jaipur tourist - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गर्मी में सुकून की फुहार : आमेर महल में पर्यटकों को मिली राहत, तपन के चलते पर्यटकों का आंकड़ा 1,842 रहा
जयपुर। भीषण गर्मी के बीच अगर राहत की ठंडी फुहार मिल जाए तो पर्यटन स्थलों पर घूमने का अनुभव और भी खास हो जाता है। ऐसा ही नजारा आमेर महल में देखने को मिला। यहां जलेब चौक पर तपती धूप में भ्रमण कर रहे पर्यटकों को गर्मी से राहत देने के लिए पानी का छिड़काव कराया गया। पर्यटकों ने भी इस व्यवस्था की सराहना की।

इस दौरान खास विदेशी पावणें पानी की इन फुहारों को एन्जॉय करते देखे गए। महल अधीक्षक डॉ.राकेश छोलक ने बताया कि पर्यटकों की सुविधार्थ जलेब चौक में छिड़काव कराया गया, ताकि उन्हें गर्मी में कुछ राहत दी जा सके। गुरुवार को 1842 पर्यटकों ने महल का भ्रमण किया।

राजस्थानी लोक गीतों पर थिरके पावणें : नए साल के पहले दिन अमेरिका, ब्रिटेन, स्विट्जरलैंड और कनाडा के पर्यटकों को लेकर शाही ट्रेन पहुंची जयपुर
जयपुर।प्रदेश की शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स का इस वर्ष का पहला फेरा गुरुवार को सुबह जयपुर के गांधी नगर रेलवे स्टेशन पहुंचा। स्टेशन पर पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में माला पहनाकर और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने पर्यटकों को भी थिरकने पर मजबूर कर दिया।जानकारी के अनुसार इस शाही सफर में अमेरिका के 61, भारत के 8, ब्रिटेन के 2, स्विट्जरलैंड के 2 और कनाड़ा के 2 पर्यटक शामिल हैं। विभिन्न देशों से आए पर्यटकों ने राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को बेहद करीब से महसूस किया और पारंपरिक स्वागत से अभिभूत दिखे।

रेलवे स्टेशन से पर्यटकों को बस के जरिए शहर के प्रमुख ऐतिहासिक स्मारकों और दर्शनीय स्थलों के भ्रमण के लिए ले जाया गया। आमेर फोर्ट, जंतर-मंतर स्मारक, सिटी पैलेस और अन्य धरोहर स्थलों ने विदेशी मेहमानों को खासा आकर्षित किया। शाम को पैलेस ऑन व्हील्स दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से पर्यटकों को लेकर अपने आगे के सफर के लिए रवाना हो गई।

नए साल में आमेर महल में चांदी के गहनों से सजे हथियों ने किया पर्यटकों का स्वागत, नई टिकट दरें भी हुईं लागू
जयपुर। नववर्ष के अवसर पर वर्ल्ड हेरिटेज मॉन्यूमेंट आमेर महल में देश-विदेश से आए पर्यटकों का गुरुवार को पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में स्वागत किया गया। इस मौके पर आमेर महल में हाथियों को पारंपरिक आभूषणों और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया। कहा जाए तो सजे-धजे हाथी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे। उधर, एक जनवरी से पुरातत्व विभाग के शहर में संरक्षित स्मारक आमेर महल, हवामहल स्मारक, जंतर-मंतर स्मारक, नाहरगढ़ दुर्ग, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय, ईसरलाट सहित प्रदेश में संरक्षित अन्य स्मारकों और संग्रहालयों में बढ़ा हुआ टिकट शुल्क भी एक जनवरी से लागू कर दिया गया है।

नए साल के पहले दिन के पर्यटक आंकड़े
आमेर महल                  10,118
हवामहल स्मारक            9,412
जंतर-मंतर स्मारक          7,102
अल्बर्ट हॉल संग्रहालय     5,776
नाहरगढ़ दुर्ग                  8,483
(रात 8.45 तक के आंकड़े हैं।)
ईसरलाट                     180

सफारियां भी रहीं फुल
स्मारकों और संग्रहालय के अलावा शहर में संचालित झालाना, आमागढ़ और बीड़ पापड़ लेपर्ड सफारी भी पर्यटकों की उपस्थिति से गुलजार दिखी। जंगल में लेपर्ड सहित अन्य वन्यजीवों की अच्छी साइटिंग पर्यटकों को रोमांचित कर रही है।

