damaged road - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का - क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत से मिली राहत, अटल पथ में स्वीकृत किया था सड़क को
चौमहला। कस्बे के ओसवाल दाल मिल से बस स्टैण्ड तक की सीसी सड़क काफी  क्षतिग्रस्त हो रही थी, जिसका अटल पथ योजना में स्वीकृत होकर रविवार से इस सड़क का कार्य शुरू हो गया। इस सड़क में जगह जगह काफी गड्डे हो रहे जिससे हमेशा दुर्घटना होने का भय बना रहता है। दैनिक नवज्योति ने समय समय पर इस सड़क का प्रमुखता से मुद्दा उठाया था।

चौमहला गंगधार मुख्य सड़क को बस स्टेंड ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली सीसी सड़क काफी लंबे समय से क्षतिग्रस्त हो रही थी। इसमें जगह जगह काफी गड्डे हो रहे है जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस मार्ग से ही बसों का आना जाना बना रहता है। साथ  ही अन्य गांवों से सामुदायिक चिकित्सालय आने वाले मरीज भी  चार पहिया वाहन से इसी मार्ग से अस्पताल आते है। यह सड़क पूरी तरह उखाड़  चुकी है जिससे अस्पताल ,बस स्टैंड पर आने वालो को काफी परेशानी हो रही है, उन्हें आवागमन मे असुविधा  हो रही है, वही हमेशा दुर्घटना होने का भय बना रहता है।काफी लंबे समय बाद सरकार ने इस सड़क की सुध ली। इस सड़क को अटल पथ में स्वीकृत किया था। रविवार को ठेकेदार द्वारा इसकी खुदाई का कार्य शुरू कर दिया। इस सड़क के बनने से वाहन चालकों सहित बस स्टेंड,अस्पताल आने वाले लोगों को सुविधा होगी।

कोटा उत्तर वार्ड 34 - तंग गलियों और टूटी नालियों से परेशान रहवासी, रोड लाइटें रहती हैं बंद, क्षतिग्रस्त सड़कों से राहगीर परेशान
कोटा। शहर के नगर निगम के उत्तम नगर वार्ड नंबर 34 में स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई नजर आ रही है। वार्ड की गलियां कचरे और गंदगी से भरी पड़ी हैं, वहीं नालियां लंबे समय से साफ नहीं हुईं, जिससे बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। रहवासी कई बार निगम प्रशासन से शिकायतें कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। वार्ड की तंग गलियां स्थानीय निवासियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई हैं। नालियों की टूट-फूट और जलभराव के कारण लोगों को अपने ही घरों में दूषित माहौल में रहना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब गंदा पानी गलियों में फैलकर आमजन के जीवन को कठिन बना देता है।

स्थानीय निवासियों ने निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि वार्ड की साफ-सफाई, नालियों की मरम्मत और शौचालय निर्माण की दिशा में तत्काल कदम उठाए जाएं, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके और वार्ड में स्वच्छता और सुगमता का माहौल वापस लौटे। राजनीतिक भेदभाव के कारण वार्डवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी बनी हुई है। सड़कों की हालत खराब है, नालियां जाम हैं और सफाई व्यवस्था भी चरमरा गई है। जनता कई बार शिकायत कर चुकी है, लेकिन अधिकारियों और नेताओं की उदासीनता के चलते कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

वार्ड की गलियों में अंधेरा
वार्ड की गलियों में रोड लाइटें बंद रहने से लोगों को रात में आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। अंधेरे के कारण दुर्घटना का डर बना रहता है और लोग मजबूरन टॉर्च या मोबाइल की लाइट का सहारा ले रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से जल्द रोड लाइटें दुरुस्त करवाने की मांग की है ताकि गलियों में रोशनी बहाल हो सके।
- रूकसाना, वार्डवासी

गली-नुक्कड़ बने रहे कचरा प्वाइंट
वार्ड में सफाईकर्मियों की नियमित तैनाती नहीं होती, जिसके कारण गंदगी का अंबार लगा रहता है। कचरा उठाने वाले वाहन भी कई दिनों तक नहीं आते, जिससे गलियों में कूड़े के ढेर लग जाते हैं। स्थानीय लोगों ने निगम प्रशासन से मांग की है कि जल्द ही सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। इसके अलावा, वार्ड में आवारा जानवरों की समस्या भी गंभीर होती जा रही है। सड़कों पर घूमते गाय, सांड और कुत्ते आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों को गलियों में चलना भी मुश्किल हो गया है।
- अब्दुल हकीम, वार्डवासी

नहीं है सुलभ शौचालय
वार्ड के बजरी क्षेत्र में एक और बड़ी समस्या सामने आई है, यहां सुलभ शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके चलते लोगों को खुले में शौच के लिए मजबूर होना पड़ता है, जिससे स्वच्छता अभियान की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं।
- फैज खान, वार्डवासी

