arrested murder - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पत्नी की गला दबाकर हत्या : गृहक्लेश के चलते मार डाला, घर जाकर बच्चों के साथ सो गया आरोपित
जयपुर। विश्वकर्मा थाना इलाके में एक दिल दहलाने वाला हत्याकांड सामने आया है। यहां एक पति ने गृहक्लेश के चलते अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को प्लास्टिक के कट्टे में बांधकर कबाड़ के गोदाम में छिपा दिया। हत्या के बाद आरोपित पति घर जाकर अपने बच्चों के साथ सो गया। पुलिस ने शव बरामद कर आरोपी को हिरासत में लिया है, जिसने पूछताछ में हत्या की बात कबूल की है।
थाना प्रभारी राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि विश्वकर्मा के बढारणा पुलिया के पास चांदीजा की ढाणी में एक कबाड़ गोदाम में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे फरीन कुरैशी (27) की अर्धनग्न हालत में लाश बरामद हुई।

वह पति मोहम्मद शाहिद कुरैशी (36)और दो बच्चों के साथ हरिजन बस्सी शास्त्री नगर में रहती थी। पिछले डेढ़ साल से उत्तर प्रदेश के मेरठ से आकर शाहिद बढारणा गांव में कबाड़ गोदाम पर काम कर रहा था। शुरुआती जांच में सामने आया कि गुरुवार सुबह करीब 10 बजे शाहिद ने अपनी पत्नी फरीन को कबाड़ गोदाम पर ले गया। गोदाम के पास सुनसान जगह पर उसने पत्नी की प्लास्टिक के कट्टे की सिरा फाड़ कर गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को प्लास्टिक के कट्टे में डाला और सील कर दिया। शव को छिपाने के लिए उसने दूसरा कट्टा बांधकर गोदाम के पिछले हिस्से में करीब 30 मीटर अंदर गड्ढे में कबाड़ के बीच छिपा दिया।

कपड़े उतारे, क्योंकि कट्टे में नहीं आ रही थी लाश
एसएचओ ने कहा कि रोज-रोज के मां और बीबी के आपसी कलह के चलते वह  परेशान हो गया था। हत्या की योजना बनाकर वह पत्नी को गोदाम ले गया। हत्या के बाद शव को कट्टे में डालने में दिक्कत होने लगी तो उसने मृतका के कपड़े और बुर्खा उतार दिए, जिससे लाश अर्धनग्न हालत में मिली। हत्या के बाद वह रातभर बैचेन रहा और अपने दोस्त को हत्या की बात बताकर पुलिस में सरेंडर करने की बात कही। पुलिस ने एसएफएल की मदद से साक्ष्य जुटाए।

शादी समारोह में फोटोग्राफर की हत्या मामला : हत्याकाण्ड में फरार 3 आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के घर चला बुलडोजर
झालावाड़। झालावाड़ जिले के डग क्षेत्र में सांप्रदायिक हिंसा एवं आगजनी का कारण बने शंभू सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी एवं उसके दो अन्य सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी पूर्व में पकड़ा जा चुका है। पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि डग के पठारी मोहल्ला में गत 24 अप्रैल को शादी की कलश यात्रा में फोटोग्राफी कर रहे शम्भूसिंह पुत्र शंकर सिंह निवासी लसुडिया थाना डग जिला झालावाड़ को सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप में पुलिस ने सोहेल खान पुत्र नियामत खान उम्र 29 साल निवासी पठारी मोहल्ला थाना डग, फैजल खान उर्फ हिदायत पुत्र अय्याज खान 22 साल निवासी घाटाखेड़ी थाना डग, फारूख पुत्र अयूब खान उम्र 23 साल निवासी सांकरिया थाना गंगधार आरोपी की तलाश शुरू की। मुख्य आरोपी सोहेल खान पर 25000 का इनाम भी घोषित किया गया था। मुख्य आरोपी सहित फरार तीनों आरोपियों को मध्य प्रदेश उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के घर पर चला बुलडोजर...
कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि डग क्षेत्र के चाचुरनी गांव में स्थित मुख्य आरोपी सोहेल खान के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है। आरोपी का घर अवैध तरीके से बना हुआ पाया गया, जिसके बाद प्रशासन की टीम ने बुलडोजर की सहायता से निर्माण को ध्वस्त कर दिया। गौरतलब है कि फोटोग्राफर की हत्या के बाद ग्रामीणों ने जमकर उत्पात मचाया था तथा बाजारों में आगजनी की थी। आगजनी की घटना में लगभग दो दर्जन दुकानें जल गई थी जिनको लेकर पुलिस ने मामला दर्ज किया है, एसपी ने बताया कि आग लगाने वालों की पहचान की जा रही है जिन्हें नामजद किया जाएगा।

