maximum - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बिजली चोरी के मामलों में वसूली करने में विभाग फेल, भार आम उपभोक्ता पर
झालावाड़। विद्युत विभाग पूरे जिले भर में चोरी के मामलों में आरोपियों से वसूली और कार्रवाई में लगातार पीछे रहता चल रहा है, यही वह सबसे बड़ा कारण है जिसके चलते झालावाड़ जिले में चोरी पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पाया है। विद्युत विभाग के अधिकारी और विजिलेंस टीमें कहने को तो साल भर फील्ड में विद्युत चोरी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करती रहती है, किंतु अधिकांश मामलों में ना तो वसूली हो पाती है ना ही नियमानुसार एफआईआर की कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में लोगों के मन से विद्युत विभाग द्वारा की जाने वाली कार्रवाहियों का डर निकल चुका है और लोग खुलेआम बिजली की चोरी कर रहे हैं, जिसके चलते विद्युत विभाग की छीजत लगातार बढ़ती जा रही है और आम उपभोक्ता बोझ के तले पिसता जा रहा है।

छीजत में अव्वल है झालावाड़ जिला
कहा जाता है कि जयपुर डिस्कॉम के अंतर्गत आने वाले कुल 17 जिलों में से झालावाड़ जिला छीजत में अव्वल है, यहां पर विभाग के आंकड़े खुद 20%  छीजत की बात स्वीकार करते हैं, लेकिन विद्युत विभाग के सूत्र बताते हैं कि झालावाड़ जिले के कुछ क्षेत्रों में छीजत 45 से 50% तक भी है जिसको रोकने में महकमा बिल्कुल नाकाम साबित हो रहा है। विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2019-20 झालावाड़ जिले में 20. 17% छीजत थी। 2020-21 मई छीजत का प्रतिशत 20.04 रहा जबकि वर्ष 2021-22 की बात करें तो छीजत घटकर 18.62% तक पहुंची है।

चोरी के मामलों में वसूली और एफआईआर में विभाग फेल
विद्युत चोरी के मामले में आरोपियों से पैनल्टी वसूली तथा वसूली नहीं होने पर एफआईआर को लेकर विभाग का प्रदर्शन जरा भी ठीक नहीं है। आंकड़ों पर यदि नजर डालें तो विभाग पूरी तरह से फेल नजर आता है। पिछले 3 सालों में विभाग द्वारा की गई कार्यवाही पर यदि नजर डालें तो लगभग 20% मामलों में ही विभाग वसूली कर पाया है, वही इतने ही मामलों में एफआईआर दर्ज करवाए जाने की कार्यवाही हुई है, जबकि विभागीय निदेर्शों के अनुसार ऐसे सभी मामले जिनमें वसूली नहीं हो पाती है इनमें एफआईआर करवाए जाने का प्रावधान है। जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड झालावाड़ से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2019-20 के दौरान विद्युत विभाग की विभिन्न टीमों ने जिले में कुल 2195 चोरी के मामले पकड़े, जिनमें से 180 मामलों में ही आरोपियों से वसूली हो पाई, जबकि 879 मामलों में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई। इसी प्रकार से वर्ष 2020-21 के दौरान विद्युत विभाग ने कुल 3541 चोरी के मामले पकड़े, जिनमें से 1357 मामलों में वसूली हो पाई तथा 1058 मामलों में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई। इसी तरह से वर्ष 2021-22 के दौरान विद्युत विभाग ने चोरी के कुल 1765 से मामले पकड़े, 488 मामलों में वसूली हुई जबकि 264 में एफ आई आर दर्ज करवाई गई। इसी प्रकार से यदि पिछले 3 वर्ष के कुल आंकड़ों की बात करें तो उनमें विद्युत विभाग में कुल 7501 मामले चोरी के पकड़े, जिनमें से 2025 में वसूली हो पाई, जबकि 2201 मामलों में एफआईआर दर्ज करवाई गई, शेष 3275 चोरी में पकड़े जाने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं हो पाई। यानी अब तक कुल चोरी के मामलों में से आधे मामलों में कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है, जो सीधे तौर पर विद्युत विभाग की उदासीनता को दशार्ता है तथा यही वह आंकड़े हैं जो चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के हौसलों को बुलंद करते हैं।

