uproar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कोडिन कफ सिरप मामला: सीएम योगी ने कहा, यूपी में एक भी मौत नहीं हुई, देश में दो नमूने हैं, जब कोई चर्चा होती है तो वह देश छोड़कर भाग जाते है और..जानें पूरा मामला
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सदन में कोडिन कफ सिरप मामले में सरकार का पक्ष रखा और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं को खूब धोया। योगी ने कहा कि देश में दो नमूने हैं। एक दिल्ली व दूसरा लखनऊ में बैठता है। जब देश में कोई चर्चा होती है तो वह देश छोड़कर भाग जाते हैं। यही आपके बबुआ (अखिलेश यादव) के साथ भी हो रहा है। आप चिल्लाते रहेंगे और बबुआ सैरसपाटे के लिए इंग्लैंड चले जाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस बयान के बाद सपा के सदस्यों ने जमकर हंगामा और नारेबाजी की। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने हंगामे को समाप्त कराने की कोशिश की, लेकिन सपा के सदस्य नारेबाजी करते रहे और बाद में सदन से वाकआउट कर गए। योगी ने कहा कि प्रश्न क्या है और मुद्दे क्या उठाए जा रहे हैं। माननीय सदस्यों को अध्ययन करके आना चाहिए और सदन की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। नेता विरोधी दल ने सदन की कार्रवाई होते ही इस मुद्दे को उठाया, इसलिए मुझे खड़ा होना पड़ा।

उन्होंने एक कहावत 'चोर की दाढ़ी में तिनका' का जिक्र कर समाजवादी पार्टी को आईना दिखाया। उन्होंने सदन में साफ किया कि कोडिन कफ सिरप से यूपी में एक भी मौत नहीं हुई है। इस मामले में एनडीपीएस के अंतर्गत कार्रवाई होगी, उत्तर प्रदेश सरकार ने इस मामले को कोर्ट में लड़ा और जीता है। मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष की चुटकी ली और कहा, इस उम्र में व्यक्ति सच बोलने का आदी होता है, लेकिन समाजवादी इस उम्र में भी उनसे झूठ बोलवा देते हैं। समाजवादियों को ऐसा नहीं करना चाहिए और उन्हें भी सच बोलने का आदी होना चाहिए। उन्होंने लंबे समय तक स्पीकर के रूप में सदन को आगे बढ़ाया है।

सीएम योगी ने सदन में कहा, उत्तर प्रदेश में यूपी के सबसे बड़े होलसेलर को एसटीएफ ने पकड़ा था। 2016 में समाजवादी पार्टी ने उसे लाइसेंस जारी किया था। उन्होंने फिर स्पष्ट किया कि कोडिन कफ सिरप (नकली दवा) के कारण मौत की कोई भी बात शासन के संज्ञान में नहीं आयी है। समय-समय पर एफएसडीए विभाग लगातार छापेमारी व कार्रवाई करती है। कंपनियों में भी इस प्रकार की कार्रवाई होती है। यूपी में कोडिन कफ सिरप के केवल स्टाकिस्ट व होलसेलर हैं। इसका यहां प्रोडक्शन नहीं होता। इसका प्रोडक्शन मध्य प्रदेश, हिमाचल व अन्य राज्यों में होता है।

उन्होने कहा कि मौत के जो प्रकरण आए हैं, वह भी अन्य राज्यों के हैं। ऐसे प्रकरण तमिलनाडु में बने सिरप के कारण आए हैं। यह पूरा प्रकरण इललीगल डायवर्जन का है। इसके माध्यम से होलसेलर (सहारनपुर, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी) ने इसे उन देशों व राज्यों में पहुंचाया है, जहां मद्य निषेध है। वहां नशे के आदी लोगों को इसे लेने की आदत है। वहां इसका दुरुपयोग किया गया है। सीएम ने कहा कि बच्चे हों या बालिग, बिना चिकित्सीय परामर्श के कोई भी इसका सेवन नहीं कर सकता। खांसी होने पर हर कोई कफ सिरप लेता है, लेकिन चिकित्सीय परामर्श से। उस पर यह अंकित भी होता है, लेकिन समाजवादी पार्टी के लोगों का पढ़ाई-लिखाई से कोई वास्ता है नहीं, इसलिए आप लोग ऐसी बाते करते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की कार्रवाई की जानकारी भी सदन में रखी। मुख्यमंत्री ने कहा अब तक 79 अभियोग दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें 225 अभियुक्त नामजद हैं। 78 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और 134 फर्मों पर छापेमारी की कार्रवाई हुई है। सीएम ने कहा कि मामले की गहराई में जाएंगे तो बार-बार यही तथ्य सामने आता है कि कहीं न कहीं समाजवादी पार्टी से जुड़ा कोई नेता या व्यक्ति इसमें संलिप्त पाया जाता है। अवैध लेन-देन भी लोहिया वाहिनी के एक पदाधिकारी के खाते के माध्यम से हुआ है। एसटीएफ पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

