pratap singh khachriyawas - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भाजपा का महाघेराव होगा फेल, बिना काम गिनाए मांग रहे वोट: खाचरियावास
जयपुर। भाजपा के मंगलवार को सचिवालय घेराव पर कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने जुबानी हमला बोला है। खाचरियावास ने बयान जारी कर कहा कि बीजेपी का यह महाघेराव तो फेल है। इसमें भीड़ नहीं जुट पाएगी और यह भाजपा का अंतिम प्रयास है। जयपुर में आए दिन जाम लगाने का भाजपा को कोई हक नहीं है। महाघेराव करके बेवजह लाठीचार्ज कराते हैं और जनता परेशान होती है क्योंकि रास्ते जाम हो जाते हैं। प्रदर्शन करना है तो अमरूदों का बाग या विद्याधर नगर स्टेडियम में करो। जयपुर में अंदर घुसकर जयपुर की जनता को परेशान नहीं कर सकते। बार-बार जाम करके जनता को परेशान करने का नाटक बंद करो। प्रदर्शन करना है तो एक साथ सभी भाजपा नेता एकजुट होकर भीड जुटाओ।

खाचरियावास ने कहा कि बीजेपी के कार्यक्रम में भीड नहीं होती तो पुलिस से टकराव करके लाठीचार्ज करवाते हैं, ताकि जनता का ध्यान इन पर जाए। भाजपा नेताओं के पास केंद्र सरकार का कोई काम गिनाने के लिए नहीं है। केंद्र सरकार ने महंगाई को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए। बिना वजह नोटबंदी करके देश का हजारों करोड रुपए बर्बाद किया। हमारी सरकार के कामों का कोई तोड़ नहीं है तो लोगों को लड़ा कर वोट हासिल करना चाहते हैं। हम काम के नाम पर वोट मांगते हैं और यह लोगों को कहते हैं कि लड़ाई झगड़ा करो और हमें वोट करो। राजस्थान में इनकी दाल गलने वाली नहीं है।

गैस सिलेण्डर में लीकेज होने पर कम्पनियां जिम्मेदार : खाचरियावास
जयपुर। खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा है कि अगर कहीं भी रसोई गैस सिलेण्डर लीकेज होता है तो उसके लिए कंपनियां ही जिम्मेदार होंगी, क्योंकि कंपनियों से ही रसोई गैस रिफि ल होकर एजेंसियों और घरों तक पहुंचती हैं। खाचरियावास ने शुक्रवार को सचिवालय में बीपीसीएल, एचपीसीएल और आईओसीएल कंपनियों के अधिकारियों की बैठक में कहा कि गैस सिलेण्डर से होने वाले हादसों को रोकने के लिए ऑयल कम्पनियों को पाबन्द किया है। गैस सिलेण्डर से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर टोल फ्री नम्बर -1906 में दर्ज कराई जा सकती है। खाचरियावास ने ऑयल कम्पनियों को सख्त निर्देश दिए कि गैस डिस्ट्रीब्यूटरों को पांच किग्रा के सिलेण्डर जबरन नहीं दिए जाए।

उन्होंने ऑयल कम्पनियों को सुरक्षा प्रबंधों को देखते हुए गोदामों में क्षमता से अधिक पांच किग्रा के सिलेण्डरों को तत्काल हटाने के भी निर्देश दिए। खाद्य मंत्री ने कहा कि गैस सिलेण्डर हादसों को रोकने के लिए जिला स्तर पर जिला रसद अधिकारियों के साथ ऑयल कम्पनियों के प्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन की बैठक की जाएगी। शादी में काम आने वाले कॉमर्शियल गैस सिलेण्डरों को घरेलू किया जाएगा। खाचरियावास ने कहा कि शादी समारोह में काम में लिए जाने वाले कॉमर्शियल गैस सिलेण्डरों को घरेलू श्रेणी में लाया जाएगा, क्योंकि शादी-समारोह किसी भी तरह से व्यावसायिक नहीं होते हैं।

