view cutters - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सड़क तो सुधरी नहीं, दीवार व व्यू कटर भी ढहे
कोटा। नगर निगम की ओर से एक तरफ तो शहर में सभी बड़े बरसाती नालों को व्यू कटर से ढकने का काम किया जा रहा है। वहीं इंद्रा गांधी नगर में नाले की पुलिया पर बनाई दीवार व व्यू कटर कुछ समय में ही ढह गए।नगर निगम की ओर से शहर के सभी बड़े बरसाती नालों में ऊपर से डलने वाले कचरे को रोकने के लिए नालों पर व्यू कटर लगाए जा रहे हैं। इसकी शुरुआत औद्योगिक क्षेत्र से की गई थी। सबसे पहले एसएफएस चौराहे से प्रेम नगर के बीच इंद्रा गांधी नगर स्थित नाले की पुलिया पर चार दीवारी बनाई गई थी। उसके बाद पुलिया के दोनों तरफ फाइबर के व्यू कटर लगाए गए थे। ये व्यू कटर कुछ समय तक तो रहे। स्थानीय लोगों को भी अच्छा लगा। लेकिन कुछ समय पहले हवा के एक झौंके ने पुलिया की एक तरफ की दीवार और उस पर लगे व्यू कटर को ऐसा झटका दिया कि वह चंद सैकंड में ही धराशाही हो गए। उसके बाद दूसरी तरफ का व्यू कटर भी हटा दिया गया। जबकि दूसरी साइड की दीवार अभी अपनी जगह पर खड़ी है।

सड़क की हालत बदहाल
पुलिया की सड़क की हालत पहले भी बहुत खराब थी वह आज भी वैसे ही है। जबकि बरसात का पानी भरने से वहां गड्ढ़े लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। कुछ समय पहले हुई बरसात का पानी अभी भी उन गड्ढ़ों में भरा हुआ है। ऐसे में वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों व स्थानीय लोगों को अभी भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि सडणक के गड्ढ़े तो सुधरे नहीं। दीवार व व्यू कटर भी ऐसे लगाए तो अधिक दिन तक नहीं चल सके। जिससे करीब एक से डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

यहां भी लगाए व्यू कटर
नगर निगम की ओर से डीसीएम चौराहा स्थित मेन रोड के नाले पर, कंसुआ और अब गुमानपुरा नहर के नाले पर व्यू कटर लगाए जा रहे हैं। वहीं सीएडी मेन रोड स्थित साजी देहड़ा नाले पर भी व्यू कटर लगाकर उसे ढका गया है।

संवेदक को किया डीबार
नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि इंद्रा गांधी नगर समेत कई जगह के नालों पर व्यू कटर लगाए जा रहे हैं। लेकिन जिस दिन इस नाले की पुलिया की दीवार व व्यू कटर ढहे उस दिन हवा काफी तेज थी और दीवार को बने अधिक समय भी नहीं हुआ था। इस कारण से वह ढह गई। व्यू कटर फाइबर का हल्का होने से दीवार के साथ ही ही गिर गया था। ऐसे में इस काम को करने वाले संवेदक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे डीबार कर दिया गया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।
-कुलदीप प्रेमी अधिशासी अभियंता

