intimidation - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राहुल गांधी की कोटा रैली पर घमासान: कांग्रेस का आरोप- पोस्टर हटाने की कार्रवाई भाजपा सरकार की घबराहट का नतीजा
नई दिल्ली। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित कोटा कार्यक्रम से घबरा गयी है और प्रशासन के माध्यम से कार्यक्रम के पोस्टर हटवा रही है। कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने बुधवार को यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी और राजस्थान सरकार छात्रों की आवाज को दबाने के लिए सत्ता की पूरी ताकत झोंक रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कोटा में राहुल गांधी के कार्यक्रम के पोस्टर लगाए जा रहे हैं तो पीछे प्रशासन के लोग आकर उनको हटवा रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में एक वीडियो भी दिखाया जिसमें राहुुल गांधी के कार्यक्रम संबंधी पोस्टरों को हटाया जा रहा है। उनका कहना था कि इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि सरकार की बेचैनी साफ दिखाई दे रही है।

रागिनी नायक ने कहा कि भाजपा कितनी भी कोशिश कर ले, वह राहुल गांधी और छात्रों को नहीं रोक पाएगी। उन्होंने दावा किया कि छात्र और युवा स्वयं राहुल गांधी से मिलने आ रहे हैं और यही वजह है कि सरकार उनके कार्यक्रम से परेशान है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से मोदी सरकार पहले से ही घबराती है और इसी का परिणाम है कि पहले भी इस सरकार ने राहुल गांधी को हाथरस, संभल, लखीमपुर खीरी, बिहार में अंबेडकर छात्रावास तथा मणिपुर हिंसा के पीड़ितों से मिलने से रोकने का प्रयास कर चुकी है, लेकिन हर बार उसे मुंह की खानी पड़ी है। उनका कहना था कि जब भी सरकार ने राहुल गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की है, तब-तब उसे राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ा है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय छात्र संघ और भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा पेपर लीक तथा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओएसएम परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ देशभर में 50 से अधिक प्रदर्शन किये गये, जिन पर सरकार ने पुलिस बल का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने विपक्ष के नेता के रूप में युवाओं की समस्याओं को उठाया और छात्र प्रतिनिधिमंडलों से बातचीत कर उनकी चिंताओं को सुना।

रागिनी नायक ने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस पूरे मामले में चुप्पी साधे रखी, जबकि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भारतीय जनता युवा मोर्चा भी युवाओं के मुद्दों पर मौन रहे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री ने देश के युवाओं के विश्वास के साथ विश्वासघात किया है।

आपराधिक गिरोहों के निशाने पर बृजभूषण : जान से मारने की मिली धमकी, अज्ञात नंबर से फोन कर धमकाया
गोण्डा। उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले में कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह और उनके विधायक पुत्र प्रतीक भूषण सिंह को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह ने नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, विधायक प्रतीक भूषण सिंह के मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल कर उन्हें तथा उनके पिता को जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत के मुताबिक 14 जून को दोपहर करीब 2:22 बजे आए फोन कॉल में लगभग 35 सेकंड तक बातचीत हुई, जिसमें धमकी भरे शब्दों का प्रयोग किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक गोण्डा को दी। इसके बाद विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह की तहरीर पर नगर कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस की तकनीकी जांच में पता चला है कि कॉल करने वाला नंबर राजस्थान के अलवर जिले से संबंधित है। जांच के अनुसार उक्त नंबर संदीप शर्मा नामक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि विधायक और उनका परिवार पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक गिरोहों और असामाजिक तत्वों के निशाने पर रहा है। गोण्डा नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही धमकी देने के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

ममता बनर्जी का केंद्र पर तीखा हमला : तृणमूल कांग्रेस को तोड़ने का लगाया आरोप, विधायकों, पार्षदों और पार्टी उम्मीदवारों को धमकाया जा रहा
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर उनकी पार्टी को तोड़ने और चुने हुए प्रतिनिधियों को डराने-धमकाने की साजिश रचने का आरोप लगाया। बनर्जी ने कोलकाता के वाई-चैनल मार्ग पर एक विरोध रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार दबाव की रणनीति के जरिए तृणमूल कांग्रेस को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे विधायकों, पार्षदों और पार्टी उम्मीदवारों को अवैध रूप से धमकाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी को तोड़ने की किसी भी कोशिश को नाकाम कर दिया जाएगा और उनका विरोध आंदोलन जारी रहेगा।

इससे पहले दिन में ममता बनर्जी अपने कालीघाट आवास से निकलीं और सबसे पहले रेड रोड गईं, जहां उन्होंने बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ नेता मदन मित्रा, कुणाल घोष, कल्याण बनर्जी, डोला सेन और आशिमा पात्रा मौजूद थे। वहां से वह सीधे वाई-चैनल विरोध स्थल के लिए रवाना हुईं। कोलकाता पुलिस ने मंगलवार को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक प्रदर्शन की अनुमति दी थी। तृणमूल कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं, जबकि पुलिस ने सुरक्षा बनाए रखने के लिए आयोजन स्थल के आसपास बड़ी संख्या में महिला पुलिस कर्मियों सहित भारी बल तैनात किया था।