वार्ड की सफाई व्यवस्था पर मैं पूरा ध्यान देती हूं। बजादे क्षेत्र होने से लोग बार-बार गंदगी कर देते हैं, फिर भी हमारी टीम लगातार सफाई में जुटी रहती है। वार्ड की हर समस्या के समाधान के लिए मैं हमेशा तत्पर रहती हूं।
- नसरीन मिर्जा, पार्षद, वार्ड 34 कोटा

केदारकुई से एनएच-27 मार्ग तक ग्रामीणों की बढ़ीं समस्या, पुलिया टूटी, बह गई सड़क, गांवों का टूटा संपर्क
राजपुर। सहरिया अंचल क्षेत्र में हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश के चलते कई गांवों की सड़कें और पुलिया गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। खासकर केदारकुई गांव  से एनएच-27 ऊनी तक के सड़क मार्ग में कई स्थानों पर पुलिया टूट गई हैं और सड़क पर पानी के तेज बहाव से सड़क मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो चुका है। बारिश भले ही थम चुकी हो, लेकिन इसके बाद बने हालात ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। इस मार्ग से रोजाना आवागमन करने वाले ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया टूटने से आने-जाने में कठिनाई हो रही है। ग्रामीण जितेंद्र राठौर, रामवीर परिहार ने बताया कि पुलिया टूटने के साथ-साथ सड़क का बड़ा हिस्सा पानी में बह गया है। ऐसे में पैदल चलना तो दूर, वाहन से आवागमन भी असंभव हो गया है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से की है ताकि मार्ग का मरम्मत कार्य शुरू हो सके।

क्षतिग्रस्त सड़क और पुलिया मरम्मत की मांग
ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग से मांग की कि जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त सड़क और पुलिया की मरम्मत की जाए ताकि उन्हें राहत मिल सके। उनका कहना है कि यदि मरम्मत कार्य में विलंब हुआ तो क्षेत्र में जनजीवन और आर्थिक गतिविधियां ठप हो जाएंगी।

कई स्थानों से पुलिया टूट गई है। जिससे आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
-  योगेंद्र राठौर, कस्बेवासी।

इस मार्ग पर रोजाना आवागमन होता है। सड़क और पुलिया क्षतिग्रस्त होने से कई गांवों का संपर्क टूट गया है।
- श्यामसिंह राठौर, कस्बेवासी।

बारिश से सड़क का एक बड़ा हिस्सा बारिश के साथ बह गया है। पैदल चलने के साथ -साथ वाहनों से सफर करना भी किसी जोखिम से कम नहीं है।
- बादाम सिंह परिहार, कस्बेवासी।

जल्द ही क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग की मरम्मत करवाई जाएगी।
- बसंत गुप्ता, एक्सईएन, सार्वजनिक निर्माण विभाग।

कोटा दक्षिण वार्ड 59 - उधड़ी सड़कें दे रही जख्म, राहगीर परेशान
कोटा। शहर के कोटा दक्षिण के नगर निगम वार्ड 59 की मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त होने से राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। कॉलोनी में सब्जी मंडी लगने के कारण मुख्य रोड पर बेतरतीब वाहन खड़े होने से आए दिन जाम लगा रहता है। यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी होती है। वार्डवासी आदिल, राकेश कुमार, नासीर अहमद ने बताया कि सब्जीमंडी की वजह बार-बार जाम लगता हैं। शाम को जब सब्जी विक्रेता बची हुई सब्जी को इधर-उधर फेंककर चले जाने से पशुओं का जमावड़ा रहता है। वार्ड की तंग गलियों में कचरा संग्रहण डिपर व हेल्पर गाड़ी नहीं आने से खाली प्लांट में कचरा डालना शुरू कर दिया। मस्जिद गली में रहने वाले सलीम और अशफाक ने बताया कि रात में गली में आवारा सांडों का आंतक है। वहीं रात में श्वान भी बाइक सवार के पीछे दौड़ते रहते है।वार्ड में रहने वाले रोहित व श्याम कुमार ने बताया कि वार्ड में बच्चों के खेलने के लिए पार्क नहीं हैं। बच्चों को दूसरे वार्ड के पार्कों में ले जाना पड़ता हैं। दूसरे वार्ड के पार्क में जाने के लिए मुख्य सड़क क्रॉस करनी पड़ती है। जिसे बच्चों के साथ हादसा होने की आशंका बनी रहती है।

वार्ड का एरिया
वार्ड में छावनी सब्जीमंडी वाला क्षेत्र, एक मीनार मस्जिद के पीछे वाला क्षेत्र, जैन मंदिर आदि का क्षेत्र।

नालियों की नहीं होती सफाई
एक मीनार मस्जिद की गली में रहने वाले सलीम मोहम्मद, दिलखुश ने बताया कि नालियों की निकासी व्यवस्था सही नहीं है तथा वहां कचरा जमा हो जाने से पानी आगे नहीं जा रहा है। रोजाना सफाई भी नहीं होती हैं। बारिश के समय नालियां ओवर फ्लो हो जाती है।