दो दिवसीय बैठक में होगी समीक्षा

खाद्य मंत्री ने बताया कि 13 से 15 दिसम्बर तक जिला रसद अधिकारियों की बैठक में राशन कार्ड आधार सीडिंग, राष्ट्रिय खाद्य सुरक्षा सूची में नाम जोड़ने, राशन डीलर एवं परिवहन कर्ताओं के कमीशन एवं आवंटन सलाहकार समितियों एवं नए डीलर्स नियुक्त करने आदि मामलों की समीक्षा होगी। बैठक में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार एवं अतिरिक्त खाद्य आयुक्त कालूराम तथा ऑयल कम्पनियों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

भाजपा विधायकों की स्पीकर सीपी जोशी से हुई मुलाकात नौटंकी-खाचरियावास
जयपुर। खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे मामले में भाजपा विधायकों के विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी से मुलाकात को नौटंकी करार दिया है।

खाचरियावास ने कहा कि भाजपा की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एक्टिव होकर मंदिर दर्शन के लिए जा रही हैं तो भाजपा के दूसरे गुट की हालत पतली हो गई है। वसुंधरा विरोधी गुट जता रहा है कि वो भी राजस्थान में सक्रिय है ,जबकि हकीकत ये है कि 4 साल से न तो वसुंधरा राजे और न ही अन्य भाजपा के नेताओं ने विपक्षी दल का फर्ज निभाया है। राजस्थान में भाजपा विपक्ष की भूमिका निभाने में फेल हुई, अब वो केवल नाटक करने विधानसभा अध्यक्ष के पास गए हैं। खाचरियावास ने कहा कि कल इन्होंने शेखावटी में भीड़ जुटाने का प्रयास किया, वहां पर भी भीड़ नहीं जुटी। आने वाले चुनाव में भाजपा की देश में विदाई की शुरुआत राजस्थान से होगी।

वहीं गुटबाजी को लेकर लगातार सवालों में घिरी कांग्रेस पर खाचरियावास ने कहा कि कांग्रेस बिखरी हुई नहीं है। जब हम चुनाव में जाएंगे हर कांग्रेस का नेता एक होकर जाएगा। सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के नेताओं की बयानबाजी बंद हो गई है। अब सब का एक ही मकसद है कि संगठित होकर ही चुनाव जीत सकते हैं। इसलिए सब लोग मिलकर चुनाव लड़ने जाएंगे।

राजस्थान विवि: जालौर मामले पर अनशन खत्म, खाचरियावास और मुरारी लाल ने मुंडोतिया को पिलाया जूस
जयपुर। जालौर मामले को लेकर राजस्थान विश्वविद्यालय में चौथे दिन आदिवासी युवाओं के बैनर तले चल रहा धरना समाप्त हो गया है। मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और मुरारी लाल मीणा ने भूख हड़ताल पर बैठे रोशन मुंडोतिया को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। दोनों मंत्रियों ने धरना दे रहे युवाओं से कहा कि आपकी मांगों को लेकर बीती रात में सरकार से सकारात्मक वार्ता हुई है। वार्ता में मांगों के सभी बिंदुओं पर सहमति बनी है। मंत्री मुरारी लाल ने कहा कि आज भी हमारे समाज में दलितों और आदिवासियों के साथ जो अत्याचार हो रहे हैं उनके खिलाफ हम आगे भविष्य में भी एकजुट होकर आवाज उठाते रहेंगे। हमें कभी भी अपने आप को कमजोर नहीं होने देना है। एकजुट होकर हमारे समाज के साथ जो जाति के नाम पर दुर्व्यवहार किया जाता है उसके खिलाफ बुलंद होकर हम आगे भी आवाज उठाते रहेंगे।

लखीमपुर पर कांग्रेस का हल्ला-बोल : मोदी- योगी सरकार की हरकतों को देखकर देशवासियों का अब भ्रम टूट गया-गहलोत
जयपुर। यूपी के लखीमपुर खीरी में उपद्रव घटना और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोदी और योगी सरकार को आड़े हाथ लिया। गहलोत ने कहा कि देश में मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की हरकतों से देश की जनता का वह भ्रम टूट गया है जो कुछ साल पहले बना था। यूपी सीएम योगी भी मोदी के दूसरे रूप की तरह काम कर रहे है।

