countrymen - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

देशवासी अपने आपको हिन्दू कहकर शालीनता का परिचय दें : शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती
जयपुर। आषाढ़ कृष्ण त्रयोदशी के दिन जगतगुरु का 82वां प्राकट्योत्सव राष्ट्रोत्कर्ष के रूप में मनाया गया। मानसरोवर के वीटी रोड ग्राउण्ड पर जगद्गुरु शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने गोविंद जय जय गोपाल जय जय, राधारमण हरि गोविंद जय जय का संकीर्तन कराने के बाद उपस्थित साधकों से कहा कि भारत विश्व का हृदय है। साक्षात राम, श्रीकृष्ण, सीताजी और राधाजी ने यहां अवतार लिए हैं। देशभक्त, शूरवीर हुए हैं। विकास की चकाचौंध और भौतिकता के प्रभाव में आकर हम अपने अस्तित्व और आदर्शों को विकृत नहीं करें। विकास का मैं पक्षधर हूं लेकिन मानव जीवन की सार्थकता को समझकर ही विकास को परिभाषित किया जाना चाहिए।

जगदगुरु शंकराचार्य ने कहा कि स्वतंत्र भारत के राजनेताओं में शासन चलाने की क्षमता नहीं रह गई है देशी विदेशी कंपनिया ही शासन चला रही है। संतों का काम है मार्गदर्शन देना। राजनेताओं का कार्य है अच्छी नीतियों का निर्माण। शासकों पर शासन करने का पद शंकराचार्य का होता है। व्यासपीठ से शासनतंत्र की रक्षा होती है। एक ओर गुरु वशिष्ठ जी और दूसरी ओर रामजी में सामंजस्य हुआ तब रामराज्य की स्थापना हुई थी। सुशिक्षित सुरक्षित सम्पन्न सेवापरायण स्वस्थ संवितप्रभ व्यक्ति और समाज की रचना विकास की परिभाषा है। शंकराचार्य ने कहा सभी धर्म सनातन धर्म को अपना मूल मानते हैं। उनके पूर्वज भी आर्य थे इसलिए सब धर्मों के लोग खुद को अपने आपको हिन्दू कहकर शालीनता का परिचय दें।

इस अवसर पर स्वामी गोविंदानंद सरस्वती महाराज, स्वामी निर्विकल्पानंद, आदित्य वाहिनी के गोपाल शर्मा सहित अनेक गण्यमान्यों ने संबोधित किया। कार्यक्रम में राज्यपाल कलराज मिश्र, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, मंत्री किरोड़ीलाल मीणा, विधायक बालमुकुन्दाचार्य, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा ने भी शंकराचार्य का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम से पूर्व सुबह राम गोपेश्वर मंदिर से 3100 महिलाओं की कलश यात्रा हाथी, घोड़े, बैंड बाजे और लवाजमे के साथ निकाली गई। इस दौरान रथ में शंकराचार्य भगवान निश्चलानंद सरस्वती, जयपुर के आराध्य गोविंद देवजी, गौ माता की झांकी, भगवान जगन्नाथ जी के साथ बलरामजी, माता सुभद्रा की झांकिया चल रही थी। रथ को श्रद्धालुओं ने अनेक स्थान पर खींचकर आशीर्वाद लिया।

मोदी ने 'मन की बात' के लिए देशवासियों से सुझाव मांगे
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मासिक रेड़यिो कार्यक्रम 'मन की बात' के लिये देशवासियों से सुझाव देने को कहा है।  मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम की अगली कड़ी 29 मई को प्रसारित की जायेगी।

प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा , '' मैं आप सबको इस महीने की 'मन की बात' के लिये अपने विचार साझा करने के लिये आमंत्रित करता हूं, जिसका प्रसारण 29 मई को होगा। मैं नमो एप और माई गोव पर आपकी टिप्पणियों की प्रतीक्षा करूंगा। आप टेलीफोन नम्बर 1800-11-7800 पर भी अपना संदेश रिकॉर्ड करवा सकते हैं।''

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 में मोदी सरकार के केन्द्र की सत्ता में आने के बाद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर महीने के अंतिम रविवार को रेड़यिो के माध्यम से देशवासियों के साथ अपने विचार साझा करते हैं।

लखीमपुर खीरी मामला : CM गहलोत ने बीजेपी पर साधा निशाना
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा जो कुछ हुआ, उसने पूरे देश को हिला दिया। मैं उम्मीद करता हूं कि सुप्रीम कोर्ट और देशवासियों की भावनाओं को समझकर अविलंब ऐसी कार्रवाई होगी, जिससे पूरे मुल्क को विश्वास हो कि किसानों के साथ न्याय हुआ है। गहलोत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए कहा कि जिस तरह से गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा एक स्पीच में सीधी धमकी दे रहे है और उसके बाद जो कुछ भी हुआ, वो देश के सामने है। चार किसानों सहित नौ लोग मारे गए, उसके बाद भी न उन्होंने इस्तीफा दिया, न प्रधानमंत्री ने उनसे इस्तीफा लेने का मैसेज दिया।  शेष पेज-9
सुप्रीम कोर्ट और...
इसके बाद विपक्ष के नेताओं को वहां जाने नहीं दिया। अगर कोई, कैसी भी घटना होती है, वहां पर विपक्षी पार्टियां नहीं जाएंगी, तो कौन जाएगा? मैं समझता हूं कि इसके बावजूद भी अगर स्टेट गवर्नमेंट और वहां का पुलिस-प्रशासन योजनाबद्ध तरीके से और शीघ्र न्याय नहीं दिलाए, तो ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण होगा।