खाली प्लाट बना कचरा पात्र
वार्ड की तंग गलियों के चलते कचरा संग्रहण डिपर व हेल्पर अंदर नहीं आ पाते। एक मीनार मस्जिद की गली में स्थित खाली पड़े प्लॉट में लोगों ने कचरा डालना शुरू कर दिया है। खाली प्लॉट में कचरा डालने के कारण बदबू आती हैं। मच्छर पनपने का भी डर रहता है। लोगों को डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा बना रहता है।

घरों के नजदीक से गुजर रहे बिजली के तार
वार्ड में बिजली के तार घरों के पास से गुजर रहे है जिसके चलते बारिश में हादसे की संभावना भी बनी रहती है। पोल भी पेड़ की टहनियों से ढका हुआ है। लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों को अवगत करवाया लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

वार्ड की कॉलोनियों में नालियों की साफ-सफाई नहीं होती है। नालिया कचरे से अटी पड़ी है। सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है।
- राकेश कुमार

वार्ड में बच्चों के खेलने के लिए पार्क नहीं होने के कारण बच्चों को दूसरे वार्डों के पार्क में जाना पड़ता है।
- मनोज सुमन

तंग गलियों में कचरा संग्रहण डिपर नहीं आने के कारण लोगों ने पास ही खाली पड़ा प्लॉट में कचरा डालना शुरू कर दिया है। वहां रहने वाले तथा राहगीरों को बदबू से काफी परेशानी आती है। बीमारियों का भी खतरा बना रहता है।
- मोहसिन खानं

गली में रात के समय पर सड़कों पर पशुओं का जमावड़ा रहता है। सांडों के आपस में लड़ने के कारण वहां से गुजरने वाले राहगीर पर चोटिल हो जाते है तथा वाहनों को भी नुकसान पहुंचता है। इस संबंध में जनप्रतिनिधयों को अवगत करवाया है।
- आशिक खान

पिछली सरकार में मेरे वार्ड में करीब नब्बे लाख रुपए के कार्य स्वीकृत हुए थे। वहां अब तक विकास कार्य नहीं हुए। जनता द्वारा बीजेपी के सांसद और विधायक चुनने के बावूजद वार्डवासी मूलभत सुविधाओं के लिए तरस रहे है। सरकार हमारे साथ भेदभाव रवैया अपना रही है। वार्ड में जगह उपलब्ध नहीं होने के कारण पार्क का निर्माण नहीं हो सका। इस कारण लोगों की नाराजगी भी झेलनी पड़ रही है।
- देवेश तिवारी, वार्ड पार्षद 59 कांग्रेस

काली तलाई से फतेहपुर खुश्क सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त
बूढ़ादीत। बूढादीत क्षेत्र के ग्राम पंचायत लाखसनीजा पंचायत में इन दोनों ग्रामीणों को सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त होने से हादसों का शिकार होना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि काली तलाई नाले से 5 किलोमीटर फतेहपुर खुश्क तक सड़क मार्ग पर गहरे गड्ढे हो चुके हैं। जिससे राहगीर लगातार हादसों के शिकार हो रहे हैं दो पहिया या चौपहिया वाहन चालक लगातार गड्डों से परेशान होते नजर आते हैं। क्षेत्र में बने आठ लाइन भारत माला प्रोजेक्ट के अंतर्गत हाइवे मार्ग के कारण भारी वाहन से मिट्टी की धुलाई के कारण सड़क मार्ग पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुका है। ग्रामीण लंबे समय से सार्वजनिक निर्माण विभाग और जनप्रतिनिधियों से उक्त सड़क मार्ग को दुरुस्त करने की मांग करते आ रहे हैं।

इनका कहना
काली तलाई नाले से फतेहपुर खुश्क गांव तक सड़क मार्ग पर गहरे गड्ढे हो चुके हैं। लगातार ग्राम पंचायत द्वारा भी लिखित में प्रशासन को अवगत करवा दिया गया। परंतु अभी तक समाधान नहीं हुआ।
- राजेश बाई मीणा, सरपंच, लाखसनीजा

जब से 8 लाइन हाइवे मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हुआ तब से सड़क मार्ग बिल्कुल क्षतिग्रस्त हो चुका है। 5 किलोमीटर का यह सड़क मार्ग राहगीरों के लिए यमदूत साबित हो रहा है। प्रशासन को जल्द समाधान करना चाहिए।
- महेंद्र मीणा, राहगीर, फतेहपुर खुश्क

काली तलाई नाले से फतेहपुर खुश्क सड़क मार्ग का विभाग द्वारा सड़क मार्ग नवीनी करण का प्रस्ताव बनाकर भेजा जा चुका है। जैसे ही स्वीकृति आएगी वैसे ही काम शुरू हो जाएगा।
- अंकित बिंदल, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, सुल्तानपुर