raising rajasthan - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एक लाख नब्बे हजार व्यक्तियों को रोजगार संभावित : पर्यटन उद्योग ही नहीं, बल्कि विकास की धुरी- यादव
जयपुर। पर्यटन विभाग के प्रमुख शासन सचिव राजेश यादव, पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियाड़, नगरीय विकास, राजस्व, स्थानीय स्वायत्त शासन विभाग की उपस्थिति में बुधवार को आरटीडीसी के होटल गणगौर में राईिजंग राजस्थान पर्यटन सेक्टर एमओयूज एक्सेलरेटिंग ग्राउंड ब्रेकिंग निवेशक संवाद का आयोजन किया, इसमें 79 एमओयू होल्डर की मौजूदगी में राईिजंग राजस्थान के एमओयूज को धरातल पर उतारने के लिए निवेशकों के लंबित विषय सहित अन्य मुद्दों के निस्तारण के लिए चर्चा की गई। इस अवसर पर यादव ने निवेशकों से कहा कि पर्यटन, उद्योग ही नहीं, बल्कि राजस्थान के आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन की धुरी है। पर्यटन विभाग में एक विशेष एमओयूज फैसिलिटेशन सेल गठित की गई है। जिसकी साप्ताहिक निगरानी प्रमुख शासन सचिव पर्यटन एवं पर्यटन आयुक्त के स्तर की जा रही है।

राइजिंग राजस्थान के अंतर्गत पर्यटन क्षेत्र में अब तक लगभग 1600 निवेश समझौते किए जा चुके हैं। जिनमें कुल 1.37 लाख करोड़ का निवेश एवं एक लाख नब्बे हजार व्यक्तियों को रोजगार संभावित है। इनमें से 29 परियोजनाएं पूरी तरह से चालू हो चुकी हैं, जबकि 213 परियोजनाओं के ग्राउन्ड ब्रेकिंग पूरे किए जा चुके हैं। अतिरिक्त निदेशक पर्यटन पवन कुमार जैन ने कहा कि शीघ्र ही सरकार दो नई नीतियां लेकर आ रही है। पहली राजस्थान फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति और दूसरी नई समग्र पर्यटन नीति जो पर्यटन अवसंरचनाए, रोजगार सृजन और अनुभव आधारित पर्यटन को बढ़ावा देगी।

सौन्दर्यीकरण के नाम पर लाखों रुपए किए खर्च अधिकारी-ठेकेदार मिलीभगत से उठा रहे भुगतान
जयपुर। प्रदेश में इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा देने के साथ ही रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए राज्य सरकार की ओर से आयोजित किए गए राइजिंग राजस्थान में पावणों, पर्यटकों के साथ ही निवेशकों के स्वागत में नगर निगम जयपुर ग्रेटर ने शहर को चमकाने के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए थे, लेकिन अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ है और विकास कार्यों की पोल खुल कर सामने आने लग गई है। नगर निगम ने शहर के प्रमुख मार्गों पर सौन्दर्यीकरण के काम करवाए गए थे, इसमें विभिन्न आरओबी पर पेड़-पौधों के संरक्षण के लिए बड़े-बडेÞ गमले (टंकिया) लगाई थी। इन टंकियों को लगाने के साथ ही इनके रखरखाव के लिए जोनवार टेंडर किए जाते है।

प्रति टंकी लगभग 1200 रुपए से अधिक का भुगतान
नगर निगम ग्रेटर ने शहर के प्रमुख ओवरब्रिजों के साथ ही मुख्य मार्गों पर पेडों के रखरखाव के लिए नई टंकियां लगाने के साथ ही क्षतिग्रस्त टंकियों को बदलना, पेडों का रखररखा करने के जोनवार टेंडर किए गए। इसमें प्रत्येक जोन में लगभग 200 नई टंकिया लगानी है। इसमें अधिकारियों की मिलीभगत ने के चलते क्षतिग्रस्त टंकिंया पर लोहे की चद्दर, लकड़ी का बोर्ड लगाने के साथ ही अन्य साधनों से उनकी मरम्मत कर उन पर पेंट कर दिया, जिससे क्षतिग्रस्त टंकियां कम दिखती है और अधिकारी व संबंधित फर्म मिलीभगत कर लाखों रुपए का बजट उठा रहे है। टंकियों के टूटने से पेड भी सूखने लग रहे है।