एक्सपर्ट व्यू: चोरी रुकेतो मिले उच्च क्वालिटीकी बिजली
जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड झालावाड़ के अधीक्षण अभियंता एसके अग्रवाल का कहना है कि छीजत कम होने और चोरी रुकने से आर्थिक फायदा उपभोक्ताओं को कितना हो सकता है यह ऊपर के स्तर से तय होगा। किंतु यह बात निश्चित तौर पर कही जा सकती है कि उपभोक्ता को अच्छी क्वालिटी की विद्युत आपूर्ति मिल पाएगी जिससे आम उपभोक्ताओं को काफी फायदा होगा। अग्रवाल ने बताया कि अभी जहां पर जितने लोड के कनेक्शन है वहां उतनी ही क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया जाता है, लेकिन वहां आंकड़े डालने वाले लोड को बढ़ा देते हैं और ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो जाते हैं, जिससे नियमित उपभोक्ताओं को पूरा वोल्टेज नहीं मिल पाता है ना ही उन्हें अच्छी क्वालिटी की बिजली मिल पाती है। अग्रवाल ने कहा कि यदि चोरी रुक जाएगी और सभी उपभोक्ता विद्युत कनेक्शन लेकर बिजली जलाएंगे तो विद्युत विभाग के पास विद्युत भार की भी पूरी गणना होगी, उसी के अनुसार ट्रांसफार्मर लगाए जा सकेंगे ताकि उपभोक्ताओं को बिजली अच्छी तरह मिल सके और बार-बार होने वाली तकनीकी परेशानियों से छुटकारा मिल पाए।

विद्युत चोरी रोकने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं जिन मामलों में वसूली नहीं हो पाई है उन में एफआईआर करवाने के निर्देश दे दिए गए हैं। चोरी और छीजत कम होने से उपभोक्ताओं को काफी फायदा होगा, बेहतर क्वालिटी की बिजली मिल पाएगी जिससे आर्थिक रूप से भी कहीं ना कहीं फायदा जरूर मिलेगा।
एसके अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता, जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड झालावाड़

कोविड तीसरा टीका: निजी कोविड टीकाकरण केंद्र पर सेवा शुल्क अधिकतम 150 रुपए
नई दिल्ली। सरकार ने 18 वर्ष से अधिक की आयु की आबादी को कोविड का तीसरा टीका प्रीकाशंस खुराक लगाने वाले निजी टीकाकरण केंद्रों के लिए विस्तृत दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा है कि टीके का अधिकतम सेवा शुल्क 150 रुपए प्रति होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में सचिव राजेश भूषण में शनिवार को यहां कहा कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 18 से 59 वर्ष की आयु की आबादी को कोविड का तीसरा टीका लगाने की तैयारियां करनी चाहिए। तीसरा टीका निजी कोविड टीकाकरण केंद्रों पर लगाया जाएगा और यह केंद्र टीके की लागत और सेवा शुल्क के रूप में 150 रुपए तक की राशि लोगों से ले सकते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक टीके का पंजीकरण कोविन ऐप होगा। पात्र व्यक्ति को टीका लेने के लिए कोविन ऐप पर दर्ज कराना होगा। वह सीधे टीकाकरण केंद्र पर जाकर भी टीका ले सकता है। तीसरा टीका दूसरे टीके के नौ महीने के अंतराल पर दिया जाएगा। तीसरी खुराक उसी टीके की होगी जिसका उपयोग पहली और दूसरी खुराक में  किया गया है।

कोरोना के चलते घटा यात्रीभार, 28 फ्लाइट रद्द
जयपुर। कोरोना की तीसरी लहर में पहली बार जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार को सबसे ज्यादा 28 उड़ानें रद्द रही। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जयपुर एयरपोर्ट से सोमवार को मुंबई की सात, दिल्ली की पांच, बेंगलुरू, चेन्नई, सूरत, उदयपुर, देहरादून, कोलकाता, अहमदाबाद, भुवनेश्वर सहित अन्य जगहों की फ्लाइट का संचालन रद्द रहा। एयरलाइन कंपनियों ने कम यात्रीभार के चलते और संचालन कारणों के चलते विमानों का संचालन रद्द करना बताया है।

