Dholpur Accident - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

धौलपुर: जहारवीर बाबा के दर्शन करने जा रही 12 श्रद्धालुओं से भरी वैन पोखर में समाई, 4 लोगों की मौत, 8 सुरक्षित
धौलपुर। जिले के मनियां क्षेत्र के फूलपुर गांव में शनिवार दोपहर बारिश के पानी से लबालब पोखर में एक वैन समा जाने से वैन में सवार तीन बच्चों सहित 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मां, बेटी और बेटा शामिल हैं। घटना के तत्काल बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 8 लोगों को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल धौलपुर पहुंचाया गया। जहां से एक महिला को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया है, जबकि 7 जनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। ईको वैन में कुल 12 लोग सवार थे। सभी धौलपुर और मुरैना जिले के निवासी हैं।

जिसमें से कुछ आपस में रिश्तेदार हैं। जानकारी के अनुसार इंच्छापुरा जसुपुरा मनियां निवासी रामनिवास (44) पुत्र जगन्नाथ सिंह ठाकुर अपनी वैन से 25 वर्षीय रूबी पत्नी ठाकुर, 26 वर्षीय सपना पत्नी राम लखन, एवं अपने रिश्तेदार 10 वर्षीय दिव्यांश पुत्र पुष्पेंद्र निवासी भड़ाना मुरैना, 7 वर्षीय कृष्णा पुत्र पप्पू निवासी वीरूनी कंचनपुर, 26 वर्षीय रतन देवी पत्नी पुष्पेंद्र ठाकुर निवासी भरना मुरैना, 7 वर्षीय कन्हैया पुत्र पुष्पेंद्र निवासी भरना मुरैना एवं 55 वर्षीय गुड्डी निवासी बिलोनी कंचनपुर को लेकर जहारवीर बाबा के दर्शन करने फूलपुर गांव के पास जा रहे थे। रास्ते में मनिया कश्मीर में फूलपुर मोड पर उन्हें 32 वर्षीय सपना पत्नी शैलेंद्र जाटव निवासी तहसीलों और उसके 3 वर्ष की बेटी प्राची 1 वर्ष, बेटा हर्षित एवं 55 वर्षीय गंगा देवी पत्नी रामवीर जाटव निवासी तहसील मिले, वे भी वैन में बैठ गए। रास्ते में फूलपुर गांव के पास एक प्राचीन पोखर से ओवरफ्लो पानी मुख्य सड़क पर फैलने से चालक सड़क का अंदाजा नहीं लग पाया और वैनर अनियंत्रित होकर पोख में समा गई।

शीशे तोड़कर महिलाओं को निकाला

प्रत्यक्षदर्शी इस्लाम ने बताया कि हादसे के वक्त वह अपने चार-पांच साथियों के साथ पोखर के पास खड़ा था। अचानक चीख-पुकार और लोगों का शोर सुनकर तत्काल दौड़कर मौके पर पहुंचे और बिना देर किए पोखर में उतर गए। मशक्कत के बाद वैन के शीशे तोड़कर बच्चों और महिलाओं समेत अन्य कुल 8 लोगों को बाहर निकाल लिया गया।

धौलपुर में बड़ा हादसा: विवाह समाराेह से वापस आ रही बस ने टेम्पो को मारी टक्कर, 8 बच्चों सहित 12 लोगों की मौत
भरतपुर। राजस्थान में धौलपुर जिले के बाड़ी थाना क्षेत्र में बस और टेम्पो के टकराने से 8 बच्चों एवं तीन महिलाओं सहित 12 लोगों की मौत हो गई जबकि एक बच्चे सहित दो लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार बाड़ी के करीम कॉलोनी गुमट निवासी इरफान और उसके परिवार के करीब पन्द्रह लोग सरमथुरा थाना क्षेत्र के बरौली में शादी समारोह में बहन का भात भरने गये थे। वहां से वे देर रात बाड़ी लौट रहे थे कि उनका टेम्पो राष्ट्रीय राजमार्ग  संख्या 11बी पर सुन्नीपुर गांव के पास रात करीब ग्यारह बजे धौलपुर से जयपुर जा रही एक बस की चपेट में आ गया। पीछे दूसरे टेम्पो में आ रहे इरफान के भाई और वहां से गुजर रहे अन्य वाहनों में सवार लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी को धौलपुर के अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि हादसे में इरफान उर्फ बंटी (38), उसकी पत्नी जूली (34), बेटी आसमा (14), बेटा सलमान (8), साकिर (6), इरफान का भतीजा अजान (5), जरीना (35), उसकी बेटियां आसियाना (10), सूफी (7), बेटा सानिफ (9), परवीन (32) और उसके बेटे दानिश (10) की मृत्यु हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल साजिद (10) और बस चालक को जयपुर भेजा गया है।

हादसे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है और उन्होंने सोशल मीडिया पर  कहा कि राजस्थान के धौलपुर में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें मासूम बच्चों सहित जान गंवाने वालों के शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करे। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटा है।

इसी तरह राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं डा प्रेम चंद बैरवा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ,भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा हरियाणा के प्रभारी डा सतीश पूनियां, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ सहित कई नेताओं ने हादसे पर गहरा दुख प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना की।