diwali festival - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिवाली दे गई शहर को 3 हजार करोड़ का बूस्टर डोज, सोना-चांदी के दाम में बढ़ोतरी होने के बावजूद हुई जमकर खरीदारी
कोटा। शहर में दीपोत्सव पर्व पर सुबह से लेकर शाम तक मार्केट में अच्छी पहल होने व खरीदारी के चलते शहर में अच्छा -खासा  करोबार हुआ। जिसके दुकानदारों ने बताया कि इस बार अच्छी बारिश होने के चलते पिछले साल की अपेक्षा कारोबार में अच्छी बढ़ोतरी हुई। दीपोत्सव पर्व पर करीब शहर में अनुमानित तीन हजार करोड़ का कारोबार हुआ। जिसके चलते दुकानदारों के चेहरों खुशी लौटी। व्यपार के महासचिव अशोक माहेश्वरी ने बताया कि इस बार अच्छी फसले होने से करीब 3000 हजार का कारोबार हुआ। वहीं दीपावली से पहले मंदी की मार झेल रहे मार्केट में दीपावली से बूस्टर डोज मिला।

90 से 100 का करोबार धन बरसा  सर्राफा बाजार में
स्वर्ण रजत बड़ा सर्राफा बाजार अध्यक्ष रमेश कुमार सोनी ने बताया कि इस बार सोना-चांदी के दाम में बढ़ोतरी होने के बावजूद शहरवासियों समेत आसपास के ग्रामीणों ने जमकर खरीदारी की। जिसमें इस बार शहर के सरार्फा बाजार, रामपुरा बाजार, चौथमाता सर्राफा बाजार में लोगों ने  सोने-चांदी के सिक्के, चांदी की मूर्तियां, चांदी की हनुमान चालीसा रिद्धि-सिद्धि के साथ गणेश जी, इसके अलावा चांदी के गिलास, कटोरी और अन्य आयटम की डिमांड रही। ज्वैलर व केडेबरी सोने समेत अन्य सोने चांदी के सामानों की जमकर खरीदारी की। जिसके चलते बाजार में धनतेरस से भाईदूज तक करीब 100 करोड का कारोबार हुआ।

फर्नीचर मार्केट में 45 करोड़ का कारोबार
फर्नीचर मार्केट के अध्यक्ष इलियास अंसारी ने बताया कि धनतेरस से शुरू हुआ दीपोत्सव पर्व पर फर्नीचर मार्केट में करीब 45 करोड़ का कारोबार हुआ। वहीं इसके बाद अब नवंबर में शादियों का सीजन आने के कारण अभी और इसमे  बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

वाहन बाजार में बरसा एक हजार करोड़ का धन
दीपोत्सव पर नई गाड़ी की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। वहीं इस बार वाहनों पर जीएसटी 28 से 18 प्रतिशत होने पर वाहनों के भावों में गिरावट आई है। शहर के सभी आॅटोमोबाइल शोरूम दीपोत्सप पर्व पर ग्राहकों की दिनभर भीड़ रही। वहीं इस बार दीपोत्सव पर्व पर जीएसटी कम होने के चलते शहरवासियों ने वाहनों की जमकर खरीदारी की। वहीं टू व्हीलर व फोर वहीलर की कई कंपनियों ने दीपोत्सव पर्व पर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न प्रकार की स्कीम्स ग्राहकों को दी। शोरूम संचालकों ने बताया कि इस जीएसटी कम होने से करीब 500 करोड़ से अधिक का कारोबार सिर्फ आॅटोमोबाइल सेक्टर में हुआ। टू व्हीलर कंपनी के मैनेजर विक्रमसिंह ने बतया कि इस बार हमारे शोरूम पर पिछले साल की हमारे शोरूम पर करीब 430 गड़ियों की डिलेवरी हुई थी। वहीं इस बार करीब 600-630 गड़ियों की डिलेवरी हुई। वहीं ईवी स्कूटर कंपनी के मैनेजर नीरज कुमार ने बताया कि इस बार शहरवासियों ने जीएसटी कम होने का भरपूर फायदा हुआ और दीपोत्सव पर करीब शोरूम 150 से अधिक ईवी वाहन बिके। फोर व्हीलर कंपनी के मैनेजर प्रदीप कुमार ने बताया कि इस बार धनतेरस से पहले मंगल पुष्य नक्षत्र होने व भाईदूज पर आयुष्मान योग होने के चलते शोरूम पर दीपोत्सप पर्व पर करीब 150-250 गाड़ियों की ब्रिकी हुई। वहीं हमारे फोर व्हीलर ईवी शोरूम पर करीब 250-300 गड़ियों की डिलेवरी हुई। वहीं इस बार करीब आॅटोमोबाइल्स मार्केट में करीब 1000 हजार करोड़ का कारोबार हुआ होगा।