तीसरी लहर में पहली बार चार मौतें, सबसे ज्यादा नए केस जयपुर में, संक्रमण दर चित्तौड़गढ़ में सर्वाधिक
जयपुर। प्रदेश में मंगलवार को सबसे ज्यादा मरीज जयपुर में 2166 हैं। यहां संक्रमण दर 14.45 फीसदी है, लेकिन सबसे ज्यादा संक्रमण दर चित्तौड़गढ़ में 17.96 फीसदी रही है। कोटा में भी 17.34 फीसदी संक्रमण दर है। जालौर में बीते चौबीस घंटे में 1570 जांचें हुई, लेकिन एक भी संक्रमित नहीं मिला। 8 जिलों में संक्रमण दर 10 फीसदी से ज्यादा है।

चार दिन में दोगुने हुए संक्रमित : 73,412 जांचें, 6,366 नए केस, 8.67 फीसदी संक्रमण दर : 30 हजार से ज्यादा हुए एक्टिव केस, अकेले जयपुर में 14006

जयपुर। प्रदेश में मंगलवार को कोरोना के 6366 नए रोगी आए हैं, लेकिन चिंता की बात यह है कि तीसरी लहर में पहली बार एक दिन में चार लोगों की जानें गई हैं। प्रदेश में चार जुलाई 2021 को अंतिम बार एक दिन में चार मौते हुई थीं। अब छह माह छह दिन बाद इतनी मौतें हुई हैं। यह मौतें अजमेर, जयपुर, अलवर और नागौर में हुई हैं। मरीजों की रफ्तार बढ़ने के 13 दिन में प्रदेश में 13 ही मौतें हो चुकी हैं। कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। चार दिन में प्रदेश में एक दिन में आने वाले मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। बीते चौबीस घंटे में प्रदेश में 73412 संदिग्ध लोगों की जांचे हुई, जो इस लहर में एक दिन में सर्वाधिक जांचे हैं। संक्रमण दर 8.67 फीसदी है। हालांकि जयपुर में मरीजों की संख्या में कमी आई है। यहां सोमवार को जहां 2749 नए रोगी आए थे। वहीं  मंगलवार को 2166 संक्रमित मिले हैं, लेकिन इसके उलट अन्य जिलों में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। जोधपुर, कोटा, अलवर, उदयपुर में 711 से 400 तक, भरतपुर और बीकानेर में 400 से कम पर 200 से ज्यादा, अजमेर, सीकर, बाड़मेर, सवाईमाधोपुर, गंगानगर, भीलवाड़ा और दौसा में 200 से कम मरीज आए हैं पर 100 से ज्यादा है। डूंगरपुर, पाली, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर में 100 से कम, लेकिन 50 से ज्यादा केस आए हैं। केवल जालौर में कोई नया रोगी नहीं है। शेष जिलों में 50 से कम नए केस हैं।

कुल संक्रमित    कुल मौत
विश्व    311,378,882    5,515,031
1.अमेरिका     62,661,272     861,336
2.भारत    35,875,790    484,213
3.ब्राजील    22,558,695     620,142
राजस्थान    9,88,638    8,978

नए संक्रमित    नई मौतें
भारत    1,68,063    277
राजस्थान    6,366    04

एक्टिव मरीज    ठीक हुए
भारत    311,717    21,626,836     राजस्थान    30,597    9,49,063

पूनिया की तबियत नासाज, भाजपा महामंत्री चन्द्रशेखर, सांसद बोहरा भी संक्रमित
प्रदेश में मंगलवार को भाजपा के संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर और जयपुर सांसद रामचरण बोहरा भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। चन्द्रशेखर दो दिन से बीमार थे, लेकिन तब से ही उन्होंने खुद को आइसोेलेट कर रखा था। मंगलवार को जांच में पॉजिटिव आए हैं। वहीं सांसद बोहरा में भी हल्के लक्षण दिखाई देने पर उन्होंने जांच कराई थी,  जिसमें वे संक्रमित मिले हैं। वहीं दूसरी ओर पश्चिमी राजस्थान के चार दिन के दौरे पर गए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया की भी तबियत थोड़ी नासाज है। वे रात को जयपुर लौट आए। यहां आते ही उन्होंने अपनी कोरोना की जांच के सैंपल दिए हैं। इसकी रिपोर्ट बुधवार सुबह तक आने की उम्मीद है।

