Bumper purchase - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मंडियों में बंपर आवक : मूंगफली की खरीद जोरों पर, रोजाना छह हजार से अधिक आ रही बोरी, इस साल बेहतर दाना, लेकिन बारिश ने डाली खलल
जयपुर। राजधानी की कृषि उपज मंडियों में इन दिनों मूंगफली की आवक जोरों पर है। इस सीजन में दाने की गुणवत्ता पिछले साल से कहीं बेहतर है, जो किसानों और व्यापारियों दोनों के लिए राहत की बात है। लेकिन बारिश से प्रभावित माल की वजह से कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, जिससे बाजार में हलचल मची हुई है। कृषि उपज मंड़ी, कूकर खेड़ा व्यापार संघ के महामंत्री अविनाश जैन ने बताया कि जयपुर मंडी में रोजाना औसतन 5 से 6 हजार बोरी मूंगफली की आवक हो रही है, जहां प्रति क्ंविटल भाव 5 से 6 हजार रु. तक चल रहा है। बुधवार को वहीं, मुहाना मंडी में करीब 1,500 बोरी की आवक दर्ज की गई है और यहां भाव 6 से 8 हजार रु. प्रति क्ंविटल के आसपास बने हुए हैं। कुल मिलाकर, शहर में कुल आवक 10 हजार बोरी तक पहुंच रही है, जो पिछले साल की तुलना में कुछ कम है, लेकिन गुणवत्ता में सुधार से बाजार उत्साहित है। के.जी. झालानी ने बताया कि वर्तमान में मूंगफली के भाव 5,000 से 7,000 रुपए प्रति क्ंविटल के बीच हैं। बारिश से क्षतिग्रस्त माल 4,000 से 5,000 रु. तक बिक रहा है, जबकि अच्छी क्वालिटी का दाना ऊंचे दामों पर हाथों-हाथ बिक रहा है। दाना मीठा और मोटा होने से इसकी मांग मजबूत बनी हुई है। पिछले साल की तुलना में आवक अधिक बताई जा रही है।

आवक के प्रमुख क्षेत्र :

आवक मुख्य रूप से जोधपुर, कुचामन, पुष्कर, सीकर लाइन, लोसल, परबतसर, थांवला और आसपास के स्थानीय इलाकों से हो रही है। बारिश प्रभावित माल नीचे के भावों पर बिक रहा है, लेकिन कुल मिलाकर बाजार स्थिर है।

धनतेरस पर सर्राफा बाजार में बंपर खरीदारी, बर्तन बाजार में 10% से अधिक वृद्धि
जयपुर। दिनभर खरीदारी की रौनक से सरोबार रहा जयपुर का बाजार। धनतेरस के दिन बाजार में सभी की मंगल कामना के साथ खरीदारी का नया इतिहास रचा। परकोटे सहित बाहर के सभी बाजारों में  अलसुबह से देररात तक खरीदारों का तांता लगा रहा।

सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मित्तल और महामंत्री मातादीन सोनी ने बताया कि इस वर्ष धनतेरस को ‘धन वृद्धि कारक’ और ‘आरोग्य दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस दिन किया गया निवेश शुभ और लाभकारी माना जाता है। सर्राफा बाजार में इस बार ज्वैलरी, सिक्के और पूजा के सामान की खरीदारी पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर रही है। सोने और चांदी के भावों में लगभग 30% की वृद्धि रही, जिससे पिछले वर्ष धनतेरस पर किए गए निवेशकों को इस वर्ष अच्छा लाभ प्राप्त हुआ।

वजन में कमी, पर निवेशकों की रुचि बरकरार
बिक्री के वजन के लिहाज से पिछले वर्ष की तुलना में कमी रही, लेकिन सभी वर्गों ने अपनी क्षमता के अनुसार निवेश किया। भावों में वृद्धि ने निवेशकों के लिए खरीदारी को और आकर्षक बना दिया है और बाजार में तेजी का रुख बना हुआ है।

बर्तन बाजार में भी आई तेजी
धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा को भी इस वर्ष लोगों ने बनाए रखा। अग्रवाल बर्तन भंडार के संचालक अर्पित गोयल ने बताया कि कोरोना के बाद लोगों की पसंद में बदलाव आया है। पहले स्टील के बर्तनों की मांग थी, लेकिन अब कांसा, पीतल और तांबे के बर्तनों के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है। इस वर्ष बर्तन बाजार में कांसे के बर्तन 1700 रु. प्रति किलो, तांबा 1200 रु. प्रति किलो, पीतल 900 रु. प्रति किलो, और स्टील के बर्तन 200 से 250 रु. प्रति किलो में बिके।

बर्तन विक्रेता ऋषभ गोयल के अनुसार पिछले साल की तुलना में 10%  अधिक कारोबार हुआ। नॉनस्टीक कुकवेयर की मांग अब कम होने लगी है। पारम्परिक कांसा, तांबा और पीतल के बर्तनों की मांग अधिक रही।