tops - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भ्रष्ट लोगों की सूची में टॉप पर लुकाशेंको
हजेर्गविना। अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी को आर्गनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट (ओसीसीआरपी) द्वारा साल 2021 के सबसे भ्रष्ट लोगों की लिस्ट में नामित किया गया है। ओसीसीआरपी दुनिया भर के स्वतंत्र मीडिया आउटलेट्स के लिए एक गैर-लाभकारी खोजी समाचार रिपोर्टिंग प्लेटफार्म है। ओसीसीआरपी की रिपोर्ट के अनुसार, इस सूची में बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्सांद्र लुकाशेंको शीर्ष पर हैं। इनके अलावा इसमें सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद, तुर्की के राष्ट्रपति रेसिप तैयप एर्दोगन और पूर्व आस्ट्रियाई चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज शामिल हैं। ओसीसीआरपी ने कहा कि अपने लोगों को दुख और मरने के लिए छोड़ देने कि लिए गनी इस उपाधि के हकदार हैं। ओसीसीआरपी के सह-संस्थापक ड्रू सुलिवन ने कहा कि अशरफ गनी को यह उपाधि उनके भ्रष्टाचार और अयोग्यता के कारण दी गई है। सुलिवन ने कहा, गनी निश्चित रूप से एक पुरस्कार के भी हकदार हैं। वह अपने भ्रष्टाचार और अपनी घोर अक्षमता दोनों में सांस ले रहे थे। उन्होंने अफगानिस्तान में बुरे हालातों के दौरान अपने लोगों का साथ छोड़ दिया था। भ्रष्टाचार से जुड़ी एक रिपोर्ट तैयार करने वाले छह पत्रकारों और विद्वानों के एक पैनल ने लुकाशेंको को इस साल के लिए लिस्ट में सबसे ऊपर रखा है। इस पैनल में अरब रिपोर्टर्स फोर इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म (एआरआईजे) के महानिदेशक रावन दमन, विल फिट्जगिब्बन, इंटरनेशनल कंसोर्टियम आफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स के वरिष्ठ रिपोर्टर बोयान्ग लिम, पुलित्जर सेंटर के एक वरिष्ठ संपादक लुईस शेली, जार्ज मेसन यूनिवर्सिटी में शार स्कूल आफ पालिसी एंड गवर्नमेंट में एक लेखक और संपन्न प्रोफेसर पाल राडू, पुरस्कार विजेता क्रोस-बार्डर इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टर और ओसीसीआरपी के सह-संस्थापक एवं निदेशक ड्रू सुलिवन भी शामिल हैं। ओसीसीआरपी की रिपोर्ट के अनुसार, 67 वर्षीय लुकाशेंको 1993 से बेलारूस की सत्ता पर काबिज हैं। वे चुनावों में धांधली, आलोचकों को प्रताड़ित करने से लेकर प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी और उनकी मार-पिटाई जैसी घटनाओं में शामिल हैं। ओसीसीआरपी की रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि असद ने सीरिया को एक विनाशकारी गृहयुद्ध में झोंका है और सत्ता पर काबिज रहते हुए करोड़ों डालर की चोरी की है। एर्दोगन ने एक भ्रष्ट सरकार की देखरेख की है जिसने राज्य के स्वामित्व वाले बैंकों का उपयोग करके ईरानी तेल के लिए चीनी धन का शोधन किया है। कुर्ज आस्ट्रियन पीपुल्स पार्टी (ओवीपी) के नेता थे, जिन पर नौ अन्य राजनेताओं और समाचार पत्रों के साथ गबन और रिश्वतखोरी का आरोप लगाया गया था।

जेईई परीक्षा परिणाम जारी : मृदुल अग्रवाल ने किया टॉप
नई दिल्ली।  'ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन एडवांस' (जेईई) परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित हो गए। परीक्षा में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली जोन के मृदुल अग्रवाल ने टॉप किया है जबकि लड़कियों में दिल्ली जोन की काव्य चोपड़ा ने सबसे ज़्यादा अंक लेकर बाजी मारी है। जेईई एडवांस 2021 का आयोजन संस्थान, आईआईटी खड़गपुर है जिसने परिणाम के साथ ही ' फाइनल आंसर-की' भी जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। आईआईटी खड़गपुर ने तीन अक्टूबर को जेईई एडवांस 2021 परीक्षा आयोजित की थी। इसके बाद 10 अक्टूबर को आंसर-की जारी की गई और छात्रों को आपत्तियां उठाने का मौका दिया गया। छात्रों को 11 अक्टूबर तक का समय दिया गया था। इस दौरान अगर किसी प्रतिभागी को लगता है कि उनके उत्तर की जांच सही नहीं हुई है तो वे इसके लिए आपत्ति उठा सकते थे। इस परीक्षा में कुल एक लाख 41 हज़ार 699 छात्र शामिल हुए थे जिनमें 41 हज़ार 862 ने परीक्षा पास की जिनमें छ हज़ार 452 छात्राएं हैं।