राइजिंग राजस्थान में की थी लीपापोती
प्रदेश में रोजगार को बढ़ावा देने के साथ ही निवेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने गत 9 से 11 दिसंबर तक राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन किया गया। इसमें देश विदेश में आने वाले पावणों एवं पर्यटकों को लुभाने के लिए राज्य सरकार ने सौन्दर्यीकरण के नाम पर करोडों रुपए का बजट भी खर्च किया था। इसमें नगर निगम जयपुर ग्रेटर के अधिकारियों ने ओवरब्रिजों एवं मुख्य मार्गों पर क्षतिग्रस्त टंकिंयों की लीपापोती कर दी थी और कई जगह तो टंकियों को रस्सियों एवं लोहें के तारों से बांधकर मिलीभगत कर बजट उठा लिया।

इन स्थानों पर अभी भी लगी है क्षतिग्रस्त टंकियां
शहर के प्रमुख टोंक रोड पर सांगानेर पुलिया, गोपालपुरा पुलिया, जेएलएनमार्ग स्थित मालवीय नगर पुलिया एवं गोपालपुरा स्थित त्रिवेणी नगर पुलियाओं पर क्षतिग्रस्त टंकियों के साथ ही राइजिंग राजस्थान में की गई लीपापोती की पोल खुलकर सामने आ रही है। इन ओवरब्रिजों पर टंकियों की खस्ता हालात है और मीडियनों के सौन्दर्यीकरण के स्थान पर बदरंग किया हुआ है।

शहर के सौन्दर्यीकरण के लिए लाखों रुपए का बजट खर्च होता है। सौन्दर्यीकरण से खिलवाड़ कर सरकारी धन का दुरूपयोग करने वाले अधिकारियों की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. सौम्या गुर्जर, महापौर,
नगर निगम जयपुर ग्रेटर

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट की संगीतमयी शाम
जयपुर। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट की पहली शाम संगीत के नाम रही, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने डेलीगेट्स का दिल जीता। प्रसिद्ध गायक सोनू निगम की लाइव परफॉर्मेंस ने देश विदेश से आए डेलीगेट्स  के लिए इस आयोजन को एक अविस्मरणीय अनुभव बना दिया। कार्यक्रम में महाराणा प्रताप के त्याग, पृथ्वी राज चौहान के शौर्य और भक्त शिरोमणि मीरा बाई की भक्ति को लाइट एवं साउंड शो के माध्यम प्रदर्शित करते हुए याद किया गया।

सोनू निगम ने अपने मशहूर गीतों की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेरा रंग दे बसंती चोला, सरफरोशी की तमन्ना, मैं शायर तो नहीं, क्या पता हम में है कहानी, या हैं कहानी में हम, जैसे गानों ने समां बांध दिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, राज्य सभा सांसद मदन राठौड़, मुख्य सचिव सुधांश पंत सहित मंत्री परिषद् के सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर देश-विदेश से आए डेलीगेट्स, उद्योगपति और निवेशक भी उपस्थित रहे।

राजस्थान की औद्योगिक समृद्धि की आधारशिला है ‘राइजिंग राजस्थान’ समिट : भजनलाल शर्मा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राजस्थान की औद्योगिक समृद्धि की आधारशिला है। राजस्थान में मिनरल्स, प्राकृतिक गैस, पर्यटन, शिक्षा, चिकित्सा, ऑटोमोबाइल सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के साथ हमारे विकसित राजस्थान के विजन को साकार करते हुए देश और प्रदेश को आगे बढ़ाना है। सीएम शर्मा ने रविवार को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की नेशनल काउंसिल के सदस्यों को इंटरेक्शन के दौरान संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान समिट के आयोजन में सीआईआई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही निवेशकों और राज्य सरकार के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। इन्होंने अपने संगठनात्मक कौशल से इस समिट को एक ऐसा प्लेटफार्म बना दिया है, जहां विचारों का आदान-प्रदान, साझेदारी और भविष्य के विकास की एक मजबूत नींव रखी जा रही है।

