visit - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नई दिल्ली में क्वाड देशों की महाबैठक: 26 मई को जुटेंगे 4 देशों के विदेश मंत्री, हिंद-प्रशांत सुरक्षा पर होगी चर्चा
नई दिल्ली। क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बहुप्रतीक्षित बैठक आगामी 26 मई को यहां होगी, जिसमें शामिल होने के लिए अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो, ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी भारत की आधिकारिक यात्रा पर आ रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि बैठक में मुक्त और खुले हिन्द-प्रशांत क्षेत्र और अन्य पारस्परिक महत्व के अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर हाल के घटनाक्रमों पर विचार करेंगे।

वक्तव्य में कहा गया है कि विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के निमंत्रण पर पेनी वोंग, मोतेगी तथा रुबियो क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए नयी दिल्ली की आधिकारिक यात्रा करेंगे। मंत्रालय ने कहा है कि सभी सदस्य देश मुक्त और खुले हिन्द-प्रशांत के लिए क्वाड की परिकल्पना के अनुरूप पिछले वर्ष एक जुलाई को वॉशिंगटन में हुई चर्चाओं को आगे बढ़ाएंगे। वे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में क्वाड सहयोग को आगे बढ़ाने पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

इसके अलावा सदस्य मौजूदा क्वाड पहलों की प्रगति की समीक्षा करेंगे, तथा हिन्द-प्रशांत क्षेत्र और अन्य पारस्परिक महत्व के अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर हाल के घटनाक्रमों पर विचार करेंगे। यात्रा के दौरान, ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश मंत्रियों तथा अमेरिका के विदेश मंत्री के विदेश मंत्री डॉ जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट करने की भी संभावना है। इस बीच, भारत में अमेरिका के दूतावास ने कहां है कि अमेरिका स्वतंत्र और खुले हिंद प्रशांत क्षेत्र के लिए एकजुटता के साथ खड़ा है। दूतावास ने कहा है कि रबियो की भारत यात्रा क्षेत्रीय सुरक्षा से लेकर महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखलाओं में विविधता लाने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत के लिए साथ खड़े हैं। क्षेत्रीय सुरक्षा को समर्थन देने से लेकर महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखलाओं में विविधता लाने तक विदेश मंत्री मार्को रूबियो की भारत की आगामी यात्रा क्वाड साझेदारी के महत्व को रेखांकित करती है।" उल्लेखनीय है कि क्वॉड की बैठक पिछले काफी समय से टलती आ रही थी। मौजूदा भू-राजनीतिक परिस्थितियों में इस बैठक का महत्व और भी अधिक बढ़ गया है।

राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला, बोले- देश में आने वाला है बड़ा आर्थिक संकट !
नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने देश की आर्थिक स्थिति को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए कहा है कि देश एक बड़े आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है और इसका सबसे ज्यादा असर आम जनता पर पड़ेगा। उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान राहुल गांधी ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में देश का आर्थिक ढांचा पूरी तरह बदल दिया गया है, जिसके कारण एक बड़ा आर्थिक तूफान आने वाला है। उन्होंने कहा, "मैं पिछले कुछ दिनों से लगातार कह रहा हूं कि देश का आर्थिक ढांचा बदल गया है। एक बड़ा आर्थिक संकट आने वाला है। दुर्भाग्य से इसका खामियाजा आम आदमी को भुगतना पड़ेगा। इस आर्थिक झटके का असर सिर्फ अडानी, अंबानी पर नहीं पड़ेगा, बल्कि देश के आम लोगों पर इसका गहरा प्रभाव पड़ेगा।"

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार आर्थिक चुनौतियों का समाधान निकालने के बजाय लोगों को विदेश यात्रा न करने की सलाह दे रही है, उन्होंने कहा कि आने वाला समय देश के लिए कठिन हो सकता है और सरकार को समय रहते ठोस कदम उठाने चाहिए। गौरतलब है कि राहुल गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर हैं, जहां वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। उनके कार्यक्रमों में बछरावां विधानसभा क्षेत्र में बारात घर का उद्घाटन और ग्राम विकास संवाद, हरचंदपुर विधानसभा में कार्यकर्ताओं को संबोधन, लालगंज के सरेनी क्षेत्र में महिला संवाद कार्यक्रम और वैभव नगर वार्ड नंबर-14 में सड़क उद्घाटन कार्यक्रम शामिल हैं।