सीएम योगी ने बताया कि कोर्ट ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा चलाने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने इस लड़ाई को पूरी मजबूती से लड़ा है और इसमें सफलता भी प्राप्त की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले में कोई भी अपराधी बच नहीं पाएगा। सीएम ने बुलडोजर एक्शन को लेकर समाजवादी पार्टी पर तंज कसा। कहा कि ङ्क्षचता मत कीजिए, समय आने पर बुलडोजर एक्शन की पूरी तैयारी रहेगी, उस समय चिल्लाइएगा नहीं।

Parliament Winter Session: सुरक्षा के मुद्दे पर हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्षी दलों ने सुरक्षा में चूक की मुद्दे पर आज नारेबाजी करते हुए जबरदस्त हंगामा किया जिसके कारण अध्यक्ष ओम बिरला को सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ सुरक्षा में हुई चूक के मुद्दे पर नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरु कर दिया और आसन के सामने आकर नारेबाजी करने लगे। बिरला ने हंगामे के बीच ही प्रश्नकाल की कार्यवाही आरम्भ कर दी लेकिन हंगामा चलता रहा।

बिरला ने सदस्यों को समझाने का प्रयास करते हुए कहा ''जो घटना कल घटित हुई उसको लेकर हम सब चिंतित है। संसद की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है। इसी को देखते हुए मैंने कल आप लोगों से चर्चा की  और फिर आगे भी चर्चा करेंगे। आप सबको बुलाकर सुरक्षा के मुद्दे पर विचार होगा। लोकसभा सचिवालय सुरक्षा को देखता है और सचिवालय फिर आपसे चर्चा करेगा। लोकसभा सचिवालय स्वायत्त है और सरकार उसके काम में कभी हस्तक्षेप नहीं करती इसलिए सदस्य अपनी सीटों पर बैठ जाए। लोकसभा अध्यक्ष के नाते सबकी सुरक्षा की जिम्मेदारी मेरी है इसलिए मैं आपसे चर्चा करूंगा। पहले भी ऐसी घटनाएं हुई हैं इसलिए फिर ऐसा ना हो हम सब मिलकर इस बारे में विचार विमर्श करेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि हम सब दर्शक दीर्घा के पास देते हैं। हमें यह ध्यान देना है कि ऐसे व्यक्ति को पास ना दे जो संदिग्ध औऱ अविश्वसनीय हो। अध्यक्ष ने कल की घटना को गंभीरता से लिया है और इस पर ध्यान दिया है। पुराने संसद भवन में भी नारेबाजी हुई है, पेपर फेंके गए हैं और यहां भी हुई है। मुझे लगता है कि हम सबको मिलकर इसके समाधान के लिए मिलकर बात करना चाहिए। संसद में इस मुद्दे को लेकर हंगामा पैदा करने का कोई औचित्य नहीं है।

बसपा के मलूक नागर ने सवाल पूछने से पहले कहा कि संसद की सुरक्षा का मुद्दा गंभीर है और इस पर राजनीति किसी को नहीं करनी चाहिए।

बिरला ने हंगामे के बीच प्रश्न काल जारी रखने की कोशिश की लेकिन हंगामा बढ़ता गया तो उन्होंने कुछ सदस्यों को नाम लेकर चेतावनी देते हुए हंगामा नहीं करने को कहा। हंगामा कर रहे सदस्य नहीं माने तो उन्होंने सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी।

