Rajasthan by-election - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान उपचुनाव: भाजपा की जीत ही होगी मीणा को सच्ची श्रद्धांजलि: दियाकुमारी
उदयपुर। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा है कि 13 नवंबर को सलूंबर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत ही पूर्व विधायक अमृतलाल मीणा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। दिया कुमारी सलंबूर में भाजपा प्रत्याशी शांता देवी के समर्थन में जनसंपर्क कर रही थी। उन्होंने कहा कि शांता देवी की जीत ही स्वर्गीय अमृतलाल मीणा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि मीणा ने मेवाड़ की विपरीत परिस्थितियों में भी कमल खिलाये रखा, क्योंकि वह एक मिलनसार व्यक्ति थे। उन्होने सलूंबर के विकास के लिए भरपूर प्रयास किये और उनकी कमी सलूंबर और भाजपा को हमेशा खलती रहेगी। लेकिन अब शीर्ष नेतृत्व ने उनकी पत्नी शांता देवी को यह जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने अपील की कि शांता देवी को जीताकर अमृतलाल मीणा को सच्ची श्रद्धांजलि दे।

उपमुख्यमंत्री ने सलूंबर विधानसभा क्षेत्र के जावद में जनसभा को संबोधित किया और फिर सलूंबर कस्बे में एक रोड शो भी किया। रोड शो में भारी संख्या में स्थानीय निवासी, खासकर महिलाओं ने हिस्सा लिया। उन्होने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिन-रात काम कर रहे है और विकसित राजस्थान के लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पूरी टीम मेहनत कर रही है। सलूंबर की कड़ी विकास के डबल इंजन से जुड़ी रहे, इसके लिए जरूरी है कि शांता देवी को आप सभी मिल कर भारी बहुमत से जिता कर विधानसभा में भेजे।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रवासी वोटों को भी बूथ तक ले जाने के लिए विशेष प्रयास किये जाने चाहिए। उन्होंने मातृशक्ति से अपील करते हुए कहा कि माताओं-बहनों की विशेष जिम्मेदारी है कि वे परिवार के सभी सदस्यों को वोट डालने के लिए प्रेरित करे।

राजस्थान उपचुनाव: मतदान केन्द्र और निर्वाचन प्रक्रिया होगी पर्यावरण अनुकूल: महाजन
जयपुर। राजस्थान में 13 नवंबर को 7 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव के दौरान पूरी मतदान प्रक्रिया पर्यावरण के अनुकूल (इको-फ्रेंडली) होगी। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि इसके लिए एक कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके तहत चुनाव के दौरान क्रियान्वित होने वाली विभिन्न गतिविधियों को पर्यावरणीय अनुकूलता के मापदंडों के अनुरूप संपन्न कराया जाएगा। इसमें मतदान दलों को दी जाने वाली चुनावी सामग्री की पैकेजिंग प्लास्टिक-फ्री मैटेरियल से की जाएगी। साथ ही खाने-नाश्ते के लिए कागज के पैकेट एवं दोने-पत्तल, पेयजल के लिए प्लास्टिक बोतल की जगह घड़े से पानी और चाय आदि के लिए केतली एवं कुल्हड़ का उपयोग किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन विभाग उपचुनाव के दौरान निष्पक्ष, निर्भीक एवं पारदर्शी चुनाव के लिए वेबकास्ट प्रक्रिया का अधिक विस्तार करेगा। इस क्रम में मतदान कक्ष से मतदान प्रक्रिया की सीसीटीवी फीड के साथ ही कक्ष के बाहर से भी लाइव कवरेज की मदद से मतदाताओं की कतार और $कानून-व्यवस्था का प्रबंधन किया जाएगा। साथ ही पूरी मतदान पक्रिया को इको-फ्रेंडली बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

महाजन ने बताया कि इस नवाचार के लिए मतदान केन्द्रों पर अतिरिक्त कैमरा स्थापित किए जाएंगे और वेबकास्ट कवरेज के लाइव स्ट्रीमिंग पर निगरानी और विश्लेषण के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलों के अभय कमांड केसेंटर, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय और निर्वाचन आयोग के स्तर तक सतत निगरानी के लिए विशेष टीवी स्क्रीन लगाए जाएंगे। इन टीवी स्क्रीन पर लाइव वीडियो कवरेज में मतदान कक्ष के बाहर मतदाताओं की कतारों पर नजर रखी जाएगी। मतदाताओं की कम संख्या या अनुपस्थिति वाले मतदान केन्द्रों की पहचान कर स्थानीय स्वीप टीम को सूचना भेजी जाएगी, जिससे हेला टोली के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा सकेगा। कतार लम्बी होने, धीमी गति से मतदान होने, मतदान केन्द्र पर अधिक भीड़ जमा होने या कानून-व्यवस्था बिगडऩे की आशंका पर बेहतर निगरानी कर उसका प्रबंधन भी अविलंब किया जा सकेगा।