मंत्री सुभाष गर्ग की पत्नी संक्रमित, वे आइसोेलेट हुए
सरकार में राज्य मंत्री सुभाष गर्ग की पत्नी मंगलवार को संक्रमित मिली है। इसके चलते उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर खुद को सात दिन के लिए आइसोलेट कर लिया है। जानकारी के अनुसार उनके भी जांच सैंपल लिए गए हैं। इसकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

कोरोना से मृत लोगों के परिजनों को अनुग्रह राशि दिलाने के लिए जिला स्तर पर बनेगी रणनीति
प्रदेश में कोरोना से मृत व्यक्तियों के परिजनों को अनुग्रह राशि दिलाने के लिए जिला स्तर पर रणनीति बनाई जाएगी। इसके लिए मुख्य सचिव निरंजन कुमार आर्य ने मंगलवार को संबंधित अफसरों को निर्देश दिए हैं। आर्य ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से अनुग्रह राशि के रुप में दिए जाने वाले 50 हजार रुपए हर उस व्यक्ति तक पहुंचे जो कि उसका हकदार है। आर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हाथ से मैला ढोने वाले जिन लोगों की सीवर चेंबर में उतरने के कारण मृत्यु हो गई है उनके  परिजनों को सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुसार दी जाने वाली सहायता राशि का भुगतान तुरंत किया जाए। आर्य ने जिला कलक्टरों को निर्देश दिए कि वन अधिकार अधिनियम के तहत दिए जा रहे वनाधिकार पत्र से जुड़े बकाया मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। इसके साथ ही इन मामलों को एमआईएस पोर्टल पर इंद्राज कराना सुनिश्चित करें। जिनको यह पत्र  जारी हो गए हैं उनका राजस्व अभिलेख में अंकन भी किया जाए। जनजातीय विकास के लिए विशेष केंद्रीय सहायता के लिए चयनित चार जिलों के 860 गांवों के विकास की विशेष रणनीति बनाएं।

चेतावनी :मोलनुपिराविर दवा बुजुर्गों को दी जाए, युवाओं को नहीं
नई दिल्ली। कोरोना की एंटी वायरल दवा मोलनुपिराविर को भले ही भारत के औषधी महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने इमरजेंसी इस्तेमाल की अनुमति दे दी है। लेकिन अब इसके इस्तेमाल को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति पैदा हो रही है। एंटीवायरल ड्रग मोलनुपिराविर के  इस्तेमाल को लेकर नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्युनाइजेशन के चेयरमैन डॉ. एनके अरोड़ा ने कहा कि मोलनुपिराविर ड्रग मरीजों को हॉस्पिटलाइजेशन और आईसीयू में भर्ती होने से बचाती है लेकिन ये दवा बुजुर्गों को दी जानी चाहिए, युवा लोगों, यानी प्रजनन की उम्र वालों को नहीं दी जानी चाहिए। अरोड़ा ने कहा कि ये दवा उन बुजुर्गों को दी जानी चाहिए, जो पहले से गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं, पर मोलनुपिराविर का बेवजह इस्तेमाल खतरनाक साबित हो सकता है।

मोलनुपिराविर क्या है
मोलनुपिराविर को सर्दी-जुकाम के मरीजों के लिए बनाया गया था। यह वैक्सीन नहीं, बल्कि ओरल ड्रग है। इसे फार्मा कंपनी मर्क और रिजबैक ने बनाया है। अब इसका इस्तेमाल कोरोना मरीजों पर भी किया जा रहा है। इससे पहले आईसीएमआर के डीजी डॉ. बलराम भार्गव ने भी कहा था कि अगर कोई गर्भवती महिला इस दवा को लेती है, तो इससे उसके बच्चे के विकास में समस्या आ सकती है, ऐसे में इसका इस्तेमाल काफी सोच समझकर करना चाहिए। एम्स के कुछ डॉक्टरों का कहना है कि यह दवा कोरोना के इलाज में मैजिक बुलेट नहीं है, इसका इस्तेमाल बिना डॉक्टरी सलाह के नहीं करना चाहिए।

