shree nagar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बारामूला मुठभेड़ में जवान शहीद : चुरंडा इलाके में हुई थी गोलीबारी, एक दिन पहले ही दो जवान हुए थे शहीद
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार तड़के नियंत्रण रेखा के पास हुई मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने बताया कि उरी सेक्टर के चुरंडा इलाके में तड़के लगभग 3:30 बजे भीषण लेकिन संक्षिप्त गोलीबारी हुई। मुठभेड़ के दौरान एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मृत्यु हो गई। शहीद जवान की पहचान बिहार के भागलपुर निवासी हवलदार अंकित कुमार के रूप में हुई है। यह स्पष्ट नहीं है कि यह बॉर्डर एक्शन टीम (बीएटी) का हमला था या उरी सेक्टर के चुरंडा इलाके में नाकाम की गई घुसपैठ की कोशिश थी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि खराब मौसम के बीच गोलीबारी हुई और बाद में इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया।

एक दिन पहले ही दो जवान हुए थे शहीद
कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विधि कुमार बिरदी ने श्रीनगर में कहा कि हमें इस मुद्दे के बारे में अभी पता चला क्योंकि यह नियंत्रण रेखा (एलसी) से संबंधित मामला है। इसलिए, इसमें कुछ समय लगेगा। इससे पहले कुलगाम जिले के अखल जंगलों में भीषण गोलीबारी में सेना की आतंकवाद रोधी इकाई के दो जवान शहीद हो गए थे और दो अन्य घायल हुए थे। इसके चार दिन बाद यह घटना हुई है।

अब भी नहीं मान रहा पाक : कर रहा नागरिक क्षेत्रों में भारी फायरिंग, 15 निर्दोषों की मौत
श्रीनगर। पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में भारत के ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेनाओं के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी शिविरों पर सटीक हमलों के बाद बौखलाया पाकिस्तान जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी)  और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर देर रात से भारी गोलाबारी कर रहा है जिसमें पुंछ और तंगधार में 15 निर्दोष लोगों की मौत हो गयी और 43 अन्य घायल हो गए। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की अंधाधुंध फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया है और पाकिस्तानी चौकियों पर हमले में कई पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर है। सेना ने कहा है कि हताश पाकिस्तानी सेना ने पुंछ और तंगधार क्षेत्रों में नागरिक ठिकानों और आबादी को निशाना बनाकर फायरिंग की है। सेना ने कहा कि वह पाकिस्तान की अंधाधुंध फायरिंग का करारा जवाब दे रही है।

स्कूल-कॉलेज बंद रहे
जम्मू के संभागीय आयुक्त कार्यालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ में सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान बंद रहे।

कश्मीर में सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान, मुठभेड़ में अज्ञात आतंकवादी ढेर
जम्मू। कश्मीर में सुरक्षा बलों ने श्रीनगर के बाहरी इलाके में दाचीगाम जंगल के ऊपरी इलाकों में चल रही मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी को मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ तब शुरू हुई जब पुलिस और सेना की संयुक्त टीमों ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक विशेष खुफिया जानकारी मिलने के बाद दाचीगाम जंगल के ऊपरी इलाकों में घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया। इसी दौरान छिपे हुए आतंकवादियों से संपर्क स्थापित हुआ और मुठभेड़ शुरू हो गई।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि अब तक मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। अभियान अब भी जारी है। इससे पहले सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने कहा था कि जंगल क्षेत्र में अभियान जारी है। सेना ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर के दाचीगाम वन के ऊपरी इलाकों में एक संयुक्त अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान प्रारंभिक संपर्क स्थापित किया गया था। अभियान अब भी जारी है।

यह तीन सप्ताह से भी कम समय में श्रीनगर के बाहरी इलाके में दूसरी गोलीबारी है। दाचीगाम वन क्षेत्र में 10 नवंबर को एक संक्षिप्त गोलीबारी हुई। आतंकवादी घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। इसके बाद तलाशी अभियान को बंद कर दिया गया। दाचीगाम वन श्रीनगर के करीब स्थित है और दक्षिण कश्मीर और मध्य कश्मीर क्षेत्रों को जोड़ता है।

भारत में मुसलमान असुरक्षित महसूस कर रहे हैं : फारूक
श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि भारत के मुसलमान अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और केंद्र सरकार से सभी धर्मों के साथ समान व्यवहार करने का आग्रह किया। अब्दुल्ला ने श्रीनगर में संवाददाताओं से कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि मुसलमान असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मैं भारत सरकार से इसे रोकने का आग्रह करता हूं। देश के 24 करोड़ मुसलमानों को समुंदर में नहीं फेंका जा सकता है। उन्हें मुसलमानों के साथ समान व्यवहार करना चाहिए। यही हमारा संविधान है। उमराह करने के बाद श्रीनगर लौटते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि वह पवित्र तीर्थयात्रा के दौरान मुस्लिमों की भलाई और उन्हें शैतानों से बचाने के लिए इबादत किया। उन्होंने कहा कि मैंने देश में विभिन्न धर्मों के बीच फैलाई जा रही नफरत को समाप्त करने और लोगों को फिर से भाईचारा और शांति प्रदान करने के लिए भी इबादत की।

नेकां अध्यक्ष ने देश के धार्मिक स्थलों पर किए जा रहे सर्वेक्षणों को समस्याजनक बताया और कहा कि वह प्रार्थना करते हैं कि नफरत फैलाने वाले अपने उद्देश्यों में सफल न हों। अब्दुल्ला ने कहा कि मैं भारत सरकार से देश में इस तरह के कृत्यों (सर्वेक्षणों) को रोकने के लिए कहूंगा। उन्होंने कहा कि देश के संविधान में धर्म और लोगों की भाषा में कोई अंतर नहीं है। कश्मीरी पंडितों पर एक सवाल के जवाब में अब्दुल्ला ने कहा कि घाटी में पंडितों की वापसी के बारे में फैसला उन्हें खुद करना है।