हंगामे के बीच लोकसभा में तीन विधेयक ध्वनिमत से पारित
नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच खान एवं खनिज (संशोधन एवं विनियमन) विधेयक 2023, नेशनल नर्सिंग एवं मिडवाइफ कमीशन विधेयक, 2023 और नेशनल डेन्टल कमीशन विधेयक, 2023 ध्वनिमत से पारित किये गये। कोयला एवं खान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने खान एवं खनिज (संशोधन एवं विनियमन) विधेयक 2023 सदन में पेश किया, जिसे मणिपुर मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे और नारेबाजी के दौरान ध्वनिमत से पारित किया गया। इसी बीच, जोशी ने कहा कि यह महत्वपूर्ण विधेयक है और यह गेम चेन्जर हो सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में कोयला क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि एनर्जी क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाना है, इसके लिए अनेक जरूरी कार्य करने होंगे। मोदी सरकार के कार्यकाल में खनिज राजस्व में भारी बढ़ोतरी हुई है। सदन में नेशनल नर्सिंग एवं मिडवाइफ कमीशन विधेयक 2023 और नेशनल डेन्टल कमीशन विधेयक 2023 पेश करते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि आमजन से जुड़े ये बहुत महत्वपूर्ण विधेयक हैं। इनके पारित होने से जनता को बहुत सहूलियतें होंगी।

विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच ही तीनों विधेयक ध्वनिमत से पारित कर दिये गये।

बारां कोर्ट परिसर में हंगामा: वकील और पुलिसकर्मी आमने-सामने
बारां। यहां शहर के कोर्ट परिसर परिसर में एक आरोपी के पेशी दौरान जमकर हंगामा हो गया, आरोपी के साथ वकीलों ने मारपीट की कोशिश की। इस दौरान न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई, वहीं पुलिस और वकील आमने-सामने हो गए। काफी देर तक चले हंगामा और हाथापाई के दौरान दो पुलिसकर्मियों को चोटें भी आई। बाद में वकीलों ने एसीजेएम न्यायालय का बहिष्कार कर न्यायिक अधिकारी पर कार्यवाही की मांग की। डीएसपी राजेन्द्र मीणा ने बताया कि बारां निवासी इतिश्री ने महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि उसका पति राकेश औदिच्य शादी के कुछ दिन बाद ही उसे दहेज के किए प्रताड़ित करने लगा था। इसके बाद से पीड़िता अपने पीहर में ही रह रही है। दहेज प्रताड़ना का केस कोर्ट में चल रहा है। जिसे वापस लेने के लिए आरोपी उस पर दबाव बना रहा है। सोशल मीडिया पर महिला, उसके वकील व अन्य लोगों के खिलाफ अनर्गल टिप्पणियां वायरल करता है। मामले में पुलिस ने आरोपी राकेश को पिछले दिनों गिराफ्तार कोर्ट से तीन दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि पूरी होने पर आरोपी को कोर्ट में पेश किया।

जज के खिलाफ भी  वकीलों ने की नारेबाजी
अनर्गल टिप्पणियां करने से आक्रोशित वकीलों ने आरोपी को कोर्ट परिसर में ले जाते वक्त बाहर रोककर मारपीट का प्रयास किया। इस दौरान मौके पर अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात रहा। पुलिस और वकीलों में धक्का मुक्की भी हुई। डीएसपी राजेन्द्र मीणा ने समझाइश कर मामला शांत करवाया। इस दौरान कोर्ट परिसर में जमकर हंगामा हो गया, वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने वकीलों के साथ धक्का-मुक्की कर आरोपी को बचाया। इसके बाद एक न्यायिक अधिकारी के वकीलों को वहां से हटाने के निर्देश पर वकील नाराज हो गए।

वकीलों ने न्यायिक अधिकारी के विरोध में नारेबाजी की और उन पर कार्रवाई करने की मांग की।