गांवों में संक्रमण का खतरा कम: शिक्षा मंत्री
अभिभावक चाहे तो अपने बच्चों को नहीं भेजें स्कूल
ऑनलाइन क्लास का भी विकल्प दिया
कोरोना की नई गाइडलाइन में सरकार ने शहरों के स्कूल बंद किए हैं, वहीं गांवों में स्कूल खुले रखे गए हैं। इस पर शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने कहा है कि गांवों में कोरोना संक्रमण का खतरा कम है, इसलिए वहां स्कूल बंद नहीं किए हैं। शहरों में भीड़भाड़ से संक्रमण का खतरा ज्यादा है। यदि गांवों में जहां संक्रमण फैलता है तो वहां स्कूल बंद किए जा सकते हैं। गांवों में अभिभावक चाहे तो बच्चों को स्कूल न भेजें। उन्हें आॅनलाइन क्लास का भी विकल्प दिया है। शहरों में जितनी भीड़ है, उतनी गांवों में नहीं है। कोविड गांवों में नहीं फैला है। फिर भी हमारे निर्देश हैं कि कलेक्टर स्थानीय स्तर पर जरूरत के अनुसार गांवों के स्कूल भी बंद कर सकते हैं।

स्थानीय अध्यापकों से प्रेक्टिकल एग्जाम का फैसला
शिक्षा मंत्री कल्ला ने कहा कि स्थानीय अध्यापकों से 17 जनवरी से बोर्ड क्लास के प्रेक्टिकल एग्जाम करवाने का फैसला किया है। 15 से 20 के बैच में प्रेक्टिकल एग्जाम लेंगे इसलिए खतरा भी नहीं है। कोरोना पीक पर था तब भी उसी हिसाब से ही एग्जाम करवाए थे। बोर्ड परीक्षाएं नहीं करवाएंगे तो हमारे स्टूडेंट्स पीछे रह जाएंगे।

छह दिन में ही देश में ओमिक्रॉन से पहली मौत, 560% बढ़ा कोरोना, 252 नए संक्रमित मिले, जयपुर में सर्वाधिक 185 केस
जयपुर। राजस्थान में कोरोना फिर डरावना रूप लेने की ओर है। प्रदेश में गुरुवार को 252 नए संक्रमित आए हैं जो बीते दिन के मुकाबले दोगुने के करीब हैं। संक्रमण की रफ्तार पिछले छह दिन में ही इतनी तेज हो चुकी है कि 560 फीसदी रोगी बढ़ गए हैं। ऐसे में साफ दिख रहा है कि प्रदेश कोरोना की तीसरी लहर के मुहाने पर पहुंच गया है। जबकि गुरुवार को रिकवरी रेट नए केसों के मुकाबले केवल 6.3 फीसदी ही रही, केवल 16 रोगी ही रिकवर हुए। इसके चलते प्रदेश में एक्टिव केसों की कुल संख्या बढ़कर 773 हो गई है। जयपुर में दिनों-दिन हालात विकट हो रहे हैं। नए केसों में अकेले जयपुर में ही 185 नए रोगी सामने आए हैं। अकेले जयपुर में ही एक्टिव केसों की संख्या पांच सौ पार होकर 521 जा पहुंची है। वहीं संक्रमण दर भी अब बढ़ रही है। प्रदेश में बीते चौबीस घंटों में 32446 लोगों ने कोविड टेस्ट कराया, इनमें से 0.77 फीसदी पॉजिटिव मिले हैं।

