diet plan - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान खेल परिषद का खेल , 224 रुपए में दिनभर की डाइट : सुबह की चाय से रात के खाने तक सब कुछ शामिल, गुणवत्ता पर उठे सवाल
जयपुर। राजस्थान खेल परिषद की टेंडर प्रक्रिया में अपनाए गए न्यूनतम दर के नियम ने अब प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों की डाइट पर संकट खड़ा कर दिया है। परिषद के जयपुर में इसी माह 21 मई से शुरू हो रहे केन्द्रीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को प्रतिदिन महज 224 रुपए में पूरा भोजन मुहैया कराया जाएगा। इसमें सुबह की चाय से लेकर रात का डिनर तक और दूध, फल,  स्नैक्स और गैर-शाकाहारी डाइट भी शामिल है। परिषद द्वारा तय की गई शर्तों के अनुसार ठेका उसी फर्म को दिया गया है जिसने सबसे कम दर का प्रस्ताव रखा। हालांकि परिषद का दावा है कि फर्म को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।

हर सेंटर की रेट अलग-अलग :

राजस्थान खेल परिषद की ओर से जयपुर और माउंट आबू में केन्द्रीय ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाता है, जबकि बांसवाड़ा में केन्द्रीय जनजाति शिविर लगाया जाता है। परिषद के जयपुर में लगने वाले कैंप के लिए भोजन की रेट जहां 224 रुपए दी गई है, वहीं माउंट आबू में लगने वाले कैंप में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को 289 रुपए की रेट का खाना मिलेगा। बांसवाड़ा कैंप के लिए खाने की न्यूनतम रेट 239 रुपए आई है।

खेल परिषद ने यह तय किया है डाइट चार्ट :

सुबह की चाय और नाश्ता : एक कप चाय (150 एमएल) और 5 पारले जी बिस्कुट, नाश्ते में गेहूं का मीठा दलिया 50 ग्राम, स्प्राउटेड चने, मूंग, मोठ 50 ग्राम, मीठा दूध फुल क्रीम 250 ग्राम, ब्रेड 4 स्लाइस, 20 ग्राम बटर/जेम, दो आंवला मुरब्बा/ दो उबले अण्डे, पोहा/सूजी उपमा/ आलू पराठा/इडली सांभर, जलेबी (देशी घी) 100 ग्राम (केवल रविवार को)।

दोपहर का खाना : तंदूरी रोटी/चपाती, चावल बासमती, दाल/ राजमा/ सोयाबीन बड़ी, करी पकौड़ा, दही 100 ग्राम/बूंदी रायता/ वेजिटेबल रायता, ग्रीन/सीजनल वेजिटेबल, सलाद (प्याज, टमाटर, नीबू, हरी मिर्च आदि), सीजनल फ्रूट 150 ग्राम, पापड़, आचार।

शाम की चाय : एक कप चाय (100 एमएल), 5 बिस्कुट पारले जी या मोनाको, फ्रेश फ्रूट जूस 200 एमएल।

रात का भोजन : तंदूरी रोटी/ चपाती, चावल बासमती, दाल/ राजमा/ सोयाबीन बड़ी, करी पकौड़ा, ग्रीन/ सीजनल वेजिटेबल, सलाद (प्याज, टमाटर, नीबू, हरी मिर्च आदि), पापड़, मिठाई/ आइसक्रीम 100 ग्राम, मांसाहारी के लिए सप्ताह में तीन दिन दो बार चिकन 150 ग्राम और एक बार मटन 150 ग्राम, शाकाहारी के लिए मलाई कोफ्ता/ मटर पनीर/ कढ़ाई पनीर 150 ग्राम।

6 दिन दबाकर खा रहे और 1 दिन उपवास कर रहे जंगली जानवर
कोटा। सर्दियां तेज होते ही अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क व चिड़िया घर के जंगली जानवरों की मौज हो गई।  सप्ताह में 6 दिन दबाकर भोजन कर रहे और 1 दिन उपवास कर अपने पाचन तंत्र मजबूत कर रहे हैं।  दरअसल, सर्दी की दस्तक के साथ ही 20 नवम्बर से वन्यजीवों का डाइट प्लान पूरी तरह से बदल दिया गया है, जो फरवरी तक जारी रहेगा। इन दिनों उनकी खुराक बढ़ाने के साथ डाइट में मल्टी विटामिन, कैल्शियम, मिनरल्स व लीवर टॉनिक शामिल की गई है। वहीं, इंफेक्शन से बचाने के लिए पिंजरों में हल्दी का छिड़काव किया गया और शीत लहरों से बचाव के लिए पिंजरों के बाहर हीटर लगााए गए हैं।  साथ ही नाइट शेल्टर में चावल की पराल बिछाई गई है।  सप्ताह में एक दिन हर मंगलवार को मांसाहारी वन्यजीवों को भूखा रख उपवास कराया जा रहा है। ताकि, जिससे उनकी पाचन तंत्र मजबूत बनी रहे और पेट से संबंधित बीमारियां न हो।