प्रशासन गांव के संग फॉलो कैम्प में श्रमिक कार्ड नहीं बनने पर हंगामा
डिग्गी। डिग्गी उप तहसील मुख्यालय पर संचालित ग्राम पंचायत परिसर में बना राजीव गांधी सेवा केंद्र परिसर में शुक्रवार को प्रशासन गांव के संग फॉलो कैंप का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता डिग्गी सरपंच हलीमा बानो ने की। शिविर प्रभारी तहसीलदार ने जी आर बैरवा ने बताया कि शिविर में कलमंडा वार्ड पंच सीता देवी के नेतृत्व ग्रामीणों ने शिविर प्रभारी को ज्ञापन देकर डीपी के तारबंदी करवाने, डीपी दूसरी लगाने की मांग की जिस पर शिविर प्रभारी ने सहायक अभियंता को निर्देश देते हुए शीघ्र ही डीपी बदलने एवं डीपी के तारबंदी करने के निर्देश दिए। शिविर में श्रमिक कार्ड से नाम काटने को लेकर नाराज ग्रामीणों ने शिविर प्रभारी तहसीलदार जीआर बेरवा को ज्ञापन सौंपा और समाधान की मांग की।

ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन ने अपने खास लोगो के नाम भौतिक सत्यापन में जोड़कर श्रमिक कार्ड तो बना दिए एवं कहीं गरीब लोगों के नाम काट दिए गए हैं जिससे सरकार द्वारा मिलने वाली कल्याणकारी योजनाओं से गरीब लोग  वंचित हो रहे हैं। श्रमिक कार्ड में नाम जुड़वाने को लेकर वंचित लोक प्रशासन के बार बार इधर उधर चक्कर काट रहे हैं लेकिन प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने श्रमिक कार्ड में नाम जोड़ने कि मांग पर शिविर प्रभारी तहसीलदार जीआर बैरवा ने कहा कि यह हमारे विभाग का मामला नहीं है आप श्रमिक विभाग में बात करें तो आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। इतने में ही नाराज ग्रामीण उग्र हो गए और प्रशासन को खरी खोटी सुनाने लगे। प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए ग्रामीणों ने सरकार द्वारा लगाए गए कैंप को प्रशासन द्वारा लीपापोती का करार देते हुए प्रशासन को कोसते नजर आए।

इसी बीच उपप्रधान मूल शंकर शर्मा एवं ग्राम पंचायत सरपंच हलीमा बानो, उपसरपंच विजय नारायण शर्मा एवं ग्राम विकास अधिकारी सत्यनारायण चौधरी ने ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत करवाया। उन्होंने नाराज ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि भौतिक सत्यापन की जांच करवा कर आप के नाम जुड़वा दिए जाएंगे। शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा प्रभारी सुधा शर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने 28 मरीजों को दवाई वितरित की। शिविर में महिला बाल विकास परियोजना के सुपरवाइजर  माया शर्मा,सहित राजस्व विभाग, जलदाय विभाग, बिजली विभाग सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

निर्मला सहरिया की गाड़ी में तोड़फोड़
बारां। भंवरगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किए गए युवक की मौत के बाद हंगामा हो गया। आक्रोशित सहरिया आदिवासी समाज के लोगों ने सड़क पर युवक का शव रखकर भंवरगढ़ गुना मार्ग पर दस घंटे तक जाम लगाए रखा। समझाइश के लिए पहुंची क्षेत्रीय विधायक निर्मला सहरिया के साथ भी भीड़ ने धक्का-मुक्की कर दी है। विधायक की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। जानकारी अनुसार क्षेत्र के सहरिया बस्ती में हुई एक युवक की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया।

ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर शव रखकर प्रदर्शन किया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया। गांव के ही रामसिंह सहरिया ने सरपंच अहेड़ी के साथ दुर्व्यवहार कर हाथापाई का प्रयास किया था। इसकी रिपोर्ट भंवरगढ़ थाने में कर दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने रामसिंह को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। वहां से उसे जमानत मिल गई और वह घर चला गया। सुबह रामसिंह मृत पाया गया। इसी बात को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का आरोप है कि सहरिया रामसिंह की मौत पुलिस की मारपीट से हुई है। थाना प्रभारी दलपत सिंह चौहान का कहना है कि जमानत के बाद रामसिंह अपने घर चला गया था। पुलिस ने उसके साथ किसी भी प्रकार की मारपीट नहीं की।