लखीमपुर पर कांग्रेस का हल्ला-बोल : मोदी- योगी सरकार की हरकतों को देखकर देशवासियों का अब भ्रम टूट गया-गहलोत
जयपुर। यूपी के लखीमपुर खीरी में उपद्रव घटना और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोदी और योगी सरकार को आड़े हाथ लिया। गहलोत ने कहा कि देश में मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की हरकतों से देश की जनता का वह भ्रम टूट गया है जो कुछ साल पहले बना था। यूपी सीएम योगी भी मोदी के दूसरे रूप की तरह काम कर रहे है।

लखीमपुर खीरी घटना के विरोध में कांग्रेस के कलेक्ट्रेट से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय तक पैदल मार्च के बाद पीसीसी पर आयोजित सभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लखीमपुर खीरी घटना पर जमकर विरोध जाहिर करते हुए कांग्रेस के किसानों के साथ खड़े होने का दावा किया। सभा मे मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, रघु शर्मा सहित कई मंत्रीज़ कांग्रेस विधायक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर गहलोत ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मोदी की तर्ज पर ही डराने-धमकाने का काम कर रहे हैं। जनता कब अपना करवट बदलेगी, यह मोदी को पता भी नहीं चलेगा। 2024 के चुनाव में जनता और किसान अपने मन की बात बैठकर मोदी को सबक सिखा देंगे।

सर्वे कराए तो 2024 की हकीकत पता लग जाए:
गहलोत ने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना ने तो हद ही कर दी है। इतने किसान मारे गए हैं। वहां प्रियंका गांधी ने जो वीडियो जारी किया है वह पक्का सबूत है कि किस तरह से इन किसानों को गाड़ी से कुचला गया इससे बड़ा सबूत और क्या चाहिए यह भयावह स्थिति है। देश का लोकतंत्र समाजवाद खतरे में है। अब कांग्रेसियों को मजबूती से खड़ा होना पड़ेगा। आम जनता को भी अब इसके खिलाफ आगे आना होगा। पीएम नरेंद्र मोदी लच्छेदार भाषणों से लोगों को गुमराह करते हैं। उन्हें गांवों और शहरों में सर्वे करवाना चाहिए, ताकि उन्हें 2024 चुनाव से पहले हकीकत का पता चल सके कि उनकी कथनी और करनी में कितना अंतर है। आज देश में कोई सुरक्षित महसूस नहीं महसूस कर रहे हैं।

लोग समझ चुके की आने वाला वक्त कैसा होगा:
गहलोत ने कहा कि किसान 10 महीने से आंदोलन कर रहे है। यूपी, हरियाणा में लाठीचार्ज करते है, सरकार को परवाह नही है। तीनो कृषि क़ानूनो कर खिलाफ हमारी विधानसभा में पारित प्रस्ताव को राज्यपाल मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास नहीं भेज रहे हैं। बीजेपी वाले संविधान की शपथ लेकर उसकी धज्जियां उड़ा रहे हैं । सोचना होगा कि देश के किस दिशा में जा रहा है। आरएसएस और बीजेपी में सरकारी एजेंसियों को दबाव में रखा हुआ है। सीबीआई का जमकर दुरुपयोग हो रहा है, जहां पर चुनाव हो रहे हैं वहां पर विपक्षी नेताओं के ठिकानों पर छापे डाले जाते हैं। लोग समझ चुके हैं कि आने वाला वक्त अब कैसा होगा।

प्रियंका रिहा नहीं हुई तो आंदोलन तेज होगा- डोटासरा
प्रदेश कॉन्ग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि जब तक प्रियंका गांधी को बाइज्जत रिहा नहीं किया जाता और किसानों से योगी और मोदी सरकार माफी नहीं मांग लेती तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। हम ये लड़ाई लड़ेंगे,मगर टूटेंगे नही। प्रियंका गांधी के साथ धक्का मुक्की की गई, उन्हें अवैध हिरासत में रखा गया है । दीपेंद्र हुड्डा को वही धक्का मारा गया । ऐसा शासन हिटलर के दौर में भी नही था। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान के साथ अत्याचार, अन्याय हुवा है। जो वादे एनडीए बनने से पहले मोदीजी ने किए, वह झुठला दिए गए। किसानों के तीन काले कानून लाये, जिन्हें खुद किसान ने कभी नही चाहा। 10 महीने से वे वापस लेने के लिए केंद्र से आग्रह कर रहे है, पर सरकार उनकी बात नही सुन रही है। केंद्रीय मंत्री के शहजादे ने किसानों पर गाड़ी चढ़ाई है। यह जघन्य अपराध है, लेकिन मोदी और योगी दोनों चुप है। आंदोलन कर रहे किसानों को आतंकवादी तो कहते हैं लेकिन जो किसान को चले गए हैं उनके लिए दो शब्द तक इनके मुंह से नहीं निकलते।