डेंगू की राजधानी बना जयपुर, चिकनगुनिया में भी अव्वल
जयपुर। कोरोना संक्रमण के बाद अब बरसाती सीजन में वायरल के साथ ही डेंगू का प्रकोप काफी बढ़ गया है। प्रदेशभर की बात करें तो जनवरी 2021 से सितम्बर अंत तक 2771 डेंगू के मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा राजधानी जयपुर में डेंगू के मरीज मिले हैं। अकेले जयपुर में प्रदेश के सर्वाधिक 600 मरीज अब तक मिल चुके हैं। इनमें से करीब 390 मरीज तो अकेले जुलाई, अगस्त और सितम्बर माह में ही जयपुर के एसएमएस सहित अन्य अस्पतालों में रिकॉर्ड हुए हैं। सबसे ज्यादा सितम्बर महीने में 287 मरीज डेंगू के चिकित्सा विभाग ने दर्ज किए हैं। इन आंकड़ों से जयपुर प्रदेश की राजधानी होने के साथ ही डेंगू और चिकनगुनिया की राजधानी भी बन गया है। डेंगू के साथ ही जयपुर में चिकनगुनिया के भी इस साल सबसे ज्यादा मरीज सामने आए हैं। जयपुर में एक जनवरी से सितम्बर अंत तक चिकनगुनिया के सर्वाधिक 320 केस सामने आ चुके हैं। ऐसे में आमजन के साथ ही चिकित्सा विभाग की माथे पर भी चिंता की लकीरें उभर आई हैं।

चिकित्सा विभाग की लापरवाही ने बढ़ाए मौसमी बीमारी के मरीज
जयपुर में बढ़ते डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मरीजों के बावजूद चिकित्सा विभाग और नगर निगम आंखें मूंद कर बैठा है। घर-घर सर्वे, फोगिंग आदि सिर्फ दावों में भी दिखाई दे रहे हैं और हकीकत से कोसों दूर हैं। शहर में कहीं भी ना तो फोगिंग हो रही है और ना ही बुखार के मरीजों का सर्वे हो रहा है। बरसात के मौसम में जगह-जगह गड्ढ़ों और खाली पड़े भूखंडों में गंदगी और पानी भरा होने से एंटी लार्वा गतिविधियां नहीं हो रही है। ऐसे में मच्छरों की तादाद बढ़ने से घर-घर में बुखार, डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मरीज देखे जा रहे हैं।

एसएमएस अस्पताल में मरीजों की भीड़
मौसमी बीमारियों के बीच फैल रहे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया के कारण अस्पतालों में मरीजों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही है। एसएमएस अस्पताल में तो मेडिसिन की लगभग दस यूनिट हैं और हर यूनिट में डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया के मरीज देखे जा रहे हैं। ऐसे में अस्पतालों में डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया की जांचों में भी बेतहाशा बढ़ोतरी हो गई है।

डेंगू-चिकनगुनिया के जिलेवार आंकड़ें
(एक जनवरी 2021 से 30 सितम्बर 2021 तक)
जिला    डेंगू    चिकनगुनिया
जयपुर    597    320
अलवर    286    52
भीलवाड़ा    259    1
कोटा    233    4
बीकानेर    164    0
उदयपुर    136    2
अजमेर    74    9
बांसवाड़ा    0    0
बारां    17    0
बाड़मेर    77    2
भरतपुर    75    58
बूंदी    37    2
चित्तौड़गढ़    25    1
चूरू    40    8
दौसा    75    51
धौलपुर    80    17
डूंगरपुर    0    0
हनुमानगढ़    16    4
जैसलमेर    74    0
जालौर    0    0
झुंझुनूं    47    24
जोधपुर    78    3
करौली    75    43
नागौर    45    16
पाली    2    1
प्रतापगढ़    43    0
राजसमंद    21    1
सवाई माधोपुर    45    28
श्रीगंगानगर    10    0
सीकर    58    32
सिरोही    0    0
टोंक    41    28

इन दिनों मौसमी बीमारियों के मरीज काफी बढ़ गए हैं। ओपीडी में 30 से 40 प्रतिशत मरीज वायरल के हैं और जांच कराने पर इन्हीं में से डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मरीज सामने आ रहे हैं। ऐसे में सावधानी बरतें और बुखार आने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें।
-डॉ. रमन शर्मा, सीनियर प्रोफेसर मेडिसिन, एसएमएस अस्पताल