महाजन ने कहा कि इको-फ्रेंडली चुनाव के तहत आवश्यकता होने पर पोस्टर-बैनर आदि की छपाई कागज पर की जाएगी। मतदान दलों के रवानगी केन्द्रों, मतदान और मतगणना केन्द्रों आदि को 'क्लीन एवं ग्रीन' तथा तम्बाकू-मुक्त क्षेत्र घोषित किया जाएगा, जिसके तहत यहां बीड़ी-सिगरेट, गुटखा, पान-मसाला आदि के उपयोग पर प्रतिबन्ध रहेगा। इससे इन स्थानों पर खाली पाऊच आदि के कचरे से बचाव हो सकेगा. मतदान केन्द्र आदि को 'क्लीन एवं ग्रीन' रखने के लिए कचरा प्रबंधन पर फोकस करते हुए यहां गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन का उपयोग होगा। डाक मतपत्रों की गणना के लिए रियूजेबल ट्रे और कंटेनर का उपयोग होगा।

उन्होंने बताया कि मतदान दलों के पास वाहनों के नम्बर, लोकेशन, ड्राइवर एवं सेक्टर अधिकारी आदि का विवरण फोन पर उपलब्ध होगा, जिससे कागज के अनावश्यक उपयोग से बचा जा सकेगा। मतदान केन्द्रों पर प्लास्टिक-फ्री सेल्फी-पॉइंट तैयार किए जाएंगे और मतदान केन्द्र परिसर में विशेष मतदाताओं, जैसे बुजुर्ग, दिव्यांग, नवमतदाता आदि से पौधारोपण करवाया जाएगा। इन पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी बीएलओ की होगी।

महाजन ने बताया कि पर्यावरण के अनुकूल चुनाव प्रबंधन के तहत उम्मीदवारों और राजनैतिक दलों के साथ भी प्लास्टिक-मुक्त प्रचार सामग्री के उपयोग के लिए समझाइश की जानी चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों के यहां जलपान, खाने अथवा पानी के लिए एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग अनुमत नहीं करने पर भी विचार किया जा सकता है। निर्वाचन विभाग द्वारा विभिन्न स्तर पर चुनावी प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण सामग्री सॉफ्ट कॉपी में साझा किया जाए। सेक्टर अधिकारी एवं मतदान दल को प्रशिक्षण के दौरान ही ग्रीन एवं क्लीन पोङ्क्षलग बूथ की संकल्पना की जानकारी दी जाए तथा इसे साकार करने के लिए स्थानीय एनजीओ, सेल्फ हेल्प ग्रुप, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं विधार्थियों के माध्यम से जागरूकता और इको-फ्रेंडली मतदान के लिए प्रचार-प्रसार किया जाए।

उपचुनाव के दौरान लाइव वेबकास्ट के विस्तार की योजना और पर्यावरण के अनुकूल चुनाव प्रबंधन के लिए सभी सम्बंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग को भी इस बारे में रिपोर्ट भेजी गई है। आयोग ने राजस्थान में की जा रही पहलों को अन्य राज्यों में अपनाने के क्रम में इन नवाचारों की कार्य योजनाएं साझा करने को कहा है। निर्वाचन विभाग ने इस विषय में आयोग के साथ विस्तृत जानकारी साझा कर दी है।

राजस्थान उपचुनाव: चुनाव में अब 2 दिन भाजपा झोकेगी पूरी ताकत, मुख्यमंत्री ने दौसा में किया रोड शो
जयपुर। राजस्थान विधानसभा के 7 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी अब 2 दिन चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोकने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री का दौसा में रोड शो होने जा रहा है। दौसा की सीट कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई है, क्योंकि यहां उनके भाई जगमोहन मीणा चुनाव लड़ रहे हैं।

वहीं उपचुनाव में जीत में भारतीय जनता पार्टी अपना परफॉर्मेंस साबित करना चाहती है।  ऐसे में एक-एक सीट भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई है।  मुख्यमंत्री इसके बाद रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चुनावी दौरे पर गए। सोमवार को भी मुख्यमंत्री का उपचुनाव क्षेत्र में चुनावी प्रचार का कार्यक्रम बन रहेगा।

वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी तूफानी दौरे कर रहे हैं । मुख्यमंत्री के साथ दौसा में मौजूद रहें। इन दो दिनों में भारतीय जनता पार्टी के लगभग सभी बड़े चेहरों को चुनावी प्रचार में झोंका जा रहा है। जिसका कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में बन रहा है। बताया जा रहा है कि हर उप चुनाव वाली विधानसभा क्षेत्र में शेष बचे चुनावी प्रचार कार्यक्रम में 2 से 3 जनसभाएं करने की तैयारी है। 13 नवंबर को यहां सीटों पर चुनाव होने हैं जिसका परिणाम 23 नवंबर को आएगा।

राजस्थान उपचुनाव: कांग्रेस को 3 सीटों पर भीतरघात का खतरा, झुंझुनूं में ओला परिवार की साख दाव पर
जयपुर। प्रदेश की सात सीटों पर विधानसभा उपचुनाव में सजी चौसर के बावजूद कांग्रेस को तीन सीटों पर भीतरघात का डर सता रहा है। झुंझुनूं, देवली-उनियारा और सलूम्बर सीट पर सता रहे इस खतरे में झुंझुनूं सीट पर ओला परिवार की प्रतिष्ठा दाव पर लगी हुई है। कांग्रेस ने भीतरघात की आशंका वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं की गतिविधियों की मॉनिटरिंग करने के लिए कई नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।

पर्चा दाखिल के बाद कांग्रेस की बागियों और भीतरघात पर नजर बनी हुई है। बागियों का मामले से ज्यादा कांग्रेस को भीतरघात करने वालों की चिंता बनी हुई है। इसमें झुंझुनूं, देवली-उनियारा और सलूम्बर सीट को लेकर कांग्रेस रणनीतिकार मंथन करने में जुटे हुए हैं। भीतरघात करने वालों की पहचान और उनकी गतिविधियों की निगरानी के लिए पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को कमान सौंपी है। विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे बागी और भीतरघात वालों से नुकसान के डेमेज कंट्रोल के लिए चुनावी कमान संभाल रहे नेताओं को निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि वे मौके पर ही स्थितियों को संभाल सकें।

तीन विधानसभा क्षेत्रों में यह है कांग्रेस की स्थिति
झुंझुनूं:
भीतरघात करने वाले कामयाब रहे तो ओला परिवार के साथ ही यहां पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट की साख पर भी असर आएगा। बागियों के कारण कांग्रेस ने यहां पिछले चार चुनाव त्रिकोणीय मुकाबले में जीते। कांग्रेस नेता एमडी चौपदार की नाराजगी और पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा की वजह से कांग्रेस को नुकसान की आशंका है।

देवली-उनियारा:
कांग्रेस के नरेश मीणा के बागी होकर चुनावी मैदान में उतरने के बाद यह सीट कांग्रेस के लिए चुनौतीपूर्ण बनी है। विधायक से सांसद बने हरीशचन्द्र मीणा के बेटे हनुमंत मीणा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भाई नमोनारायण मीणा भी यहां दावेदार थे। पार्टी ने यहां केसी मीणा को टिकट दिया तो अन्य दावेदारों से भीतरघात का डर पार्टी को सता रहा है।

सलूम्बर:
इस सीट पर लंबे समय से भाजपा का कब्जा रहने के कारण कांग्रेस ने पूर्व में बगावत कर चुकी रेशमा मीणा पर दाव खेला है। पूर्व सांसद रघुवीर मीणा की नाराजगी की वजह से यहां भीतरघात का खतरा बना हुआ है। रघुवीर मीणा कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन तक में नहीं पहुंचे थे,क्योंकि वे खुद और उनकी पत्नी बसंती मीणा दावेदार थे और रेशमा मीणा उनके सामने निर्दलीय चुनाव लड़कर उनको एक बार हरवा चुकी थी।

राजस्थान उपचुनाव: शेखावाटी क्षेत्र की दुश्मन है कांग्रेस, यमुना जल समझौते को रद्द करने की थी प्लानिंग: भजनलाल
झुन्झुनूं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि 50 साल बाद हमारी सरकार ने ही हरियाणा सरकार के साथ यमुना जल समझौता कर शेखावाटी क्षेत्र को पानी उपलब्ध कराने का कार्य किया है। इससे यहां की धरती सोना उगलेगी, जबकि कांग्रेस के नेता तो आलू से सोना पैदा करने का झूठ बोलकर लोगों को बरगलाते हैं। कांग्रेस शेखावाटी क्षेत्र की दुश्मन है क्योंकि इनके नेताओं ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में यमुना जल समझौते को निरस्त करने का वादा किया था।