यह था घटनाक्रम
जानकारी के लिए आपको बता दें कि गत 25 अप्रैल को प्रार्थी किशन सिंह ने डग पुलिस को रिपोर्ट जाकर बताया था कि उसका बड़ा भाई शम्भूसिंह पुत्र शादियों में वीडियोग्राफी का कार्य करता था जो डग कस्बे में प्रकाश लाल मेहर के यहां पर शादी की वीडियोग्राफी करने आया था। शाम को कार में अज्ञात व्यक्ति आए व आते ही शम्भूसिंह के पिस्टल से गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। फरार हुए हत्या के आरोपियों को पुलिस ने मध्य प्रदेश के उज्जैन के रिंग रोड से गिरफ्तार कर लिया।

-डग थाना अधिकारी को हटाया...
मामले को लेकर डग पुलिस की भूमिका पर कई सवाल खड़े हो रहे थे, पुलिस पर कई गंभीर आरोप लग रहे थे। ऐसे में झालावाड़ एसपी ने डग थाना अधिकारी को हटा दिया है।
फोटो-8,9और10

दम तोड़ती संवेदनाएं, रिश्तों का कत्ल : बेटे की चाह में मां ने 20 दिन की मासूम को पानी के टैंक में डुबोकर मार डाला
झुंझुनूं। शहर में एक कलियुगी मां ने 20 दिन की नवजात को रविवार पानी के होद में डालकर ऊपर ढक्कन लगा हत्या कर दी। पुलिस ने मां को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, घटना झुंझुनूं के वार्ड 53 नयाबास में रविवार सुबह हुई थी। पुलिस ने बताया कि शहर के नयाबास निवासी पंकज सैनी के परिवार के सभी सदस्य रविवार सुबह खेत पर गए थे। घर पर सिर्फ निशा उर्फ आचूकी देवी, दो साल की बेटी नाहिरा और 20 दिन पहले जन्मी मासूम सोनिया थी। सुबह करीब 9 बजे निशा ने जेठ अनिल सैनी को कॉल कर बताया कि सोनिया गायब है, कोई उसे उठाकर ले गया। यह सुनते ही परिवार के लोग घबराकर घर पहुंचे और सोनिया को ढूंढना शुरू किया। जब सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने घर के अंदर बने पानी के टैंक का ढक्कन हटाकर देखा तो टैंक में सोनिया का शव तैरता मिला। शुरुआत में परिजनों ने इसे दुर्घटना माना, लेकिन पुलिस को मौका देखकर शक हुआ।

जांच में सामने आया कि घटना के समय घर के मुख्य दरवाजे की कुंदी बाहर से बंद थी, जिसे निशा के ससुर रामप्रताप खेत पर जाते समय लगाकर गए थे। पहले निशा झूठ बोलती रही, लेकिन जब उसकी ननद और अन्य रिश्तेदारों ने उसे घेरकर सवाल किए, तो वह टूट गई और उसने कबूल कर लिया कि उसने खुद अपनी बेटी को टैंक में डुबोकर मारा है। मामले में पंकज ने पत्नी निशा के खिलाफ बेटी की हत्या का मामला दर्ज कराया। पूछताछ में निशा ने बताया कि वह बेटा चाहती थी, लेकिन लगातार दूसरी बार भी बेटी हो गई। इससे वह नाराज थी। इसी के कारण उसने सोनिया को पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला। नयाबास निवासी पंकज सैनी और उसके भाई अनिल सैनी की शादी 7 साल पहले सूरजगढ़ की दो बहनों से हुई थी। पंकज के दो बेटियां हुई जिनमें दो साल की नाहिरा और 20 दिन की सोनिया। अनिल सैनी के एक बेटा हिमांशु (5) और एक बेटी हिमांशी (डेढ़ साल) है।

4 साल से लिव इन में रह रही महिला का गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। गांधी नगर थाना इलाके के झालाना इलाके में चार साल से लिव इन में रह रही महिला का गला दबाकर हत्या उसके साथ रहने वाले युवक ने ही की थी। पुलिस ने जांच कर तीन दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी मनीष निरवान झालाना गांव का रहने वाला है और पिछले चार साल से कविता बैरवा के साथ लिव इन में रह रहा था। इन दोनों के दो बेटी और एक बेटा है। मनीष 17 नवंबर की रात शराब के नशे में था। इस दौरान बच्चा चिल्लाया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। तभी मनीष ने गुस्से में आकर कविता का गला दबा दिया। इसके बाद उसके मुंह से झाग निकल गया।

आरोपी ने कविता के परिजन और पुलिस को गुमराह करने के लिए कहा कि कविता ने विषाक्त खाया है। इसके लिए उसने अपने पिता को फोन कर कहा कि उसकी तबियत खराब हो गई है। सूचना से पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे तो कविता मृत मिली। पुलिस ने जब जांच की तो सामने आया कि कविता की मौत गला दबाने से हुई है ना कि विषाक्त पदार्थ खाने से हुई है। इसके बाद आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर लिया।