ओस्लो पहुंचे पीएम मोदी: नार्वे पीएम योनास स्तोरे ने किया गर्म जोशी के साथ हवाई अड्डे पर स्वागत, द्विपक्षीय वार्ता आज
ओस्लो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच देशों की यात्रा के चौथे चरण में सोमवार को यहां गार्डमॉन हवाई अड्डे पहुंचे जहां नार्वे के प्रधानमंत्री योनास गार स्तोरे ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया। दो दिवसीय यात्रा पर ओस्लो पहुंचे पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में विश्वास व्यक्त किया कि उनकी यात्रा भारत-नॉर्वे मित्रता को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। चार दशकों से भी अधिक समय में यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की नॉर्वे की पहली यात्रा है।

पीएम मोदी ने कहा, नॉर्वे के ओस्लो पहुँचा। मैं प्रधानमंत्री योनास गार स्तोरे का हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए आभारी हूँ। चार दशकों से अधिक समय के बाद यह नॉर्वे की पहली प्रधानमंत्री स्तरीय यात्रा है। मुझे विश्वास है कि यह भारत-नॉर्वे मित्रता को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। मैं महाराज राजा हाराल्ड पंचम और महारानी सोन्या से भेंट करूँगा तथा प्रधानमंत्री स्तोरे के साथ बातचीत करूँगा।

पीएम मोदी तीसरे भारत नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा, कल, 19 तारीख को, ओस्लो में तीसरा भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन आयोजित होगा, जो मेरे नॉर्डिक समकक्षों से मिलने का एक शानदार अवसर प्रस्तुत करेगा। प्रधानमंत्री का नार्वे के अपने समकक्ष के साथ आज द्विपक्षीय बातचीत का कार्यक्रम है।

स्वीडन के बाद ओस्लो पहुंचे पीएम मोदी: भारतीय समुदाय ने किया स्वागत, बोले-द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य
गोथेनबर्ग। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वीडन की दो दिन की यात्रा संपन्न होने के बाद पांच देशों की अपनी यात्रा के चौथे पड़ाव के लिए सोमवार को नॉर्वे की राजधानी ओस्लो रवाना हो गए। प्रस्थान से पहले पीएम मोदी ने कहा कि उनकी यात्रा बेहद सार्थक रही और इससे दोनों देशों के संबंधों को नई गति मिलेगी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा, "स्वीडन की मेरी यात्रा कई महत्वपूर्ण परिणामों से चिह्नित रही, जो भारत-स्वीडन संबंधों को नई गति प्रदान करेंगे।

हमारे संबंधों को एक रणनीतिक साझेदारी तक उन्नत करने, संयुक्त नवाचार साझेदारी 2.0 तथा भारत-स्वीडन प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता गलियारे की शुरुआत करने से लेकर, अगले पाँच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित करने तक, चर्चाएँ अत्यंत फलदायी रहीं। मैं स्वीडन की जनता, स्वीडन सरकार और प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन का उनके स्नेह और मित्रता के लिए आभार व्यक्त करता हूँ।" उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी 15 मई को पांच देशों संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की यात्रा पर रवाना हुए थे।

अबू धाबी पहुंचे पीएम मोदी: राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायेद ने किया एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, मिला गार्ड ऑफ ऑनर
अबू धाबी। चार यूरोपीय देशों की यात्रा से पहले शुक्रवार को संक्षिप्त यात्रा पर यहां पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नहयान ने हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी का बाद में पारंपरिक स्वागत किया गया। इसके बाद दोनों देश के बीच शिष्टमंडल स्तर की वार्ता शुरू हुई। शिष्टमंडल स्तर की वार्ता के बाद प्रधानमंत्री का राष्ट्रपति अल नहयान के साथ अलग से वार्ता का भी कार्यक्रम है।

पीएम मोदी आज सुबह संयुक्त अरब अमीरात रवाना हुए थे। अबू धाबी से उनका आज शाम ही नीदरलैंड जाने का कार्यक्रम है।

असर खबर का : प्रसूता की मौत के मामले के बाद हरकत में आया प्रशासन , स्पीकर व विधायक ने किया दौरा
कोटा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत व अन्य महिलाओं गम्भीर अवस्था की खबर को दैनिक नवज्योति द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आ गया है। इस गंभीर मामले पर संज्ञान लेते हुए बुधवार को कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा नवीन चिकित्सालय पहुंचे और बिगड़ते हालातों को देखते हुए प्रसूताओं तत्काल प्रभाव से बेहतर मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये।