क्या यमुना का पानी बीजेपी का कार्यकर्ता पी रहा था
शर्मा झुन्झुनूं तथा रामगढ़ में विधानसभा उपचुनाव के बीजेपी प्रत्याशी राजेन्द्र भांबू तथा सुखवन्त सिंह के समर्थन में आयोजित नामांकन सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को भ्रष्टाचार के दलदल में धकेला है। इनकी तुष्टिकरण और जातिवाद की राजनीति ने ही देश को सबसे ज्यादा बर्बाद किया। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी 140 करोड़ जनता के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। हम किसान सम्मान निधि, वृद्धजन सम्मान, आवास, खाद्य सुरक्षा और किसानों को बिजली कनेक्शन देते हैं तब जाति-धर्म नहीं देखते हैं। हमने प्रदेश की 200 विधानसभा क्षेत्रों के विकास में किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं किया है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र को पर्याप्त बजट दिया गया है। पूर्ववर्ती सरकार के समय में कांग्रेस विधायक को ही अपने क्षेत्र के विकास के लिए बजट दिया जाता था।

जल्द करेंगे ईआरसीपी का शिलान्यास
शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को आमजन के हितों से कोई सरोकार नहीं है। कांग्रेस ने राजनीति कर पूर्वी राजस्थान के लिए अति महत्वपूर्ण ईआरसीपी प्रोजेक्ट को भी लटका कर रखा था तथा इसके लिए कोई योजना ही नहीं बनाई जबकि हमने आते ही क्षेत्र की जरूरत को समझते हुए एमओयू कर दिया। हम जल्द ही ईआरसीपी का शिलान्यास भी करेंगे। उन्होंने कहा कि ईआरसीपी से रामगढ़ को भी जोड़ा गया है जिससे यहां के लोगों को पेयजल एवं सिंचाई के लिए पानी मिल सके। ईआरसीपी के तहत प्रदेश की विभिन्न नदियों को जोड़कर एक नेटवर्क तैयार किया जा रहा है जिससे अलवर सहित पूर्वी राजस्थान के सभी जिलों को पानी की कमी नहीं होगी।

किसानों को पानी, युवाओं को रोजगार, सभी वादे पूरी करती हमारी सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने गत 10 महीनों के कार्यकाल में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। हमने राज्य को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए 2 लाख 24 हजार करोड़ के एमओयू किए हैं। जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय में एक वॉट बिजली का उत्पादन भी नहीं हुआ। हमारी सरकार वर्ष 2027 तक किसानों को दिन में पर्याप्त बिजली उपलब्ध करवाने के संकल्प पर भी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा हमारी सरकार युवाओं को पांच वर्ष में चार लाख सरकारी नौकरी देगी। जिसमें से पहले साल में ही हम एक लाख नौकरी दे रहे हैं। लगभग 33 हजार युवाओं को नियुक्तियां भी दी जा चुकी हैं। हाल ही की केबिनेट मीटिंग में लगभग 90 हजार नौकरियों की स्वीकृति दे दी है। साथ ही, हमने पहली बार परीक्षा परिणामों की तिथि के साथ भर्ती कलेण्डर भी निकाला है।

शेखावाटी का जवान कर रहा सरहद की रक्षा
उन्होंने कहा कि प्रदेश की बीजेपी सरकार ने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 6 हजार रुपये के साथ ही 2 हजार रुपये की अतिरिक्त सम्मान निधि देने का वादा भी पूरा किया है। गेंहू की एमएसपी 125 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 2400 रुपये प्रति क्विंटल की गई है। श्री शर्मा ने कहा कि युवाओं के सपने चूर करने वाले पेपरलीक माफिया के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए हमने 200 से भी अधिक आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। इनमें से कोई भी बचने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि शेखावाटी क्षेत्र किसान-जवान-भामाशाहों की धरती है। यहां का किसान धरती का सीना चीर देश का पेट पाल रहा है। वहीं, जवान सरहद पर देश की सीमा की सुरक्षा कर रहा है।

हमने मेवात के साइबर ठगों को भेजा सलाखों के पीछे
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के समय मेवात क्षेत्र साइबर क्राइम का गढ़ था। पूरे देश का लगभग 70 प्रतिशत साइबर क्राइम मेवात में होता था। हमारी सरकार ने आते ही ऑपरेशन एंटीवायरस चलाकर साइबर अपराध को खत्म कर दिया इससे अब साइबर ठग सलाखों के पीछे हैं। मेवात के साइबर ठग अब किसी ठगी को करने की तो दूर उसके बारे में सोच भी नहीं रहे हैं। हम किसी भी राष्ट्रविरोधी वायरस को नहीं छोड़ेंगे।

मुख्यमंत्री ने आमजन से भांबू एवं सुखवंत को भारी मतों से जिताकर विधानसभा भेजने की अपील की। इस अवसर पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष  मदन राठौड, केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव, केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री  अविनाश गहलोत, सहकारिता राज्य मंत्री गौतम दक, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी सहित विधायक, वरिष्ठ पदाधिकारीगण और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।