अन्य जिलों में भी संक्रमण तेज:
जयपुर को छोड़कर अब तक अन्य जिलों में दस से कम ही केस आ रहे थे, लेकिन गुरुवार को जोधपुर में 24, अजमेर में 11, कोटा में 9, अलवर, बीकानेर में 7-7, उदयपुर, प्रतापगढ़ में 3-3, सीकर, पाली, गंगानगर में 1-1 नए रोगी हैं। अब केवल 12 जिले ही हैं जो कोरोना फ्री बचे हैं। इनमें बांसवाड़ा, बांरा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जालौर, करौली, नागौर, राजसमंद, सवाई माधोपुर ऐसे जिले बचे हैं, लेकिन रफ्तार को देखते हुए इनमें भी संक्रमण फैलने की आशंका घर कर गई है।

ओमिक्रॉन को रोकने के लिए केन्द्र ने राज्यों को दी तीन सूत्रीय सलाह : टेस्टिंग, वैक्सीनेशन और सतर्क रहें
नई दिल्ली। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के कारण देश के 14 शहरों में कोरोना मामलों में अचानक इजाफा देखने को मिल रहा है। कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर को लेकर देश में चिंता की स्थिति है, पहली और दूसरी लहर की तबाही देखने के बाद इस बार केंद्र और राज्य सरकारें खासा सतर्क नजर आ रही हैं। केंद्र सरकार ने राज्यों को कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए तीन सूत्रीय सलाह दी है। केंद्र ने राज्यों को टेस्टिंग, वैक्सीनेशन और सतर्क रहने की सलाह दी है। साथ ही मोदी सरकार ने राज्यों को लेटर लिखकर तत्काल एक्शन लेने को कहा है। साथ ही दिल्ली में लागू जीआरपी  मॉडल को पूरे देश में लाने पर भी विचार किया जा रहा है।  कोरोना के बढ़ते केस के मद्देनजर केंद्र ने आठ  राज्यों को खत लिखकर मौतें रोकने के लिए अभी से जरूरी कदम उठाने की सलाह दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने दिल्ली के अलावा हरियाणा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और झारखंड को चिट्ठी लिखकर कहा है कि मृत्यु दर कम करने को लेकर अभी से जरूरी कदम उठाएं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि 33 दिनों बाद देश में फिर से 10,000 से ज्यादा मामले रिपोर्ट होने शुरू हुए हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 13 हजार से ज्यादा कोरोना केस दर्ज किए गए हैं, ऐसे में देश को अलर्ट रहने की जरूरत है।

मृत्यु दर कम करने को लेकर अभी से जरूरी कदम उठाए राज्य
अग्रवाल ने बताया कि कुल मिलाकर मामलों की पॉजिटिविटी रेट 0.92 फीसदी है। उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर से देश में रोजाना 10,000 मामले सामने आ रहे हैं। मिजोरम के 6 जिलों, अरुणाचल प्रदेश के एक जिले, पश्चिम बंगाल के कोलकाता सहित 8 जिलों में 10 फीसदी से अधिक की साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट नोट की जा रही है। उन्होंने कहा कि 14 जिलों में साप्ताहिक मामले की पॉजिटिविटी रेट 5.10 फीसदी के बीच है। अग्रवाल ने कहा कि देश में करीब 90 फीसदी वयस्क आबादी को कोरोना की पहली डोज लग गई है। जिन बुजुर्गों को प्रिकॉशन डोज लगनी है, उन्हें सरकार एसएमएस भेजकर याद दिलाएगी कि 10 जनवरी से डोज लगनी शुरू होगी।