रेडिमेड गारमेंट्स व कपड़ा बाजार में 70 करोड़ का कारोबार
शहर में विभिन्न जगहों पर लगी दो सौ से अधिक कपड़े की दुकानों पर दीपावली पर करीब 80 करोड़ का कारोबार हुआ। महावीर नगर प्रथम में कपड़े की दुकान लगाने वाले लविश कुमार ने बताया कि हमारी दुकान पर पिछले करीब दीपावली पर अच्छी खासी ग्राहकी हुई थी। वहीं इस बार दुकान पर धनतेरस से ही ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। रामपुरा में कपडेÞ की दुकान चलाने वाले दीपक कुमार ने बताया कि इस बार पिछले साल की अपेक्षा अच्छी फसल होने के चलते दुकानों पर दिनभर कपड़े खरीदने वालों की भीड़ रही। वहीं गुरूवार को भाईदूज होने के चलते भी कुछ लोग कपड़े खरीदने पहुंचे।

किराना बाजार में जमकर हुई खरीदारी
शहर के अग्रसेन बाजार व पुरानी सब्जीमंडी सहित अन्य किराना बाजार में दीपोत्सव पर्व पर शहरवासियों ने जमकर किराना सामानों की खरीदारी की। किराना बाजार सचिव पवन दुआ ने बताया कि इस बार शहर में करीब 600-700 करोड़ का कारोबार हुआ।

अन्य बाजारों में 200 करोड़ का बरसा धन
शहर के अन्य बाजारों में करीब 200 करोड़ का करोबार हुआ। जिसमें श्रृंगार प्रसाधन, ब्लॉथ मार्केट, जूते व सजावट के समान, मेकअप, पूजन सामाग्री और मिठाई, कार सजावट बाजार सहित अन्य मार्केट सम्मलित है।

इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में 80 करोड़ का मिला बूस्टर डोज
धनतेरस से शुरू हुआ दीपोत्सव पर्व की पर शहरवासियों ने इस बार  इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों की जमकर खरीदारी की। इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसायी मनोज कुमार व जयपाल ने बताया कि इस बार दिवाली पर घरेलू चक्की, डबल डोर फ्रीज, वाशिंग मशीन, एलईडी सहित अन्य सामानों की उम्मीद से अधिक बिक्री हुई। जिसे करीब दीपोत्सव पर्व पर करीब 80-90 करोड़ का कारोबार हुआ।

आतिशबाजी बाजार में करीब 800 करोड़ का कारोबार
शहर में विभिन्न जगहों पर करीब बारह सौ से अधिक लगाने वाली दुकानों पर शहरवासियों ने जमकर आतिशबाजी खरीदारी की। आतिशबाजी की दुकान लगाने वाले दीपक कुमार नेबताया कि पिछले साल की अपेक्षा आतिशबाजी की रेट में कुछ इजाफा हुआ पर इस का कोई असर मार्केट में नहीं दिख रहा। वहीं इस बार पिछले साल की अपेक्षा हमारी दुकान पर करीब दो से तीन लाख तक की आतिशबाजी की ब्रिकी हुई।

