Sawai Mansingh Stadium - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बीसीसीआई ने पहले बताया था पोटेंशियल वेन्यू, लेकिन अब जयपुर को नहीं दी न्यूजीलैंड मैच की मेजबानी
जयपुर। हाल ही में आईपीएल के सात मुकाबलों की सफल मेजबानी कर चुका जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम अब अंतरराष्ट्रीय मैचों की रेस से बाहर होता दिख रहा है। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया द्वारा इसे पोटेंशियल वेन्यू बताया गया था, और पंजाब किंग्स द्वारा भी इसे अपना होम ग्राउंड बनाया गया, बावजूद इसके जयपुर को अगले साल होने वाले न्यूजीलैंड दौरे और महिला वनडे वर्ल्ड कप जैसे बड़े आयोजनों की सूची में जगह नहीं मिल पाई। जयपुर की इस अनदेखी के लिए राजस्थान क्रिकेट संघ की अंदरूनी कलह को माना जा रहा है।

शॉर्ट लिस्ट सेंटरों में था जयपुर
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए जिन आठ स्थलों को शॉर्टलिस्ट किया था, उनमें जयपुर भी शामिल था। अन्य शहरों में मोहाली, इंदौर, राजकोट, गुवाहाटी, हैदराबाद, त्रिवेंद्रम और नागपुर शामिल हैं। लेकिन सोमवार को घोषित फाइनल कार्यक्रम में जयपुर का नाम नदारद रहा। सेंट्रल जोन से इंदौर को वनडे और रायपुर को टी-20 मैच की मेजबानी दी गई है।

आईपीएल में मिला था विशेष दर्जा
सीमा पर तनाव के चलते जब आईपीएल शेड्यूल में बदलाव हुआ, तो बीसीसीआई सचिव ने जयपुर को पोटेंशियल वेन्यू बताया। इसके बाद जयपुर को दो अतिरिक्त आईपीएल मैचों की मेजबानी मिली और पंजाब किंग्स ने भी अपने दो घरेलू मैचों के लिए एसएमएस स्टेडियम को अपना होम ग्राउण्ड बनाया। ऐसे में कोई कारण नहीं था कि जयपुर को अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं मिले।

आरसीए में 14 महीने से चल रहा है गतिरोध
राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) में पिछले 14 महीनों से एडहॉक कमेटी काम कर रही है। मार्च 2024 में समिति का गठन कर उसे तीन महीने में चुनाव कराने का जिम्मा सौंपा गया था, लेकिन अब तक चार बार कार्यकाल बढ़ने के बावजूद चुनाव नहीं हो सके हैं। वर्तमान में कमेटी दो खेमों में बंटी हुई है और आपसी विवाद चरम पर है। मामला बीसीसीआई तक पहुंच चुका है। कमेटी के सदस्य एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। जिला संघों को नोटिस भेजना और उनकी मान्यता खत्म करना अब आम हो गया है।

सवाई मानसिंह स्टेडियम को एक सप्ताह में दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई
जयपुर। राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से एक बार फिर हड़कंप मच गया है। एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी बार है जब स्टेडियम को निशाना बनाने की धमकी मिली है। इससे पहले 8 मई को भी राजस्थान खेल परिषद की आधिकारिक ईमेल आईडी पर पाकिस्तान से एक धमकी भरा मेल आया था, जिसे बाद में पुलिस ने फर्जी करार दिया था। सूत्रों के अनुसार, आज फिर एक वैसी ही धमकी दोहराई गई है। मेल में स्टेडियम को उड़ाने की बात कही गई, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राजस्थान खेल परिषद के उच्च अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्टेडियम की घेराबंदी कर दी और सभी प्रवेश द्वारों को बंद कर दिया गया।

सावधानी के तौर पर स्टेडियम को पूरी तरह खाली करवा लिया गया है। वहां कार्यरत सभी कर्मचारियों को घर भेज दिया गया है। इसके साथ ही स्टेडियम परिसर में चल रही खेल अकादमियों को भी बंद कर दिया गया है और हॉस्टलों में रह रहे खिलाड़ियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। फिलहाल बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड पूरे स्टेडियम परिसर की बारीकी से जांच कर रहे हैं। किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए स्टेडियम के आसपास के क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए साइबर टीम को भी जांच में लगाया गया है, ताकि धमकी भेजने वाले की पहचान की जा सके। पुलिस इसे एक गंभीर साजिश मानकर हर पहलू से जांच कर रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है लेकिन सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।

खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह ने दिए संकेत, सवाई मानसिंह स्टेडियम में बड़े बदलाव की तैयारी
जयपुर। खेलमंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं। शुक्रवार को खेल परिषद अध्यक्ष नीरज के पवन के साथ स्टेडियम का दौरा करने के बाद मीडिया से बातचीत में राज्यवर्धन सिंह ने कहा कि एसएमएस स्टेडियम में जल्दी ही बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्टेडियम के ग्राउण्ड और विकेट को अगले आईपीएल से पहले नये सिरे से तैयार किया जाएगा और चार साल के भीतर स्टेडियम की दर्शक क्षमता को 40 से 50 हजार तक करने की योजना है। खेलमंत्री ने कहा कि एसएमएस स्टेडियम बरसों से जस का तस चला आ रहा है। स्टेडियम में इस बार वीआईपी साउथ स्टेंड को नया रूप दिया गया है। अब यहां एक हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था के साथ शानदार पवेलियन तैयार हो चुका है। राजस्थान रॉयल्स के चैंपियन कप्तान रहे शेन वार्न के नाम से बनी इस गैलरी से मैच का लुक बेहद शानदार नजर आता है।