प्रशासनिक अमले में मची खलबली
दैनिक नवज्योति में खबर छपने के बाद बुधवार सुबह से ही अस्पताल में हड़कंप का माहौल रहा। विधायक संदीप शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर अस्वस्थ प्रसूताओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली और एक ही वार्ड में कई महिलाओं के संक्रमित होने को अत्यंत गंभीर लापरवाही करार दिया। उन्होंने मौके पर ही कड़े निर्देश दिए कि प्रसूताओं और नवजात शिशुओं को 24 घंटे विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में रखा जाए।

कारणों की जांच के साथ पुनरावृति न होने देने की हिदायत
विधायक ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता है। और इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रशासन को बिमारी के असली कारणों की जांच करने के साथ अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं करने की भी सख्त हिदायत दी। कारणों की प्रभावी जांच करने के निर्देश दिए ताकि ऐसी दुखद घटना की पुनरावृत्ति न हो।

परिजनों को भरोसा स्टाफ को चेतावनी
विधायक ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और मरीजों के परिजनों से बात कर उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। तथा पीड़िताओं के परिवार के साथ खडे रहने की बात कही। उन्होंने चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ को सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने और लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी। इस दौरान प्राचार्य डॉ. नीलेश जैन, अधीक्षक डॉ. आशुतोष शर्मा, जिला प्रवक्ता राजेन्द्र गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष पन्नालाल बंजारा, कीर्तिकान्त गोयल सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विधायक ने माना गडबड़ तो हुई है जांच से पता चलेगा
सिजेरियन गायनी के केस थे उनमे से 5 पेशेन्ट की ऑपरेशन के बाद महिलाओं को बीपी की शिकायत सामने आने के बाद दी गयी दवाओं की जांच की जा रही है। डॉ विकास खण्ड़ेलिया, साैरभ चित्तौड़ा की टीम सारे पहलुओं पर जांच की जा रही है। एक साथ 5 महिलाओं के साथ एक जैसी परेशानी होने के बाद उनका इलाज चल रहा है। 3 डॉक्टर की टीम बनाई गयी है जो पूरे मामले की जांच करेगी। अस्पताल में जांच के साथ सही जांच के लिये भी जरूरी कदम उठाये जायेंगे।

19 मार्च को जिलों के दौरे पर जाएंगे प्रभारी मंत्री, बजट घोषणाओं की करेंगे समीक्षा
जयपुर। राज्य सरकार के प्रभारी मंत्री 19 मार्च को विभिन्न जिलों के दौरे पर जाएंगे। यह दौरा राजस्थान दिवस के आयोजन और बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, प्रभारी मंत्री अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में पहुंचकर विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेंगे। इस दौरान वे बजट में घोषित योजनाओं की जमीनी स्थिति की समीक्षा करेंगे और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे। दौरे के दौरान प्रभारी सचिव भी संबंधित मंत्रियों के साथ मौजूद रहेंगे, जिससे प्रशासनिक स्तर पर समन्वय और मॉनिटरिंग को मजबूत किया जा सके। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी आवश्यक तैयारियां पूरी रखें और योजनाओं से संबंधित अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराएं।

राजस्थान दिवस के मद्देनजर जिलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की भी समीक्षा की जाएगी। सरकार का उद्देश्य है कि बजट घोषणाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो और आमजन को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।