शिक्षा विभाग का था फरमान : न रंग-रोगन ना सजी झालरें, बेनूर रहे सरकारी स्कूल
जयपुर। शिक्षा विभाग का दीपावली पर सभी सरकारी स्कूलों में रंग-रोगन और दीपावली के दिन रोशनी करने के आदेश सिर्फ कोरे आदेश ही बनकर रह गए। बजट के अभाव में अधिकांश प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में न तो रंग-रोगन हुए और ना ही बिजली की झालर लगीं। सैकण्डरी और सीनियर सैकण्डरी स्कूलों में कुछेक जगह रंग-रोगन किया गया, कुछ स्कूलों में रोशनी भी हुई। शिक्षा विभाग के निदेशक सीताराम जाट से सम्पर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने फोन नही उठाया।

बजट का करते रहे इंतजार: शिक्षा विभाग ने स्कूलों के विद्यार्थी विकास कोष से रंग-रोगन कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन स्कूलों के पास विद्यार्थी विकास कोष नहीं होने पर पंचायतीराज विभाग को साथ जोड़ते हुए स्कूलों का रंग-रोगन के लिए पंचायतों को अधिकृत किया गया, लेकिन पंचायतों के पास भी निजी मद में पैसा नहीं होने से समस्या जस की तस बनी रही। स्कूल वाले लगातार विभाग से पैसा मांगते रहे ताकि दीपावली पर सरकार के आदेश लागू हो सकें, लेकिन संभव नहीं हुआ।

दैनिक नवज्योति ने उठाया था मुद्दा:  दैनिक नवज्योति ने 17 अक्टूबर के अंक में 'बिना बजट के 16 दिन मंे कैसे हो स्कूलों में रंग-रोगन' शीर्षण से प्रकाशित समाचार में बताया था कि शिक्षा विभाग के प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में दीपावली तक रंग-रोगन, पेंटिंग करने के आदेश स्कूलों पर भारी पड़ रहे हैं। शिक्षा विभाग ने इसके लिए ना तो अलग से बजट की व्यवस्था की है और ना ही बजट उपलब्ध कराया। इससे शाला प्रमुख काफी दिन तक परेशान रहे।

निदेशक से लेकर बीओ ऑफिस से आते रहे फोन: माध्यमिक शिक्षा बीकानेर के निदेशक सीताराम जाट से लेकर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से स्कूलों के प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्यों के पास फोन आते रहे कि रंग-रोगन हुआ? कितना हुआ? उसकी लाइटिंग की फोटो भी भेजिए?

सरकार का दावा: शिक्षा विभाग ने दावा किया है कि 91.7 प्रतिशत राजकीय विद्यालयों में रंगाई-पुताई और सौंदर्यकरण का काम पूरा कर लिया गया है।

केकड़ी में फिर अंगारों की होली : घास भैरू की सवारी में युवाओं ने एक-दूसरे पर फेंके सुलगते पटाखे, पुलिसकर्मी समेत 250 से अधिक घायल
केकड़ी। गोवर्धन पर्व इस बार भी घास भैरू की सवारी भय और बारूद का पर्याय बन गई। अंगारों की होली खेलने की परंपरा ने पूरे शहर को धुएं और बारूद की कालिमा में ढक दिया। बुधवार सुबह 10 बजे से ही शहर के बाजार सहित सवारी के मार्गों पर पटाखों की बरसात शुरू हो गई। युवकों के दल एक-दूसरे पर जलते पटाखे फेंकते नजर आए। दोपहर तक यह खेल और विकराल हो गया। शहर के विभिन्न हिस्सों से झुलसे लोगों को राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया जाने लगा। देर रात तक 250 से अधिक युवक, बच्चे और दर्शक उपचार के लिए पहुंचे, जिनमें से कई गंभीर रूप से झुलस गए थे। स्थिति इतनी बेकाबू थी कि सिटी थाना के हेड कांस्टेबल कालूराम माली को सिर पर जलते हुए पटाखे की चोट लगने से टांके लगाने पड़े। इसी प्रकार कांस्टेबल राकेश यादव का सीना और हाथ जल गया, जबकि कांस्टेबल नीरज सिंह को गंभीर चोटें आईं। सिटी थानाधिकारी कुसुमलता मीणा और डीएसपी हर्षित शर्मा भी झुलसने से नहीं बच सके। उनकी वर्दियां तक जल गईं।

