byelections - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बंगाल में वोटिंग का धमाल : पहले चरण की 152 सीटों पर रिकॉर्ड तोड़ मतदान; हिंसा की छाया में मतदान, कई जगह झड़पें और बमबाजी
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पहले चरण में देर रात तक रिकॉर्ड तोड 92.07 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य के दक्षिण दिनाजपुर जिले में सबसे अधिक 94.50 प्रतिशत और केलिमपोंग जिले में सबसे कम 82.89 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा अलीपुरद्वार में 90.28, बांकुरा में 91.34, बीरभूम में 93.37, कूचबिहार में 94.12, दार्जिलिंग में 87.91, जलपाईगुडी में 92.85, झारग्राम में 91.74, मालदा में 91.90, मुर्शिदाबाद में 92.76 प्रतिशत मतदान हुआ।

राज्य में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं। इनमें से पहले चरण में गुरुवार को 152 सीटों पर मतदान समाप्त हो गया है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया और शाम छह बजे तक चला। पश्चिम बंगाल में कुल 6.44 करोड़ मतदाता हैं। मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच है। मतगणना चार मई को होगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

महाराष्ट्र-गुजरात उपचुनाव: 50% से ज्यादा मतदान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के साथ-साथ महाराष्ट्र की दो विधानसभा सीटों और गुजरात की एक सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान हुआ। जहां महाराष्ट्र के बारामती में पांच बजे तक 58.91 प्रतिशत और राहुरी में 55.17 प्रतिशत तथा गुजरात के उमरेथ में 58.91 प्रतिशत मतदान हुआ।

तमिलनाडु में भी बंपर वोटिंग

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में गुरूवार देर रात तक 84.93 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले, जो अपने आप में रिकॉर्ड तोड़ मतदान है। मतदान प्रतिशत दर्शाता है कि मतदाताओं ने वोटिंग को लेकर खासे उत्साह का प्रदर्शन किया। तमिलनाडु में एक ही चरण में चुनाव कराया गया है। राज्य की सभी 234 सीटों के लिए मतदान गुरुवार सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चला। राज्य के करुर जिले में शुरुआती शाम पांच बजे तक सबसे अधिक 92.38 प्रतिशत और कन्याकुमारी जिले में सबसे कम 75.56 प्रतिशत मतदान हुआ। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 83.36 प्रतिशत मतदान हुआ। मतगणना चार मई को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।

उपचुनाव में भाजपा की रणनीति : अब माइक्रो मैनेजमेंट से हर वोटर्स के पास पहुंचेंगे, नेताओं के होंगे ताबडतोड़ दौरे
जयपुर। राजस्थान में सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। भाजपा अब इन उपचुनाव क्षेत्रों में माइक्रो मैनेजमेंट से चुनावी जीत की बिसात बिछाने में जुटेगी। वहीं बड़े नेताओं के ताबड़तोड़ दौरे भी होंगे। भाजपा ने सातों विधानसभा सीटों पर बूथ स्तर तक की टीमों को एक्टिव कर दिया है। अब बूथ पर बनाई गई पार्टी की टीमें माइक्रो मैनेजमेंट से पार्टी को जीत दिलाने में दिन-रात जुटने जा रही है। कार्यकर्ताओं की टीमें क्षेत्रों में घर-घर मतदाताओं से संपर्क करेगी। पार्टी की रीति-नीति तो बताएगी ही, साथ ही पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार के काम, प्रदेश में दस माह में भजनलाल सरकार के कराए गए प्रदेश के काम, उपचुनाव क्षेत्र में कराए जा रहे काम, कांग्रेस की विफलताएं इत्यादि को बताकर वोट मांगे जाएंगे। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने प्रदेश में उपचुनाव क्षेत्रों के लिए सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित 40 नेताओं को अपना स्टार प्रचारक बनाया है। जानकारी के अनुसार भाजपा ने सीएम सहित अन्य नेताओं के दौरों का शिड्यूल तय कर लिया है। जल्द ही इन स्टार प्रचारक नेताओं के क्षेत्रों में चुनावी सभाएं, रोड शो इत्यादि चुनावी कार्यक्रम होंगे। बताया जा रहा है कि हर उपचुनाव वाली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सीएम की दो सभाएं कराने के मूड में है।

क्षेत्र की गणित के हिसाब से भेज जाएंगे चेहरे
जानकारी के अनुसार सीएम भजनलाल शर्मा के तो लगभग सभी उपचुनाव क्षेत्रों में चुनावी दौरे होंगे ही। इसके अलावा भाजपा हर विधानसभा क्षेत्र में जातिगत-सामाजिक समीकरणों के हिसाब से बड़े चेहरों को चुनावी प्रचार के लिए भेजेगी। जैसे जाट बाहुल्य क्षेत्र खींवसर, झुंझुनूं में इस वर्ग से जुड़े चेहरों को भेजा जाएगा। वहीं चौरासी, सलूम्बर में आदिवासी वर्ग के नेताओं, दौसा में किरोड़ी ने चुनावी कमान संभाल ही रखी हैं, ऐसे में यहां एससी, बाह्मण वर्ग के चेहरों को भेजा जाएगा। देवली-उनियारा में एसटी, गुर्जर वर्ग के चेहरो को भेजा जाएगा।

प्रदेश के साथ ही स्थानीय मुद्दों पर होगी बात
भाजपा चुनाव क्षेत्रों में भजनलाल सरकार के दस माह में किए गए प्रदेशस्तरीय कामों को तो जनता के बीच रखेगी ही, इसके अलावा उपचुनाव क्षेत्र की विधानसभा क्षेत्र में सरकार के द्वारा दस माह में कराए गए काम, बजट में की गई घोषणाओं को बताया जाएगा। वहीं जिन मुद्दों पर क्षेत्रीय राजनीति प्रभावित होती है, उनको प्रमुखता से उठाया जाएगा। भाजपा की प्रदेश स्तर पर इसके लिए उपचुनाव क्षेत्रवार मुद्दे तैयार किए गए हैं। यहां नेताओं के चुनावी दौरों में इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाया जाएगा।