मणिपुर के दौरे पर मोदी : विकास के लिए 7300 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास, संगठनों से शांति की राह चुनने की अपील; केंद्र से पूरे सहयोग का दिया भरोसा
चुड़ाचांदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर के विकास और यहां के लोगों की समस्याओं के समाधान में केंद्र सरकार के पूरे सहयोग का आश्वासन देते हुए राज्य के सभी संगठनों से शांति का रास्ता अपनाने की पुरजोर अपील की है। जातीय हिंसा से उबर रहे राज्य के एक दिन के दौरे पर आये मोदी ने यहां पीस ग्राउंड में आयोजित एक सभा के मंच से मणिपुर  में सामाजिक और आर्थिक बुनियादी ढांचे के  विकास के लिए 7300 करोड़ रुपये की 19 परियोजनाओं का रिमोट कंट्रोल से शिलान्यास किया। इस मौके पर राज्यपाल अजय भल्ला भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री ने राज्य में हिंसा की पिछली घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताया, लेकिन विश्वास व्यक्त किया कि राज्य की जनता मिलजुल कर प्रगति की राह पर आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा,' मैं सभी संगठनों से अपील करूंगा कि शांति के रास्ते पर आगे बढ़कर अपने सपनों को साकार करें। मैं आपके साथ हूं) भारत सरकार मणिपुर के लोगों के साथ है। सभा से पहले उन्होंने जातीय ङ्क्षहसा के कारण विस्थापित हुए लोगों के शिविर में जाकर उनके मुलाकात भी की। मोदी ने इस बात पर संतोष जताया कि मणिपुर में पहड़ी क्षेत्र और घाटी क्षेत्र में अलग अलग समूहों के साथ समझौते के लिए बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार के प्रयासों का हिस्सा है) जिसमें संवाद, सम्मान और आपसी समझ को महत्व देते हुए शांति की स्थापना के लिए काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा,'मणिपुर के नाम में ही मणि है, यह वह मणि है जो आने वाले समय में पूरे  पूर्वोत्तर क्षेत्र की चमक को बढ़ाने वाली है।

उन्होंने कहा कि केंद्र का यह निरंतर प्रयास है कि मणिपुर को विकास के रास्ते पर तेजी से आगे ले जाया जाये और उनकी आज की यह यात्रा उन्हीं प्रयासों का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि आज मंच से उन्होंने  जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया है उससे पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों और जनजातीय समाज के लोगों की ङ्क्षजदगी और बेहतर होगी। केंद्र सरकार विकास की राह पर मणिपुर  की यात्रा की गति तेज करने का प्रयास लगातार कर रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मणिपुर की राजधानी इम्फाल जल्दी ही राष्ट्रीय रेलनेटवर्क से जुडऩे वाला है। उन्होंने कहा,' जीरीबाम-इम्फाल रेलवे लाइन बहुजल्द राजधानी इम्फाल को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जोड़ देगी । मोदी ने कहा कि मणिपुर की सीमा अन्य देशों से लगती है और यहाँ सम्पर्क सुविधाओं की कमी  हमेशा से एक चुनौती रही है जिसके कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता रहा है। उन्होंने कहा,' इसलिए, 2014 से, मैंने मणिपुर में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने पर बहुत •ाोर दिया है। इसके लिए, भारत सरकार ने दो स्तरों पर काम किया है। पहला, हमने रेल और सड़क परियोजनाओं के लिए बजट में कई गुना वृद्धि की है। दूसरा, हमने शहरों से गाँवों तक सड़कें बनाने पर ध्यान केंद्रित किया है। हाल के वर्षों में, यहाँ राष्ट्रीय राजमार्गों पर 3,700 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं और 8,700 करोड़ रुपये के निवेश से नए राजमार्गों पर काम चल रहा है।

मोदी ने कहा कि चूड़ाचांदपुर और पूरे मणिपुर की संस्कृति और यहां की  विविधता  भारत का सामथ्र्य है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत बहुत तेजी से विकसित हो रहा है। हम बहुत जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाले हैं। हमने देशभर में गरीबों के लिए पक्के घर बनाने की योजना शुरू की है । इसका फायदा मणिपुर के भी हजारों परिवारों को मिला। बीते सालों में 15 करोड़ से अधिक देशवासियों को नल से जल की सुविधा मिल चुकी है। कहा कि  मणिपुर में 7-8 साल पहले तक सिर्फ 25-30 हजार घरों में ही पाइप से पानी आता था। आज यहां साढ़े तीन लाख से अधिक घरों में नल से जल की सुविधा मिल रही है। आने वाले समय में  पूरे राज्य में हर घर को यह सुविधा हो जाएगी। मोदी ने कहा एक समय था जब दिल्ली में लिए गये फैसलों को यहाँ तक पहुँचने में दशकों लग जाते थे। आज, हमारा चुड़ाचांदपुर, हमारा मणिपुर, देश के बाकी हिस्सों के साथ मिलकर प्रगति कर रहा है। जैसे हमने देश भर के गरीबों के लिए पक्के मकान बनाने की घोषणा की, मणिपुर को भी इसका लाभ मिला है। मणिपुर में मेडिकल कालेज सुविधाओं के विस्तार तथा आयुष्मान भारत योजना से लोगों के मिल रहे लाभ का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस योजना से राज्य के लोगों का 350 करोड़ रुपये का मुफ्त इलाज संभव हो सका है।