लखीमपुर खीरी घटना के विरोध में कांग्रेस के कलेक्ट्रेट से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय तक पैदल मार्च के बाद पीसीसी पर आयोजित सभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लखीमपुर खीरी घटना पर जमकर विरोध जाहिर करते हुए कांग्रेस के किसानों के साथ खड़े होने का दावा किया। सभा मे मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, रघु शर्मा सहित कई मंत्रीज़ कांग्रेस विधायक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर गहलोत ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मोदी की तर्ज पर ही डराने-धमकाने का काम कर रहे हैं। जनता कब अपना करवट बदलेगी, यह मोदी को पता भी नहीं चलेगा। 2024 के चुनाव में जनता और किसान अपने मन की बात बैठकर मोदी को सबक सिखा देंगे।

सर्वे कराए तो 2024 की हकीकत पता लग जाए:
गहलोत ने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना ने तो हद ही कर दी है। इतने किसान मारे गए हैं। वहां प्रियंका गांधी ने जो वीडियो जारी किया है वह पक्का सबूत है कि किस तरह से इन किसानों को गाड़ी से कुचला गया इससे बड़ा सबूत और क्या चाहिए यह भयावह स्थिति है। देश का लोकतंत्र समाजवाद खतरे में है। अब कांग्रेसियों को मजबूती से खड़ा होना पड़ेगा। आम जनता को भी अब इसके खिलाफ आगे आना होगा। पीएम नरेंद्र मोदी लच्छेदार भाषणों से लोगों को गुमराह करते हैं। उन्हें गांवों और शहरों में सर्वे करवाना चाहिए, ताकि उन्हें 2024 चुनाव से पहले हकीकत का पता चल सके कि उनकी कथनी और करनी में कितना अंतर है। आज देश में कोई सुरक्षित महसूस नहीं महसूस कर रहे हैं।

लोग समझ चुके की आने वाला वक्त कैसा होगा:
गहलोत ने कहा कि किसान 10 महीने से आंदोलन कर रहे है। यूपी, हरियाणा में लाठीचार्ज करते है, सरकार को परवाह नही है। तीनो कृषि क़ानूनो कर खिलाफ हमारी विधानसभा में पारित प्रस्ताव को राज्यपाल मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास नहीं भेज रहे हैं। बीजेपी वाले संविधान की शपथ लेकर उसकी धज्जियां उड़ा रहे हैं । सोचना होगा कि देश के किस दिशा में जा रहा है। आरएसएस और बीजेपी में सरकारी एजेंसियों को दबाव में रखा हुआ है। सीबीआई का जमकर दुरुपयोग हो रहा है, जहां पर चुनाव हो रहे हैं वहां पर विपक्षी नेताओं के ठिकानों पर छापे डाले जाते हैं। लोग समझ चुके हैं कि आने वाला वक्त अब कैसा होगा।

प्रियंका रिहा नहीं हुई तो आंदोलन तेज होगा- डोटासरा
प्रदेश कॉन्ग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि जब तक प्रियंका गांधी को बाइज्जत रिहा नहीं किया जाता और किसानों से योगी और मोदी सरकार माफी नहीं मांग लेती तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। हम ये लड़ाई लड़ेंगे,मगर टूटेंगे नही। प्रियंका गांधी के साथ धक्का मुक्की की गई, उन्हें अवैध हिरासत में रखा गया है । दीपेंद्र हुड्डा को वही धक्का मारा गया । ऐसा शासन हिटलर के दौर में भी नही था। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान के साथ अत्याचार, अन्याय हुवा है। जो वादे एनडीए बनने से पहले मोदीजी ने किए, वह झुठला दिए गए। किसानों के तीन काले कानून लाये, जिन्हें खुद किसान ने कभी नही चाहा। 10 महीने से वे वापस लेने के लिए केंद्र से आग्रह कर रहे है, पर सरकार उनकी बात नही सुन रही है। केंद्रीय मंत्री के शहजादे ने किसानों पर गाड़ी चढ़ाई है। यह जघन्य अपराध है, लेकिन मोदी और योगी दोनों चुप है। आंदोलन कर रहे किसानों को आतंकवादी तो कहते हैं लेकिन जो किसान को चले गए हैं उनके लिए दो शब्द तक इनके मुंह से नहीं निकलते।