आधी रात थाने में हंगामा, दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
बपावरकलां। कोटा जिले के बपावर थाने में शुक्रवार बीती रात को जमकर हंगामा हुआ। खड़िया सरपंच रघुराज सिंह व पुलिस कर्मियों के बीच तकरार हो गई जिसके बाद कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर ने दो पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। मामले की जांच सांगोद डीएसपी रामेश्वर परिहार करेंगे।

जानकारी अनुसार शुक्रवार रात को खड़िया गांव में सरपंच रघुराज सिंह का भतीजा शराब के नशे में किसी ग्रामीण से अभद्रता कर रहा था। सरपंच उसे थाने ले जाए जहां पर उन्होंने कहा कि यह मेरा भतीजा शराब के नशे में है इसको बंद करो। जबकि पुलिस ने बताया कि सरपंच थाने में ही भतीजे के साथ मारपीट कर रहे थे। जब उनको मारपीट करने से रोका तो पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता करने लग गए। दूसरी तरफ सरपंच रघुराज सिंह ने बताया कि कुछ पुलिस वाले मुझे घेरकर लॉकअप में बंद करने का प्रयास कर रहे थे। मैंने विरोध किया तो पुलिस वालों ने मेरे साथ अभद्रता की। साथ ही यह भी कहा कि थाने की रोटी खाएगा तो सारी राजनीति भूल जाएगा।

इसी बीच सरपंच ने कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कुशलपाल सिंह को फोन पर घटना की जानकारी दी और वहीं थाने में ही धरने पर बैठ गया। कुछ देर बाद सांगोद पुलिस उपाधीक्षक रामेश्वर परिहार व ब्लॉक अध्यक्ष कुशलपाल सिंह भी थाने पहुंच गए। बपावर थाने के सिपाही भूपेन्द्र कुमार व मलखान को लाइन हाजिर कर दिया।

बपावर थाने में बीती रात को जो भी घटना हुई। उसकी जांच पूरी पारदर्शिता के साथ सांगोद पुलिस उपाधीक्षक से कराई जा रही है। साथ ही प्रथम दृष्टया दो पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। जांच में जो भी सामने आएगा। आगे की उचित कार्रवाई की जाएगी। - कावेन्द्र सिंह, एसपी, कोटा ग्रामीण।

हंगामे की भेंट चढ़ी बगरू नगर पालिका की बोर्ड बैठक, पार्षद आपस में उलझे
बगरू। लिंक रोड़ स्थित नगर पालिका सभागार भवन में गुरुवार प्रातः 11.30 बजे साधारण सभा की बैठक पालिकाध्यक्ष मालूराम मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सड़क,नाली सहित अन्य निर्माण कार्यो पर चर्चा, पालिका क्षेत्र में सौंदर्यकरण तथा चौराहो पर महापुरुषों की प्रतिमा, पेयजल की समस्या, स्ट्रीट लाइट व फेज वायरों व कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए अनुमोदन सहित अनेक एजेण्ड़े रखे गये थे। लेकिन एजेण्डों पर चर्चा शुरू हुई थी कि नेता प्रतिपक्ष मुकेश मेहता व कांग्रेसी पार्षद नितिन भारद्वाज ने कहा कि उनके वार्डो में कई दिनों से सफाई की व्यवस्था चरमराई हुई और पालिका सफाई पर ध्यान ना देकर सौंदर्यकरण के नाम पर लाखों रुपए बर्बाद करना चाहती है, चौराहो पर महापुरुषों की प्रतिमाओं लगाने के एजेंडे पर ज्यादातर पार्षदो ने आपत्ति जताई और कुछ पार्षदों ने लगाने का प्रस्ताव सौंपे जिस पर अध्यक्ष ने कहा की जिन वार्डो में प्रस्ताव आएंगे उन में लगा दी जाएगी, लेकिन पार्षद संदीप पाटनी ने इस पर आपत्ति दर्ज करवाते हुए पहले इसकी लागत व जगहों का ड्राफ्ट तैयार करने की मांग रखी। और वही पार्षद दिनेश यादव ने कहां कि ग्रामीण क्षेत्र में कहां क्या सौंदर्यकरण किया जाएगा। इस दौरान पार्षदो ने पालिकाध्यक्ष मीणा पर मीणा मार्केट के सौंदर्यकरण की बात को लेकर तंज कस दिया जिस पर पार्षद आपस में उलझ गये, जिस से बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई और पार्षद आपस में उलझे पड़े, जिन्हे पालिकाध्यक्ष, उपाध्यक्ष व नेताप्रतिपक्ष मेहता ने समझाश कर मामला शांत किया।