इनका कहना...
नए साल के अवसर पर गुरुवार को यहां पर्यटकों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। साथ ही सजे-धजे हाथियों पर बैठकर पर्यटकों ने सवारी का भी लुत्फ उठाया।
-डॉ.राकेश छोलक,
अधीक्षक, आमेर महल

नए साल से पर्यटकों की जेब पर पड़ेगा भार : पुरातत्व विभाग के संरक्षित स्मारकों और संग्रहालयों के टिकट शुल्क में बढ़ोतरी, दैनिक नवज्योति की खबर पर लगी मुहर
जयपुर। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के संरक्षित स्मारकों की प्रवेश टिकट दरें बढ़ाई गई हैं। नई टिकट दरें 1 जनवरी, 2026 से प्रभावी होंगी। आदेशानुसार जयपुर के आमेर महल, हवा महल, जंतर-मंतर, अल्बर्ट हॉल, नाहरगढ़ दुर्ग के अलावा जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, बूंदी सहित प्रदेशभर के अन्य स्मारकों और संग्रहालयों में टिकट शुल्क में वृद्धि की गई है। इसमें भारतीय पर्यटक, भारतीय विद्यार्थी, विदेशी पर्यटक और विदेशी विद्यार्थियों के लिए दरें निर्धारित की गई हैं। इसके अतिरिक्त जयपुर के साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में स्थित स्मारकों के कम्पोजिट टिकट दरें भी बढ़ाई गई हैं। इस संबंध में पुरातत्व विभाग की उप निदेशक कृष्णकांता शर्मा ने आदेश जारी किए हैं। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार साल 2015 के बाद अब टिकट शुल्क में बढ़ोतरी की गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले दैनिक नवज्योति ने 25 अगस्त को 'स्मारकों-संग्रहालयों के प्रवेश शुल्क में हो सकती है बढ़ोतरी!' शीर्षक से खबर प्रकाशित कर सबसे पहले इस खबर की जानकारी पाठकों को दी थी। जिसमें बाद अब एक जनवरी, 2026 से इनके टिकट शुल्क में बढ़ोतरी होगी। वहीं 16 जून को 'गांधी वाटिका म्यूजियम को कम्पोजिट टिकट में जोड़ा जाएगा' शीर्षक से खबर प्रकाशित कर पाठकों को जानकारी दी थी। अब गांधी वाटिका म्यूजियम को भी जयपुर के कम्पोजिट टिकट में शामिल किया गया है।

पर्यटकों की जेब पर पड़ेगा भार: पुरातत्व विभाग की ओर से संरक्षित स्मारकों की टिकट दरों में वृद्धि करने से अब देशी और विदेशी पर्यटकों की जेब पर भार बढ़ेगा। पर्यटन विशेषज्ञों का कहना है कि कई पर्यटकों ने पहले से टिकट दरों की पूछताछ की है। अब इनकी दरें बढ़ने से उनकी जेब पर अतिरिक्त भार बढ़ेगा।

ये रहेंगी एकजाई टिकट दरें
पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के जयपुर के संरक्षित स्मारकों की कम्पोजिट टिकट दरें भी बढ़ी हैं। जिसमें आमेर महल, हवामहल स्मारक, जंतर-मंतर स्मारक, नाहरगढ़ दुर्ग, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय, ईसरलाट, सिसोदिया रानी का बाग, विद्याधर का बाग, जयपुर मेट्रो कलादीर्घा शामिल हैंं। साथ ही अब गांधी वाटिका संग्रहालय को भी इसमें शामिल किया गया है।
पर्यटक                   पुरानी कम्पोजिट दरें     नई कम्पोजिट दरें
भारतीय पर्यटक                      420                 550
भारतीय विद्यार्थी                      110                180
विदेशी पर्यटक                      1100                1700
विदेशी विद्यार्थी                        550                800
(इसमें ई-मित्र द्वारा लिया जाने वाला दो रुपए शुल्क अलग से है।)