राजस्थान में निवेश कर प्रगति को बढ़ाएंगे निवेशक
मुख्यमंत्री ने कहा कि सीआईआई के सहयोग और समर्थन से निवेशकों के लिए एक समृद्ध एवं परिपक्व मंच तैयार हुआ है। राज्य सरकार के कार्यकाल के प्रथम वर्ष में इस समिट का आयोजन इसलिए किया जा रहा है ताकि निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा सकें। इस समिट को राज्य में पहली बार ग्लोबल इन्वेस्टमेंट मीट के रूप में भी आयोजित किया जा रहा है। इससे राजस्थान के उद्योगों को अंतर्राष्ट्रीय बाजार मिलने के साथ ही विभिन्न देशों के निवेशक राजस्थान में निवेश कर प्रगति को और बढ़ा सकेंगे। 30 लाख करोड़ रुपए से अधिक के एमओयू: राइजिंग राजस्थान समिट में अब तक 30 लाख करोड़ रुपए से अधिक राशि के एमओयू किए जा चुके हैं, जो राज्य में निवेशकों के अद्वितीय विश्वास का प्रमाण हैं। राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए पॉलिसी फ्रेमवर्क में महत्वपूर्ण परिवर्तन किए हैं। कुछ समय पहले लांच की गई रिप्स 2024 के बाद नौ और नीतियां 4 दिसम्बर को लांच की हैं। सीएम ने कहा कि राजस्थान की आर्थिक प्रगति के लिए 53 हजार किलोमीटर लंबी सड़कें, 9 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे तथा ऊर्जा के क्षेत्र में 30 गीगावाट से 5 वर्षों में 125 गीगावाट के लक्ष्य को सामने रखकर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

नवीन औद्योगिक क्षेत्रों से उद्योगों को मिल रहा बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पांच नवीन औद्योगिक क्षेत्रों सत्तासर जिला बीकानेर, बलारिया जिला सवाई माधोपुर, जटलाव जिला सवाई माधोपुर, रामसर जिला बाड़मेर एवं राजास जिला नागौर का नामकरण श्रीराम जानकी औद्योगिक क्षेत्र कर इन्हें भूखंड आवंटन के लिए खोल दिया है। साथ ही 8 और औद्योगिक क्षेत्रों बिचुन जयपुर, दुब्बी बिदरखा सवाई माधोपुर, चडुआल आबूरोड, झाक सेकेंड जोधपुर, बबाई झुंझुनूं, गणेश्वर सीकर, पालरा विस्तार अजमेर एवं रामनगर थोब बालोतरा की स्थापना का कार्य भी प्रारंभ कर दिया है। इस अवसर पर मुख्य आर्थिक सलाहकार भारत सरकार वी अनंथा नागेश्वरन, अतिरिक्त मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय शिखर अग्रवाल, प्रमुख शासन सचिव उद्योग अजिताभ शर्मा, संयुक्तसचिव मुख्यमंत्री कार्यालय सिद्धार्थ सिहाग, सीआईआई अध्यक्ष संजीव पुरी, उद्योगपति अनिल अग्रवाल, आर मुकूंदन, राजीव मेमनी, दीपक शेट्ठी, माधव सिंघानिया सहित अन्य उद्योगपति एवं सीआईआई के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

निगम ग्रेटर की संयुक्त टीमों ने हटाई अवैध एरियल केबल
जयपुर। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 की तैयारियों के तहत शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने के लिए नगर निगम मुख्यालय एवं जोन स्तर पर गठित टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में अवैध एरियल केबलों को हटाया। निगम ग्रेटर आयुक्त रूकमणि रियाड़ ने बताया कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के आयोजन के दृष्टिगत शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने के लिए निगम ग्रेटर लगातार प्रयास कर रहा है।

इसके तहत बिजली के पोलों पर अवैध रूप से एवं स्व निर्मित पोलों पर डाली गई अवैध एरियल केबलों को हटाया। सुबह 10 बजे से ही गांधी सर्किल से झालाना बायपास होते हुए बालाजी मोड़, जेईसीसी से महल रोड़ वाया द्वारिकापुरी व अन्य मार्गों से निगम ग्रेटर की टीमों ने कार्रवाई शुरू की। मालवीय नगर जोन, सांगानेर जोन, जगतपुरा जोन में यह कार्रवाई उपायुक्त राजस्व प्रथम, लाईन्सेस, होर्डिग शाखा, गैराज शाखा, विद्युत शाखा एवं सतर्कता शाखा की टीमों ने संयुक्त रूप से की।