वही पार्षद अमरचंद बागडा ने कहा कि उनके वार्ड में होने वाले विकास कार्यो की मॉनिटरिंग उनकी और से ही की जाने की बात रखी। जिसका पालिकाध्यक्ष मालूराम मीणा ने जवाब देते हुए कहा कि नियमानुसार मॉनिटरिंग का काम तकनीकी अधिकारियों की और से ही किया जाएगा, अगर किसी को काम में खामियां दिखे तो शिकायत कर सकते है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश महेता ने कस्बे के 35 वार्डों में सफाई व्यवस्था व पेयजल समस्या सहित लाइट, फेज वायर, कैमरा लगाने की समस्याओं को लेकर पालिकाध्यक्ष को घेरा। मेहता ने कहां कि कस्बे में वार्डों में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे रहते हैं आटोटीपर कई दिनों से बंद पड़े हैं व सालों से कैमरे चालू करवाने के लिए मांग उठती रही है, लेकिन पालिका ने अब तक कोई संज्ञान नही लिया। बुधवार को पालिका क्षेत्र से लग्जरी गाड़ी की चोरी होना एक नगरपालिका के लिए एक शर्म की बात है, अगर कैमरे होते तो चोरो की इतनी हिम्मत नही होती। वही पार्षद अभिषेक शर्मा ने 6 महिने से टेंडर होने के बाद निर्माण नही होने के कारण नाराजगी जताई। कई पार्षदो ने स्ट्रटी लाइटों लगाने की मांग उठाई, जिस पर पालिकाध्यक्ष ने नई लाइटें क्रय करने की बात कही। पार्षद ओमप्रकाश कुमावत व सोहनी देवी ने आंगनबाड़ी खुलवाने की मांग उठाई। पार्षद महेश नराणिया ने गंदे नाले को छपवाने की मांग उठाई, जिस पर पालिकाध्यक्ष ने कहां कि जेडीए को चिट्टी लिख दी जाएगी, और इस काम को सब मिलकर कराएंगे। पार्षद र्गिराज चौधरी ने कस्बे में सफाई व्यवस्था को लेकर फर्म द्वारा समय पर सफाई न करने व बताई गये कर्मचारी उपलब्ध नही कराए जाने का विरोध किया और पुनः टेंडर करने की मांग उठाई। जिस पर पालिकाध्यक्ष नियमानुसार कार्यवाही की बात कही। बैठक में पालिकाउपाध्यक्ष अजय चौहान, अधिशासी अधिकारी मोनिका सोलंकी, सहायक अभियंता भरत कुमार, कनिष्ठ अभियंता अपूर्वा शर्मा, टीए ताराचंद, पार्षद जयदेव मीणा, भवानीशंकर बोहरा, सुमन आलोरिया, श्यामा देवी नामा, रेहाना बेगम, गोविंद महरावदिया, जयराम कुमावत, निर्मला देवी, दिनेश यादव, सोनू कुमावत सहित अनेक पार्षद मौजुद रहे।

पेयजल का उठा मुद्दा
बैठक के दौरान कई पार्षदों ने नगरपालिका क्षेत्र में चरमराई हुई पेयजल समस्या का मुद्दा उठाया और प्रत्येक वार्ड में आमजन को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए सिंगल फेज बोरिंग करवाने की मांग की जिस पर पालिकाध्यक्ष मीणा चर्चा कर पालिका की और छोटे वार्डो में 1-1 व बड़े वार्डो में 2-2 बोरिंग शीघ्र करवाने का आश्वासन दिया।

