siksha sankul - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शिक्षा संकुल में भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित
जयपुर। शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने शिक्षकों को अनुभव का भंडार बताते हुए उनके प्रेरक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के समग्र विकास में शिक्षक की अहम भूमिका होती है। वे शिक्षा संकुल के स्कूल शिक्षा परिषद सभागार में शिक्षा विभाग और पुरस्कृत शिक्षक फोरम, राजस्थान के सहयोग से आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शिक्षकों से आगामी पीढ़ी को प्रेरित करने और कमजोर व अभावग्रस्त क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को सुधारने की अपील की। शिक्षा मंत्री ने शिक्षक समाज की भूमिका और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक शिक्षक अनुभव का भंडार है और उनसे बहुत कुछ सीखा जा सकता है। समारोह में राइजिंग राजस्थान समिट 2024 के तहत तीन एमओयू भी साइन किए गए।

आगामी पीढ़ी को प्रेरित करना जरूरी
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि श्रेष्ठ शिक्षकों को अपनी आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करने की आवश्यकता है। इसके लिए 40 की उम्र के बाद शिक्षकों को स्वयं आकर प्रदेश की शिक्षा देश की श्रेष्ठ शिक्षा बनाने पर प्रयास करना चाहिए।

16 से अधिक शिक्षक हुए सम्मानित
राजकीय विद्यालयों में विकास के लिए 15 लाख रुपए से अधिक राशि भामाशाहों के जरिए लाने वाले प्रेरक 16 से अधिक शिक्षकों का सेमिनार में सम्मान किया गया। शिक्षा मंत्री दिलावर ने शॉल ओढ़ाकर और समृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया एवं शिक्षकों का हौसला बढ़ाया।

स्कूल शिक्षा के लिए 12 हजार करोड़ के एमओयू
शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने कहा कि प्रदेश राइजिंग राजस्थान से पहले शिक्षा के क्षेत्र में करीब 12,000 करोड़ रुपए के एमओयू हुए हैं। दिलावर ने शिक्षा संकुल में मीडिया से बात करते हुए कहा कि कोलकाता के भामाशाह राजस्थान में शिक्षा के क्षेत्र में 200 करोड़ रुपए का निवेश करेंगे।

राइजिंग राजस्थान समिट के 9 दिसम्बर को आयोजित होने के उपलक्ष में शिक्षा संकुल में समारोह का आयोजन
जयपुर। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के 9 दिसम्बर को आयोजित होने के उपलक्ष में शिक्षा संकुल में समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान के माध्यम से शिक्षा का कायाकल्प होगा और प्रदेश के सरकारी स्कूल आगामी दिनों में नए रूप में सामने आएंगे, क्योंकि भामाशाह के माध्यम से स्कूलों को खूब सहयोग मिल रहा है, जिसके माध्यम से सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में सरकार शिक्षा को लेकर काफी गंभीर है और नए-नए प्रयोग करने में लगी हुई है। समारोह में पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान, शिक्षा विभाग के तत्वाधान में राजकीय विद्यालयों के विकास में भामाशाह और प्रेरक विषय पर राज्य स्तरीय सेमिनार का भी आयोजन किया। सेमिनार में राजेंद्र भनावत उपस्थित रहे।

पुरस्कृत शिक्षक फोरम के महासचिव रामेश्वर प्रसाद शर्मा ने बताया कि सेमिनार में प्रदेश के राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त सम्मानित शिक्षक तथा आमंत्रित भामाशाह भाग लिया। प्रदेश के पुरस्कृत शिक्षक विद्यालयों के भौतिक विकास में दानदाताओं को प्रेरित करने में अपनी अहम भूमिका निभाने का अनुभव भी साझा किया।