नई नीतियां व्यापार और उद्योग को देंगी मजबूती : ललिता कुछल
जयपुर। फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री वूमेन विंग की महासचिव ललिता कुछल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हाल ही में बनाई गई नीतियां व्यापार और उद्योग जगत के लिए बेहद लाभकारी साबित होंगी।

MSME नीति से नई संभावनाएं
एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग) नीति में नए उद्यमियों के लिए कई संभावनाएं बढ़ी हैं, वहीं पुराने व्यापारियों को और मजबूती मिलेगी। इस नीति से व्यापार को प्रोत्साहन मिलेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

निर्यात नीति से जिला स्तर पर होगा विकास
नई निर्यात नीति के अंतर्गत जिला स्तर पर निर्यात को बढ़ावा देने की योजना है। इससे न केवल जिलों का आर्थिक विकास होगा बल्कि राज्य का निर्यात भी बढ़ेगा। यह पहल व्यापार को नई दिशा में ले जाएगी और उद्यमियों के लिए नए बाजार खोलने में मदद करेगी।

राइजिंग राजस्थान: उद्योग को नई ऊंचाई पर ले जाने की पहल
'राइजिंग राजस्थान' अभियान के तहत उद्योग क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए करोड़ों के एमओयू साइन हुए हैं। डबल इंजन की सरकार होने के चलते इन समझौतों को धरातल पर उतारने की पूरी उम्मीद है। यह राजस्थान को एक सशक्त प्रदेश के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

नीतियों के क्रियान्वयन में होगी पारदर्शिता
मुख्य सचिव के नेतृत्व में बनाई गई मॉनिटरिंग कमेटी इन सभी नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने में अहम भूमिका निभाएगी। इसके चलते कार्यों को सुचारू रूप से अंजाम दिया जा सकेगा। इन पहलों से राजस्थान व्यापार और उद्योग जगत में नई ऊंचाइयों को छुएगा और उद्यमियों को सशक्त बनाएगा।

अवैध एरियल केबिलों पर नगर निगम ग्रेटर ने की कार्रवाई
जयपुर। प्रदेश में इन्वेस्टमेंट बढ़ाने के साथ ही रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के तहत शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने के लिए नगर निगम जयपुर ग्रेटर की मुख्यालय एवं जोन स्तर की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध एरियल केबलों को हटाने की कार्रवाई की। निगम ग्रेटर आयुक्त रूकमणि रियाड़ के निर्देश पर निगम ग्रेटर की टीमों ने अनाधिकृत एवं नियम विरूद्ध लगाई गई एरियल केबल एवं अनाधिकृत स्व निर्मित पोल्स को हटाने की कार्रवाई की।

उपायुक्त राजस्व प्रथम, लाईन्सेस, होर्डिंग शाखा, गैराज शाखा, विद्युत शाखा एवं सतर्कता शाखा की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सुबह 10 बजे से भारत सेतु फ्लाईओवर से सहकार मार्ग सर्किल, सहकार मार्ग से टोंक रोड, अभिमन्यू मार्ग, केवी स्कूल बजाज नगर वाया अभिमन्यू मार्ग से जेएलएन मार्ग, जेएलएन मार्ग से जवाहर सर्किल, जवाहर सर्किल से एयरपोर्ट एवं स्टेट हेंगर रोड, स्टेट हेंगर से तारों की कूट टोंक रोड, तारो की कूट टोंक रोड से कुम्भा मार्ग, कुम्भा मार्ग से सीतापुरा पुलिया, सांगानेरी गेट से अजमेरी गेट, अजमेरी गेट से रामबाग व अन्य मार्गो से नगर निगम ग्रेटर की टीमों ने कार्रवाई की।