कमेटियां बनाने की उठी मांग
नगरपालिका बोर्ड गठन को 17 माह बीत जाने के बाद भी कमेटियों के गठन नही होने पर पार्षद संदीप पाटनी, अमरचंद बागड़ा व मनोनीत पार्षद बद्रीनारायण ने कमेटियों के गठन को लेकर राज्य सरकार को प्रस्ताव भिजवाने की मांग की। जिस पर पालिकाध्यक्ष मीणा ने कहां कि 90 दिन के अंदर कमेटियां बनाने की प्रक्रिया है, लेकिन 90 दिन बीत गए है, अब विभाग द्वारा कमेटियो बनाई जाएगी, जिसके लिए जल्द ही विभाग को पत्र लिख दिया जाएगा।

कॉमर्स कॉलेज में तलवार से केक काटने को लेकर हंगामा
कोटा। कोटा के कॉमर्स कॉलेज में उस समय हंगामा हो गया जब कॉलेज का ही एक छात्र अपने साथियों के साथ जन्मदिन का केक काटने के लिए कॉलेज परिसर में पहुंच गया। खुली जिप्सी में तलवार से छात्र ने केक काटा। जब अन्य छात्रों ने इसका विरोध किया तो छात्र के साथी मारपीट करने लगे। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

छात्र नेता भव्य ने बताया कि कॉलेज के एक छात्र रविंद्र का बुधवार को जन्मदिन है। दोपहर में वह बाहरी युवकों के साथ कॉलेज में आया। खुली जिप्सी पर बैठकर तलवार निकालकर केक काटने लगा। इस दौरान भव्य और अन्य छात्र कॉलेज परिसर में आ रहे थे। भव्य ने आरोप लगाया कि जब इसका विरोध किया तो बाहरी युवकों ने उस पर जिप्सी चढ़ाने की कोशिश की और मारपीट करने लगे। जब अन्य छात्र विरोध करने लगे तो वह सभी भाग गए। इसके बाद कॉलेज के छात्रों ने कॉलेज में नारेबाजी करते हुए हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर जवाहर नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जानकारी ली। वही कॉलेज प्रशासन का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज निकलवाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज खराब है ऐसे में अभी तक कॉलेज प्रशासन की तरफ से रिपोर्ट भी नहीं दी गई। वहीं छात्रों का कहना है कि वह मामले में उपाधीक्षक से मिलकर शिकायत दर्ज करवाएंगे।

कांग्रेस विधायक राजेंद्र बिधूड़ी और भैंसरोडगढ़ थाना अधिकारी के बीच बातचीत के ऑडियो को लेकर विधानसभा में हंगामा
जयपुर। चित्तौड़गढ़ के बेगू से कांग्रेस विधायक राजेंद्र बिधूड़ी और भैंसरोडगढ़ थाना अधिकारी के बीच बातचीत के ऑडियो को लेकर विधानसभा में हंगामा हुआ। दरअसल इस ऑडियो में राजेंद्र बिधूड़ी एसएचओ को भद्दी गालियां दे रहे हैं। विपक्ष की तरफ से कपासन के विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने सदन में इस मुद्दे को उठाया। जीनगर ने कहा कि बिधूड़ी को इस मामले में सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। जीनगर के साथ नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उप नेता राजेंद्र राठौड़, वासुदेव देवनानी और मदन दिलावर समेत अन्य विधायकों ने भी सुर में सुर मिलाया। सरकार से बयान नहीं आने पर विपक्ष के विधायकों ने सदन के वेल में पहुंचकर नारेबाजी भी की।

प्रश्नकाल समाप्त होते ही सदन में हंगामा
जयपुर। विधानसभा में गुरुवार को प्रश्नकाल शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हुआ, लेकिन उसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया।  हंगामे के चलते स्पीकर में सदन की कार्रवाई आधा घंटे के लिए स्थगित कर दी।