200 फीट आगे-पीछे रहेगी पुलिस बयान बना विवाद का कारण
घटनाक्रम से पहले हुई सीएलजी बैठक में एडिशनल एसपी श्योराज मल मीणा के उस बयान ने स्थिति को और भी गंभीर बना दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि पुलिस सवारी से 200 फीट आगे और 200 फीट पीछे रहेगी ताकि लोगों को पुलिस की उपस्थिति अखरे नहीं।

50 से अधिक हिरासत में
पुलिस ने कई स्थानों पर लाठीचार्ज किया और 50 से अधिक युवकों को हिरासत में लिया, जबकि 4 को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया। सवारी के गुजरने वाले रास्तों पर कई जगह आगजनी की घटनाएं हुईं। खिड़की गेट स्थित एक रद्दी के गोदाम में आग लग गई, जिसे नगरपालिका की दमकल ने बड़ी मुश्किल से काबू पाया।

दिया कुमारी से जयपुर व्यापार महासंघ की शिष्टाचार भेंट, दीपावली पर सुगम यातायात व्यवस्था के लिए उपमुख्यमंत्री ने महासंघ को दी बधाई,
जयपुर। जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल और महामंत्री सुरेश सैनी ने गुरुवार को उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से सचिवालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान महासंघ पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं और शहर की यातायात व्यवस्था सहित व्यापार एवं पर्यटन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा की। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दीपावली पर्व के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जयपुर व्यापार महासंघ के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से ई-रिक्शा को बंद रखने और निशुल्क ई-रिक्शा सेवा शुरू करने की पहल के लिए महासंघ को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा, “जयपुर शहर में यातायात व्यवस्था, व्यापारिक गतिविधियों और पर्यटन को बेहतर बनाने के लिए जल्द ही सभी संबंधित विभागों की एक बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें महासंघ के सुझावों पर विस्तार से चर्चा होगी और ठोस कार्ययोजना बनाई जाएगी। महासंघ ने उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल का स्वागत किया और आश्वासन दिया कि जयपुर के व्यापार, पर्यटन और जनसुविधा के हित में हर संभव सहयोग जारी रहेगा।

भजनलाल-गहलोत सहित भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने दी धनतेरस की शुभकामनाएं, कहा- सभी पर बनी रहे धन्वंतरि की कृपा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केन्द्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई नेताओं ने धनतेरस पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर शर्मा ने आयुष्य, स्वास्थ्य और समृद्धि के प्रतीक पर्व धनतेरस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान धन्वंतरि की कृपा से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, आरोग्यता और खुशहाली का शुभागमन हो, यही मंगलकामना है। देवनानी ने कहा कि इस पावन अवसर पर मैं हर किसी के सुख, सौभाग्य और आरोग्य की कामना करता हूं। भगवान धन्वंतरि सबको अपना भरपूर आशीर्वाद दें।

गहलोत ने धनतेरस के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए भगवान धन्वंतरि की कृपा सभी पर बनी रहने तथा यह पर्व सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, सौभाग्य एवं ढेर सारी खुशियां लेकर आने की कामना की। शेखावत ने सभी देशवासियों को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आइए इस पावन अवसर पर वोकल फोर लोकल का संकल्प लें, मेड इन इंडिया उत्पाद खरीदें और हमारे स्थानीय कारीगरों को सशक्त बनाएं। यही है सच्ची समृद्धि का मार्ग। इसी तरह डोटासरा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा हरियाणा प्रभारी डा सतीश पूनियां सहित कई नेताओं ने धनतेरस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

