Sardar Vallabhbhai Patel - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया एकता मार्च, दिलाई आत्मनिर्भर भारत की शपथ
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सरदार 150’ कार्यक्रम के तहत एकता मार्च का नेतृत्व किया। गांधी सर्किल से अमर जवान ज्योति तक आयोजित इस मार्च में मुख्यमंत्री ने हाथ में राष्ट्रीय ध्वज थामे खिलाड़ियों, पुलिस जवानों, विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में आमजन के साथ पैदल मार्च किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी को ‘आत्मनिर्भर भारत’ की शपथ दिलाई और एकता, अखंडता तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने अदम्य साहस और दूरदर्शिता से देश की एकता को सुदृढ़ किया।
मार्च से पूर्व शर्मा ने गांधी सर्किल स्थित महात्मा गांधी एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद अमर जवान ज्योति पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में देशभक्ति के नारों के साथ युवाओं और नागरिकों में उत्साह का माहौल रहा।

सशक्त भारत में लौह पुरूष का अतुलनीय योगदान: भजनलाल
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने भारतीय रियासतों का एकीकरण कर एक सशक्त भारत का निर्माण किया। उनकी जयंती पर आयोजित रन फॉर यूनिटी मैराथन हमें विविधता में एकता के महत्व का संदेश देते हुए उनके अतुलनीय साहस और संकल्प का स्मरण कराती है।

शर्मा ने अमर जवान ज्योति पर ‘रन फॉर यूनिटी-एक भारत, श्रेष्ठ भारत‘ मैराथन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया और उपस्थित जन समूह से राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ का वाचन कराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आजादी के बाद जिस तरह सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ शक्ति के बल पर देश को एकता के सूत्र में पिरोया, उससे नई पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए और राष्ट्रीय एकता के लिए समर्पित होकर कार्य करना चाहिए।

शर्मा ने कहा कि सरदार पटेल केे विराट व्यक्तित्व को दर्शाने के लिए प्रधानमंत्री ने गुजरात में विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण कराया है। इस मूर्ति के निर्माण के लिए राजस्थान सहित पूरे देश के लोगों ने लोहा देकर अपना योगदान दिया। यह एक मूर्ति नहीं है, बल्कि भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक है।

जम्मू कश्मीर से हटाई धारा 370, दिया एकता का अहम संदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने जिस संकल्प के साथ देश को एकजुट किया उसी पथ पर चलते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 समाप्त कर ‘एक देश, एक विधान और एक निशान‘ के संकल्प को और मजबूत करने का काम किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की पहल पर सरदार पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को पूरे जज्बे और जोश के साथ सम्पूर्ण भारत वर्ष में मनायी जाती है। इस वर्ष 31 अक्टू्बर को दीपावली पर्व होने के कारण प्रधानमंत्री ने देशवासियों को इसे 29 अक्टूबर को आयोजित करने का आग्रह किया था।

खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी‘ फिट इंडिया का संदेश देती है। इस अवसर पर जयपुर लोकसभा सांसद मंजू शर्मा, सिविल लाइन्स विधायक  गोपाल शर्मा, पुलिस महानिदेशक यू़आर साहू, खेल विभाग के शासन सचिव  नीरज के पवन सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान, एनसीसी कैडेट, स्काउट गाइड सहित सभी आयुवर्ग के धावक उपस्थित थे।

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर "राष्ट्रीय एकता दिवस" का होगा आयोजन
जयपुर। राज्य सरकार ने 31 अक्टूबर, 2024 को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को "राष्ट्रीय एकता दिवस" के रूप में मनाने का निर्देश जारी किया है। इस संबंध में गृह मंत्रालय, भारत सरकार से प्राप्त पत्र के अनुसार, यह दिवस राष्ट्रीय एकता को समर्पित होगा और विभिन्न सरकारी विभागों, पुलिस अधिकारियों, और जिला प्रशासन को इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों से "राष्ट्रीय एकता दिवस" के महत्व को समझते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाने और इस आयोजन को सफल बनाने के लिए  निर्देशित किया गया है। इसके अलावा, आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत आचार संहिता का पालन करते हुए समारोह को शांति और सौहार्द्रपूर्वक संपन्न करने का आग्रह भी किया गया है।

इस अवसर पर विभिन्न सरकारी विभागों को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने और लोगों को राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए प्रेरित किया जाएगा।