प्रिकॉशन डोज अस्पताल जाने से बचाएगी!
कोई भी वैक्सीन कोरोना संक्रमण को नहीं रोकती: आईसीएमआर
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहें हैं। ऐसे में केंद्र सरकार लोगों को बार-बार कोविड नियमों का गंभीरता से पालन करने की सलाह दे रही है। सरकार का कहना है कि दुनिया की कोई भी वैक्सीन कोरोना संक्रमण को नहीं रोकती है बल्कि ये मौत के मुंह में जाने से बचाती है।  आईसीएमआर के डीजी डॉक्टर बलराम भार्गव ने कहा कि चाहे वह भारत, अमेरिका या चीन की वैक्सीन क्यों न हो, वे संक्रमण को नहीं रोकती हैं। डॉ. बलराम भार्गव ने कहा कि टीकाकरण से पहले और बाद में मास्क का उपयोग जरूरी है। सभी को सामूहिक समारोहों से जाने से बचना चाहिए।
मृत्यु की गंभीरता को कम करने के लिए प्रिकॉशन डोज!  : उन्होंने कहा की सभी कोविड टीके, चाहे वे भारत, इजराइल, अमेरिका, यूरोप, यूके या चीन के हों, मुख्य रूप से रोग में सुधार करने के लिए होते हैं, वे संक्रमण को नहीं रोकते हैं। प्रिकॉशन डोज मुख्य रूप से संक्रमण, अस्पताल में भर्ती होने और मृत्यु की गंभीरता को कम करने के लिए है। भार्गव ने कहा कि दिशानिर्देशों में कोई बदलाव नहीं है,  कोरोना वायरस के पहले और वर्तमान में फैल रहे वैरिएंट के लिए उपचार दिशानिर्देश समान हैं। भीड़ में जाने से बचेंए होम आइसोलेशन एक महत्वपूर्ण स्तंभ बना हुआ है।

नौ महीने तक रहती है संक्रमित होने के बाद इम्युनिटी
बलराम भार्गव के मुताबिक कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होने या वैक्सीन के दोनों डोज लेने के बाद करीब 9 महीने तक एंटी बॉडी मौजूद रहती है। वैक्सीन से मिली इम्यूनिटी को लेकर भारत में भी स्टडी हुई और ग्लोबल स्तर पर भी रिसर्च किया गया, इन स्टडी से साफ हो गया है कि एंटी बॉडी करीब 9 माह तक शरीर में जीवित रहती है। सरकार ने डब्ल्यूएचओ के हवाले से बताया गया कि साक्ष्य बताते हैं कि कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के द्विगुणित होने का समय दो से तीन दिन है, जिस वजह से यह डेल्टा वैरिएंट के मुकाबले अधिक तेजी से फैल रहा है।

देश में ओमिक्रॉन से पहली मौत
देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के कारण गुरुवार को पहली मौत हुई। महाराष्टÑ के पिंपरी चिंचवाड़ में 52 साल के मरीज की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक नाइजीरिया से लौटने के बाद ओमिक्रॉन पॉजिटिव पाया गया था। वह 13 साल से डायबिटीज का शिकार था।

नए वैरिएंट के केस 1002 हुए
देश में ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब देश में इस नए वैरिएंट के कुल 1002 संक्रमित मिल चुके हैं। गुरुवार को अकेले महाराष्ट्र में ही ओमिक्रॉन के 198 नए मामले मिले, जिससे यहां कुल केस बढ़कर 450 हो गए हैं।

देश में ओमिक्राॅन से 578 मरीज मिले, दिल्ली में सर्वाधिक 142 मरीज
नई दिल्ली। देश में कोविड के नये संस्करण ओमिक्राॅन से 578 व्यक्ति संक्रमित पायें गये हैं जिनमें दिल्ली में सर्वाधिक 142, महाराष्ट्र में 141 और केरल में 57 मामले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटों में 19 राज्यों में ओमिक्राॅन के 578 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 151 संक्रमण से उबर चुके हैं।मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 29 लाख 93 हजार 283 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 141 करोड़ 70 लाख 25 हजार 654 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।

पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 6531 नए मामले सामने आए

पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 6531 नए मामले सामने आए हैं। देश में अभी 75 हजार 841 कोविड रोगियों का इलाज चल रहा है। यह संक्रमित मामलों का 0.22 प्रतिशत है। इसी अवधि में 7141 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल तीन करोड़ 42 लाख 37 हजार 495 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.40 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में सात लाख 52 हजार 935 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 67 करोड़ 29 लाख 36 हजार 621 कोविड परीक्षण किए हैं।

दिल्ली में लगा नाइट कर्फ्यू
दिल्ली में रविवार को कोरोना के 290 संक्रमित मिले हैं। इसके चलते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है।