दीपोत्सव का आगाज : अच्छे मानसून, जीएसटी कटौती और बोनस से बढ़ी खरीदारी की रौनक
जयपुर। दीपोत्सव का शनिवार से आगाज होगा। पिंकसिटी में अलसुबह से शॉपिंग की रौनक के साथ शाम को शहर सजावट से जगमगाएगा। ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, गोल्ड, सिल्वर ज्वैलरी, बहीखाते, रेडीमेड गारमेंट्स, स्वीट्स, नमकीन, ड्रायफ्रूट्स, पटाखे और डेकोरेशन प्रॉडक्ट्स के साथ बाजार सजधज कर तैयार है। धनतेरस के पावन पर्व पर शहर के बाजारों में धूम मची हुई है।

निवेश शुभ फलदायी होता है
धन वृद्धि, आरोग्य और समृद्धि के प्रतीक इस त्योहार पर लोग अपनी सामर्थ्य अनुसार खरीदारी कर घर में सुख-समृद्धि का स्वागत कर रहे हैं। मान्यता है कि इस दिन किया गया निवेश शुभ फलदायी होता है, जिससे सर्राफा बाजार से लेकर ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स तक सभी सेक्टरों में जमकर बिक्री हो रही है।
कैलाश मित्तल, अध्यक्ष, सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी, जयपुर

बाजार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार
बाजार का माहौल बेहद सकारात्मक है। अच्छे मानसून के बाद सरकारी कर्मचारियों को मिले उत्सव बोनस और डीए में बढ़ोतरी ने खरीदारी को और बढ़ावा दिया है। जीएसटी दरों में कटौती से उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों में 10% तक कमी आई है, जिससे बाजार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है। इससे गत वर्ष की तुलना में 15 से 20% अधिक कारोबार की संभावना है।
सुरेश अग्रवाल, अध्यक्ष फोर्टी

मार्केट कस्टमर वेलकम के लिए तैयार
धनतेरस पर जयपुर में कुल 5 से 6 हजार करोड़ रु. के कारोबार का अनुमान है। इसमें सोने-चांदी के सिक्के और आभूषणों के अलावा वाहन, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, बर्तन, परिधान, मिठाई, पटाखे, फर्नीचर, लाइट्स और गिफ्ट आइटम शामिल हैं। व्यापारियों ने पहले से ही तैयारियां कर ली हैं और बाजारों में भीड़ उमड़ रही है।
सुरेश सैनी, महामंत्री, जयपुर व्यापार महासंघ

नए ट्रेंड्स और कंपनी ऑफर्स ने बढ़ाई रौनक
धनतेरस पर बाजार में कई नए ट्रेंड्स देखने को मिल रहे हैं। डिजिटल पेमेंट का चलन तेजी से बढ़ा है, जहां ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर कैशबैक और डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं। कई ज्वैलर्स और इलेक्ट्रॉनिक स्टोर्स ने जीएसटी बचत को हाइलाइट करते हुए 'जीएसटी बचत उत्सव' लांच किया है, जिसमें ग्राहकों को अतिरिक्त छूट मिल रही है। कंपनी ऑफर्स के साथ लोकल स्टोर्स की ओर से नो-कॉस्ट ईएमआई, एक्सचेंज ऑफर्स और फ्री गिफ्ट्स शामिल हैं, जो खासतौर पर इलेक्ट्रॉनिक्स और वाहनों पर लागू हैं।
कमल कंदोई, चेयरमैन, आरतिया

बहीखातों की खरीद शुभ शगुन
व्यापारियों के लिए एक खास ट्रेंड लाल बही खाते (अकाउंट बुक) की खरीद है, जो नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत का प्रतीक मानी जाती है। शगुन के लिए शुभ खरीदारी में सोना और चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और छोटे बर्तन सबसे लोकप्रिय हैं, क्योंकि इनमें लक्ष्मी का निवास माना जाता है। इनकी खरीद से स्थायी समृद्धि आती है।
बाबूलाल गुप्ता, अध्यक्ष, राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ

दीप पर्व के शुभारंभ पर राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं : राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों को वितरित की मिठाई, कहा- अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला पर्व है दीपावली
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राजभवन में अनौपचारिक कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दीपावली के पावन पर्व के शुभारंभ की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों को दीप पर्व की मिठाई भी वितरित की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला पावन पर्व है। उन्होंने दीपावली पर सभी के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर राज्यपाल के  सचिव डॉ. पृथ्वी एवं प्रमुख विशेषाधिकारी राजकुमार सागर सहित राजभवन के अधिकारीगण और कर्मचारीगण मौजूद रहे।

दिवाली पर तैयार रोडवेज : रोज 13 लाख किमी दौडे़गी बसें, लेकिन बढ़ती भीड़ के आगे कम
जयपुर। दिवाली पर घर लौटने की भागदौड़ के बीच राजस्थान रोडवेज प्रशासन ने अपनी तैयारियों पूरी कर ली है। इस त्योहारी सीजन में रोडवेज रोजाना 3 हजार से अधिक बसें संचालित कर रहा है, जो करीब 13 लाख किलोमीटर से अधिक दूरी तय करेगी। इसके बावजूद बढ़ती भीड़ के आगे बसें कम पड़ रही हैं। जयपुर के सिंधी कैम्प बस स्टैंड सहित विभिन्न डिपो पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। कार्मिकों की छुट्टियां रद्द: प्रशासन ने त्योहार के दौरान किसी भी बस को खड़ी नहीं रखने का निर्णय लिया है। इसके बाद सभी बसों को रूटों पर उतारा जा रहा है। इसके लिए केंद्रीय कार्यशालाओं और डिपो स्तर पर बसों के मेंटिनेंस कार्य को प्राथमिकता दी गई है। कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर गए हैं। कार्यालय स्टॉफ को भी बस संचालन में लगाया गया है। रोडवेज प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा के अनुसार हमारी कोशिश है कि फ्लीट की हर बस सड़कों पर चले और जिन रूटों पर ज्यादा यात्रीभार है, वहां अतिरिक्त बसें लगाई जाएं।

रोडवेज का मौजूदा संचालन: वर्तमान में राजस्थान रोडवेज की बसें औसतन रोज 12.65 लाख किलोमीटर चल रही हैं, जो पिछले साल के 11.91 लाख किमी से करीब 6.23 प्रतिशत अधिक है।इससे आय में वृद्धि दर्ज हुई है। रोजाना औसतन 5.17 करोड़ रुपए की कमाई हो रही है, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 10.86 प्रतिशत अधिक है। रोडवेज के पास खुद की 2467 बसें हैं, जबकि 808 अनुबंधित बसें भी प्रतिदिन संचालित की जा रही हैं। जयपुर से यूपी के रूट की बसों में सीट मिलना मुश्किल है। यूपी रोडवेज की बसें भी राजस्थान रोडवेज के साथ मिलकर यात्रियों को ले जा रही हैं, फिर भी यात्रियों की मांग पूरी नहीं हो पा रही। खासकर स्लीपर बसों की कमी के कारण यात्री निजी बसों का सहारा ले रहे हैं।

एलएसजी सचिव रवि जैन ने दिए सख्त निर्देश : दिवाली पर दमकल दलों का सर्वे तीन दिन में, जांच के दिए आदेश
जयपुर। स्वायत्त शासन विभाग ने दीपावली पर्व के मद्देनजर प्रदेशभर में संचालित सभी दमकल दलों का व्यापक सर्वे करवाने के निर्देश जारी किए हैं। सचिव रवि जैन ने इस संबंध में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि आगामी तीन दिनों के भीतर सभी नगरीय निकाय अपने-अपने क्षेत्र के दमकल दलों की स्थिति का संपूर्ण मूल्यांकन करें। उन्होंने कहा कि सर्वे के अंतर्गत दमकल वाहनों की तकनीकी स्थिति, मशीनों की कार्यक्षमता, मैनपावर की उपलब्धता, आपदा के दौरान प्रतिक्रिया समय, पानी की आपूर्ति व्यवस्था तथा सुरक्षा उपकरणों की स्थिति का विशेष रूप से परीक्षण किया जाए। जैन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब को गंभीरता से लिया जाएगा।