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में आने वाले देशी विदेशी पावणों को मिलेगी रंग बिरंगे फूलों की मनमोहक खुशबू
जयपुर। प्रदेश में इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा देने के साथ ही रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए 9 से 11 दिसंबर तक आयोजित होने वाले राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में आने वाले देशी विदेशी पावणों के शहर की जमीन पर पग पड़ते ही सौन्दर्यीकरण के साथ मनमाहक खुशबू के साथ स्वागत होगा। इसके लिए जेडीए ने शहर की मुख्य सडकों, सर्किलों व चौराहों का सौंदर्यीकरण करने के लिए 1 लाख 12 हजार से अधिक सीजनल फुलवारी अभी तक लगा दी है, और समिट में अभी चार दिन शेष है। समिट के दौरान देश-विदेश से आने वाले उद्योगपतियों के साथ ही पर्यटकों को शहर की खूबसूरती दिखाने के लिए जेडीए ने करीब 64 लाख रुपए की लागत से मार्गो के सौन्दर्यीकरण में गमलों सहित सीजनल फुलवारियां लगाई है। समिट के बाद शहर के सौन्दर्यीकरण का लाभ आमजन के साथ ही पर्यटकों को भी इसका फायदा मिले इसके लिए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है।

प्रमुख स्थानों पर जेडीए ने गार्ड भी नियुक्त किए है जिससे लोग घमलों को उठाकर नहीं ले जा सके। जेडीए आयुक्त आनन्दी ने बताया कि राइजिंग राजस्थान समिट की तैयारियों के लिए शहर के मुख्य मार्गो, सर्किलों, चौराहों एवं मीडियन जैसे अमर जवान ज्योति, स्टेच्यू सर्किल, अम्बेडकर सर्किल, गांधी सर्किल, सिविल लाइंस, बजाज नगर मोड तिराहा, रामबाग चौराहा, राजमहल चौराहा, सैन्ट्रल पार्क, जवाहर सर्किल, टोंक रोड, जेएलएन मार्ग, भवानी सिंह रोड, रामनिवास बाग के साथ ही जेडीए केम्पस आदि स्थानों पर विभिन्न प्रकार के फूलदार पौधों के गमले सौन्दर्यकरण की दृष्टि से रखे जाकर संधारित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राजधानी जयपुर में आने वाले निवेशकों एवं पर्यटकों को रंग बिरंगे फूलों का मनमोहक खुशबू के साथ ही प्रदूषण मुक्त वातावरण मिलेगा। जेडीए आयुक्त ने बताया कि फुलवारी में मुख्यत: गुलदाउदी, पिटूनिया, साल्विया, सिनेरिया, गजेनिया, पेंजी व पनसेटिया इत्यादि प्रजाति के पौधों के गमले रखने के साथ ही संधारित किए जाएंगे। इसमें 39 हजार 500 सीजनल फुलवारी मय गमले एवं 72 हजार 400 सीजनल फुलवारी रोपित की जाएंगी।

राइजिंग राजस्थान में तैनात होंगे 11 आईपीएस, 4000 पुलिसकर्मी
जयपुर। सीतापुरा स्थित जेईसीसी में 9 से 11 दिसंबर तक आयोजित हो रही राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट में आने वाले अतिथियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान एक आईपीएस के नेतृत्व में 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात होंगे। समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। पुलिस ने अभी से ही शहर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी।

एडिशनल कमिश्नर डॉ. रामेश्वर सिंह ने कमिश्नरेट के सभी थानाप्रभारियों को आदेश देकर सभी होटल, धर्माशाला, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड समेत उन सभी स्थानों की चेकिंग कराई जा रही है। इसके साथ ही थानों की स्पेशल टीमें अपने-अपने क्षेत्र में संदिग्धों पर निगरानी रख रही है। राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट के लिए 9 से 11 दिसंबर तक 11 आईपीएस, 36 एडिशनल एसपी, 67 डिप्टी एसपी, 182 इंस्पेक्टर, 320 एसआई-एएसआई, 2750 जवान और 4 कम्पनी आरएसी की लगेंगी।

राइजिंग राजस्थान समिट के 9 दिसम्बर को आयोजित होने के उपलक्ष में शिक्षा संकुल में समारोह का आयोजन
जयपुर। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के 9 दिसम्बर को आयोजित होने के उपलक्ष में शिक्षा संकुल में समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान के माध्यम से शिक्षा का कायाकल्प होगा और प्रदेश के सरकारी स्कूल आगामी दिनों में नए रूप में सामने आएंगे, क्योंकि भामाशाह के माध्यम से स्कूलों को खूब सहयोग मिल रहा है, जिसके माध्यम से सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में सरकार शिक्षा को लेकर काफी गंभीर है और नए-नए प्रयोग करने में लगी हुई है। समारोह में पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान, शिक्षा विभाग के तत्वाधान में राजकीय विद्यालयों के विकास में भामाशाह और प्रेरक विषय पर राज्य स्तरीय सेमिनार का भी आयोजन किया। सेमिनार में राजेंद्र भनावत उपस्थित रहे।