चोर व नशेड़ी लगा रहे सरकारी सम्पत्ति को चपत, बैराज साइड के व्यू कटर को फिर पहुंचाया नुकसान
कोटा। चम्बल रिवर फ्रंट बनने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से बैराज के समानांतर पुल पर दोनों तरफ लगाए गए व्यू कटर को एक बार फिर से चोर व नशेड़ियों ने नुकसान पहुंचाना शुरु कर दिया है। जिससे बरसात में ये राहगीरों के लिए खतरा बनेंगे।  हालत यह है कि समानांतर पुल पर बैराज से  थर्मल की तरफ जाते समय बैराज की तरफ वाली साइड पर बीच-बीच से व्यू कटर गायब हो रहे हैं। कहीं पर एक हिस्सा तो कहीं दो हिस्से। जैस-जैसे आगे बढ़ते जाएंगे वैसे-वैसे व्यू कटर का अधिक हिस्सा गायब होता जा रहा है। कई जगह पर तो ऐसी स्थिति हो रही कि उसमें से झांकने पर कोई भी वयस्क व्यक्ति भी नीचे गिर सकता है।  व्यू कटर को नुकसान तो नशेड़ी और चोर पहुंचा रहे हैं जिसका नुकसान  खतरे के रूप में आमजन को भुगतना पड़ रहा है। साथ ही केडीए को आर्थिक नुकसान भुगतना पड़ रहा है। केडीए की ओर से पूर्व में भी कई बार इस तरह से नुकसान पहुंचाए व्यू कटर को सही कराया जा चुका है। उसके बाद भी इस पर रोक नहीं लग पा रही है। जबकि यह रोड काफी व्यस्त है। दिन के समय ही नहीं रात में भी यहां से ट्रैफिक निकलता रहता है। उसके बावजूद भी चोर बड़ी आसानी से इन व्यू कटर को काटकर ले जा रहे हैं।

शुरुआत में एक दो जगह से ही गायब
बैराज साइड पर शुरुआत में एक दो जगह से ही व्यू कटर गायब हुए थे। लेकिन धीरे-धीरे उनकी संख्या बढ़ती गई। देखते ही देखते कुछ ही दिन में स्थिति यह हो गई कि करीब 7 से 8 जगह ऐसी हैं जहां से व्यू कटर को काटकर व तोड़कर नुकसान पहुंचाया गया है। कई जगह से तो व्यू कटर का कुछ हिस्सा ही चोरी किया गया है जबकि कई जगह पर से तो पूरी शीट ही गायब  की गई है।

पहले भी पहुंचाया था नुकसान
रिवर फ्रंट बनने के बाद जब केडीए की ओर से पुल के दोनों तरफ इन व्यू कटर को लगाया गया था। उस समय पहले बरसात के दौरान बैराज से छोड़े जाने वाले पानी को देखने के लिए कुछ लोगों ने इसे नुकसान पहुंचाया था। जिसका फायदा चोर व नशेड़ी उठाने लगे हैं। अभी न तो बरसात का सीजन शुरु हुआ है और बैराज से पानी छोड़ा हुआ है। उससे पहले ही व्यू कटर को काटकर नुकसान पहुंचाया गया है। व्यू कटर गायब होने से जो हिस्सा खुला है  वहां से राह चलते लोग वाहन रोककर बैराज की तरफ झांकते हुए देखे जा सकते है। जिससे कभी भी कोई हादसा होने का खतरा बना हुआ है।

नुकसान पहुंचाने वालों पर हो कार्रवाई
लोगों का कहना है कि बार-बार व्यू कटर को नुकसान पहुंचाने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। कैथूनीपोल निवासी विजय जोशी का कहना है कि आमजन की सुरक्षा के लिए यह व्यू कटर लगाया गया है। उसे नुकसान पहुंचाने वालों पर केडीए या संबंधित थाने की पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। बार-बार व्यू कटर को नुकसान पहुंचाने से जनता के धन का ही नुकसान हो रहा है।  नांता निवासी राजेन्द्र सक्सेना का कहना है कि  बार-बार बैराज साइड से ही व्यू कटर को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। ऐसा कुछ ही समय में हुआ है। पहले केडीए ने इसे सही करवा दिया था। ऐसा करने वालों को पकड़ने के लिए वहां रात के समय गश्त हो या सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।

कई बार करवा चुके सही
केडीए अधिकारियों का कहना है कि व्यू कटर लोगों की सुरक्षा के लिए लगाए हैं। लेकिन चोर व नशेड़ी बार-बार बैराज साइड से ही व्यू कटर को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पहले भी ऐसा कई बार हो चुका है। हर बार सही करवा दिया जाता है। लेकिन फिर से ऐसा किया गया है। इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दी जाएगी। साथ ही उसे सही करवाया जाएगा। जिससे बरसात के सीजन में या बैराज से पानी छोड़ने के दौरान वहां कोई हादसा न हो।