तकनीकी समस्या का तत्काल समाधान: सचिव ने कहा कि त्योहारों के दौरान नागरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए फायर सर्विसेज की तत्परता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संबंधित उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां भी कमी या तकनीकी समस्या पाई जाए, उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए।

आज सभी निकायों में मॉक ड्रिल: विभाग ने सभी निकायों को दीपावली पर्व के चलते अग्नि सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को फायर मॉक ड्रिल करने के निर्देश दिए है। साथ ही इस कार्य से जुडे़ कर्मचारियों को तीन माह में एक बार आधुनिक संसाधनों के संबंध में प्रशिक्षण देने के लिए भी निर्देशित किया है।

दीपावली पर परकोटे में 4 दिन तक शाम को फ्री चलेंगे 100 ई-रिक्शे, पहली बार हो रहा है अभिनव प्रयोग
जयपुर। जयपुर शहर परकोटे के अजमेरी गेट, न्यू गेट, सांगानेरी गेट, बड़ी एवं छोटी चौपड़ के बीच वन वे दीपावली के त्योहार पर 18 से 21 अक्टूबर तक यातायात व्यवस्था के सुगम एवं सुचारू बनाने के लिए शाम छह बजे से रात 11 बजे तक निशुल्क 100 ई-रिक्शा चलाए जाएंगे। इस अवधि में बाकी ई-रिक्शों का इन चुनिंदा जगहों में प्रवेश पूर्ण वर्जित रहेगा। गुलाबीनगर के बाशिन्दों के लिए यह अभिनव प्रयोग पहली बार किया जा रहा है। जयपुर कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि बुधवार को पुलिस आयुक्तालय में शहर के व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ दीपावली के त्योहार को लेकर मीटिंग हुई। मीटिंग में मुद्दा आया कि परकोटे में दिवाली के त्योहार पर शाम को खरीदारी के लिए लोगों की अधिक आवाजारी रहेगी।

इसके चलते आमजन के लिए 100  ई-रिक्शा नि:शुल्क शाम छह बजे से रात 11 बजे के लिए 18 से 21 अक्टूबर तक उपलब्ध करवाए जाने पर सहमति बनी। नि:शुल्क ई-रिक्शाओं के दो रूट है, इसमें पहला रूट अजमेरी गेट से छोटी चौपड़, त्रिपोलिया, चौड़ा रास्ता, न्यू गेट और फिर नेहरू बाजार तथा दूसरे रूट सांगानेरी गेट, जौहरी बाजार सहित बापू बाजार के मध्य वन वे लगातार शाम छह बजे से रात 11 बजे तक रहेगा। इस बैठक में एडिशनल कमश्निर टे्रफिक योगेश दाधीच एवं डीसीपी टे्रफिक सुमित मेहरड़ा, जयपुर व्यापार महासंघ से सुभाष गोयल, एमआई रोड व्यापार मंडल महामंत्री सुरेश सोनी, सहित विभिन्न व्यापार मंडलों के प्रतिनिधि के अजय अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

वैश्य फेडरेशन की ओर से दीपावली सजावट पुरस्कार समारोह एक नवम्बर को, राज्यपाल करेगे उद्घाटन
जयपुर। अन्तराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन, राजस्थान की ओर से पिछले चार वर्षों से दीपावली के अवसर पर जयपुर के बाजारों की विश्व प्रसिद्ध सामूहिक लाइटिंग व सजावट के लिए व्यापारिक संगठनों, मॉल्स के प्रतिनिधियों एवं दुकानदारों को सर्वश्रेष्ठ सजावट पुरस्कार प्रदान किया जाता रहा है। इस वर्ष भी यह सम्मान राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागडे द्वारा। नवम्बर को दिया जाएगा। राज्य प्रभारी ध्रुवदास अग्रवाल ने बताया कि दीपावली सजावट को देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटकों का आना शुरू हो चुका है। अधिकांश होटल पूर्ण रूप से बुक हो चुके हैं। व्यापारिक संगठनों ने इस वर्ष पहली बार 18 से 23 अक्टूबर तक छह दिन की सजावट करने की घोषणा की है।