पुरस्कृत शिक्षक फोरम के महासचिव रामेश्वर प्रसाद शर्मा ने बताया कि सेमिनार में प्रदेश के राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त सम्मानित शिक्षक तथा आमंत्रित भामाशाह भाग लिया। प्रदेश के पुरस्कृत शिक्षक विद्यालयों के भौतिक विकास में दानदाताओं को प्रेरित करने में अपनी अहम भूमिका निभाने का अनुभव भी साझा किया।

सड़क सीमा में अतिक्रमण, जेडीए ने की कार्रवाई
जयपुर। प्रदेश में इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा देने के साथ ही युवाओं को रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए 9 से 11 दिसंबर तक राज्य सरकार की ओर से आयोजित राजस्थान राइजिंग ग्लोबल इन्वेस्टमेन्ट समिट की तैयारियों को लेकर निर्धारित मार्गों से अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। इसके लिए जेडीए ने शहर के विभिन्न इलाकों में सड़क सीमा में किए गए शहर के विभिन्न इलाकों में सड़क सीमा में किया।

उप महानिरीक्षक पुलिस कैलाश चन्द्र विश्नोई ने बताया कि राजस्थान राइजिंग ग्लोबल इवेन्टमेन्ट समिट के मध्य नजर जोन 9 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित 7 नं. बस स्टैण्ड से सांगानेर आरओबी तक दोनों तरफ करीब चार किमी तक रोड सीमा पर करीब 100 स्थानों पर, मानसागर व बुद्धविहार के मध्य 60 फीट रोड सीमा पर करीब 150 मीटर तक एवं जोन 10 में ट्रांसपोर्ट नगर से दिल्ली रोड, खोले के हनुमान जी धोबी घाट तक चार किमी तक रोड़ सीमा के करीब 125 स्थानों पर अत्याधिक लम्बाई में बने अवैध चबूतरे, रैम्प, कबाड़ का सामान डालकर, लोहे के एंगल, तिरपाल, थड़ी-ठेले, होडिंग साइन बोर्ड, टेबिल-कुर्सियां इत्यादि लगाकर किए गए अतिक्रमणों को हटाकर रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया। इसी प्रकार जोन 2 के क्षेत्राधिकार में हसनपुरा के पास जैकब रोड पर करीब आठ स्थानों पर अस्थायी अतिक्रमण कर लगाए गए थड़ी, ठेले, होर्डिंग, साइन बोर्ड इत्यादि को हटाकर यातायात को सुचारु करवाया।

समिट में दिव्यांग बच्चों की कला और कुशलता का सम्मान: भजनलाल
जयपुर। राजस्थान को विश्व में निवेश का प्रमुख केन्द्र बनाने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार 9 से 11 दिसम्बर को राजधानी जयपुर में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का ऐतिहासिक आयोजन करने जा रही है। इस आयोजन को सार्थक बनाने और एक विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए मुख्यमंत्री शर्मा ने 10 दिन तक रोज एक नया संकल्प लेने की पहल की है।

इसी कड़ी में उन्होंने मंगलवार को छठा संकल्प लिया कि राइजिंग राजस्थान समिट में प्रदेश के दिव्यांग बच्चों की कला और उनकी कुशलता को उचित सम्मान मिलेगा और उनके हुनर का प्रदर्शन इस समिट का प्रमुख आकर्षण बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा को निखरने का पर्याप्त अवसर मिले तो वे भी अपने जीवन में कौशल और योग्यता से श्रेष्ठ मुकाम हासिल कर अन्य लोगों के लिए प्रेरणा पुंज बन सकते हैं। शर्मा ने कहा कि पेरिस में आयोजित पैराओलंपिक खेलों में राजस्थान की अवनी लेखरा, मोना अग्रवाल तथा सुंदर गुर्जर जैसे युवाओं ने पदक जीतकर राज्य और देश का गौरव बढ़ाया था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजन को तरक्की और आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराकर उनके कल्याण हेतु सतत प्रयत्नशील है।