कोटा बैराज पुलिया के लोगों ने तोड़े व्यू कटर
कोटा। रिवर फ्रंट का विकास लोगों को रास नहीं आ रहा है। स्मार्ट सिटी के तहत किए गए विकास कार्यो को लोग खराब कर शहर को बंदरंग करने में जुटे हुए है। बैराज पुलिया पर रिवर फं्रट का लोग वाहन चलाते समय  नजारा नहीं देख सके और ट्राफिक जाम नहीं हो इसके लिए पुलिया के दोनों ओर यूआईटी ने ठेकेदार के माध्यम से फाइबर सीट के व्यू कटर लगाए हुए है। बारिश के दौरान गेट खोल पानी की निकासी की गई थी। इस नजारे को अपने मोबाइल में कैद करने के लिए लोगों ने जगह जगह से व्यू कटर की सीट को तोड़ दिया। बारिश दौर खत्म हो गया लेकिन अभी तक इन सीट को फिर से नहीं लगाने से अब लोग रिवर फ्रंट नजारा देखने के लिए इन टूटी सीट से आनंद उठा रहे जिससे पुलिया पर आए दिन जाम लगता रहता है। शाम के समय बड़ी संख्या में युवा बैराज पुलिया पर पहुंचे लेकिन यहां लगे व्यू कटर से वो अपनी रिल नहीं बना पाए ऐसे में कई युवाओं ने वहां लगे व्यू कटर को क्षति पहुंचाई और करीब छह से अधिक ब्लॉक के व्यू कटर तोड दिए जिससे बैराज बांध आसानी से दिखाई देने लगा। लोग टूटे व्यू कटर में झांकने के लिए अपने वाहन पुलिया पर ही खड़े कर रहे जिससे जाम लग रहा है।

26 अप्रैल को भी व्यू कटर तोडेÞ जिसको 2 मई को फिर से लगाया था
उल्लेखनीय है कि 26 अप्रैल को आई तेज हवा और अंधड से एक दो ब्लॉक के  छोटे व्यू कटर टूट गए थे। लेकिन 26 अप्रैल की रात को ही नशेड़ियों को इसकी भनक लग गई और तूफान की आड़ में रात में बैराज की साइड वाली दीवार के 7 ब्लॉक से व्यू कटर और उसके चारो ओर लगी एलुमिनियम की फ्रेम खोल ले गए। 28 अप्रैल को लोगों ने बताया कि पहले हमें लगा की रात को चली तेज हवाओं से व्यू कटर टूट गए होंगे लेकिन इनके पास जाकर देखने पर पता लगा इसको काटकर ले गए है। दैनिक नवज्योति ने 28 अप्रैल के अंक में पेज दो पर बैराज पुलिया के व्यू कटर रातों रात गायब शीर्षक से खबर प्रकाशित करने के बाद यूआईटी प्रशासन हरकत में आया था और ठेकेदार को सातों ब्लॉक में फिर से फाइबर शीट के व्यू कटर लगाने के लिए आदेश दिए।  ठेकेदार ने 1 मई को व्यू कटर लगाने का कार्य शुरू किया। 2 मई को बैराज के सभी गायब हुए व्यू कटर फिर से लगा दिए। अक्टूबर में बैराज के गेट खोले तो फिर से लोगों ने छह जगह व्यू कटर तोड़ दिए।

इनका कहना है
बैराज गार्डन व बैराज पुलिया की रैलिंग  व्यू कटर लगाने का ठेका मिला हुआ है। तीन साल तक कोई भी टूटफूट होने पर मरम्मत का एग्रीमेंट है। जहां जहां व्यू कटर टूटे उनको फिर से लगाया जाएगा।
- महावीर सिंह, ठेकेदार