traffic signal - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का : यातायात विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेब्रा लाइन बनी, वाहन चालकों को मिली राहत
बूंदी। शहर के सबसे व्यस्त लाल बत्ती चौराहे पर वाहन चालकों को लंबे समय से बनी परेशानी से राहत मिल गई है।चौराहे पर जेब्रा क्रॉसिंग नहीं होने के कारण वाहन चालकों को अनंजाने में चालानों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद यातायात विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जेब्रा लाइन का निर्माण करवा दिया।गौरतलब है कि दैनिक नवज्योति में प्रकाशित समाचार "लाल बत्ती चौराहे पर जेब्रा लाइन नहीं, चालानों की भरमार" के माध्यम से इस गंभीर समस्या को उजागर किया गया था। समाचार में बताया गया था कि चौराहे पर सीमा रेखा अंकित नहीं होने से वाहन चालकों को यह स्पष्ट नहीं हो पाता था कि रेड लाइट पर वाहन कहां रोका जाए।इसके चलते कई बार वाहन निर्धारित सीमा से आगे निकल जाते थे और चालान की कार्रवाई का सामना करना पड़ता था।

स्थानीय नागरिकों एवं वाहन चालकों ने यातायात प्रभारी बहादुर सिंह और उनकी टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। साथ ही जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए दैनिक नवज्योति समाचार पत्र का भी आभार व्यक्त किया। लोगों का कहना है कि इस पहल से यातायात व्यवस्था अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित बनेगी।

पूर्व पार्षद की जुबानी
मैं दैनिक नवज्योति अखबार का नियमित पाठक हूं। अखबार ने जेबरा क्रॉसिंग की कमी से जूझ रहे आमजन की समस्या को बेहद प्रमुखता और जिम्मेदारी के साथ उठाया था। आज इसी खबर का धरातल पर असर हुआ है और नगर परिषद द्वारा जेबरा क्रॉसिंग लाइन खींचने का काम शुरू कर दिया गया है।

जनहित के इस मुद्दे को उजागर कर राहत दिलाने के लिए मैं दैनिक नवज्योति परिचार का आभार व्यक्त करता हूं।
- राजेश शेरगडिया, पूर्व वार्ड पार्षद, नगर परिषद बूंदी

मैंरी मौजूदगी में लाल बत्ती चौराहे पर विधिवत जेब्रा क्रॉसिंग की लाइनें खिंचवाई गईं है। इससे अब वाहन चालकों को सही स्थान पर वाहन रोकने में सुविधा होगी तथा अनावश्यक चालानों से भी राहत मिलेगी।
- बहादुर सिंह, यातायात प्रभारी, बूंदी

पीक आवर्स में सुबह और शाम ‘जाम ही जाम’: दीपावली की खरीदारी के बीच रोड मेन्टिनेंस कर रहा कोढ़ में खाज का काम
जयपुर। दीपावली के अवसर पर सभी जन की खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़ के कारण शहर की हर रोड जाम के हवाले हो रही है। जाम के कारण आमजन को अपने घर से निकलने और पहुंचने में एक से तीन घंटे का अतिरिक्त समय लग रहा है। पीक आवर्स में तो हालात बद से बदतर हो जाते हैं। शहर का एक भी ट्रेफिक सिग्नल ऐसा नहीं है, जिसे एक बार में ही वाहन चालक क्रॉस कर लें।

इसके अलावा यदि जाम के कारण एलीवेटेड रोड पर वाहन चालक फंस जाएं तो वह ना तो इधर का रहता है और ना ही उधर का रहता है। जाम से निजात दिलाने में यातायात पुलिस के इंतजाम नाकाम साबित हो रहे हैं। शहर में बढ़ते वाहनों के अलावा हाल में चल रहे रोड मेन्टेनेंस कोढ़ में खाज का काम कर रहा है। दीपावली के अवसर पर एक तरफ बढ़ते वाहनों के दबाव और दूसरी और सड़क मेन्टेनेंस लोगों को परेशान कर रहा है। जाम के कारण वाहन रेंग-रेंग कर चलते हैं, जिससे जाम के हालात बनते हैं। लोगों का समय के साथ-साथ फ्यूल भी ज्यादा खर्च हो रहा है।

क्या है पीक आवर्स
यातायात पुलिस सरकारी और प्राइवेट ऑफिस के आने व जाने के समय को पीक आवर्स मानती है। सुबह 9 बजे से लेकर साढ़े 11 बजे तक और शाम को साढ़े पांच बजे से साढ़े सात बजे तक के समय को पीक आवर्स माना जाता है।

परकोटे समेत शहर के बाहर भी हालात खराब
शहर के बाहरी रास्तों जगतपुरा से गांधी नगर, टोंक रोड, सीकर रोड पर हालात बदतर हैं। वहीं परकोटे में मुख्य रूप से छोटी चौपड़, बड़ी चौपड़, चांदपोल, जौहरी बाजार, त्रेिपोलिया बाजार, गणगौरी बाजार में हर वाहन चालक के साथ-साथ पैदल राहगीरों के लिए मुश्किलें पैदा होती जा रही हैं। परकोटे में सैकड़ों की संख्या में चल रहे ई-रिक्शा जाम के मुख्य कारण बनते जा रहे हैं।

वहीं अवैध अतिक्रमण और ठेले बड़ी मुसीबत बन रहे हैं। परकोटे के बाजार अवैध अतिक्रमण से अटे पड़े हैं। मुख्य सड़कों पर दुकानदार सामान रखकर दस से पन्द्रेह फीट सड़क को घेर लेते हैं। इसके अलावा कई बार यदि एक भी गाड़ी मुख्य सड़क पर नो-पार्किंग में पार्क कर दी जाती है तो जाम के हालात बन जाते हैं। बिना मंजूरी के लग रहे अनगिनत ठेले भी जाम को लगाने के मुख्य कारक हैं।