यह विरोध प्रदर्शन शुरू में रानी रासमणि एवेन्यू में करने की योजना थी, जहां ममता बनर्जी ने चुनाव के बाद हुई कथित हिंसा के खिलाफ धरने का आह्वान किया था। हालांकि, उस जगह के लिए अनुमति नहीं दी गई। पुलिस ने सोमवार को पार्टी को सूचित किया था कि नयी अर्जी के आधार पर वाई-चैनल पर कार्यक्रम के लिए अनुमति दी जा सकती है। इस स्थल में बदलाव के कारण एक राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। तृणमूल नेताओं ने सवाल उठाया कि उनसे नयी अर्जी जमा करने के लिए क्यों कहा जा रहा है। पार्टी विधायक कुणाल घोष और सांसद कल्याण बनर्जी ने प्रशासन पर प्रक्रियात्मक बाधाएं खड़ी करके विपक्षी आवाजों को दबाने का प्रयास करने का आरोप लगाया।

तमाम अनिश्चितताओं के बावजूद शोभनदेव चट्टोपाध्याय, नयना बंद्योपाध्याय, चंद्रिमा भट्टाचार्य, फिरहाद हकीम और अशोक देब सहित वरिष्ठ तृणमूल नेता इस कार्यक्रम में शामिल हुए। पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक भी बड़ी संख्या में एकत्र हुए और सुश्री बनर्जी के समर्थन में नारेबाज़ी की। यह विरोध प्रदर्शन ऐसे समय में हो रहा है जब विधानसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस आंतरिक उथल-पुथल का सामना कर रही है। पार्टी के भीतर मतभेदों की चिंताएं तब और बढ़ गईं जब रविवार को कालीघाट में सुश्री बनर्जी द्वारा बुलाई गई बैठक में उसके 80 में से लगभग 60 विधायक शामिल नहीं हुए। इसके अलावा पार्टी जाली हस्ताक्षरों के आरोपों से जुड़े विवाद से भी जूझ रही है, जिससे पूर्व सत्ताधारी दल के सामने चुनौतियां और बढ़ गई हैं।

अमीन पठान सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कोटा । नयापुरा पुलिस ने  परिवादी को धमकाने के दो अलग-अलग मामलों में एएसपी और डिप्टी कमांडेंट एसडीआरएफ जयपुर राकेश पाल और आरसीए के पूर्व उपाध्यक्ष व कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अमीन पठान सहित अन्य के  खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी कोटा में नहीं हैं, इसके बावजूद धमकाने के मुकदमे दर्ज कराए गए है। इन दोनों मामलों में नयापुरा पुलिस जांच में जुट गई है।

एएसपी दिलीप कुमार सैनी  ने बताया कि परिवादी बोरखेड़ा निवासी दिव्य प्रताप सिंह हाड़ा ने  रिपोर्ट दी जिसमें बताया कि  वह बच्चों को क्रिकेट की प्रैक्टिस करवाता है।  6 नवंबर को वह  प्रैक्टिस करवा रहा था उसी समय  सना, अर्जुन और अन्य कई लोग वहां आए और उसे आरसीए के पूर्व उपाध्यक्ष और कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अमीन पठान के नाम से धमकाते हुए उनमें से एक ने उस पर  पिस्तौल तान दी और जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह से वह  वहां से जान बचा कर भागा ।  इसके बाद उसका साथी संजय सिंह भी भागता हुआ बाहर आया । उसने बताया कि उन्हीं लोगों ने उसे भी धमकाया है।  इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर  जांच शुरू कर दी है। आरोपियों ने अमीन पठान का नाम लेते हुए धमकी दी , इस पर जांच की जा रही है।

वहीं धमकाने के एक अन्य मामले में  कुन्हाड़ी निवासी अश्विनी कुमार शर्मा उर्फ गोल्डी ने रिपोर्ट दी  कि वह 4 नवंबर को सुबह सीवी गार्डन  घूमने गया था। तभी वहां  आकाशवाणी निवासी मोहम्मद शफी उर्फ लंगड़ा अपने  कुछ साथियों के साथ मिला । उसने रोक कर  उसके साथ मारपीट करते हुए गोली मारने की धमकी दी। तथा बोला कि मैंने और राकेश पाल ने बजरंग नगर रोड पर जमीन खरीदी है। इस जमीन का तुम ने भी कोई एग्रीमेंट किया है इस बात की जानकारी मिली है। आज के बाद उस जमीन पर गए या जमीन के मामले में पुलिस या कोर्ट में कोई कार्रवाई की तो सीधी गोली पड़ेगी। असलम चिंटू से तुम्हारी दुश्मनी चल रही है। पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया कि  मोहम्मद शफी ने कहा कि अब चाहे थाने जाओ या कोर्ट में जाओ राकेश पाल का कुछ नहीं बिगाड़ सकते हो।

उन्होेंने बताया कि मामले में दोनों रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में अनुसंधान किया जा रहा है। मामले की जांच एसएसचओ लक्ष्मीचंद वर्मा कर रहे है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच भी शुरू कर दी गई है ।