दर्शक क्षमता में होगा इजाफा
राज्यवर्धन सिंह ने कहा कि फिलहाल एसएमएस स्टेडियम की सामान्य दर्शक क्षमता 18 हजार के करीब है, जिसे मैचों के आयोजन के समय अस्थाई कुर्सियां लगाकर 25 हजार तक किया जाता है। लेकिन अब इसे हर साल 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ाने की योजना है, ताकि चार साल में स्टेडियम को पूरी तरह नया रूप दिया जा सके। उन्होंने कहा कि भविष्य में इसकी दर्शक क्षमता बढ़ाकर 40 से 50 हजार तक ले जाने की योजना है।

स्टेडियम की घास बीस साल पुरानी
सवाई मानसिंह स्टेडियम के ग्राउण्ड पर बीस साल पहले नई बरमुडा घास लगाकर नये सिरे से तैयार किया गया था। इसके साथ ही नये विकेट बनाए गए थे। स्टेडियम की घास 20 साल पुरानी हो चुकी है। बीसीसीआई के क्यूरेटर तापोष चटर्जी ने भी आईपीएल की शुरुआत से पहले ग्राउण्ड पर नई घास लगाने की जरूरत बताई थी। खेलमंत्री ने कहा कि अगले आईपीएल तक मैदान और विकेट को भी नए रूप में तैयार किया जाएगा।

नए साझीदारों की तलाश
खेलमंत्री ने कहा कि स्टेडियम में आने वाले दर्शकों को बेहतर सुविधाएं मिलें, इसके लिए लगातार काम किया जा रहा है। साथ ही कुछ निजी पार्टनरों की तलाश भी की जा रही है जो इस प्रोजेक्ट में साझेदारी कर सकें। उन्होंने कहा कि पार्टनर का चयन प्रतिस्पर्धात्मक प्रक्रिया के तहत किया जाएगा और ऐसा पार्टनर चुना जाएगा जो दर्शकों के हित में काम करे।

सवाई मानसिंह स्टेडियमः खेल मैदानों और उपकरणों की बात दूर, खिलाड़ियों के लिए पीने का स्वच्छ पानी भी नहीं
जयपुर। राजधानी जयपुर के बीचों-बीच बने प्रदेश के सबसे बड़े खेल केन्द्र सवाई मानसिंह स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान और खेल उपकरणों की उपलब्धता तो दूर, पीने के लिए स्वच्छ पानी की भी व्यवस्था नहीं है। स्टेडियम में खेल मैदानों और वॉकिंग ट्रेक पर बने टायलेट्स की हालत तो ऐसी दयनीय बनी है कि कचरे और दुर्गंध से भरे इन टायलेट्स के उपयोग के पहले उनके समीप से गुजरना भी मुश्किल काम नजर आता है।

स्टेडियम में नियमित प्रैक्टिस के लिए आने वाले खिलाड़ियों और वॉक करने वाले आम लोगों को बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। खिलाड़ियों को जरूरत पड़ने पर स्वच्छ टायलेट्स ढूंढने पड़ते हैं। स्टेडियम की मुख्य बिल्डिंग में गार्ड अन्दर नहीं जाने देते और इंडोर स्टेडियम में बने टायलेट्स पर अधिकारियों का ताला जड़ा रहता है। गार्ड इन्हें सिर्फ अधिकारियों के लिए खोलते हैं।

नल टूटे, आरओ खराब, नीचे जमी काई
गन्दगी और दुर्गन्ध से भरे टायलेट्स में शराब की खाली बोतलें, इंजेक्शन सिरेंज और सेनेटरी नैपकिन्स इस तरह डाले हैं, जिससे टायलेट्स ही बन्द हो चुके हैं। टायलेट्स के दरवाजे टूटे हैं और वहां न एग्जास्ट फेन हैं और न ही पानी की समुचित व्यवस्था। वहीं पीने के पानी के स्थान और आरओ सिस्टम काम नहीं कर रहा और जमीन पर कीचड़ और काई जमा है।

बुजुर्ग, बीमार और महिलाओं का तो ध्यान रखो
नियमित वॉक के लिए आने वाले एक रिटायर अधिकारी ने कहा, यहां कई बुजुर्ग लोग आते हैं, जिनमें कई शुगर के पेशेंट हैं। महिला खिलाड़ी भी स्टेडियम में प्रेक्टिस के लिए आती हैं। परिषद के अधिकारी हम लोगों के बारे में भी सोचें, कितनी परेशानी होती है। स्टेडियम की खूबसूरती और स्वच्छ वातावरण में ये टायलेट्स गन्दा धब्बा सा नजर आते हैं।