मोदी ने कहा कि केंद्र मणिपुर में विस्थापित लोगों के लिए 7000  घर बनाने के लिए मदद  दे रहा है। मणिपुर के लिए 3000 करोड़ रुपये का एक स्पेशल विकास पैकेज तथा विस्थापितों की मदद के लिए 500 करोड़ का पैकेज दिया गया है। जनजातीय समुदाय के आदिवासी युवावों की चिंताओं को दूर करने के लिए अलग अलग समाधान किये जा रहे हैं। उन्होंने इसके लिए स्थानीय निकायों को मजबूत किये जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि जनजातियों का विकास केंद्र सरकार की एक विशेष प्राथमिकता है। इसी संदर्भ में उन्होंने जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का भी उल्लेख किया । मणिपुर के करीब 500 गावों में भी यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मणिपुर की संस्कृति में महिलाओं के विशिष्ट स्थान का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि उनकी सरकार भी महिलाओं के नेतृत्व में  विकास को प्रोत्साहन दे रही है। मौसम खराब होने की वजह से प्रधानमंत्री को हवाई अड्डे से चुड़ाचांदपुर के पीस ग्राउंड तक सड़क मार्ग से जाना पड़ा। उन्होंने सभा में इस बात का उल्लेख करते हुए कहा,' जब मौसम की वजह से मेरा हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका, तो मैंने सड़क मार्ग से यात्रा करने का विकल्प चुना। सड़क किनारे लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर मेरा स्वागत किया। मुझे जो गर्मजोशी और प्यार मिला, उसे मैं कभी नहीं भूल पाऊँगा। मैं मणिपुर के लोगों के प्रति सम्मानपूर्वक अपना सिर झुकाता हूँ।Þ

भजनलाल शर्मा का सवाईमाधोपुर दौरा : पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा शिविर में हुए शामिल, 10 करोड़ के विकास कार्य की घोषणा
सवाई माधोपुर। प्रदेश के मुखिया भजनलाल शर्मा सवाई माधोपुर जिले के खंडार पंचायत समिति के ग्राम पंचायत बालेर में पहुंचकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा शिविर में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम पौधारोपण किया। खंडार विधायक ने मुख्यमंत्री को सभी डिपार्टमेंट द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन कराया। मंच पर पहुंचकर माता सरस्वती एवं प. दीनदयाल उपाध्याय का  माल्यार्पण एवं दीप प्रजलित किया। विधायक गोठवाल एवं जिला अध्यक्ष मानसिंह वह खंडार प्रधान नरेंद्र चौधरी द्वारा उनका स्वागत किया एवं उन्हें हल भेंट किया। मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों एवं बालिकाओं को स्कूटी योजना के तहत स्कूटी, मकान का पट्टा, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान के पट्टे एवं राशि का चेक दिया।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि सरकार की जन योजना का लाभ अंतिम छोर के व्यक्तियों तक पहुंचाना हमारा मुख्य लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम किसान मजदूर, युवा माता,और बहनों  के लिए तरह-तरह की योजनाएं लाकर धरातल पर कार्य करेंगे और उन्हें गरीबों की रेखा से ऊपर उठाएंगे। युवाओं के लिए रोजगार के नए-नए अवसर प्रदान किए। हमारी सरकार द्वारा, नई सरकारी नौकरियां युवाओं को दी जा रही है। उन्होंने खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल की प्रंशसा करते हुए कहा कि आपके विधायक क्षेत्र की खुशहाली और तरक्की के लिए मुझे जो भी काम कहेंगे मैं उसे पूरा करने की कोशिश करूंगा। अपने भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को जमकर कोसा और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की योजनाएं धरातल पर उतर रही है और आमजन को दिखाई दे रही है, वह चाहे कोई सी भी योजना हो। मुख्यमंत्री शर्मा ने 10 करोड़ रुपए से विकास कार्य की घोषणा की।

विद्याधर नगर थाने के मालखाने से प्राप्त पुरा सामग्रियों को ‘विरासत संग्रहालय’ में किया जाएगा प्रदर्शित
जयपुर। जयपुर आने वाले देशी और विदेशी पर्यटकों को किशनपोल बाजार स्थित विरासत संग्रहालय में जल्द ही नया डिस्प्ले देखने को मिलेगा। इसके लिए संरक्षण, जीर्णोद्धार एवं विकास कार्य चल रहा हैं। यहां तीन मंजिला इमारत में करीब छह से अधिक गैलरीज बनाई जाएगी, जिसमें विद्याधर नगर थाने के मालखाने से प्राप्त की गई पुरा सामग्रियों को डिस्प्ले किए जाने की योजना हैं।