प्रदेश अध्यक्ष एन. के. गुप्ता ने बताया कि इस बार सभी बाजारों में विशेष रौनक है। केन्द्रीय सरकार द्वारा जीएसटी में राहत एवं सरकारी व निजी कर्मचारियों को बोनस मिलने से बाजारों में खरीददारों की अभूतपूर्व चहल-पहल देखी जा रही है। प्रदेश महामंत्री गोपाल गुप्ता एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेश कालानी ने बताया कि जयपुर को तीन क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। जिसमें चार दिवारी क्षेत्र, बाहरी क्षेत्र (पूर्व) और बाहरी क्षेत्र (पश्चिम) शामिल हैं। तीनों क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ बाजार, प्रतिष्ठान एवं मॉल को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ सजावट के चयन के लिए तीन संयोजक नियुक्त किए गए हैं, जो दीपावली के दौरान विभिन्न बाजारों का निरीक्षण करेंगे। इसके लिए सोहनलाल तांबी चार दिवारी क्षेत्र, सुरेश कालानी- बाहरी क्षेत्र (पश्चिम), सुधीर जैन बाहरी क्षेत्र (पूर्व) और दिनेश गुप्ता- समन्वयक सदस्य को नियुक्त किया गया है।

Railway Rule : रेल यात्रा के दौरान पटाखे या ज्वलनशील वस्तुएं लेकर यात्रा न करने की अपील, जान लीजिए रेलवे के नियम
जयपुर। रेलवे ने दीपावली पर यात्रियों की ओर से ट्रेनों में पटाखे, विस्फोटक अथवा कोई भी ज्वलनशील वस्तु लेकर यात्रा करने पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार रेलवे संरक्षित और सुगम रेल संचालन के लिए प्रतिबद्ध है और यात्रियों की संरक्षा और सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्री संरक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए रेलवे की ओर से निरन्तर मॉनिटरिंग की जा रही है। दीपावली के त्यौहार पर अक्सर देखा जाता है कि यात्री ज्वलनशील पदार्थ जैसे पटाखे, पेट्रोलियम पदार्थ, गैस सिलेण्डर, केरोसिन, माचिस, स्टोव, लाइटर, सूखी झाडिया और पत्ते आदि लेकर सफर करते है जोकि रेल यात्रा के दौरान प्रतिबंधित है और यह सब खतरनाक है और यात्रियों की संरक्षा को प्रभावित करता है। एक छोटी चिंगारी भी विकराल रूप ले सकती है और जानमाल को भारी नुकसान पहुंचा सकती है।

रेलवे ने सभी ट्रेनों के डिब्बों में ज्वलनशील वस्तुओं के साथ यात्रा नहीं करने की चेतावनी के स्टीकर लगाए है जिनपर नियमों के उल्लंघन पर निर्धारित सजा के प्रावधानों का उल्लेख भी किया गया है। रेलवे अधिनियम 1989 की धारा 67, 164 और 165 के अनुसार, रेल यात्रा के दौरान ज्वलनशील और विस्फोटक सामग्री ले जाना एक दंडनीय अपराध है, अगर यात्री ऐसा करते पाए गए तो 1,000 तक का जुर्माना या तीन साल तक की कैद या दोनों का प्रावधान है। रेलवे का प्रयास है कि सभी यात्रियों की यात्रा आसान और सुखद हो तथा वो अपने गंतव्य तक सकुशल पहुंचे, यह रेलवे की कामना है। रेलवे सभी यात्रियों से अनुरोध करता है कि  वे किसी भी ज्वलनशील पदार्थ जैसे गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल और केरोसिन, स्टोव, माचिस, सिगरेट लाइटर और पटाखों सहित किसी भी विस्फोटक पदार्थ को साथ लेकर रेल यात्रा न करें।