हुआ यूं कि सदन में प्रश्नकाल के समाप्त होते ही महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने कहा कि विपक्ष के माननीय सदस्य की ओर से महिलाओं को लेकर अशोभनीय बयान दिया गया है, वे सदन से माफी मांगे। उसके साथ ही सत्ता पक्ष की सभी महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर अपनी सीटों पर खड़ी हो गई, जवाब में विपक्ष के सदस्य भी रीट की सीबीआई से जांच की मांग को लेकर खड़े हों गए। इसके चलते सदन में दोनों उससे शोर-शराबा शुरू हो गया । ममता भूपेश हाथ में महिलाओं का अपमान नहीं सहेगा राजस्थान लिखी तख्ती  लेकर वेल में आ गई, इसके साथ ही  अन्य सत्ता पक्ष की महिलाएं भी वेल में आ गई, तो विपक्ष के सदस्य भी वेल में आ गए  और  शोर-शराबे और हंगामे के चलते  स्पीकर सीपी जोशी ने सदन की कार्रवाई आधा घंटे के लिए स्थगित कर दी।

शोर शराबे के बीच ही सदन की कार्रवाई : पांचवें दिन भी सदन में हंगामा, भाजपा विधायकों ने वेल में सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
जयपुर। राज्य विधानसभा बजट सत्र के पांचवें दिन मंगलवार को भी हंगामे के साथ सदन की कार्यवाही शुरू हुई। रीट मामले  की सीबीआई से जांच की मांग को लेकर विपक्ष वेल में आ गया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्पीकर डॉ सीपी जोशी ने कहा कि विपक्ष संसदीय लोकतंत्र को कलंकित कर रहा है। इसी तरह होता रहा तो प्रश्नकाल की महत्वत्ता ही खत्म हो जाएगी। आप जो परंपरा डाल रहे है, यह काला इतिहास लिखा जाएगा। अगर प्रश्नकाल रोकने का प्रयास करेंगे तो मुझे कठोर कार्यवाही  करनी पड़ेगी। स्पीकर ने शोर-शराबे के बीच ही प्रश्नकाल पूरा कराया और बीजेपी विधायकों के सवालों के जवाब भी मंत्रियों से दिलवाए। प्रश्नकाल में कुल 11 सवाल पूछे जा सके। प्रश्नकाल के समाप्त होने के बाद  पूर्व विधायक भगराज चौधरी को सदन में श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद विपक्ष ने सदन से वॉकआउट  किया।

मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही उपनेता राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि सरकार रीट मामले की सीबीआई से जांच कराए। स्पीकर ने विपक्ष की मांग को दरकिनार करते हुए प्रश्नकाल शुरू कर दिया। इसके विरोध में भाजपा विधायक नारेबाजी करते हुए वेल में आ गए। इसके बाद जमकर नारेबाजी की और हंगामे के बीच ही प्रश्नकाल चलता रहा। प्रदेश में शिक्षाकर्मी व पैरा टीचर्स का मानदेय के संबंध में पूछे गए बाबूलाल नागर के सवाल में संयम लोढ़ा ने पूरक प्रश्न पूछते हुए शिक्षा मंत्री बी डी कल्ला के जवाब पर एतराज जताया, लेकिन स्पीकर ने बिठा दिया। सतीश पूनिया के सवाल के जवाब में वैन मंत्री हेमा राम चौधरी ने प्रदेश के अभ्यारण्य में बाघों की सुरक्षा के उपायों को लेकर पांच पन्नों का लंबा जवाब दिया।

स्पीकर बोले....विरोध का दूसरा रास्ता ढूंढे, आपका गला खराब हो जाएगा
लगातार नारेबाजी को देखते हुए स्पीकर जोशी ने कहा कि आपका प्रोटेस्ट करना का दूसरा तरीका भी हो सकता है। इसके बारे में सोंचे, आपका गला खराब हो जाएगा, पार्टी में भाषण भी देना है। किसी की बीपी बढ़ जाएगी। ऐसा विरोध करें ताकि स्वास्थ्य भी ठीक रहे।

चांदना से कहा आ गया जवाब
अनिता भदेल के सवाल के जवाब में लंबा जवाब पढ़ने पर कौशल नियोजन मंत्री अशोक चांदना से स्पीकर ने कहा कि प्रदेश में पंजीकृत बेरोजगार के मामले में आ गया है पूरा जवाब। इसी बीच संयम लोढ़ा कुछ पूछने के लिए खड़े हुए तो स्पीकर कहा आप बैठ जाए, क्या आप भी इधर आ रहे है ? स्पीकर का गुस्सा देखते हुए लोढ़ा सीट पर बैठ गए।