब से चाकू निकाल कर सत्यनारायण पर वार किया, जो उसके सीने पर दांयी और लगा, इससे वह लहूलुहान हो गया। सत्यनारायण को उसके साथी एमजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। वारदात से खफा बड़ी संख्या में लोग रात में ही हॉस्पिटल के बाहर जमा हो गए।

सदर थाना पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी दीपक धोबी की तलाश शुरू कर दी। मृतक के पिता सांगानेर निवासी बद्रीलाल कीर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका बेटा बीती रात कोटड़ी चौराहा से भीलवाड़ा आ रहा था। उसके साथ राजू धोबी भी था। ईरांस में महाकाल टी-स्टॉल पर किशन धोबी उन्हें मिला। तीनों आपस में बातचीत करने लगे। इस दौरान आरोपी दीपक धोबी वहां आया और तीनों को गाली-गलौच करने लगा। किशन ने दीपक से कहा कि गाली क्यूं दे रहा है। इस पर दीपक ज्यादा गालियां देने लगा। इस पर तीनों ने दीपक से गालियां नहीं देने की बात कही। इतना कहने पर दीपक ने जेब से चाकू निकाल कर सत्यनारायणपर हमला किया।

परिजन मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे
सत्यनारायण के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाना था। इसके चलते सदर थाना प्रभारी उगमाराम मोर्चरी पहुंचे, जहां मृतक के समाज के लोगों के साथ ही परिजन बड़ी संख्या में जुट गए। ये लोग हत्या के आरोपी दीपक धोबी की गिरफ्तारी और मृतक आश्रितों को मुआवजा दिलाने की मांग कर मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर समझाइश के प्रयास किये। इसके बाद परिजन माने और पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द किया।