arrest warrant - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

चेक बाउंस मामला: भाजपा नेता राजकुमार कुशवाहा की बढ़ी मुश्किले, गिरफ्तारी वारंट जारी
भिण्ड। मध्यप्रदेश बीज निगम के पूर्व उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता राजकुमार कुशवाहा की कानूनी मुश्किलें 25 लाख रुपये के चेक बाउंस मामले में बढ़ गई हैं। अदालत में लगातार अनुपस्थित रहने पर भिण्ड न्यायालय ने उनके खिलाफ दोबारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। साथ ही पहले जारी वारंट की समय पर तामील नहीं होने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

न्यायालय की 21 जुलाई 2026 की आदेश-पत्रिका के अनुसार सुनवाई के दौरान कुशवाहा अदालत में उपस्थित नहीं हुए। इससे पहले भी उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, लेकिन पुलिस उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश नहीं करा सकी। इसे गंभीर मानते हुए अदालत ने दोबारा गिरफ्तारी वारंट जारी कर पुलिस को उसके तत्काल निष्पादन के निर्देश दिए हैं। प्रकरण 25 लाख रुपये के चेक बाउंस से संबंधित है। इस मामले में कुशवाहा को पूर्व में जमानत मिल चुकी थी। जमानत की शर्तों के अनुसार उन्हें प्रत्येक सुनवाई पर न्यायालय में उपस्थित होना अनिवार्य था। लगातार अनुपस्थित रहने और न्यायालय के आदेशों का पालन नहीं करने पर अदालत ने सख्त रुख अपनाया।

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि न्यायालय के आदेशों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। न्यायालय ने यह भी माना कि पहले जारी गिरफ्तारी वारंट का प्रभावी क्रियान्वयन नहीं होने के कारण आरोपी को अदालत में पेश नहीं कराया जा सका। इसी आधार पर संबंधित पुलिस अधिकारियों को आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। वारंट की तामील में हुई देरी पर भी अदालत ने नाराजगी व्यक्त की।

मामले की अगली सुनवाई आज 31 जुलाई को निर्धारित है। अब इस पर निगाह रहेगी कि पुलिस न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए आरोपी को अदालत में पेश कर पाती है या नहीं। न्यायालय के आदेशों की लगातार अवहेलना की स्थिति में आगे और कड़ी कानूनी कार्रवाई की भी संभावना जताई जा रही है।

महाराष्ट्र खेल मंत्री मानिक राव कोकाटे की बढ़ी मुश्किलें, जारी हुआ गैर जामनती वारंट
महाराष्ट्र। महाराष्ट्र सरकार में खेल मंत्री और अजित पवार गुट के वरिष्ठ नेता मानिकराव कोकाटे की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है और लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। जानकारी के अनुसार, 28 साल पुराने फ्लैट घोटाले में नाशिक सेशन कोर्ट ने कोकाटे और उनके भाई को सुनाई गई दो साल की सजा और 10 हजार रुपये के जुर्माने को बरकरार रखते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी​ किया है। इतना ही नहीं, अदालत ने सजा को तत्काल प्रभाव से लागू करने के भी निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मानिकराव कोकाटे की विधायकी रद्द होने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, कोर्ट के इस फैसले के बाद से कोकाटे कहां छुप गए हैं इस बात को कुछ पता नहीं और उनसे किसी भी प्रकार से संपर्क नहीं हो पा रहा है। मानिकराव कोकाटे के वकील ने अदालत को बताया कि मंत्री की तबीयत खराब होने के कारण उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है। हालांकि, अदालत के आदेश के बाद अब उनकी गिरफ्तारी तय मानी जा रही है।

बता दें कि मानिकराव कोकाटे सेशन कोर्ट के इस फैसले को बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनौती देने के लिए स्वतंत्र हैं और इतना ही नहीं, वो जमानत के लिए याचिका दायर कर सकते हैं, लेकिन हाई कोर्ट से राहत मिलने तक उनके ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटकी रहेगी। मानिकराव की गिरफ्तारी की खबर से महाराष्ट्र की राजनीतिक में सनसनी मच गइ्र है। सूत्रों के अनुसार, कोर्ट के इस फैसल के बाद डिप्टी सीएम अजित पवार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और इस संभावित हालात पर चर्चा भी की। गौरतलब है कि, मानिकराव कोकाटे पर आरोप है कि 1997-98 में उन्होंने फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से नाशिक में सीएम कोटे से चार फ्लैट हासिल किए थे।

आईसीटी ने हसीना के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट, अदालत के समक्ष होने के दिए निर्देश
ढाका। बंगलादेश में अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ जुलाई-अगस्त में हुए जन विद्रोह के दौरान मानवता के खिलाफ किए गए अपराधों के आरोप में गिरफ्तारी वारंट जारी किया। आईसीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति मोहम्मद गुलाम मुर्तजा मजूमदार की अध्यक्षता वाली पीठ में आज पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे सुनवाई शुरू हुई।

मुख्य अभियोजक अधिवक्ता मोहम्मद ताजुल इस्लाम ने पहले दिन हसीना की गिरफ्तारी वारंट के लिए आवेदन किया। न्यायमूर्ति  मजूमदार के नेतृत्व में तीन न्यायाधीशों के न्यायाधिकरण ने अभियोजन पक्ष की याचिका को स्वीकार करते हुए यह आदेश पारित किया।

आईसीटी के मुख्य अभियोजक एडवोकेट मोहम्मद ताजुल इस्लाम ने कहा कि न्यायाधिकरण ने आदेश पारित करते हुए हसीना को गिरफ्तार करने और उसके बाद 18 नवंबर तक अदालत के समक्ष पेश करने को कहा है।

उन्होंने बताया कि न्यायाधिकरण ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि हसीना समेत 45 लोगों को 18 नवंबर तक गिरफ्तार करने के बाद न्यायाधिकरण के समक्ष पेश किया जाए।