1 जनवरी 2026 से विभागाधीन समस्त संरक्षित स्मारकों में ये रहेगा एकजाई टिकट शुल्क
पर्यटक                      एकजाई टिकट दरें
भारतीय पर्यटक               1300
भारतीय विद्यार्थी               600
विदेशी पर्यटक                5500
विदेशी विद्यार्थी                2800
नोट : कम्पोजिट टिकट की वैधता 10 दिन होगी और इससे चयनित स्मारकों में प्रवेश मिलेगा।

पैलेस ऑन व्हील्स पर 9वां टूर आज पहुंचा जयपुर : पर्यटकों का तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर स्वागत, छह देशों से आए मेहमान
जयपुर। पैलेस ऑन व्हील्स का 9वा फेरा आज जयपुर के गांधी नगर रेलवे स्टेशन पहुंचा। जहां पर्यटकों का तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस फेरे में 6 देशों के 37 पर्यटक शाही यात्रा कर रहे हैं। इसमें अमेरिका से सबसे अधिक 16 पर्यटक, भारत से 14, ब्रिटेन से 4, जबकि साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस से एक-एक पर्यटक शामिल हैं।

इससे पहले पर्यटकों को बस के जरिए शहर के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर भ्रमण के लिए ले जाया गया है। इसके बाद शाम को दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से ट्रेन पर्यटकों को लेकर सवाई माधोपुर के लिए रवाना हो जाएगी।

नाहरगढ़ जैविक उद्यान : 2208 पर्यटकों ने किया भ्रमण, 217 पर्यटकों ने की लायन और टाइगर सफारी
जयपुर। राजधानी जयपुर के नाहरगढ़ जैविक उद्यान में रविवार को पर्यटकों की अच्छी संख्या रही। करीब 2208 सैलानियों ने नाहरगढ़ जैविक उद्यान का भ्रमण किया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार लायन सफारी और टाइगर सफारी पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केन्द्र है। 217 पर्यटकों ने दोनों सफारियों का लुत्फ उठाया। इस बीच झालाना और आमागढ़ लेपर्ड सफारी भी फुल चल रही है। पर्यटन विशेषज्ञों के अनुसार इस समय यूपी, गुजरात, हरियाणा, मुम्बई, आगरा सहित अन्य जगहों से पर्यटक आ रहे हैं। दूसरी ओर पर्यटन सीजन भी शुरू हो गया है तो पर्यटकों की संख्या में और भी इजाफा देखने को मिलेगा।

झालाना में हो रही अच्छी साइटिंग
वन विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार लेपर्ड्स की अच्छी साइटिंग के लिए विख्यात झालाना लेपर्ड रिजर्व में इन दिनों लेपर्ड की अच्छी साइटिंग हो रही है। यहां राणा, बघेरा और चन्दा नाम से मशहूर लेपर्ड्स दिखाई दे रहे हैं। कभी शिकार को लिए पेड़ से नीचे उतरना तो कभी एक साथ दो लेपर्ड्स का वॉटर प्वाइंट पर दिखना पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है।

अब जयपुर के किले और संग्रहालय बने पर्यटकों के सेल्फी का परफेक्ट फ्रेम : क्लिक करो, गुनगुनाओ और यादें सजाओ किले और संग्रहालयों में सेल्फी का नया ट्रेंड
जयपुर। गुलाबी नगर जयपुर अब न सिर्फ  ऐतिहासिक धरोहरों के लिए, बल्कि सेल्फी प्रेमियों के लिए भी खास बनता जा रहा है। शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर अब पर्यटकों के लिए विशेष सेल्फी पॉइंट्स बनाए गए हैं। जहां वे अपने प्रियजनों के साथ यादगार पल कैमरे में कैद कर सकते हैं। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह सुविधा अभी अल्बर्ट हॉल संग्रहालय, आमेर महल और नाहरगढ़ दुर्ग जैसे पर्यटन स्थलों पर शुरू की गई है। यहां आधुनिक डिजाइन वाले सेल्फी स्टैंड्स लगाए गए हैं, जो पर्यटकों को मनचाहे बैकग्राउंड और एंगल से तस्वीरें लेने की सुविधा देते हैं। खास बात यह है कि इन पॉइंट्स पर पर्यटक अपने पसंदीदा गीतों के साथ सेल्फी ले सकते हैं, जिससे अनुभव और भी मनोरंजक बन जाता है। इसके लिए शुल्क निर्धारित किया गया है।