डेंगू की राजधानी बना जयपुर, चिकनगुनिया में भी अव्वल
जयपुर। कोरोना संक्रमण के बाद अब बरसाती सीजन में वायरल के साथ ही डेंगू का प्रकोप काफी बढ़ गया है। प्रदेशभर की बात करें तो जनवरी 2021 से सितम्बर अंत तक 2771 डेंगू के मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा राजधानी जयपुर में डेंगू के मरीज मिले हैं। अकेले जयपुर में प्रदेश के सर्वाधिक 600 मरीज अब तक मिल चुके हैं। इनमें से करीब 390 मरीज तो अकेले जुलाई, अगस्त और सितम्बर माह में ही जयपुर के एसएमएस सहित अन्य अस्पतालों में रिकॉर्ड हुए हैं। सबसे ज्यादा सितम्बर महीने में 287 मरीज डेंगू के चिकित्सा विभाग ने दर्ज किए हैं। इन आंकड़ों से जयपुर प्रदेश की राजधानी होने के साथ ही डेंगू और चिकनगुनिया की राजधानी भी बन गया है। डेंगू के साथ ही जयपुर में चिकनगुनिया के भी इस साल सबसे ज्यादा मरीज सामने आए हैं। जयपुर में एक जनवरी से सितम्बर अंत तक चिकनगुनिया के सर्वाधिक 320 केस सामने आ चुके हैं। ऐसे में आमजन के साथ ही चिकित्सा विभाग की माथे पर भी चिंता की लकीरें उभर आई हैं।

चिकित्सा विभाग की लापरवाही ने बढ़ाए मौसमी बीमारी के मरीज
जयपुर में बढ़ते डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मरीजों के बावजूद चिकित्सा विभाग और नगर निगम आंखें मूंद कर बैठा है। घर-घर सर्वे, फोगिंग आदि सिर्फ दावों में भी दिखाई दे रहे हैं और हकीकत से कोसों दूर हैं। शहर में कहीं भी ना तो फोगिंग हो रही है और ना ही बुखार के मरीजों का सर्वे हो रहा है। बरसात के मौसम में जगह-जगह गड्ढ़ों और खाली पड़े भूखंडों में गंदगी और पानी भरा होने से एंटी लार्वा गतिविधियां नहीं हो रही है। ऐसे में मच्छरों की तादाद बढ़ने से घर-घर में बुखार, डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मरीज देखे जा रहे हैं।

एसएमएस अस्पताल में मरीजों की भीड़
मौसमी बीमारियों के बीच फैल रहे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया के कारण अस्पतालों में मरीजों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही है। एसएमएस अस्पताल में तो मेडिसिन की लगभग दस यूनिट हैं और हर यूनिट में डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया के मरीज देखे जा रहे हैं। ऐसे में अस्पतालों में डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया की जांचों में भी बेतहाशा बढ़ोतरी हो गई है।

डेंगू-चिकनगुनिया के जिलेवार आंकड़ें
(एक जनवरी 2021 से 30 सितम्बर 2021 तक)
जिला    डेंगू    चिकनगुनिया
जयपुर    597    320
अलवर    286    52
भीलवाड़ा    259    1
कोटा    233    4
बीकानेर    164    0
उदयपुर    136    2
अजमेर    74    9
बांसवाड़ा    0    0
बारां    17    0
बाड़मेर    77    2
भरतपुर    75    58
बूंदी    37    2
चित्तौड़गढ़    25    1
चूरू    40    8
दौसा    75    51
धौलपुर    80    17
डूंगरपुर    0    0
हनुमानगढ़    16    4
जैसलमेर    74    0
जालौर    0    0
झुंझुनूं    47    24
जोधपुर    78    3
करौली    75    43
नागौर    45    16
पाली    2    1
प्रतापगढ़    43    0
राजसमंद    21    1
सवाई माधोपुर    45    28
श्रीगंगानगर    10    0
सीकर    58    32
सिरोही    0    0
टोंक    41    28

इन दिनों मौसमी बीमारियों के मरीज काफी बढ़ गए हैं। ओपीडी में 30 से 40 प्रतिशत मरीज वायरल के हैं और जांच कराने पर इन्हीं में से डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मरीज सामने आ रहे हैं। ऐसे में सावधानी बरतें और बुखार आने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें।
-डॉ. रमन शर्मा, सीनियर प्रोफेसर मेडिसिन, एसएमएस अस्पताल