MLA Sachin Pilot - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सचिन पायलट ने एसएमएस अस्पताल में भरत सिंह से की मुलाकात : स्वास्थ्य की ली जानकारी, परिजनों को हर संभव सहयोग के लिए किया आश्वस्त
जयपुर। पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं विधायक सचिन पायलट ने गुरुवार को मानसिंह अस्पताल जयपुर में भर्ती पूर्व मंत्री भरत सिंह कुंदनपुर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कुंदनपुर की कुशलक्षेम जानी और उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। पायलट ने अस्पताल के चिकित्सकों से भी बातचीत कर उनके इलाज और स्वास्थ्य सुधार के बारे में विस्तृत जानकारी ली। गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री भरत सिंह कुंदनपुर कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे हैं, जिनका इलाज एसएमएस अस्पताल में चल रहा है।

मुलाकात के समय पायलट ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और परिवारजनों को भी आश्वस्त किया कि हर संभव सहयोग किया जाएगा। राजस्थान की राजनीति में कुंदनपुर का लंबा अनुभव रहा है और वे पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी अस्वस्थता की खबर सुनकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

दौसा में पायलट के शक्ति प्रदर्शन में जुटेंगे कई दिग्गज : पूर्व केंन्द्रीय मंत्री राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर 11 जून को श्रद्धांजलि सभा
जयपुर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजेश पायलट की 25वीं पुण्यतिथि पर दौसा में 11 जून को श्रद्धाजंलि सभा में कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट बड़ा शक्ति प्रदर्शन करेंगे। राजस्थान कांग्रेस के कई दिग्गज नेता इस सभा में शामिल होंगे। पूर्व केन्द्रीय मंत्री की पुण्यतिथि पर हर साल 11 जून को दौसा के भड़ाना में श्रद्धाजंलि सभा होती है, लेकिन इस बार यह सभा इसलिए खास है, क्योंकि इस बार सचिन पायलट ने राजस्थान सहित कई राज्यों के दिग्गज नेताओं को आमंत्रित किया है। सभा को लेकर पायलट ने खुद कमान संभाल रखी है और रविवार को सभा स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया। पायलट लगातार लोगों से संपर्क करके ज्यादा से ज्यादा तादाद में आने की अपील कर रहे हैं। सभा में आने के लिए कांग्रेस के विधायक, सांसदों, पूर्व विधायकों, पूर्व मंत्रियों सहित कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और संगठन नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है।

राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित कई राज्यों के दिग्गज नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। हाल ही में पायलट सभा का आमंत्रण देने के लिए पूर्व सीएम अशोक गहलोत के आवास पहुंचे थे, जहां गहलोत ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया था। गहलोत ने मुलाकात की वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा किया था। राजनीतिक प्रेक्षकों की मानें तो पायलट के इस शक्ति प्रदर्शन के पीछे एक वजह यह भी है कि सरकार जाने के बाद पायलट ने कोई बड़ी जनसभा नहीं की है। श्रद्धाजंलि सभा में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाकर वे खुद को राजस्थान में जनाधार वाला नेता होने का संदेश भी कांग्रेस आलाकमान को देंगे।

ख्वाजा साहब की मजार पर राजनाथ और पायलट की चादर पेश, अमन चेन की मांगी दुआ
अजमेर। ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 813वें उर्स के अवसर पर केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की ओर से दरगाह में चादर पेश कर दुआ मांगी गई। दरगाह कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष मुनव्वर खान ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से भेजी गई चादर ख्वाजा साहब की मजार पर पेश कर उनका संदेश पढ़कर सुनाया। सिंह ने देशवासियों से ख्वाजा साहब की जीवनी व शिक्षाओं को आदर्श मान उसकी पालना करने का आह्वान किया। खादिम सैयद मुनव्वर नियाजी ने रक्षा मंत्री की चादर पेश कराने के बाद सभी की दस्तारबंदी की और सभी को तबर्रुक भेंट किया। इसी तरह पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की ओर से भेजी गई चादर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष आबिद कागजी ने स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ पेश कर दुआ की।

इसके बाद उन्होंने पायलट का संदेश भी पढ़कर सुनाया। कागजी पायलट की चादर लेकर दोपहर सर्किट हाउस पहुंचे। वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करने के बाद चादर पेश करने के लिए दरगाह रवाना हुए। दरगाह के गेट से सभी ने चादर खोलकर जुलूस के रूप में आस्ताना में ले जाकर ख्वाजा साहब की मजार में पेश कर दुआ मांगी। खादिम सैयद रियासत चिश्ती ने जियारत कराने के बाद सभी की दस्तारबंदी कर तबर्रुक भेंट किया और पायलट के लिए तबर्रुक सौंपा। जियारत कर लौटते समय कागजी ने पायलट का संदेश पढ़कर सुनाया।

विधायक दीनदयाल बैरवा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया पायलट का आभार व्यक्त
जयपुर। दौसा से नव-निर्वाचित विधायक दीनदयाल बैरवा के नेतृत्व में बुधवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने जयपुर पहुंचकर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए पायलट ने कहा कि इन उपचुनावों पर खास कर दौसा विधानसभा क्षेत्र पर पूरे देश की नजर थी। यहां से पार्टी को जो कामयाबी मिली है उसका श्रेय आप सभी को जाता है। उन्होंने कहा कि दौसा के सांसद मुरारीलाल मीणा, जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्षों, मण्डल अध्यक्षों सहित सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकतार्ओं ने एकजुटता के साथ कार्य किया। दौसा के प्रत्येक समाज, वर्ग के लोगों ने कांग्रेस पार्टी का साथ देकर इस चुनौती पूर्ण समय में एकजुटता का परिचय दिया और सरकार, प्रशासन के दबाव में नहीं आकर कांग्रेस प्रत्याशी को अपना समर्थन एवं आशीर्वाद दिया जिसके लिए मैं दौसा की जनता का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।

इस अवसर पर नव-निर्वाचित विधायक बैरवा ने पायलट का आभार व्यक्त करते हुए सभी समाज, वर्ग के लोगों को साथ लेकर कार्य करने तथा दौसा के विकास एवं जनहित के मुद्दों के लिए जो भी संघर्ष करना पड़ेगा एकजुटता के साथ करने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर बैरवा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित एआईसीसी एवं प्रदेश के सभी नेताओं का भी आभार व्यक्त किया।