इनका कहना...
नाहरगढ़ दुर्ग में पर्यटकों के लिए सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। जहां पर्यटक अपने मन पसंद गीतों के साथ सेल्फी और वीडियो बना सकते हैं।
-सोहनलाल चौधरी
अधीक्षक, नाहरगढ़ दुर्ग

हाथी स्टैण्ड पर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे पर्यटक
जयपुर। यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज मॉन्यूमेंटस की लिस्ट में शामिल आमेर महल में पर्यटकों की अच्छी आवक से हाथी सवारी फुल रही। आलम ये था कि देशी और विदेशी पर्यटकों में हाथी सवारी का क्रेज देखा गया। इससे हाथी मालिकों और महावतों के चेहरे भी खिल उठे। जानकारी के अनुसार यहां रोटेशन पर करीब 68 से अधिक हाथी चलते हैं। आमेर महल अधीक्षक डॉ. राकेश छोलक ने बताया कि पर्यटन सीजन के चलते पर्यटकों की अच्छी आवक हो रही है। इसका नतीजा है कि हाथी सवारी फुल चल रही है। वहीं क्रिसमस का अवकाश रहेगा। ऐसे में टूरिस्टों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

हाथी गांव में भी दिखी अच्छी संख्या
दिल्ली रोड स्थित हाथी गांव में भी देशी और विदेशी पर्यटकों की अच्छी आवक देखने को मिली। यहां भी पर्यटक हाथी सवारी के लिए अपने नम्बरों का इंतजार करते दिखे। हाथी मालिक बल्लू खान ने बताया कि पर्यटन सीजन में यहां अच्छे पर्यटक आ रहे हैं। इसके अतिरिक्त यहां पर्यटकों की सुविधार्थ शेड् बनाए जा रहे हैं। साथ ही पर्यटकों को हाथियों के विषय में जानकारी मिले, इसके लिए कई बोर्ड भी लगाए गए हैं।

सीजन में इस बार कम आए पर्यटक, पिछली बार की अपेक्षा पर्यटको की संख्या में गिरावट
जयपुर। ऐतिहासिक किले-महलों की खूबसूरती और इनकी कहानियों से रूबरू होने के लिए पर्यटक पर्यटन नगरी के नाम से विख्यात गुलाबी नगरी की ओर खींचे चले आते हैं। वहीं पहाड़ों पर बसे किले से शहर का विहंगम दृश्य देख मंत्रमुग्ध हो जाते हैं, लेकिन बार की उपस्थिति की बात करें, तो पिछली बार की अपेक्षा इनकी संख्या में कमी देखने को मिल रही है। ये बात हम नहीं बल्कि पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के आंकड़ों से मिली है।

विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार शहर के आमेर महल, जंतर-मंतर, हवामहल, नाहरगढ़ दुर्ग में साल 2023 के सितम्बर और अक्टूबर इन दो महीनों के दौरान कुल 1125083 पर्यटक आए थे। इस बार 2024 के सितम्बर और अक्टूबर दो माह के दौरान इनकी संख्या घटकर 992526 रह गई। यानि पिछली बार की तुलना में इस बार पर्यटन सीजन के इन दोनों महीनों में 1,32,557 पर्यटक कम आए हैं। देखने में आया है कि अप्रैल से अक्टूबर माह में पर्यटक संख्या में कमी आ रही है, लेकिन सितम्बर-अक्टूबर माह से ही पर्यटन सीजन की शुरुआत मानी जाती है।

यहां कम हुई संख्या
पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की ओर से मिले आंकड़ों के अनुसार शहर में आमेर महल में 2023 के सितम्बर और अक्टूबर की अपेक्षा 2024 के सितम्बर और अक्टूबर माह में 54549 कम आए। वहीं जंतर-मंतर स्मारक में 6669, हवामहल स्मारक में 30829, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में 24546, नाहरगढ़ दुर्ग में 19631 पर्यटक कम आए। देखा जाए तो पिछले साल के सितम्बर और अक्टूबर माह की अपेक्षा इस साल सितम्बर और अक्टूबर माह में पर्यटकों की संख्या में 11.78 प्रतिशत की कमी देखी गई। वहीं इनकम में भी 8.45 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।