विरासत संग्रहालय की इमारत में रूफ टॉप रेस्टोरेंट भी बनाया जाएगा। साथ ही यहां आने वाले समय में पर्यटकों को लिफ्ट की सुविधा भी मिल सकेगी। पुरातत्व विभाग के अधीक्षक सोहन लाल चौधरी ने बताया कि विरासत संग्रहालय में विभिन्न गैलरियां बनाई जाएंगी। इसके लिए यहां कार्य चल रहा है। यहां कई पुरा सामग्रियों को भी प्रदर्शित किए जाने की योजना हैं। विद्याधर नगर थाने से प्राप्त विभिन्न पुरा वस्तुओं को भी यहां प्रदर्शित किए जाने की योजना पर कार्य चल रहा हैं। साथ ही आवश्यक तैयारियां भी की जा रही हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विरासत संग्रहालय विजिट कर इसे वर्ल्ड क्लास म्यूजियम बनवाने के लिए पुरातत्व और पर्यटन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए थे।

हरिभाऊ बागडे पहुंचे सार्थक मानव कुष्ठाश्रम, कहा - मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे जयपुर स्थित सार्थक मानव कुष्ठाश्रम पहुंचे। उन्होंने वहां पर कुष्ठ रोगियों से संवाद किया और उनके द्वारा आश्रम में निर्मित वस्तुओं का अवलोकन किया। राज्यपाल बागडे ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कुष्ठ रोग निवारण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कुष्ठ असाध्य रोग नहीं है।

सेवा और उचित चिकित्सा के जरिए इस रोग का निवारण किया जा सकता है। उन्होंने कुछ आश्रम के अंतर्गत विभिन्न सेवा कार्यों, वस्तुओं के उत्पादन और पीड़ित जनों की सहायता के लिए हों रहे कार्यों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

मोदी 21 को जाएंगे कुवैत, 43 साल बाद मुस्लिम देश की यात्रा
कुवैत सिटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 दिसंबर से कुवैत के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। इस दौरे पर दोनों देशों के अलावा दुनिया की भी नजर है क्योंकि यह बीते 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की कुवैत की पहली यात्रा है। पीएम मोदी कुवैत में वहां के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के साथ बातचीत के साथ अलावा भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे। भारत के विदेश मंत्रौलय ने उम्मीद जताई है कि पीएम मोदी यह दौरा भारत और कुवैत के बीच संबंधों को बेहतर करेगा।

कुवैत इस समय गल्फ कॉपोर्रेशन काउंसिल का अध्यक्ष है। जीसीसी में संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, सऊदी अरब, ओमान और कतर जैसे देश शामिल हैं। इनमें कुवैत ही अकेला जीसीसी सदस्य है, जहां नरेंद्र मोदी 2014 में पीएम बनने के बाद से अब तक नहीं गए हैं। कुवैत के लिए भारत शीर्ष व्यापारिक भागीदारों में से एक है। भारत और कुवैत के बीच ऐतिहासिक रूप से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं। कुवैत में भारतीय समुदाय सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है। कुवैत में करीब 10 लाख भारतीय रहते हैं।

कुवैत भी भारत की तरह फिल्मों के लिए मशहूर
भारत अपनी फिल्म इंडस्ट्री के लिए दुनिया में पहचान रखता है तो कुवैत की फिल्म इंडस्ट्री का भी एक नाम है। कुवैती फिल्म इंडस्ट्री को खाड़ी देशों का हॉलीवुड भी कहा जाता है। कुवैत में 1948 में ही पहली फिल्म बन गई थी और 1950 में सिनेमा विभाग स्थापित हो गया था। कुवैत का फिल्म उद्योग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनाने में कामयाब रहा है। इराक और सऊदी अरब का पड़ोसी देश कुवैत फारस की खाड़ी पर स्थित है। कुवैत दुनिया के सबसे अमीर देशों में से एक है। कुवैत के पास दुनिया का छठा सबसे बड़ा तेल भंडार है।

जिसने कुवैती दीनार दुनिया की सबसे मजबूत करेंसी में से एक बनाया है। कुवैत में इस्लाम धर्म को मानने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है और कुवैत एक इस्लामी राष्ट्र है। कुवैत की आधिकारिक भाषा अरबी है।