नाइट शेल्टर में लगे हीटर व पर्दे
अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क के वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सक डॉ. विलास राव गुल्हाने ने बताया कि सर्दी से बचाव के लिए शाकाहारी व मांसाहारी वन्यजीवों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। सभी वन्यजीवों के नाइट शेल्टरों में पर्दे लगाए गए हैं। लॉयन, टाइगर, जरख, सियार, भेडिया व भालू के नाइट शेल्टर से 10 फीट की दूरी पर हीटर लगा दिए गए हैं। साथ ही पिंजरों का फर्श न गले इसके लिए चावल की पराल बिछाई गई है।

हर मंगलवार को मांसाहारी वन्यजीवों का व्रत
वन्यजीव चिकित्सक गुल्हाने ने बताया कि बायोलॉजिकल पार्क में मौजूद सभी मांसाहारी वन्यजीवों को सप्ताह में हर मंगलवार को निराहार रखा जाता है। एक टाइम भूखे रहने से उनका हाजमा सही रहता है। इसीलिए चिड़ियाघरों में रहने वाले मांसाहारी वन्यजीवों को सप्ताह में एक दिन फास्टिंग कराई जाती है ताकि डाइजेशन और एक्टिवनेस बनी रहे।

टाइगर-लॉयन 12 किलो  मांस, मल्टी विटामिन
डॉ. गुल्हाने ने बताया कि डाइट प्लान के हिसाब से लॉयनेस व बाघिन को 8-8 किलो पाड़ा मांस के साथ 4-4 किलो मुर्गा (प्रति एनिमल) दिया जाएगा। इसके अलावा मल्टी विटामिन, मल्टी मिनरल्स, कैल्शियम के अलावा लीवर टॉनिक भी दिया जाएगा। यह मिनरल मिक्चर (सप्लीमेंट्स) 20 एमएल हर दिन मांस के टुकड़ों पर मिलाकर देंगे। जिससे इनके शरीर में ऊर्जा का संचार बेहतर होने के साथ पाचन तंत्र भी मजबूत होगा।

मांसाहारी वन्यजीवों का डाइट प्लान
भालू की मौज, पिंडखजूर व फलों की उड़ा रहा मौज
सर्दियों में सबसे ज्यादा मजे भालू के हैं। यहां 2 भालू है, जिसे डाइट में प्रतिदिन 3-3 किलो मौसमी फल, 1.5 किलो दलिया, 2 लीटर दूध, 20 ग्राम शहद, 100 ग्राम पिंड खजूर, 50-50 ग्राम पिंड खजूर प्रतिदिन डाइट में शामिल किए गए हैं। साथ ही मल्टीविटामिन, कैल्शियम व मिनरल्स भी दिए जा रहे हैं।

पिंजरों में हल्दी का छिड़काव व बिछाई पराल
बायॉलोजिकल पार्क में तैनात कर्मचारियों ने बताया कि शाकाहारी व मांसाहारी वन्यजीवों को सर्दी के साथ इंफेक्शन से बचाव के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। उनके एनक्लोजर और नाइट शेल्टरों व एनक्लोजर में हल्दी का छिड़काव किया है ताकि, उनके शरीर पर कोई चोट लग जाए तो हल्दी लगने से इंफेक्शन नहीं होगा।

3 किलो मांस के साथ कैल्शियम खाएगा पैंथर
बायोलॉजिकल पार्क में मांसाहारी वन्यजीवों की डाइट में हैल्दी पोषक तत्व शामिल किए गए हैं। यहां 4 लेपर्ड हैं। जिन्हें प्रति लेपर्ड को प्रतिदिन 3 किलो पाड़ा मांस, सियार को एक किलो मांस, 2 भेड़िए को 2 किलो के हिसाब से रोजाना 8 किलो तथा 3 हायना को भी 2 किलो के हिसाब से 6  किलो तथा 4 सियार को 4 किलो मीट प्रतिदिन खिलाया जा रहा है। साथ ही सप्लीमेंट में मल्टी विटामिन, कैल्शियम, लीवर टॉनिक भी दिए जा रहे हैं।

फरवरी तक रहेगा शेड्यूल
शाकाहारी व मांसाहारी वन्यजीवों का डाइट प्लान तैयार कर लिया गया है। जिसे 20 नवम्बर से लागू कर दिया गया है। सर्दियों में वन्यजीवों की खुराक बढ़ जाती है। ऐसे में डाइट में जरूरी पोषक तत्वों को शामिल किया गया है।  सर्दी का यह शेड्यूल फरवरी तक जारी रहेगा।
- डॉ. विलास राव गुल्हाने, वन्यजीव चिकित्सक अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क